Sunday, December 6, 2015

युवानो आप नोकरी नी शोधमा छो आ तमाम वेब साइट पर तमारी लायकात मुजबनी जॉब हशे शोधो 100%...

युवानो आप नोकरी नी शोधमा छो
आ तमाम वेब साइट पर तमारी लायकात मुजबनी जॉब हशे
शोधो 100% मलशे
http://ift.tt/18JLQYE
www.careerlic.in
www.clickjobs.com
http://ift.tt/1PNrLb2
http://ift.tt/1iWWvT6
www.glassdoor.co.in
http://ift.tt/1N5hSSc
http://ift.tt/1KI7PP5
www.JOBSTREET.com
www.JOBSDB.COM
www.AE.TIMESJOBS.COM
www.NAUKRIGULF.COM
www.NAUKRI.COM
www.GULFTALENT.COM
www.BAYAT.COM
www.MONSTER.COM
www.VELAI.NET
www.CAREESMA.COM
www.SHINE.COM
www.fresherslive.com
www.jobsahead.com
www.BABAJOBS.com
www.WISDOM.COM
www.indeed.co.in
http://ift.tt/TkW9gz
www.jobsindubai.com
www.jobswitch.in
http://ift.tt/1PNrJjz
http://ift.tt/vPt5Gx
www.freejobalert.com
http://ift.tt/1N5hVgU
www.firstnaukri.com
www.freshnaukri.com
http://ift.tt/1eq3HEt
http://ift.tt/1N5hSSj
http://ift.tt/1PNrJzW
http://ift.tt/1N5hSSl
http://ift.tt/1PNrJzX
http://ift.tt/1qbKNIq
www.timesjobs.com
www.naukri.com
http://ift.tt/1cxrqEw
http://ift.tt/1jDFo9D
www.govtjobs.net.in
www.indgovtjobs.in
Plzzz share……in your all group


from Tumblr http://ift.tt/1N5hSSn
via IFTTT

आज भी जादू-टोने और टोटके देखने को मिलते हैं। कहने के लिए तो 21वीं सदी है लेकिन हमारा समाज अभी भी...

आज भी जादू-टोने और टोटके देखने को मिलते हैं।

कहने के लिए तो 21वीं सदी है लेकिन हमारा समाज अभी भी वही सदियों से चली आ रही अबूझ मान्यताओं में जी रहा है। खासकर महिलाओं में असुरक्षा का बोझ कुछ ज्यादा है। वह आज भी ईष्र्या, जलन, द्वेष्ा की शिकार हैं। ऎसा नहीं है उनकी मानसिकता को बदला नहीं जा सकता था या उन्हें बदलने के लिए किसी डॉक्टर और दवा की जरूरत है। जरूरत है तो सिर्फ और सिर्फ बराबर अधिकारों की। घर में उनसे ढंग से बात करने और सुनने की। वह क्या कहती हैं और क्या करना चाहती हैं यह समझना जरूरी है। उनकी समस्या का समाधान घर पर हो जाता है तो शायद उनके मन में भ्रम जड़ें नहीं जमाएगा। हमारे समाज में आज भी जादू-टोने टोटके यह सब देखने को मिलते हैं। यह सब क्या और क्यों है? द्वेष्ा और जलन की भावना उनमें ज्यादा होती है जिन्हें घर पर इज्जत नहीं मिलती। वे प्यार और सहानुभूति चाहती हैं। जब यह सब उन्हें हासिल नहीं होता, वे टोने जैसी चीजों पर उतर आती हैं। नहीं समझ पाती कि उनके अंदर जो शक्ति है उसका किस तरह से इस्तेमाल करें।

ऎसी महिलाएं परिणाम की चिंता नहीं करती उन्हें तो यह भी समझ नहीं आता कि इससे दूसरे लोगों का बुरा होगा और कभी पकड़ी गईं तो दूसरों के सामने उनकी स्थिति क्या होगी। घर में समाज में उनकी प्रतिष्ठा क्या रह जाएगी।

जादूगर जादू का शो दिखाकर लोगों का मनोरंजन करता है। इससे लोगों को खुशी मिलती है लेकिन ठीक उल्टा होता है जब लोगों के पैर किसी चौराहे पर टोटके वाले सामान से टकरा जाते हैं। उनके मन में ऎसा डर बैठ जाता है जिससे वे बीमार हो जाते हैं। उस टोटके का असर क्या है यह तो पता नहीं लेकिन डर से ही लोग बीमार हो जाते हैं।

जिस महिला ने भीतर की शक्ति को पहचान लिया वह अपने धर्म व नारित्व के सम्मान के लिए जीती है रात के अंधेरों में भी कामयाबी हासिल कर सकती है वे रात को अभ्यास किया करती क्योकि डर उनके पास नही हो सकता ओर अंधविश्वास से भी बची रहती है। इससे उलट कमजोर स्त्री अंधेरे में टोटके करके अपनी पहचान बचाने की कोशिश में लगी रहती है। लेकिन अपनी कमियो पर ध्यान ना देकर दुसरो को ही दोष देने मे लगी रहती है अपनी पिछली कमियो को एक बार त्याग कर देखे और एक लम्बी सांस ले फिर सब के मिलकर अच्छी बाते करे ईश्वर का ध्यान करे तो जीवन मे अपने आप ही सही मार्ग पर चल पडेगा .एक बात महिला हो या पुरुष अंधविश्वास केवल वो ही मानते है जो कमजोर होते …
लोगो का टोटंको से बुरा वो लोग करते है इन्होने अपने पर विस्वास ना हो….
यदि टोटंको से कुछ हासिल किया जाता तो संसार का विनाश हो चुका होता ..
निवेदन .सब के मिलकर रहो ईश्वर का स्मरण करते रहो अपने आस पास साकरात्मक हवा बनाये रखे..
यदि तान्त्रिक मे शक्तियॉ होती तो मै सबसे बडा तान्त्रिक बनता लेकिन जो मजा आप सब के चरणो मे वो कही नही सभी को नमस्ते ॐ शान्ति …प्रवीण आर्य सरसावा


from Tumblr http://ift.tt/1N5hSSa
via IFTTT

ॐ विक्रान्त वृत्ति योगशास्त्र गतांक से आगे वृत्तियों के सारुप्य से ही चित्त के द्वारा आत्मा दुःख...

ॐ
विक्रान्त वृत्ति योगशास्त्र गतांक से आगे
वृत्तियों के सारुप्य से ही चित्त के द्वारा आत्मा दुःख सुख का भोग करता है। सभी भान्त के ज्ञान का अर्जण और कर्म करने की प्रेरणा अथवा जो भी घटनाएँ चित्त भूमि पर घटती हैं उनका कारण चित्त वृत्तियाँ हैं या यूँ कहें के ये सब चित्त वृत्तियां ही हैं।
व्यापार या कार्य को ही वृत्ति कहते हैं और अंतःकरण के कार्य चित्तवृत्ति ही हैं।
ये चित्त की वृत्तियाँ
वृत्तयः पञचतय्य: क्लिष्टा अक्लिष्टाः॥५॥
वृत्तियाँ पांच प्रकार की है,क्लिष्ट और अक्लिष्ट इनके दो भेद हैं।
ये पांच प्रकार की वृत्तियाँ ही क्लेश को उत्पन्न करने का और ये ही क्लेश को दूर करने में सहयोगी होती हैं॥५॥
ॐ
प्रमाणविपर्य्ययविकल्पनिद्रास्मृतय:॥६॥
प्रमाण विपर्यय विकल्प निद्रा और स्मृति ये पाञ्च प्रकार की वृत्तियाँ हैं॥६॥
अब इनका विवरण करतें हैं।
ॐ
प्रत्यक्षानुमानागमाः प्रमाणानि॥७॥
प्रत्यक्ष,अनुमान और आगम तीन प्रमाण हैं;अन्य शेष प्रमाण इन्ही के अंतर्निहित हैं।
१ प्रत्यक्ष - जो ज्ञान ज्ञानेन्द्रियों से सीधें चित्त तक,उससे आत्मा तक पहुंचे,ये प्रत्यक्ष प्रमाण हैं।यथा- नेत्र से दर्शन किया गया,कर्ण से सुना,त्वचा से स्पर्श का ज्ञान,जिह्वा से रस और नासिका से गंध का ज्ञान होना;ये सब प्रत्यक्ष प्रमाणहैं। ये इन्द्रियों के द्वारा विषयों का साक्षात्कार या प्रत्यक्ष प्रमाण है जो अन्तःकरण से होता हुआ आत्मा को प्रत्यक्ष होता है चित्त के विषय के तदाकार होने के उपरांत। आत्मा भी वृत्ति के से स्वरूप वाला स्वयं को अनुभव करता है निरंतर चित्त के निकट होने से॥ॐ॥
शेष प्रमाणों पर अग्रिम अंक में विचार करेंगें,प्रतिलिपि करके आगे बढाकर लुप्त होते धर्म की रक्षा में सहयोग करें कृपया॥ॐ॥


from Tumblr http://ift.tt/1N5hSS8
via IFTTT

जिज्ञासा : धर्म और अधर्म किसे कहते हैं? और आपात् धर्म क्‍या होता है? समाधान : जिन गुणों को धारण...

जिज्ञासा : धर्म और अधर्म किसे कहते हैं? और आपात् धर्म क्‍या होता है?

समाधान : जिन गुणों को धारण करने से एक मनुष्‍य सही मायनों में मनुष्‍य बनता है उस को ‘धर्म’ कहते हैं अर्थात् जिन गुण-कर्म-स्‍वभाव को धारण करने से मनुष्‍य का वर्तमान और भविष्‍य (इह लोक और परलोक) सुधरता है उसे ‘धर्म’ कहते हैं।

विशेष : धर्म और अधर्म की प्रमाणों सहित विस्‍तृत जानकारी के लिये पाठकवृन्‍द मेरी लिखी सर्वप्रथम पुस्‍तक ‘शंका-समाधान’ को पढ़ सकते हैं!

धर्म : शुभ कर्म करना तथा अच्‍छे गुणों को धारण करने का नाम ‘धर्म’ और इसके विापरीत ‘अधर्म’ है। मनुष्‍य की आत्‍मा को शुभ-अशुभ और अच्‍छे-बुरे का ज्ञान होता है। अब आप ही बताइये कि - क्‍या चोरी करना चाहिये? नहीं! इसका अर्थ यही हुआ कि चोरी न करना ‘धर्म’ है और चोरी करना ‘अधर्म’! इसी प्रकार जिस-जिस कार्य के करने में हमें शंका, भय तथा लज्‍जा की अनुभूति होती हो वह कार्य त्‍यागने योग्‍य है अर्थात् वह अधर्म का काम है और जिस-जिस कार्य के करने पर मन में निःशंका, निर्भयता तथा उत्‍साह की भावना उत्‍पन्‍न हो वह कार्य अवयय करना चाहिये अर्थात् वह धर्म का कार्य है।

अधिक सरल भाषा में कहें तो जिन कार्यों के करने से स्‍वयं का तथा सब का भला होता है (पुण्‍य होता है) उस कार्य को धर्म-कार्य कहते हैं। जैसे अग्निहोत्र करना, सुपात्र को दान देना, बच्‍चों को शिक्षा प्रदान करना, संन्‍ध्‍या करना अर्थात् प्रातः और सायं ईश्वर का ध्यान स्मरण करना, वाणी से सत्य, प्रिय और परहितकारी वचन बोलना, किसी का दिल नहीं दुखाना आदि।

अधर्म : धर्म के विपरीत न करने योग्‍य सब कार्यों को अधर्म कहते हैं। अधार्मिक कार्य (पाप-कर्म) करने से कर्त्ता को ही नहीं, उसके सम्‍पर्क में आने वाले अन्‍य लोगोंको भी हानि होती है। अधर्म के बदले में सुख कभी नहीं मिलता अपितु दुःख ही दुःख प्राप्‍त होता है। अधर्म कर्मों का प्रभाव उसके परिवार के सदस्‍यों को भी भुगतना पड़ता है।

व्‍यभिचार करना, बलात्‍कार करना, पर-स्‍त्री गमन करना, शराब पीना, जुआ खेलना, चोरी, डकैती करना, धोखा देना, भ्रष्‍टाचार करना, देशद्रोही कार्य करना, अभद्र या अश्‍लील शब्‍द बोलना, गाली-ग़लोच करना, अपमान करना, निरापराध को दण्ड देना आदि-आदि कर्म अधर्म की श्रेणी में आते हैं। इनसे सदा दूर रहना ही धर्म है।

आपद्धर्म : इस प्रकारके कर्म जिनको सामान्य परिस्थितियों में करना उचित नहीं समझा जाता परन्तु असामान्‍य परिस्थिति धर्म-संकट की सिथति में यदि करना पड़े तो ऐसे कर्मों को हम आपात्‍्धर्म कहते हैं।

आपात्‍धर्म की एक प्रसिद्ध मिसाल दी जाती है कि मानलो कि आप किसी चौराहे पर खड़े हैं। एक लहू-लूहान गाय एक ओर से भागती हुई आती है और दूसरी दिशा में भागती हुई चली जाती है। कुछ देर में आपने देखा कि दो कसाई भी भागे आ रहे हैं और उनके हाथों में ख़ून लगा हुआ छुरा भी है और वे आप ही से उसी गाय का पता पूछ रहे हैं – ‘क्‍या आपने किसी गाय को यहाँ से भागते हुए देखा है, वह हमारे हाथों से फिसल गई है? अब आप क्‍या जवाब देंगे? सोचिये! आप उस भागती हुई गाय को उन कसाइयों के हाथों कटने से बचाने के लिये क्‍या कहेंगे? आप भली-भाँति जानते हैं कि यदि आप सच बोलेंगे तो गाय ही हत्‍या अवश्‍य होगी और यदि उस समय झूठ का सहारा लेते हैं तो गाय बच जाएगी। यहाँ आपात्‍धर्म का सहारा लेकर आपका जवाब होगा – ‘जी नहीं, मैंने किसी गाय को नहीं देखा है’! यही है आपात्‍धर्म! यहाँ झूठ बोलना आपात्‍धर्म कहाता है।

आपात्धर्म भी जायज़ है। जैसे अपनी जान की रक्षा के लिये किसी ख़ूँखार जंगली जानवर की हत्‍या करना, सीमा पर देश की रक्षा के लिये शत्रुओं का सर्वनाश करना, जंगल में नरभक्षी शेर का शिकार करना, अनजान द्वीप पर या परदेश में भूख के मारे अपने प्राणों की रक्षा के लिये मजबूरी में माँसाहार करना आदि। ऐसी आपात्कालीन परिस्थितियों में धर्म और अधर्म को भूलकर अपनी जान की रक्षा करना ही ‘धर्म’ होता है। इसी को आपात्‍धर्म कहते हैं।


from Tumblr http://ift.tt/1PNrKUB
via IFTTT

🌻🌻🌻🌻🌻ओ३म्🌻🌻🌻🌻🌻 भूपेश आर्य ईश्वर का स्वरुप:- कठोपनिषद का यह मन्त्र निराकार प्रभु का सन्देश देता...

🌻🌻🌻🌻🌻ओ३म्🌻🌻🌻🌻🌻

भूपेश आर्य

ईश्वर का स्वरुप:-
कठोपनिषद का यह मन्त्र निराकार प्रभु का सन्देश देता है-
अशरीरं शरीरेष्वनवस्थेष्ववस्थितम्।
महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति।।-कठोपनिषद् वल्ली मन्त्र १/२
अर्थात्-वह बिना हाथ पांव के संसार को वश में करता है,बिना आंख के देखता है,बिना कान के सुनता है।
वह निराकार है तथा उसका आत्मा में निवास बताया है।

यजुर्वेद का मन्त्र देखिये-
प्रजापतिश्चरति गर्भेअन्तरजायमानो बहुधा विजायते।
तस्य योनिं परिपश्यन्ति धीरास्तस्मिन्ह तस्थुर्भुवधानि विश्वा ।।
-यजु० ३१/१९
सम्पूर्ण संसार का स्वामी अजन्मा है,वह सबके भीतर है,नाना जगत उसी के सामर्थ्य से है।वह परमात्मा अजर अमर है,उसमें कभी बुढापा प्रकट नहीं होता है।
परमात्मा प्राणदाता,ज्ञानदाता है,बुद्धि देने वाला वही परमात्मा शरीर की रचना करने वाला ज्ञान का भण्डार है।

वेद की ही इन बातों का समर्थन संसार के अनेक महापुरुषों ,विचारकों,सन्तों ने किया है।
प्रसिद्ध धार्मिक गुरु नानकदेव जी ने भी ईश्वर के संबंध में कहा-
“एक्योमकार कर्ता निर्भो अकाल मूरत”
वह एक ओ३म् है,परमात्मा निर्भय,काल से परे अर्थात् सदा रहने वाला और मूरतहीन अर्थात् निराकार है।
रामायण के उत्तरकाण्ड में ईश्वर के संबंध में कहा गया है-
“निराकारमोंकारमूलं तूरीयम्।”
अर्थात् निराकार ओंकार की जड वाणी इन्द्रियों से परे है।

विश्व विख्यात महापण्डित आचार्य आचार्य चाणक्य ईश्वर को निराकार बताते हुए कहते हैं-
न देवो विद्दते काष्ठे न पाषाणे न म्रन्मये।
अर्थात् परमदेव महादेव काष्ठ में,पत्थर में,मिट्टी निर्मित मूर्ति में होते हुए भी उनमें उसका साक्षात्कार नहीं होता है।

स्वामी शंकराचार्य ने अपनी परापूजा नाम की पुस्तक में मूर्ति पूजा का निषेध किया है-
तीर्थेषु पशुयज्ञेषु काष्ठपाषाण म्रन्मये।
प्रतिमायां मनो येषां ते नरा मूढ चेतस:।।
अर्थात्- तीर्थ,पशुयज्ञ,लकडी,पत्थर और मिट्टी की मूर्तियों में जिनका मन है,वे लोग मूर्ख से भी आगे मूढ हैं।

जिन पुराणों को सैकडों व्यक्ति बडी आस्था से सुनते हैं व पढते हैं,उस शिवपुराण के अनुसार भी ईश्वर निराकार है।पढें-
शिवपुराण वायु सं० अ० ८
-वह सबमें सर्वत्र व्यापक होकर ठहरा हुआ है,तो भी कही किसी से प्रकट रुप में नहीं देखा जाता।। ४६ ।।
न वह आंखों से देखा जा सकता है न अन्य इन्द्रियों से ग्रहण किया जा सकता है।अर्थात आकार रहित है।
प्रकाशित मन से उसको प्राप्त किया जा सकता है।।
४७ ।।
जैसे तिलों में तेल और दही में घ्रत छिपा हुआ है,जैसे पानी स्रोत में तथा जैसे अरणी में अग्नि छुपा है ।। ७४ ।।
वैसे विलक्षण परमात्मा आत्मा में छुपा रहता है।
उसको योगी सत्य और तप से नित्य अपनी आत्मा में देखता है।। ७५ ।।

निर्गुणस्य मुने रूपं न भवेद् द्रष्टिगोचरम्।
द्रश्यं च नश्वरं यस्मातदरूपं द्रश्यते कथम् ।। देवीभा०
३/७/९
ब्रह्मा बोले-हे मुने ! निर्गुण का रुप द्रष्टिगोचर नहीं होता,कारण यह है कि द्रष्य तो नश्वर है।अरुप का दर्शन कैसे हो सकता है?
अर्थात् परमात्मा का साकार रुप में दर्शन होनआ सम्भव नहीं।

निराकार ईश्वर के अतिरिक्त ईश्वर मानने वालों के लिए बडें कडे शब्दों में रामचरितमानस में कहा है-
चौदह भुवन एक पति होई।
भूत द्रोह तिष्ठहि नहि कोई।।
अस प्रभु छांडि भजहि जो आना।
ते नर पशु बिनु पूंछ विसाना ।।
अर्थात्-सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड का एक ही स्वामी है,अत: भूतादि द्रोह ठहर नहीं सकता।ऐसा प्रभु जो सर्वान्तर्यामी है,उसे छोडकर अन्यत्र देवी देवताओं,पाषाण मूर्तियों को भजते-पूजते हैं वे मनुष्य बिना पूंछ और बिना सींग का पशु है।

आगे गोस्वामीजी कहते हैं-
चलहिं कुपथ वेदमग छांडे।
कपट कलेवर कलि-मल भांडे ।।
अर्थात्-जो लोग वेदपथ को त्यागकर चलते हैं,वे कुमार्ग पर चल रहे हैं,उनका शरीर कपटी है और पाप एवं विष्ठा के पात्र हैं।

वास्तविकता यही है कि सर्वव्यापक,सर्वान्तर्यामी वह ईश्वर निराकार है,यदि साकार होता तो किसी स्थान विषेश तक सीमितमहोकर रह जाता,साकार होने से घट घट वासी कैसे हो सकता है?
क्या कोई साकार वस्तु ह्रदय में रह सकती है?
बाल बराबर वस्तु भी ह्रदय में आ जावे तो उसको आपरेशन से हटाना पडता है।
इसलिए सब जगह तो निराकार ब्रह्म ही रहता है,
साकार नहीं।

उसकी विशाल स्रष्टि को देखकर उसकी अनुपम रचना व दया को देखकर ही उ का अनुभव किया जा सकता है।इसलिए ईश्वर दर्शन इन आंखों का नहीं ,
उसके कार्यों की,गुणों की,उसकी दया की अनुभूति का विषय है,जो ज्ञानचक्षु से देखा जा सकता है।

एक और उदाहरण जो आपके निराकार परमेश्वर के प्रति विश्वास को बढायेगा,प्रस्तुत है-
कुछ व्यक्ति बैठे हैं,और वहीं एक शव रखा है।कुछ देर पूर्व जिसका शव है,वह व्यक्ति जीवित था।जीवित और म्रत का लक्षण पूछे तो बताना होगा कि जीवित वह है ,जो चेतन है,उसमें क्रिया है,बोल सकता है।और अचेतन,म्रत या शव वह है,जिसे मिट्टी कहा जा रहा है,उसमें कोई हरकत नहीं है।दोंनों को अर्थात् जीवित और म्रत के शरीर को हम देख रहे हैं,दोनों में अंतर है।
जब अंतर का कारण पूछा तो पता चला एक में आत्मा है और एक में आत्मा अब नहीं है।
आत्मा थी तब शरीर में गति थी,सब कुछ चल रहा था आत्मा के जाते ही सब कुछ थम गया है।

वहां बैठे व्यक्तियों से किसी ने प्रश्न किया ये आत्मा शरीर से निकलकर किधर गयी,कब गयी,कहां से गयी,कैसी थी?
उत्तर मिला उसे तो हम कोई भी देख नहीं पाये?
म्रतक के पास हम सब कब से बैठे हैं परन्तु हम में से किसी ने उसे शरीर से निकलते हुए नहीं देखा।
निश्चित ही उसे कोई नहीं देख सकता।
क्योंकि वह निराकार है।

यह कितनी विचित्र बात है जिसे देख नहीं सकते,जिसे छू नहीं सकते,जो निराकार है,किन्तु उसकी शक्ति से,उसके कारण से ही यह ६ फुट का लम्बा चौडा शरीर सब कार्य करने में सक्षम है,वही निराकार इसे गति दे रहा था।

पाठकगण! विचार करें जब निराकार आत्मा इस पिण्ड(शरीर) को चला सकती है,तो वह परम आत्मा(परमात्मा) निराकार ब्रह्म जो सर्वशक्तिमान है वह इस ब्रह्माण्ड को क्यों नहीं चला सकता?

ये सूर्य,चन्द्रमा,तारे,हवा,पानी,प्राण,प्रक्रति का संचालन व नियन्त्रण व इन्हें गति वह ईश्वर दे रहा है।

परमात्मा ने संसार के प्राणियों को चर्मचक्षु प्रदान किये हैं,जिनसे वह अपनी जीवन प्रणाली चलाते हैं।
किन्तु मनुष्य को चर्मचक्षु के साथ साथ ज्ञानचक्षु भी दिये हैं।
चर्मचक्षु बाहरी जगत को और ज्ञानचक्षु अन्दर देखता है।मनुष्य चर्मचक्षु खोलकर भौतिक पदार्थों को बाहर देखता है,और जब ये चर्मचक्षु बन्द कर लेता है,तब वह आन्तरिक चक्षु से अन्दर देखता है यही प्रभुदर्शन है।
इसलिए परमात्मा की स्तुति करने वाला कोई भी हो वह आंखें बन्द कर अन्दर बैठे प्यारे प्रभु को देखता है।
यह ईश्वरीय ज्ञान हमें स्वत: मिला है।
🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻


from Tumblr http://ift.tt/1PNrIMu
via IFTTT

📌📌 पुरुषार्थ ======== कृत में दक्षिण हस्ते जयो में सव्य अहितः। ...

📌📌


पुरुषार्थ
========

कृत में दक्षिण हस्ते जयो में सव्य अहितः।
——-वेद
अर्थात् तेरे दाएं हाथ में कर्म है और बाएं हाथ में विजय है।
इस वेद आज्ञा में प्रभु उपदेश देते हैं की मनुष्य तू कर्मण्यता का जीवन बिता। तेरा भाग्य तेरे हाथ में है।
ऋषि दयानंद जी कहते हैं “जो परमेश्वर की पुरुषार्थ करने की आज्ञा है उसको जो तोड़ेगा वह सुख कभी नही पायेगा।”

इस वेद की आज्ञा को न समझकर कुछ स्वार्थी लोंगो ने अपना उल्लू सीधा करने के लिए
भाग्य को बताया तो हाथ में, परंतु हाथ के पुरुषार्थ में नहीं– रेखाओं में।
और फिर क्या चल पड़ा धंधा। चौराहों पर।सड़कों पर।हाथ देखकर भविष्य बताने वाले ज्योतिषी पूरे देश में छा गए। और आजकल तो tv पर भी। ऑनलाइन समस्या समाधान। घर बैठे कुंडली बनवाएं।

आम आदमी की तो बात क्या? नेता मंत्री भी इनके चक्कर काटते हैं।

“हमारा भाग्य हाथ के कर्म करने में है नाकि हथेलियों की रेखाओं में। ”
यदि यह वेद आज्ञा का उपदेश हर भारतीय तक पहुच जाता तो आज देश की ऐसी दुर्दशा न होती। हम अपना भाग्य लकीरों में न खोजते।
परिणाम क्या मिला वेद आज्ञा को ना मानने का कि जो देश भाग्य विधाता था।पूरे विश्व को ज्ञान देता था।वहाँ के लोग आज घोड़े के पैरों तले रौंदा जाने वाला नाल में अपना भाग्य खोज रहे हैं।

#वेदों की ओर लौटें।
सत्य को जानें।


from Tumblr http://ift.tt/1PNrIMo
via IFTTT

🌻विदेशी भाषा🌻 केशव चन्द्र सेन ब्रह्मसमाज के प्रमुख नेता थे।जब वह इंग्लैंड़ जा रहे थे तब उन्होंने...

🌻विदेशी भाषा🌻

केशव चन्द्र सेन ब्रह्मसमाज के प्रमुख नेता थे।जब वह इंग्लैंड़ जा रहे थे तब उन्होंने महर्षि दयानन्द से कहा-
‘मुझे दुःख है आप वेदों के अद्वितीय विद्वान होकर भी अंग्रेजी नहीं जानते।वरना वैदिक संस्कृति पर प्रकाश ड़ालने वाला,विदेश यात्रा में मेरा एक साथी होते।’

महर्षि दयानन्द ने मुस्कुराकर कहा,'मुझे भी इस बात का दुःख है कि ब्रह्मसमाज का नेता अपने पूर्वजों की भाषा संस्कृत नहीं जानता।वह अपने देशवासियों को विदेशी भाषा में उपदेश देता है,जिसे वे समझते ही नहीं।


from Tumblr http://ift.tt/1XLvhXH
via IFTTT

२१ मार्गशीर्ष 6 दिसम्बर 2015 😶 “ पुकार सुन ! ” 🌞 🔥🔥 ओ३म् का ते...

२१ मार्गशीर्ष 6 दिसम्बर 2015

😶 “ पुकार सुन ! ” 🌞

🔥🔥 ओ३म् का ते अस्त्यरड्'कृति:सुक्तै: कदा नूनं ते मघवन् दाशेम । 🔥🔥
🍃🍂 विश्वा मतीरा ततने त्वायाधा म इन्द्र शृणवो हवेमा ।। 🍂🍃

ऋक्० ७ । २९ । ३

ऋषि:- वसिष्ठ: ।। देवता-इन्द्र : ।। छन्द:- पड़िक ।।

शब्दार्थ- स्तुति के सुन्दर वचनों से तेरी क्या अलंकृति शोभा हो सकती है? हे ऐश्वर्यवाले! तेरे लिए हम कब सचमुच अपने-आपको दे देंगे? मैं अपनी सम्पूर्ण मतियाँ तेरी कामना से ही विस्तृत कर रहा हूँ, अब तो हे इन्द्र! मेरी इन पुकारों को सुन लो।

विनय:- अपने सूक्तों से, स्तोत्रों से और वेद-मन्त्रों की स्तुतियों से भी हम तेरी क्या अलंकृति कर सकते हैं? हम तेरी क्या शोभा बड़ा सकते हैं? हम तो, हे इन्द्र! उस समय की प्रतीक्षा में हैं जब हम अपने-आपको तुझे समर्पित कर देंगे, तुझे दे देंगे। कब हम, हे मघवन्! सचमुच तेरे लिए अपनी भेंट चढ़ा सकेंगे? वह समय कब आएगा? अपने-आपको तुझे दे देने के लिए हम आतुर हो रहे हैं। मेरे सम्पूर्ण ज्ञान, मेरे सम्पूर्ण विचार, मेरे सम्पूर्ण संकल्प तेरी ही कामना के लिए उठ रहे हैं। दिन-रात की मेरी सम्पूर्ण मतियाँ अपने पंख फैलाये तेरी ही ओर उड़ रही हैं। मेरे मन की सम्पूर्ण गतियाँ तेरे ही उद्देश्य से हो रही हैं। मैं अपने सम्पूर्ण अन्तःकरण से निरन्तर तुझे ही याद कर रहा हूँ। फिर भी हे इन्द्र! न जाने क्यों तू मेरी सब पुकारों को अनसुनी कर रहा हैं। मैं दर्शन पाने के लिए, तुझे आत्मसमर्पण कर देने के लिए पुकार रहा हूँ। न जाने कब से पुकार रहा हूँ।
हे इन्द्र!
अब तो तू मेरी इन पुकारों को सुन ले। हे ऐश्वर्यवाले! मघवन्! अब तो तू मेरी इन पुकारों को सुन ले, सफल कर दे।


🍃🍂🍃🍂🍃🍂🍃🍂🍃🍂🍃🍂
ओ३म् का झंडा 🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩
……………..ऊँचा रहे

🐚🐚🐚 वैदिक विनय से 🐚🐚🐚


from Tumblr http://ift.tt/1ObfGXe
via IFTTT

Link:- http://ift.tt/1ObfJCe Book Nmae:- मानव धर्म...

Link:- http://ift.tt/1ObfJCe
Book Nmae:- मानव धर्म शास्त्र तथा शाशन पद्धति 
Author:- मुंशीराम जिज्ञासु ( स्वामी श्रद्धानंद जी )
Size:- 3.3MB only……
pages:- 62
निशुल्क डाउनलोड करे और अन्यों को भी बताये ………
यद्यपि मनु भगवान के बनाये हुये धर्म शास्त्र का नाम मानव धर्म शास्त्र है तथापि इस स्थान मे मनुष्य सम्बन्धी धर्म शास्त्र का आन्दोलन करना अभीष्ट है | जिस ‘मन’ धातु से मनुष्य शब्द बना है, उसी से 'मनु’ शब्द भी सिद्ध होता है | मानव के अर्थ हुये मनुष्य सम्बन्धी, धर्म:धरति धारयति वा, जिसे संसार धारण किये हुये है उसे धर्मा कहते है | प्राकृत पदार्थो का धर्म भिन्न है, यथा अग्नि का जलाना तथा प्रकाश देना, वायु का स्पर्श करना, हिलना व सुखाना | पशुओ का धर्म भिन्न है, परन्तु मनुष्य कि अपेक्षा फिर भी उसकी विद्या बहोत सरल है | मनुष्य कि बनावट जैसी अधिक समिश्रित है उतना ही उसका धर्म पेचीदा है | इसलिए मानव धर्म कि विद्या भी पेचीदा है | शास्त्र शब्द का प्रयोग विद्या अर्थात साइंस के अर्थ मे है | इसी प्रकार सारी शासन विद्या law के लिए भी यूरोप, इंग्लॅण्ड, और अमेरिका को रोम की ही कृतज्ञता प्रकट करनी पड़ती है | और ज्यादा ज्ञान प्राप्त करने हेतु इस ग्रन्थ को अवश्य पढ़े और अन्यों को भी सुझाव दे |


from Tumblr http://ift.tt/1XLvgTI
via IFTTT

सभी फर्जी साहित्यकारों के लिए…!!! ~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~ “दिल्ली दानव सी लगती है, जन्नत लगे कराची...

सभी फर्जी साहित्यकारों के लिए…!!!
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

“दिल्ली दानव सी लगती है, जन्नत लगे कराची है,
जिनकी कलम तवायफ़ बनकर दरबारों में नाची है…!!!
.
डेढ़ साल में जिनको लगने लगा देश दंगाई है,
पहली बार देश के अंदर नफरत सी दिखलायी है…!!!
.
पहली बार दिखी हैं लाशें पहली बार बवाल हुए,
पहली बार मरा है मोमिन पहली बार सवाल हुए…!!!
.
नेहरू से नरसिम्हा तक भारत में शांति अनूठी थी,
पहली बार खुली हैं आँखे, अब तक शायद फूटी थीं…!!!
.
एक नयनतारा है जिसके नैना आज उदास हुए,
जिसके मामा लाल जवाहर, जिसके रुतबे ख़ास हुए…!!!
.
पच्चासी में पुरस्कार मिलते ही अम्बर में झूल गयी,
रकम दबा सरकारी, चौरासी के दंगे भूल गयी…!!!
.
भुल्लर बड़े भुलक्कड़ निकले, व्यस्त रहे रंगरलियों में,
मरते पंडित नज़र न आये काश्मीर की गलियों में…!!!
.
अब अशोक जी शोक करे हैं, बिसहाडा के पंगो पर,
आँखे इनकी नही खुली थी भागलपुर के दंगो पर…!!!
.
आज दादरी की घटना पर सब के सब ही रोये हैं,
जली गोधरा ट्रेन मगर तब चादर ताने सोये हैं…!!!
.
छाती सारे पीट रहे हैं अखलाकों की चोटों पर,
कायर बनकर मौन रहे जो दाऊद के विस्फोटों पर…!!!
.
ना तो कवि, ना कथाकार, ना कोई शायर लगते हैं,
मुझको ये आनंद भवन के नौकर चाकर लगते हैं…!!!
.
दिनकर, प्रेमचंद, भूषण की जो चरणों की धूल नहीं,
इनको कह दूं कलमकार, कर सकता ऐसी भूल नहीं…!!!
.
चाटुकार, मौका परस्त हैं, कलम गहे खलनायक हैं,
सरस्वती के पुत्र नही हैं, साहित्यिक नालायक हैं…!!!”


from Tumblr http://ift.tt/1XLvgTE
via IFTTT

२० मार्गशीर्ष 5 दिसम्बर 2015 😶 “ मुझे बचाओ ! ” 🌞 🔥🔥 ओ३म् त्वावतो...

२० मार्गशीर्ष 5 दिसम्बर 2015

😶 “ मुझे बचाओ ! ” 🌞

🔥🔥 ओ३म् त्वावतो हीन्द्र क्रत्वे अस्मि त्वावतोSवितु: शूर रातौ । 🔥🔥
🍃🍂 विश्वेदहानि तविषीव उग्रँ ओक: कृणुष्व हरिवो न मर्धी: ।। 🍂🍃

ऋक्० ७ । २५ ।४

ऋषि:- वसिष्ठ: ।। देवता- इन्द्र: ।। छन्द:- पक्त्ङि।।

शब्दार्थ- हे परमेश्वर!
मैं तेरे-जैसे (आत्मीय) के कर्म के लिए ही, निःसन्देह हूँ, सदा उद्यत हूँ और
हे शूर !
तेरे जैसे रक्षक के दान में भी हूँ,परन्तु हे सेनावाले ! हे उग्र ! ओजस्विन ! तुम अब सभी दिनों के लिए,हमेशा के लिए मुझमें अपना घर कर लो,बना लो हे हरियोंवाले ! मुझे मरने ना दो ।

विनय:- हे जगदीश्वर !
तुम मेरे आत्मा के भी आत्मा हो । यह जान लेने पर अब मैं तुम्हारे-जैसे आत्मीय के कर्म के लिए सदा उद्यत रहता हूँ । मैं प्रात: से सायंकाल तक और फिर सायं से प्रात: तक जो कुछ करता हूँ वह सब प्रभो ! तुम्हारे लिए करता हूँ
हे शूर !
तुम सब संसार के रक्षक हो । इसलिए तुम्हारे लिए कर्म करता हुआ मैं अब तुम्हारे-जैसे महान रक्षक के दान में भी हो गया हूँ,तुम्हारी महान रक्षा में आ गया हूँ । तुमसे मेरा सम्बन्ध स्थापित हो गया हैं,परन्तु फिर भी यह संसार-संग्राम बड़ा विकट है । पाप की प्रबल शक्तियाँ मुझे समय समय पर अपना भय दिखलाती हैं, मुझे संत्रस्त करती रहती हैं । उस समय,
हे इंद्र !
मैं सब सुध बुध भूल जाता हूँ,तुम्हारी रक्षा,शक्ति सब भूल जाता हूँ,इसलिए मैं तो चाहता हूँ कि हे इंद्र ! तुम मुझमें अब अपना घर कर लो,सदा के लिए घर कर लो । अपनी दिव्य सेना के साथ, अपनी सब उग्रता और ओजस्विता के साथ मुझमें अपना घर बना लो । तभी ये आसुरी शक्तियाँ मुझे भयभीत ना कर सकेंगी ।
हे हरियोंवाले !
तुम अपनी ज्ञान-क्रिया और बलक्रिया के हरियों से इस सब संसार का धारण-पोषण कर रहे हो, तुम मुझे अब इस तरह विनष्ट मत होने दो । मुझमें अपना घर बनाओ और इस तरह मुझे विनष्ट होने से बचाओ ।


🍃🍂🍃🍂🍃🍂🍃🍂🍃🍂🍃🍂
ओ३म् का झंडा 🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩
……………..ऊँचा रहे

🐚🐚🐚 वैदिक विनय से 🐚🐚🐚


from Tumblr http://ift.tt/1TNFVrr
via IFTTT

🌷प्रजा पीड़ितों को मसल दे ।🌷 🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷 🌷विन इन्द्र मृधो जहि।🌷 ।१-२१-२🌷 🌷 🌷 🌷 🌷 🌷 🌷 🌷 🌷 हे...

🌷प्रजा पीड़ितों को मसल दे ।🌷
🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷
🌷विन इन्द्र मृधो जहि।🌷 ।१-२१-२🌷
🌷 🌷 🌷 🌷 🌷 🌷 🌷 🌷
हे इन्द्र ! राजन् , प्रजा पीड़िकों ,प्रजा को मसलने वालों को मार दे ।
🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷
O Inder ! King ! Remove the trouble givers for the people.
🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷
प्रजा राज्य का मूल है । जैसे वृक्षके मूल - जड़ को काट देने से वृक्ष सूख कर भूमि पर गिर जाता है ,ऐसे ही यदि राज कर्मचारी अथवा चोर डाकू प्रजा को लूटते - खसोटते रहें, उन्हें रोकने का कोई उपाय न किया जाये तो प्रजा के नष्ट होने से राज्य भी नष्ट हो जायेगा और राजा भी । इसलिये राजा को चाहिये कि वह प्रजा पीड़िकों को मार दे। दंड दे।चाहे वे पदस्थ कर्मचारी ही क्यों न हों । 🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷


from Tumblr http://ift.tt/1IxgYiF
via IFTTT

🌻🌻🌻🌻ओ३म्🌻🌻🌻🌻 भूपेश आर्य 🌹पतिव्रत धर्म की महिमा🌹 भोज प्रबन्ध नामक ग्रन्थ में एक कथा आती है कि एक...

🌻🌻🌻🌻ओ३म्🌻🌻🌻🌻

भूपेश आर्य

🌹पतिव्रत धर्म की महिमा🌹

भोज प्रबन्ध नामक ग्रन्थ में एक कथा आती है कि एक बार धारा नगरी में अकेले घूमते हुए राजा भोज ने किसी ब्राह्मण के घर जाकर,वहां किसी पतिव्रता की गोद में सिर रखकर सोये हुए पति के जगने की प्रतीक्षा करते हुए देखा। उसी समय उसका पुत्र सोकर उठा और एक तरफ धधकती हुई आग जल रही थी,उस और जाने लगा।परन्तु उस पतिव्रता ने अपने पति को नहीं जगाया और अग्नि की तरफ जाने से अपने बालक को नहीं पकड़ा।

राजा भोज इस अपूर्व आश्चर्य को देखकर वहां ही ठहर गये।
उस समय उस पतिव्रता ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा-हे ईश्वर,यज्ञेश्वर! तुम सभी कर्मों के साक्षी और धर्म को जानते हो।तुम जानते हो कि मैं इस समय पति सेवा में बंधी होने के कारण पुत्र को पकड़ नहीं रही हूं।
अतः आप मेरे पुत्र की रक्षा करना।
तब तक लड़का अग्नि के पास पहुंच गया और अग्नि के पास आधी घड़ी तक बैठा रहा।उसकी पतिव्रता माता ध्यान में मग्न होकर बैठी रही।
इसके पश्चात पति के इच्छानुसार उठने पर उसने बालक को शीघ्र उठा लिया।

इस उत्कृष्ट पतिव्रत धर्म को देखकर राजा भोज ने चकित होकर अपने मन में कहा कि अहो ! मेरे जैसा किसका सौभाग्य होगा जो ऐसी पतिव्रता स्त्रियां भी मेरे नगर में रहती हैं।

इसके पश्चात प्रातः सभा में आकर राजा ने कालिदास से कहा कि-कविवर! कल रात्रि मैंने एक महान आश्चर्य देखा है।यह कहकर राजा ने कहा कि-
अग्नि जल के साथ पत्थर पर घिसे हुए चन्दन की तरह शीतल हो गयी।यह सुनकर कालिदास ने शेष बातें बताते हुए कहा-
अपने पुत्र को धधकती हुई अग्नि में गिरते हुए देखकर भी पतिव्रता स्त्री ने अपने पति को नहीं जगाया तो उसके पतिव्रत धर्म के प्रभाव से अग्नि जल के साथ पत्थर पर घिसे हुए चन्दन के समान शीतल हो गयी।

सलूम्बराधीश चूड़ावत सरदार ने युद्ध जाते समय सती की निशानी चाही।
सीता ने तो राम को केवल चूड़ामणि भेजी थी पर उस वीरांगना हाडी रानी ने अपना शीश ही काटकर भेज दिया।चूड़ावत सरदार रानी का शीश प्राप्त करके उस शीश के बालों को दो भागों में करके गले में बांधकर रण में कूद गया।

वह योद्धा युद्ध करता हुआ धरती के कण कण को रक्त से रंग देता है। और टुकड़े टुकड़े होकर भी रज जितनी धरती शत्रु को नहीं देता।क्योंकि उसकी पत्नि पहले ही सरदार को कहती है-
हे पतिदेव रणभूमि में पुछे मत देखना और देखना कहीं पैर न उखड़ जायें,युद्धक्षेत्र में कट भले ही जाये,किन्तु हारकर नहीं आना।

यदि आप बिना मरे या जीते घर आ गये तो मैं कदम कदम पर चूड़ियां तोड़ दूंगी।यदि ऐसा न करुं तो मैं क्षत्रीय की पुत्री नहीं।

मेरे पतिदेव ने बिना मस्तक ही विजय कर ली और नीला घोड़ा उसे ले आया,मेरी सास का पुत्र कितना भोला है जो अपना सीर ही भूल गया।भाई-बहिन को लेने आने पर बहिन कहती है-
अब तू मुझे लेने आया है।किन्तु अब मेरा पति तो युद्ध में जा चुका,अब तो मैं सती होने जाऊंगी,पीहर नहीं जाऊंगी।

चन्द्र केवल शुक्ल पक्ष को ही प्रकाशित करता है और कृष्ण पक्ष में अंधकार ही रहता है किन्तु धन्य है वह वीरांगना ,जिसने पति के युद्ध में वीरगति प्राप्त होने पर,जलकर अपने पीहर और ससुराल दोनों को ही प्रकाशित किया है।

माता कुन्ती ने अपने पुत्रों के लिए श्रीकृष्ण से कहा था–
यदर्थे क्षत्रीया सूता तस्य कालो समागता।
हे कृष्ण! मेरे पुत्रों को कहना कि जिस समय के लिए क्षत्राणियां पुत्र जनती हैं,वह समय आ गया है।
धर्मराज युधिष्ठिर को इन्द्र के समान ऐश्वर्यशाली,अर्जुन को सूर्य के समान तेजस्वी,भीम को वायु के समान बलवान बनाने वाली कुन्ती थी।

गोरा-बादल की प्राण सन्चारी शक्ति माता जवाहर बाई है और हताश पुत्र जय को धिक्कारते हुए पुनः कर्तव्य पथ पर आरुढ़ करने वाली वीर माता विदुला का उपदेश महाभारत का एक श्रेष्ठतम प्रसंग है।

कभी पत्नि के रुप में महामाया ने राजा यशवन्त सिंह को रणक्षेत्र में जूझ पड़ने की हिम्मत बंधाई।
कभी सेविका के रुप में पन्ना धाय ने अपना बेटे का बलिदान देकर राजकुमार का जीवन बचाया।

पुराने यूनान की माताएं अपने बेटों को अपने हाथ से शस्त्र पहनाकर युद्ध भेजती थी और नंगी तलवार हाथ में देकर कहती थी कि या तो इस तलवार से शत्रु को मोत के घाट उतार आना या इसी तलवार से अपनी गरदन उतार आना।

🌻सुसन्तान माता की सम्पत्ति-
हमारी माताओं और बहनों को प्राचीन ग्रन्थों से शिक्षा लेनी चाहिये।वे गर्भावस्था में अति सावधान रहें।उस समय अच्छी अच्छी कथाएं सुने और अच्छे-अच्छे वीरों और महापुरुषों के चित्र देखें।
अपने शयन स्थान में दुष्ट चित्र न लगायें।दुष्ट समाचार न सुने।दुष्ट पुरुषों या स्त्री के साथ सम्भाषण न करें।

क्योंकि इन बातों का प्रभाव गर्भस्थ बच्चे पर पड़ता है।बच्चों के सामने भद्दी बातें न करें।सदा बच्चों को अच्छी शिक्षा दें।
माता के शुद्ध अन्तःकरण से बच्चा भी शुद्ध अन्तःकरण वाला होता है।


from Tumblr http://ift.tt/1TNFVrj
via IFTTT

🌹🌹🌹🌹🌹भजन🌹🌹🌹🌹🌹 तेरा भेद मिटे जो भरमका , कट जायेगा फंद करम का ….टेर तन की भोग चाह न त्यागी चीत...

🌹🌹🌹🌹🌹भजन🌹🌹🌹🌹🌹
तेरा भेद मिटे जो भरमका , कट जायेगा फंद करम का ….टेर

तन की भोग चाह न त्यागी चीत प्यासा हैं चम्म का
दिन रात मन इत उत डोले होवे ही वास हरम का
तेरा भेद मिटे जो भरम का ॥१॥

दौलत का क्यूं भया दिवाना पंथ चले अधर्मका
परम तत्व को कैसे पावे दिल चाहक दिरहमका
तेरा भेद मिटे जो भरम का ॥२॥

जांत पांत की तोङ जंजीरें ध्यान रख पाप धरम का
एक ही मानव धर्म अमोलख तेह मिटावण तम का
तेरा भेद मिटे जो भरम का ॥३॥

बाहिर खोजत हैं क्यूं बंदे मन शैदा हो तूं सनम का
अज्ञान तणा मिटे अंधेरा प्रकाश हो दीप परम का
तेरा भेद मिटे जो भरम का॥४॥

सब ठौर हैं आप समाया इक चेतन घट में चमका
मन खोजे बिन मिळे न मीठा पारस संग परम का
तेरा भेद मिटे न भरम का ॥५॥
मीठा मीर डभाल


from Tumblr http://ift.tt/1IxgYiB
via IFTTT

Saturday, December 5, 2015

ओंकार के साथ जो बिंदु संयुक्त(जुड़ा हुआ) है जिन दोनों बिन्दुओ का योगी ध्यान करते है । ओंकार और उसके...

ओंकार के साथ जो बिंदु संयुक्त(जुड़ा हुआ) है जिन दोनों बिन्दुओ का योगी ध्यान करते है ।
ओंकार और उसके साथ जुड़ा बिंदु से कामदम्( सांसारिक सफलता) और मोक्षदम(परा जगत की सफलता) प्राप्त हो जाती है।
पूरा गुरु ओम् के साथ संयुक्त उसी बिंदु का परिचय कराता है।
बिंदु से परिचय लेना हो तो पूरे गुरु(परम् गुरु) के पास जाओ , मन्त्र लेना है तो सन्त महात्माओ के पास जाओ ।
महाराज के भी महाराज अर्थात महाराजाधिराज श्री पूर्ण गुरु जी होते है।
कलन्दऱ(मदारी) के भी कलंदर(मदारी) अर्थात शाह कलन्दर(महा मदारी) पूरे गुरु को कहा जाता है ।।
आओ मेरे संग, लड़े एकजुटता की जंग- चन्द्र मोहन


from Tumblr http://ift.tt/1m3sMiI
via IFTTT

खुद्दारी ललकार रही है सत्यार्थ प्रकाश पढ लो…. जो अजगर फूंकार रहा है फौरन उसका फन...

खुद्दारी ललकार रही है सत्यार्थ प्रकाश पढ लो….
जो अजगर फूंकार रहा है फौरन उसका फन कुचलो…!!
⊙
सेना को अधिकार सौंप दो और चुनौती दस दिन की…..
पहले दिन ही गोला दागो नाभिकुण्ड पर रावण की….!
⊙
हिम्मत है तो ठोकर मारो दुनियां के हथकण्डों पर…
इजराइल से जीना सीखो अपने ही भुजदण्डों पर…..!
⊙
घाटी के नरसंहारों का गिन-गिन कर उत्तर मांगो….
जो आतंकी जेलों में हैं सब को सूली पर टांगो….!
⊙
पर हमने सिंह गर्जना वाला तेवर छोड दिया….
वोट बचाने के चक्कर में देश बचाना छोड दिया….!
⊙कब तक आखिर कब तक बोलो कब तक ये मजबूरी है….
वोट बैक की लाचारी से पहले देश जरुरी है…!
⊙
काश आज नेता सुभाष कैसा दिलदार हुआ होता…
कभी नहीं इतना कायर दिल्ली दरबार हुआ होता….!
⊙
काश आज भी १९७१ वाला दौर हुआ होता….
तो दिल्ली के आगे भीगी बिल्ली लाहौर हुआ होता….!!

रीतू चंदेल -

।। जो बोले सो अभय वैदिक धर्म की जय ।।


from Tumblr http://ift.tt/1m3sMiG
via IFTTT

।।ओ३म्।। सत्यार्थ प्रकाश:क्या और क्यों- महर्षि दयानन्द ने 19 वीं शताब्दी के अंतिम चरण में अपना...

।।ओ३म्।।

सत्यार्थ प्रकाश:क्या और क्यों-

महर्षि दयानन्द ने 19 वीं शताब्दी के अंतिम चरण में अपना कालजयी ग्रन्थ सत्यार्थ प्रकाश रचकर धार्मिक जगत में एक क्रांति कर दी। यह ग्रन्थ वैचारिक क्रान्ति का एक शंखनाद है। इस ग्रन्थ का जन साधारण पर और विचारशील दोनों प्रकार के लोगों पर बड़ा गहरा प्रभाव पड़ा।हिन्दी भाषा में प्रकाशित होनेवाले किसी दूसरे ग्रन्थ का एक शताब्दी से भी कम समय में इतना प्रसार नहीं हुआ,जितना की इस ग्रन्थ का अर्धशताब्दी में प्रचार प्रसार हुआ।हिन्दी में छपा कोई अन्य ग्रन्थ एक शताब्दी के भीतर देश व विदेश की इतनी भाषाओँ में अनुदित नहीं हुआ,जितनी भाषाओँ में इसका अनुवाद हो गया है।हिन्दी में तो कवियों ने इसका पद्यानुवाद भी कर दिया।

सार्वभौमिक नित्य सत्य-
इस ग्रन्थ का लेखक ईश्वर,जीव,प्रकृति इन तीन पदार्थों को अनादि मानता है।ईश्वर के गुण कर्म स्वभाव भी अनादि व नित्य हैं।सृष्टि नियमों को भी ग्रन्थ कर्ता अनादि व नित्य तथा सार्वभौमिक मानता है। विज्ञान का भी यही मत है कि सृष्टि नियम Laws of Nature अटल अटूट सार्वभौमिक हैं।इन नियमों का नियंता परमात्मा है।परमात्मा की सृष्टि नियम न तो बदलते हैं,न टूटते हैं,न घटते हैं,न बढते हैं और न ही घिसते हैं,इसलिए चमत्कार की बातें करना एक अन्धविश्वास हैं। किसी भी मत का व्यक्ति चमत्कार में आस्था रखता है,तो यह अन्धविश्वास है।
चमत्कारों को चुनौती-
विश्व में इस युग में चमत्कारों को चुनौती देने वाला सबसे पहला ग्रन्थ सत्यार्थप्रकाश है।जिस मनीषी ने चमत्कारों को तर्क तुला पर तोलकर मत-पंथों को अपनों व परायों को झकझोरा विश्व का वह पहला विचारक महर्षि दयानन्द सरस्वती है।सत्यार्थ प्रकाश के प्रणेता तत्ववेत्ता ऋषि दयानन्द को न तो पुराणों के चमत्कार मान्य हैं और न ही बाइबल व कुरान के।हनुमान के सूर्य को मुख में ले लिया यह भी सत्य नहीं है और हजरत ईसा ने रोगियों को चंगा कर दिया,मृतकों को जीवित कर दिया तथा हजरत मुहम्मद साहेब ने चाँद के दो टुकडे कर दिए-ये भी ऐतिहासिक तथ्य नहीं हैं।हजरत मुसा हों अथवा इब्राहीम सृष्टि नियम तोड़ने में कोई भी सक्षम नहीं हो सकता। दयानन्द जी के इस घोष का कड़ा विरोध हुआ।आर्य विद्वानों ने इस विषय पर सैकड़ों शाश्त्रार्थ किये।पंडित लेखराम जी आर्य पथिक को इसी कारण बलिदान तक देना पड़ा।
ख्वाजा हसन निजामी को सन 1925 में एक आर्य विचारक प्रो. हासानन्द ने चमत्कार दिखाने की चुनौती दी।ख्वाजा साहेब को आगे बढकर चमत्कार दिखाने का साहस ही नहीं हुआ।(प्रमाण-दैनिक तेज उर्दू दिनांक 30.10.1925 पृष्ठ 5)
सत्य साईं बाबा भी विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों की चुनौती को स्वीकार करके कोई चमत्कार न दिखा सका।
विरोधी भी मान रहे हैं लोहा-
ईश्वर की कृपा हुई।ऋषी की पुण्य प्रताप व अनेक बलिदानों की फलस्वरूप अब विरोधी भी सत्यार्थ प्रकाश के प्रभाव को स्वीकार करके इस अन्धविश्वास से मुक्ति पा रहे हैं।हाँ,ऐसे लोगों की अब भी कमी नहीं है,जो सत्यार्थ प्रकाश से प्रकाश भी पा रहे हैं और इसे कोस भी रहे हैं।गुड का स्वाद भी लेते हैं और गन्ने को गालीयाँ भी देते हैं।पुराण,बाइबिल व कुरान के ऐसे प्रसंगों की व्याख्याएं ही बदल गयीं हैं।अब रोगियों को चंगा करने का अर्थ मानसिक और आध्यात्मिक रोगों को दूर करना हो गया है।मृतकों को जिलाने का अर्थ नैतिक मृत्यु से बचाना किया जाने लगा है।यह व्याख्या कैसे सूझी? इन धर्म ग्रंथों के भाष्य व तफ्सीरें बदल गयीं हैं।

सत्य-असत्य की कसौटी खरा-
आज से कुछ ही समय पहले तक धर्म की सच्चाई की कसौटी चमत्कारों को माना जाता था।आज है कोई जो कुमारी मरियम से ईसा की उत्पत्ति को इसाई मत की सचाई का प्रबल प्रमाण मानता हो ? कौन है जो पुराणों की असंभव बातों को संभव व सत्य मानता हो ? कौन है जो बुराक पर सवार होकर पैगम्बर मुहम्मद की आसमानी यात्रा को सत्य मानता हो ? मुसलमानों के नेता सर सैयद अहमद खां ने बड़ी निर्भीकता से इन गप्पों को झुठलाया है ( प्रमाण-हयाते जावेद लेखक मौलाना हाली-पानीपत) यह सब सत्यार्थ प्रकाश का ही प्रभाव है।

हीन भावना दूर करने वाला-
सत्यार्थ प्रकाश ने भारतीय जनमानस में मातृभूमि का प्यार जगाया।जन्म भूमि व पूर्वजों के प्रति आस्था पैदा की।जातीय स्वाभिमान को पैदा किय।एकादश समुल्लास की अनुभुमिका ने भारतीयों की हीन भावना को भगाया।यह इसी अनुभूमिका ने भारतीयों की हीन भावना को भगाया।यह इसी अनुभुमिका का प्रभाव था कि गर्ज -२ कर आर्य लोग गाया करते थे।

कभी हम बुलन्द इकबाल थे तुम्हें याद हो कि न याद हो।
हर फेन में रखते कमाल थे तुम्हें याद हो य न याद हो।।

सत्यार्थ प्रकाश ने देशवासियों को स्वराज्य का मंत्र दिया।
इसके अतिरिक्त सत्यार्थ प्रकाश में जिन वर्णित कुछ वाक्यों व विचारों की मौलिकता व महत्व्य को विचारकों ने जाना व माना,उनका व्यापक प्रचार नहीं किया गया।इन्हें हम संक्षेप में यहाँ देते हैं-
•ऋषी दयानन्द आधुनिक विश्व के प्रथम विचारक हैं,जिन्होंने इस ग्रन्थ में सबके लिए अनिवार्य व निःशुल्क प्राथमिक शिक्षा का सिद्धांत रखा।उनके एक प्रमुख शिष्य स्वामी दर्शनानंद जी ने भारत में सबसे पहले निःशुल्क शिक्षा प्रणाली का प्रयोग किया।
•ऋषी ने अपने इस ग्रन्थ में लिखा है कि कृषक व श्रमिक आदि राजाओं के राजा हैं।कृषकों व श्रमिकों का समाज में सम्मान का स्थान है।इस युग में ऐसी घोषणा करने वाले पहले धर्म गुरु ऋषी दयानन्द ही थे।
•ऋषी ने अपने इस ग्रन्थ के 13 वें समुल्लास में लिखा है कि यदि कोई गोरा किसी काले को मार देता है,तो भी पक्षपात करते हुए न्यायालय उसे दोषमुक्त करके छोड़ देता है।इसाई मत की समीक्षा करते हुए ऐसा लिखा गया है।यह महर्षि की निर्भीकता व सत्यवादिता एवं प्रखर देशभक्ति का एक प्रमाण है।बीसवीं शताब्दी में आरंभिक वर्षों में मद्रास कोलकाता व रावलपिंडी आदि नगरों में ऐसे घटनाएं घटती रहती थें।मरने वालों के लिए कोई बोलता ही नहीं था।
•प्रथम विश्व युद्ध तक गांधी जी भी अंग्रेज जाति की न्याय प्रियता में अडिग आस्था रखते हुए अंग्रेजी न्याय पालिका का गुणगान करते थे।
महर्षि दयानन्द प्रथम भारतीय महापुरुष हैं,जिन्होंने विदेशी शाषकों की न्यायपालिका का खुलकर अपमान किया।ऋषि ने विदेशियों की लूट-खसोट व देश की कंगाली पर तो इस ग्रन्थ में कई बार खून के आंसू बहाये हैं।
तेरहवें समुल्लास में ही इसाई मत की समीक्षा करते हुए लिखा है कि ये इसाई लोग दूसरों के धन पर ऐसे टूटते हैं जैसे प्यासा जल पर व भूखा अन्न पर ।ऐसी निर्भीकता का हमारे देश के आधुनिक इतिहास में कोई दूसरा उदाहरण नहीं मिलता।


from Tumblr http://ift.tt/1m3sJU0
via IFTTT

🌹🌹🌹ओउम्🌷🌷 मित्रों ! कांग्रेस के मल्लिकार्जुन खडगे नें आर्यों को विदेशी आक्रमणकारी बताकर देश की...

🌹🌹🌹ओउम्🌷🌷
मित्रों ! कांग्रेस के मल्लिकार्जुन खडगे नें आर्यों को विदेशी आक्रमणकारी बताकर देश की सर्वोच्च संस्था “ संसद” का घोर अपमान किया है। अंग्रेजो की नीति “ फूट डालो व राज करो” की नीति का अनुसरण करते हुए उन्होनें दलितों व उच्च वर्गों के बीच दूरी बढाने का महापाप किया है।
आर्य तो कोई भी हो सकता है , यह जातिवाचक नहीं गुणवाचक शब्द है, “आर्य ” शब्द का अर्थ बहुत ही विशाल एवं पवित्र है।
आइये ! अपने प्राचीन शास्त्रों से जानें कि आर्य क्या होता है……………

🌻आर्य शब्द तर्क की कसोटी पर:-🌻

हमारा सबसे पुराना व गौणिक नाम आर्य है।जिसका अर्थ है श्रेष्ठ,सभ्य,भला,साधु,सज्जन,विद्वान,धार्मिक,कर्तव्यपरायण,शान्त चित्त,उदार चित्त,परोपकारी,सर्व हितकारी,न्याय मार्गावलम्बी,सत्यधर्म प्रचारक,चरित्रवान,एक निराकार न्यायकारी,सर्व शक्तिमान,ईश्वर का उपासक,सन्मार्गी आदि ।

ये लक्षण जिस व्यक्ति में पाये जायें वह व्यक्ति विश्व के किसी भी भू-खण्ड में रहता हो वह व्यक्ति आर्य है।

लेकिन दु:ख है कि जनमानस में कुछ अल्पज्ञ व तथाकथित पढे लिखे लोग भी आर्य शब्द सुनकर भडककर चौंक व चिढ पडते हैं और असंगत ज्ञान,बुद्धि तर्क की दीवार खडी करने का प्रयास करने लगते हैं।राम ने रामायण में अपने को आर्य कहा व श्रीक्रष्ण जी ने अपने को महाभारत में आर्य कहा,हिन्दू नहीं।

आर्य नाम मानव के लिए सर्वश्रेष्ठ,गौरवपूर्ण उपाधि व कर्मों की उत्क्रष्टता का परिचायक है।

🌹अब देखिये आर्य शब्द के प्रमाण स्रष्टि की समकालीन पुस्तक ऋग्वेद में-
👏१.कृण्वन्तो विश्वमार्यम्।
अर्थ-सारे संसार को आर्य बनाओ।

मनुस्म्रति में-
👏२.मद्द मांसा पराधेषु गाम्या पौरा: न लिप्तका:।
आर्या ते च निमद्दन्ते सदार्यावर्त्त वासिन:।।
अर्थ-वे ग्राम व नगरवासी जो मद्द,मांस और अपराधों में लिप्त न हो तथा सदा से आर्यावर्त्त के निवासी हैं वे ‘आर्य’ कहे जाते हैं।

बाल्मीकि रामायण में-
👏३.सर्वदा मिगत: सदिश: समुद्र इव सिन्धुभि:।
आर्य सर्व समश्चैव व सदैव प्रिय दर्शन:।।
अर्थ-जिस तरह नदियां समुद्र के पास जाती हैं उसी तरह जो सज्जनों के लिए सुलभ हैं वें आर्य हैं
जो सब पर समद्रष्टि रखते हैं हमेशा प्रसन्नचित्त रहते हैं।

महाभारत में-
👏४.न वैर मुद्दीपयति प्रशान्त।न दर्पयासे हति नास्तिमेति।
न दुगेतोपीति करोव्य कार्य।तमार्य शीलं परमाहुरार्या।।(उद्दोग पर्व)
अर्थ-जो अकारण किसी से वैर नहीं रखते तथा गरीब होने पर भी कुकर्म नहीं करते उन शील पुरुषों को 'आर्य’ कहते हैं।

वशिष्ठ स्म्रति में-
कर्त्तव्यमाचरन काम कर्त्तव्य माचरन।
तिष्ठति प्रक्रताचारे य: स आर्यं स्म्रत:।।
अर्थ-जो रंग,रुप,स्वभाव,शिष्टता,धर्म,कर्म,ज्ञान और आचार-विचार तथा शील स्वभाव में श्रेष्ठ हो उसे 'आर्य’ कहते हैं।

निरुक्त में यास्काचार्य जी लिखते हैं-
👏६.आर्य ईश्वर पुत्र हैं।

विदुर नीति में-
👏७.आर्य कर्मणि रज्यन्ते भूति कर्माणि कुर्वते।
हितं च नामा सूचन्ति पण्डिता भरतर्षभ।।।
अर्थ-भरत कुल भूषण! पण्डित जन्य जो श्रेष्ठ कर्म
कर्मों मे रुचि रखते हैं,उन्नति के कार्य करते हैं तथा भलाई करने वालों में दोष नहीं निकालते हैं वही 'आर्य’ हैं।

गीता में-
👏८.अनार्य जुष्टम स्वर्गम् कीर्तिं करमर्जुन।(अध्याय २ श्लोक २)
अर्थ-हे अर्जुन तुझे इस असमय में यह अनार्यों का सा मोह किस हेतु प्राप्त हुआ क्योंकि न तो यह श्रेष्ठ पुरुषों द्वारा आचरित है और न स्वर्ग को देने वाला है तथा न कीर्ति की और ही ले जाने वाला है।

नीतिकार के शब्दों में-
👏१०.प्राय: कन्दुपातेनोत्पतत्यार्य: पतन्नपि।
तथा त्वनार्ष पतति म्रत्पिण्ड पतनं यथा।।
अर्थ-आर्य पाप से लिप्त होने पर भी गेन्द के गिरने के समान शीघ्र ऊपर उठ जाता है अर्थात् पतन से अपने आपको बचा लेता है,
अनार्य पतित होता है तो मिट्टी के ढेले के गिरने के समान फिर कभी नहीं उठता।

धम्म पद में-
👏१२.अरियत्पेवेदिते धम्मे सदा रमती पण्डितो।
अर्थ-पण्डित जन सदा आर्यों के बतलाये धर्म में ही रमण करता है।

पाणिनि सूत्र में-
👏१३.आर्यो ब्राह्मण कुमारयो:।
ब्राह्मणों में 'आर्य’ ही श्रेष्ठ है।

काशी विश्वनाथ मन्दिर के मुख्य द्वार पर-
👏१४.आर्य धर्मेतराणो प्रवेशो निषिद्ध:।
अर्थ-आर्य धर्म से इतर(अलग) लोगों का प्रवेश वर्जित है।

आर्यों के सम्वत् में-
👏१५.जम्बू दीपे भरतखण्डे आर्यावर्ते अमुक देशान्तर्गते।
ऐसा वाक्य बोलकर हमारे पौराणिक भाई भी संकल्प पढते हैं अर्थात् यह आर्यों का देश 'आर्यावर्त’ है।

राष्ट्र कवि “मैथिलीशरण गुप्त” जी अपनी पुस्तक भारत भारती में लिखते हैं-
👏यह पुण्य भूमि प्रसिद्ध है,
इसके निवासी आर्य हैं।
विद्दा,कला,कौशल में,
सबके प्रथम आचार्य हैं।।
आभाष ईश्वर जीव का,
केवल्य तक किसने किया।
सुन लो प्रति ध्वनि हो रही,
यह कार्य आर्यों ने किया।।

कवि “नरदेव” जी के शब्दों में देखिये-
👏उदय अस्त लौ राज्य किया था,आर्य वीर नरेशों ने।
कन्याओं का दान किया था,आकर यहां भुवनेशों ने।।
सेल्यूकस की हेलन लाली,चन्द्र गुप्त की थी घर वाली।
अमरीका ईरान काँपते,ऐसे थे क्षत्रीय बलशाली।।

इसलिये-

अब तो जाग मेरी आर्य जाति,बीता बहुत जमाना।
अगर आंख नहीं खोली तो,लुट जाये सभी खजाना।।
अरबों वर्ष सकल धरती पर,ध्वज तेरा लहराया।
चक्रवर्ती उदय अस्त लौ,राज्य तेरा कहलाया।।
अमरीका,ईरान,चीन को,तूने कभी पाठ पढाया।
कर दी कन्या दान तुझे,अपना दामाद बनाया।।
आज वही चाहते हैं तेरा,नामो निशां मिटाना।
अब तो जाग मेरी आर्य जाति,बीता बहुत जमाना।।

~~~~~इति ओउम्~~~~~~
( आर्य समाज के विद्वानों द्वारा संकलित तथ्य )
आपका मित्र ,
सुनील आर्य


from Tumblr http://ift.tt/1m3sMiC
via IFTTT

सफलता विज्ञान विचार :- सरल से सरल काम को भी सीखना पड़ता है, चाहे बार बार देखकर ही सीखें या फिर...

सफलता विज्ञान विचार :-
सरल से सरल काम को भी सीखना पड़ता है, चाहे बार बार देखकर ही सीखें या फिर परम्परा से ज्ञान लें।
और कार्य को सीखने में आरम्भ में असफलता ही हाथ लगती है फिर कहीं जाकर धीरे धीरे सफल होना शुरू होता है फिर अभ्यस्त हो जाता है फिर इतना प्रवीन हो जाता है कि किसी और को भी सिखाने में वह समर्थ होता है।
मैं जब आरम्भ में दाढ़ी बनाने लगा तब मुझे सिखाने वाला कोई न था, कई बार अपना गाल छीला..एक बार तो होंठ भी इतना कट गया कि टांके लगाने की नौबत आ गयी पर नही लगवाए तो ठीक होने में कई सप्ताह लग गये, सबने मना किया तेरे बसकी नही पर नही माना अब प्रवीन हो चूका हूँ मुझसे मेरे अनुज ने सीखी।
तात्पर्य यह है कि सीधे एक ही झटके में किसी को किसी भी काम में सफलता नही मिलती।
पूरा जीवन संघर्ष है…व्यक्ति को हर क्षेत्र में सफल होने के लिए बार बार प्रयास करने पड़ते हैं सहस्रों बार विफल होता है तब कहीं जाकर सफलता के दर्शन होते हैं…इसलिए व्यक्ति को कभी भी छोटी हो या बड़ी असफलता से हौंसला नही हारना चाहिए…बल्ब का आविष्कार करने वाला ९९९ बार असफल हुआ था और फिर सफल हुआ…सफल होने के लिए अदम्य साहस,धीरज और आत्मअवलोकन की निरंतर जरूरत रहती है…
अवश्य असफलता सफलता नामक श्रृंखला की पहली कड़ी है.. इसी से फिर सफलता की नवीन कड़ियां जन्म लेती हैं…आरम्भिक असफलता ही प्रबुद्ध सफलता का सबसे प्रथम आधार होती है… कोई भी व्यक्ति बिना असफल हुए सफल नही हो सकता…
मैंने असफलताओं से सीखना आरम्भ कर दिया है..अब असफल होने पर मेरा चित्त आहत नही होता, बल्कि असफलता माता के समान बताती है कि तुमने यहाँ चूक करदी तो तुम्हारी ये स्थिति हुयी…
सो मैं तो दृढ़ संकल्पित हूँ असफलताओं से हार न मानने को पर क्या आपने असफलताओं से कभी न हार मानने का दृढ़ संकल्प किया है…????


from Tumblr http://ift.tt/1li9HJu
via IFTTT

“वैदिक मांसाहारी नहीं हैं” वर्तमान में कुछ स्वार्थी तत्त्वों द्वारा यह भी प्रचारित...

“वैदिक मांसाहारी नहीं हैं”


वर्तमान में कुछ स्वार्थी तत्त्वों द्वारा यह भी प्रचारित किया जा रहा है कि वेदों में भी पशुओं की बलि और गौ मांस के सेवन का विधान है ।

मैं उन्हें यह स्पष्ट कर देना चाहता हूँ कि वेदों में गौ मांस का कहीं कोई विधान नहीं है | राष्ट्र या साम्राज्य के वैभव, कल्याण और समृद्धि के लिए समर्पित यज्ञ ही अश्वमेध यज्ञ कहलाता है | “गौ” शब्द का अर्थ पृथ्वी भी होता है | पृथ्वी तथा पर्यावरण की शुद्धता के लिए समर्पित यज्ञ गौमेध कहलाता है |अन्न,इन्द्रियाँ,किरण,पृथ्वी, आदि को पवित्र रखना गोमेध है | इसी प्रकार जब मनुष्य मर जाय, तब उसके शरीर का विधिपूर्वक दाह करना नरमेध कहलाता है |

यजुर्वेद के कुछ उल्लेख देखिए -
“यस्मिन्त्सर्वाणि भूतान्यात्मैवाभूद्विजानत: तत्र को मोहः कः शोक एकत्वमनुपश्यत:।”

सभी भूतों में अपनी ही आत्मा को देखते हैं, उन्हें कहीं पर भी शोक या मोह नहीं रह जाता क्योंकि वे उनके साथ अपनेपन की अनुभूति करते हैं |
(यजुर्वेद ४०। ७)

“अघ्न्या यजमानस्य पशून्पाहि।”
हे मनुष्यों ! पशु अघ्न्य हैं – कभी न मारने योग्य, पशुओं की रक्षा करो |(यजुर्वेद १।१)

“द्विपादव चतुष्पात् पाहि।”
हे मनुष्य ! दो पैर वाले की रक्षा कर और चार पैर वाले की भी रक्षा कर |(यजुर्वेद १४।८)

“पशूंस्त्रायेथां।"पशुओं का पालन करो |(यजुर्वेद ६।११)

"ऊर्जं नो धेहि द्विपदे चतुष्पदे।”
सभी दो पाए और चौपाए प्राणियों को बल और पोषण प्राप्त हो | (यजुर्वेद ११।८३)

इसी प्रकार अथर्ववेद के कुछ उदाहरण प्रस्तुत हैं-

“ब्रीहिमत्तं यवमत्तमथो माषमथो तिलम् एष वां भागो निहितो रत्नधेयाय दान्तौ मा हिंसिष्टं पितरं मातरं च।”
हे दांतों की दोनों पंक्तियों ! चावल खाओ, जौ खाओ, उड़द खाओ और तिल खाओ |यह अनाज तुम्हारे लिए ही बनाये गए हैं | उन्हें मत मारो जो माता – पिता बनने की योग्यता रखते हैं |(अथर्ववेद ६।१४०।२)

इसी प्रकार वहीं कहा है-
“य आमं मांसमदन्ति पौरुषेयं च ये क्रविः
गर्भान् खादन्ति केशवास्तानितो नाशयामसि।”
वह लोग जो नर और मादा, भ्रूण और अंड़ों के नाश से उपलब्ध हुए मांस को कच्चा या पकाकर खाते, हमें उन्हें नष्ट कर देना चाहिए।(अथर्ववेद ८। ६।२३)

“अनागोहत्या वै भीमा कृत्ये मा नो गामश्वं पुरुषं वधीः।”
निर्दोषों को मारना निश्चित ही महा पाप है | हमारे गाय, घोड़े और पुरुषों को मत मार |
(अथर्ववेद १०।१।२९)

मनुस्मृति में कहा है -
अनुमन्ता विशसिता निहन्ता क्रयविक्रयी
संस्कर्ता चोपहर्ता च खादकश्चेति घातकाः
मारने की आज्ञा देने वाला, पशु को मारने के लिए लेने वाला, बेचने वाला, पशु को मारने वाला,मांस को खरीदने और बेचने वाला, मांस को पकाने वाला और मांस खाने वाला यह सभी हत्यारे हैं।
(मनुस्मृति ५।५१)

वैदिक साहित्य में मांस भक्षकों को अत्यंत तिरस्कृत किया गया है | उन्हें राक्षस, पिशाच आदि की संज्ञा दी गई है जो दरिन्दे और हैवान माने गए हैं तथा जिन्हें सभ्य मानव समाज से बहिष्कृत समझा गया है |कुछ अर्थ देख सकते हैं -
१• क्रव्य दा – क्रव्य (वध से प्राप्त मांस ) + अदा (खानेवाला) = मांस भक्षक |
२•पिशाच — पिशित (मांस) +अस (खानेवाला) = मांस खाने वाला |
३•असूत्रपा – असू (प्राण )+त्रपा(पर तृप्त होने वाला) = अपने भोजन के लिए दूसरों के प्राण हरने वाला |

विचारणीय है कि जो आत्मा के नष्ट न होने में और पुनर्जन्म में विश्वास रखते हों, वे यज्ञों में पशुओं का वध करने की सोच भी कैसे सकते हैं ?

|| आओ वेदों की ओर चले ||


from Tumblr http://ift.tt/1XQALvd
via IFTTT

|•| सावत्री सार |•| *ओ३म् – गुणगण रक्षण आदि सुहायो, ब्रह्मनाम निज ओ३म् कहायो | *भूः...

|•| सावत्री सार |•|

*ओ३म् – गुणगण रक्षण आदि सुहायो, ब्रह्मनाम निज ओ३म् कहायो |

*भूः – तुमहु प्राण प्रभु प्राण सहारे,

*भुवः – सब संकट के मोचन हारे |

*स्वः – तुम सुख-सम्पत् के हो दानी, परमानन्दधाम विज्ञानी |

*सवितुः – जग रचते सुन्दर तुम स्वामी, हो प्रकाश मम अन्तर्यामी |

*देवस्य – सद्दगुण दिव्य शक्ति के दाता, तुम हो सकल जगत् विख्याता |

*वरेण्यम् – वरण योग्य तव नाथ ! प्यारा,

*भर्गः – ऐश्वर्य, जग व्यापन हारा |

*तत् धीममहि – उसे वरूं नाचूं गाऊँ, उस ही को ध्याऊँ अरू पाऊँ |

*यः – जो विज्ञान रूप है प्यारा, शरणागत का एक सहारा |

*नः – उससे आज विनती है मेरी,

*धियः – नशे कुमति करे न देरी | अटल भक्ति मेरी मति धारे, गहे प्रेम, अभिमान बिसारे | शुभ कर्मों में रूचि विकसावे, सुखद समर्पण भाव जगावे |

*प्रचोदयात् – इस विधि यह ऐश्वर्य तिहारो, मति गति को हो प्रेरण हारो ||

ओ३म्…!
आर्यसमाज अमर रहे ||
ओ३म् का झण्डा ऊचा रहे ||
मूल कवि– स्वामी आत्मानन्द सरस्वती
S• Media लेखक– आर्यन “द फ्यूहरर”


from Tumblr http://ift.tt/1li9Ht4
via IFTTT

-डा मुमुक्षु आर्य ( Dr Mumukshu Arya  new whatsup no 8800420215 ) Light of Truth:- वर्तमान...

-डा मुमुक्षु आर्य ( Dr Mumukshu Arya  new whatsup no 8800420215 )

Light of Truth:-

वर्तमान परिस्थितियों में विश्व के सामने वेद व आर्यसमाज से अधिक उपयुक्त और कोई विकल्प नहीं है ।आर्यो ! अपने सामर्थ्य को पहचानो, दुनिया परिवर्तन की राह पर खड़ी है, जन जन को वैदिक विचारधारा से अवगत कराना और हर बुद्धिजीवी के हाथ में सत्यार्थप्रकाश देना आपका मुख्य कर्तव्य है |मतमतान्तरों के मकडजाल में उलझी दुनिया को सही राह दिखाने वाला यह ग्रन्थ इस समय गीता रामायण से भी अधिक उपयोगी है | To know the secrets of universe,life,success,God,soul,matter,salvation,incarnation, meditation, miracles and various sects …pl read Light of Truth ( Satyarthparkash ) by Maharishi Dayanand Saraswati.
www.Satyarthparkash. in

Democracy vs  Bestocracy :-

लालू के लल्ले और पप्पू जैसे मन्द बुद्धि लोग विधायक,सांसद,मंत्री ,मुख्य मंत्री ….परन्तु IAS IPS Dr. Engg.जैसे बुद्धिजीवी लोग उनके सेवक !!! क्या यही है मेरा भारत देश महान ?
वास्तव में यह देश लोकतन्त्र के अभी योग्य ही नहीं | Minimum qualification for MLA  MP  should be IAS.Threre should be Selection Commission instead of  Election Commission. We hate a system in which first class people are ruled by fourth grade people i.e DEMOCRACY. We love BESTOCRACY in which best and experienced mind people will lead this country.


from Tumblr http://ift.tt/1XQAJ6B
via IFTTT

वेद की मूल भाषा और उस भाषा की की उत्पत्ति व विकास ? 👆🏿मानव-सृष्टि के लगभग 300 वर्ष पश्चात् अर्थात्...

वेद की मूल भाषा और उस भाषा की की उत्पत्ति व विकास ?
👆🏿मानव-सृष्टि के लगभग 300 वर्ष पश्चात् अर्थात् स्वायम्भुव मनु की चौथी पीढ़ी में लिखना पढ़ना शुरू किया क्योंकि उसी समय वेदों को लिपिबद्ध किया गया।

सुनकर स्वाध्याय करना तो वेद-आविर्भाव से ही प्रारम्भ हो गया।

वेद sanskrit equivalent language अर्थात् वेदभाषा में है। वेदों से ही ऋषियों ने संस्कृत भाषा का निर्माण किया।
……………आर्य प्रीतेश
================
विदेशी विद्वानों की नजर में महान देश भारत

शीर्षक:- संस्कृत भाषा

∆ सर विलियम जोन्स
“संस्कृत भाषा आश्चर्यजनक रचना की क्षमता रखने वाली ग्रीक की अपेक्षा अधिक पूर्ण, लेटिन से अधिक विपुल एंव इन दोनों से अधिक उत्कृष्ट एंव परिष्कृत भाषा है |”

∆ प्रो० मैक्समूलर
“यह सत्य है कि संस्कृत का विज्ञान से वही सम्बन्ध है जो गणित का ज्योतिर्विज्ञान से |”

∆ पोकोक
“ग्रीक भाषा संस्कृत से ली गयी है |”

∆ डॉ० बैलन्टाईन
“संस्कृत सभी आर्य(भारतीय-यूरेपीय) भाषाओं की जननी है |”

∆ मि० बोप
“एक समय सारे विश्व में केवल संस्कृत ही बोली जाती थी |”


from Tumblr http://ift.tt/1XQALv7
via IFTTT

राम दुबारा मत आना, अब यहाँ लखन हनुमान नही,,,,, 90 करोड़ इन मुर्दों मे, अब बची किसी के...

राम दुबारा मत आना, अब यहाँ लखन हनुमान
नही,,,,,
90 करोड़ इन मुर्दों मे, अब बची किसी के जान
नही,,,,,
भाई भाई के चक्कर मे अब, अपनी बहनो का ज्ञान
नही,,,,,,
हम कैसे कह दें कि हिंदू अब, तुर्कों की संतान
सभी,,,,,,,,
इतिहास भी रो कर शांत हो गया, भगवा पर
अभिमान
नही,,,,,,,,
अब याद इन्हे बस अकबर है, राणा का बलिदान
नही,,,,,,
हल्दी घाटी सुनसान हो गयी, चेतक का तूफान
नही,,,,,,
हिंदू भी होने लगे दफ़न, अब जलने को शमशान
नही,,,,,,,
बहनो की चीखें गूँज रही, सनातन का सम्मान
नही,,,,,,,,
गैर धर्म ही इनके सब कुछ हैं, अब महादेव
भगवान
नही,,,
हे राम दुबारा मत आना, अब यहाँ लखन हनुमान Nahi.
जनहित का ये message सिर्फ आप सब के पढने के लिए नहीं है…. आगे क्या करना है इस message का, आपz खुद समझदार है राजेन्द्र रावत हरबर्टपुर अत्याचार जो मुगलों, चंगेजों, तुर्कों आदि ने हमारे हिंदू
पूर्वजो पर किये
———————————————
—————————-
1- मैं नहीं भूला उस कामपिपासु अलाउद्दिन को, जिससे
अपने सतित्तव को बचाने के लिये रानी पद्ममिनी ने 14000
स्त्रियो के साथ जलते हुए अग्निकुंड में कूद गयी थीं।
———————————————
——————————
2- मैं नहीं भूला उस जालिम औरंगजेब को, जिसने संभाजी
महाराज को इस्लाम स्वीकारने से मना करने पर तडपा तडपा
कर मारा था।
———————————————
——————————
3- मैं नहीं भूला उस जिहादी टीपु सुल्तान को, जिसने एक
एक दिन में लाखो हिंदुओ का नरसंहार किया था।
———————————————
————————————
4- मैं नहीं भूला उस जल्लाद शाहजहाँ को, जिसने 14 बर्ष
की एक ब्राह्मण बालिका के साथ अपने महल में जबरन
बलात्कार किया था।
———————————————
————————————
5- मैं नहीं भूला उस बर्बर बाबर को, जिसने मेरे श्री राम प्रभु
का मंदिर तोडा और लाखों निर्दोष हिंदुओ का कत्ल
किया था।
———————————————
——————————
6- मैं नहीं भूला उस शैतान सिकन्दर लोदी को, जिसने
नगरकोट के ज्वालामुखि मंदिर की माँ दुर्गा की मूर्ति के
टुकडे कर उन्हे कसाइयो को मांस तोलने के लिये दे दिया था।
———————————————
———————————–
7- मैं नहीं भूला उस धूर्त ख्वाजा मोइन्निद्दिन चिस्ती को,
जिसने संयोगीता को इस्लाम कबूल ना करने पर नग्न कर मुगल
सैनिको के सामने फेंक दिया था।
———————————————
———————————–
8- मैं नहीं भूला उस निर्दयी बजीर खान को, जिसने
गुरूगोविंद सिंह के दोनो मासूम फतेहसिंग और जोरावार को
मात्र 7 साल और 5 बर्ष की उम्र में इस्लाम ना मानने पर
दीवार में जिन्दा चुनवा दिया था।
———————————————
——————————
9- मैं नहीं भूला उस जिहादी बजीर खान को, जिसने बन्दा
बैरागी की चमडी को गर्म लोहे की सलाखो से तब तक
जलाया जब तक उसकी हड्डियां ना दिखने लगी मगर उस
बन्दा वैरागी ने इस्लाम स्वीकार नही किया
———————————————
——————————-
10- मैं नहीं भूला उस कसाई औरंगजेब को, जिसने पहले संभाजी
महाराज की आँखों मे गरम लोहे के सलिए घुसाए, बाद मे
उन्हीं गरम सलियों से पुरे शरीर की चमडी उधेडी, फिर भी
संभाजी ने हिंदू धर्म नही छोड़ा था।
———————————————
———————————–
11- मैं नहीं भूला उस नापाक अकबर को, जिसने हेमू के 72
वर्षीय स्वाभिमानी बुजुर्ग पिता के इस्लाम कबूल ना करने
पर उसके सिर को धड़ से अलग करवा दिया था।
———————————————
———————————–
12- मैं नहीं भूला उस वहशी दरिंदे औरंगजेब को, जिसने
धर्मवीर भाई मतिदास के इस्लाम कबूल न करने पर बीच
चौराहे पर आरे से चिरवा दिया था।
———————————————
———————————–
हम हिंदुओ पर हुए अत्याचारो को बताने के लिए शब्द और पन्ने
कम हैं, यदि इस पोस्ट को पढ़कर मेरी तरह आपका खून भी
खौला हो, तो पोस्ट को अपने मित्रों के साथ शेयर ज़रूर करें।
⚡एक ऐसा सच जो आपको आज तक नहीं बताया गया ????
⚡भारत में 3 लाख मस्जिदें हैं जो अन्य किसी देश
में भी नहीं है ।
⚡वाशिंगटन में 24 चर्च हैं
लन्दन में 71 चर्च
और इटली के मिलान शहर में 68 चर्च हैं
⚡जबकि अकेले दिल्ली में 271 चर्च हैं ।
⚡लेकिन हिन्दू फिर भी सांप्रदायिक है ?
⚡है किसी सेकुलर के पास इसका जवाब ???

🚩देशहित में शेयर करें🚩 मेने isi का विरोध करते किसी मुस्लिम को नहीं देखा है
पर rss का विरोध करते हुए लाखो हिन्दू देखे है
मेने किसी मुस्लिम को होली दीवाली की पार्टी देते नहीं देखा है
पर हिन्दुओ को इफ्तार पार्टी देते देखा है
मेने कश्मीर में भारत के झंडे जलते देखे है
पर कभी पाकिस्तान का झंडा जलाते हुए मुसलमान नहीं देखा है
मेने हिन्दुओ को टोपी पहने मजारो पर जाते देखा है
पर किसी मुस्लिम को टिका लगाते मंदिर जाते नहीं देखा है
मेने मिडिया को विदेशो के गुण गाते देखा है
पर भारत के संस्कार के प्रचार करते नहीं देखा है 7
👿👿
कुछ हिन्दू तो इसे शेयर भी नहीं करेंगे।
😡😡🌹🙏


from Tumblr http://ift.tt/1li9Hcy
via IFTTT

Friday, December 4, 2015

सामवन्दना : मां हृदय हर्ष‌ ओ३म् पावकवर्चा: शुक्रवर्चा अनूनवर्चा उदियर्षि भानुना। पुत्रो मातरा...

सामवन्दना : मां हृदय हर्ष‌
ओ३म् पावकवर्चा: शुक्रवर्चा अनूनवर्चा उदियर्षि भानुना।
पुत्रो मातरा विचरन्नुपावसि पृणक्षि रोदसी उभे ।। साम १८१७ ।।
सन्तान उच्च बन जाय भले, पर पितर न अपने विसराये ।
सन्तान मनुज का मान वही, मां हृदय रहे जो हर्षाये ।।
माता पिता और गुरुजन ने,
बड़े किये प्रिय पुत्र स्वजन ने,
…किया सुपावन तेज बढ़ाया
की पूर्ण न्यूनता परिजन ने ।
रवि प्रतिभा सी उँचाई दी, उन्नति के तारे चमकाये ।
सन्तान मनुज का मान वही, मां हृदय रहे जो हर्षाये ।।
माता का साथ निभाता हो,
तज दूर नहीं जो जाता हो,
कितना ही उँचा उठ जाये
इनके चरण में आता हो ।
अपना रस रक्त दिया जिसने, प्रिय पुत्र न उसको ठुकराये ।
सन्तान मनुज का मान वही, मां हृदय रहे जो हर्षाये ।।
धरती रवि की क्षमता सारी,
माता पिता ने सुत पर वारी,
जब सुत ने प्रेम प्रशस्त किया
तब रम्य खिली यह फुलवारी ।
प्रिय जनों के आलिंगन से, जी जननी का भर भर आये ।
सन्तान मनुज का मान वही, मां हृदय रहे जो हर्षाये ।।
राजेन्द्र आर्य
संगरू


from Tumblr http://ift.tt/1Qlr72T
via IFTTT

🌻ओ३म्🌻 🌹दुष्ट की संगति से बचतरे🌹 एक पेड़ पर एक हंस और एक कोआ रहता था।धीरे धीरे उनकी मित्रता हो...

🌻ओ३म्🌻

🌹दुष्ट की संगति से बचतरे🌹

एक पेड़ पर एक हंस और एक कोआ रहता था।धीरे धीरे उनकी मित्रता हो गयी।
वे दोंनो उसी पेड़ पर रहने लगे।
एक बार दोंनो कोआ और हंस उसी पेड़ पर बैठे थे।एक शिकारी आया,ओर आकर उस पेड़ के नीचे विश्राम करने लगा।
थोड़ी देर में उसकी आंख लग गयी।
शिकारी के ऊपर सूर्य की किरणें पड़ रही थी।

तो हंस ने अपनी अच्छाई को सिद्ध करते हुए अपने पंख फैला दिये,जिससे शिकारी को धूप लगने से परेशानी न हो।
इतने में कौए को शरारत सूझी ,जैसे उसकी आदत होती है।
कौए ने शिकारी के ऊपर मल-मूत्र त्याग दिया और उड़ गया।
शिकारी ने ऊपर देखा तो हंस को बैठे हुए देखा।उसने सोचा यह सब इसी हंस की शरारत है।
शिकारी ने अपना बाण निकाला और झट से हंस को मार गिराया।
इस प्रकार एक दुष्ट की संगति से हंस अपने प्राणों से हाथ धो बैठा।

शिक्षा–दुष्ट का संग कभी मत करो।
ना उससे प्रीति करो और ना बैर,क्योंकि कोयला अगर गर्म होता है तो हाथ जला देता है और ठंड़ा छूने पर हाथ काले कर देता है।
दोनों अवस्थाओं में हानि है।

शराब बेचने वाले की लडकी अगर दूध भी लेकर जा रही हो तो लोग यही सोचेंगे कि शराब लेकर जा रही है।


from Tumblr http://ift.tt/1N9edR6
via IFTTT

🌻🌻🌹🌹🌹ओ३म्🌹🌹🌻🌻🌹 भूपेश आर्य~8954572491 🌹आदर्श पुरुष राम🌹 एक नगर में एक बहुत कट्टर मुसलमान रहते...

🌻🌻🌹🌹🌹ओ३म्🌹🌹🌻🌻🌹

भूपेश आर्य~8954572491

🌹आदर्श पुरुष राम🌹

एक नगर में एक बहुत कट्टर मुसलमान रहते हैं।आर्यों के महापुरुषों से नाक भौं सिकोडने वाले तथा ओरंगजेब के प्रशंसक कहते हैं ओरंगजेब जैसा बादशाह होना मुश्किल है।

वहां रहने वाले एक सज्जन आर्य वानप्रस्थ के समीप मकान ले लेते हैं।
वहीं पर एक मुसलमान भी रहता था वह उन्हें नमस्ते करता तथा आदरपूर्वक अपने घर ले जाता है।उसकी पुत्री भी आयी हुई है।वह गर्भवती है।वह वानप्रस्थी जी से अपनी पुत्री को आशिर्वाद देने के लिए कहता है कि भगवन् इसे अच्छा पुत्र दें।
वानप्रस्थी जी पूछते हैं कि कैसे पुत्र के लिए आशिर्वाद दूं राम जैसा या ओरंगजेब जैसा।
वह कहता ह कि ओरंगजेब जैसा पुत्र कहकर क्या आप हमें शाप दे रहे हैं हमें तो राम जैसा धेवता चाहिये।

यह सुनकर जहां प्रसन्नता हुई वहां मन में ये भी आया कि राम में वे कौन से गुण थे जिनसे आर्य संस्कृति का एक विरोधी भी राम सा बेटा चाहता है।
कारण स्पस्ट है कि राम आदर्श पुरुष थे।
आइये राम के गुण देखें-
👏आदर्श विद्वान-राम में जहां अन्य अनेक गुण थे वहां वेद व वेदांगों के विद्वान भी थे।बालकाण्ड सर्ग १८ में उन्हें “सर्वे वेदविद: शूरा: सर्वे लोकहितेरता:।” कहा है।

👏आदर्श पुत्र-राम आदर्श पुत्र थे।वे अपनी तीनों माताओं को समान रुप से सम्मान देते थे।मन्थरा ने जब कैकेई को राम के राज्याभिषेक की सूचना दी तो वह अत्यन्त खुश होकर कह उठी-
यथा मे भरतो मान्यस्तथाभूयोअपिराघव:।
कौशल्यातोअतिरिक्तं च स तु शुश्रू षते हि माम् ।। अयोध्या काण्ड ८/१८
जैसा मेरे लिए भरत मान्य है,राम उससे भी अधिक है।क्योंकि वह मेरी सेवा कौशल्या से भी अधिक करता है।
जब मन्थरा के बहकाने से कैकेई दशरथ से १४ वर्ष का वनवास मांगती है तो दशरथ उसे कहते हैं कि राम तो तुझे सदा जननी तुल्य मानता है तू उसके अनर्थ के लिए क्यों उद्यत हुई है?

और जब चित्रकूट में राम को वापस लाने के लिए भरत जाते हैं तब राम
अन्य बातों के साथ कौशल्या,सुमित्रा तथा कैकेई की कुशलता पहले ही पूछते हैं-
तात कच्चिच्च कौशल्या सुमित्रा च प्रजावती।
सुखिनी कच्चिदार्या च देवी नन्दति कैकेयी ।।(अयो० १००)
राम कैसा आदर्श पुत्र है जो उस माता की भी कुशल पूछता है। जिसके कारण राज्याभिषेक के बदले उसे १४ वर्ष का वनवास भोगना पडा।

अपने पिता के प्रति भी उनकी अटूट भक्ति थी।जब वनवास का वचन लेकर उसे सुनाने के लिए कैकेयी ने राम को बुलाया और उनसे कहा कि राजा ने हमको जो वचन दिये थे जिसे वे आपके स्नेह से पूरा नहीं करते।यदि तुम उन्हें पालने का राजा को वचन दो तो मैं उनकी आज्ञा आपको सुनाऊं।तब राम ने जो शब्द कहे थे वे इस संस्कृति वालों के लिए गर्व की बात है।
बाल्मीकि के शब्दों में सुनिये-
अयोध्या कां० १८/२८-३०:-
हे देवी,मुझे धिक्कार है जो आप मुझ पर विश्वास न करके ऐसे वचन कह रही हैं।आपको ऐसी बात नहीं कहनी चाहिये।
क्योंकि मैं तो महाराज के कहने से जलती आग में कूद सकता हूं,तीक्ष्ण विष पी सकता हूं तथा समुद्र में छल़ांग लगा सकता हूं।फिर वे मेरे गुरु,पिता,राजा और हितैषी हैं।अत: आप बताएं राजा क्या चाहते हैं।मैं उसे पूर्ण करने की प्रतिज्ञा करता हूं।
राम दो वचन नहीं बोलता,वह तो जो कह देता है उसे पूरा करके सी छोडता है।"

जब राम वन जाने के लिए माता कौशल्या से आज्ञा लेने आते हैं तब वे कहती हैं कि पुत्र जहां तू जायेगा वहीं तेरे साथ जाऊंगी।

तब राम कहते हैं कि माता जी जब तक अयोध्या के राजा मेरे पिता जी जीते हैं तब तक आप उनकी सेवा करो,यही प्राचीन(वैदिक धर्म) है।

वाह रे पुत्र!तुझे अपनी चिन्ता नहीं,१४ वर्षों के वनवास के समय अयोध्या में मेरे पिता सुखी रहें।
यह चिन्ता है।
दूसरे माता जी कहीं मेरे वनवास से रुष्ट होकर पिताजी की सेवा करना न छोड दें,अत: उन्हें धर्म की याद दिलाकर पिता की सेवा के लिए प्रेरित करते हैं।

👏आदर्श भ्राता:-राम आदर्श पुत्र तो थे ही वे आदर्श भाई भी थे।
लक्ष्मण के शक्ति लगने सुषेण से कहा था कि मुझे इनको इस दशा में देखकर महान कष्ट हो रहा है।इसके बिना मुझे भूमि का राज्य तथा सीता का प्राप्त करना सब वयर्थ है।
आप इन्हें शीघ्र स्वस्थ कीजिये।
मैने पूर्व जन्म में न जाने क्या दुष्कर्म किया था जिसके फलस्वरुप मेरा धार्मिक भाई मेरे सामने मर रहा है-
कि मया दुष्कृतं कर्म कृतमन्यत्र जन्मनि।
येन मे धार्मिको भ्राता निहतश्चाग्रत: स्थित:।।
(युद्ध० १०१/१९)

👏आदर्श पति:-
जब सीता राम से वन जाने के लिए कहती है तो राम कहते हैं-
न देवि तव दु:खेन स्वर्गमप्यभिरोचये ।। वही० ३०/२७ ।।
नेदानीं त्वदृते सीते स्वर्गोअपि मम रोचते ।। ३०-४२ ।।
हे देवि सीते! यदि तू वन की अपेक्षा यहां अधिक दु:ख मानती है तो तुझे दु:खी करके तो मुझे। कवर्ग भी अच्छा नहीं लगेगा।हे सीते तेरे बिना तो मुझे स्वर्ग भी अच्छा नहीं लगता है।

👏कर्तव्यपालक:-विश्वामित्र मुनि के समझाने पर ताडका-वध का मन बनाते समय राम कहते हैं-
गोब्राह्मण हितार्थाय देशस्य च हिताय च।
तव चैवाप्रमेयस्य वचनं कर्तुमुद्यत: ।। सर्ग २५
अर्थात् गो,ब्राह्मण तथा देश के हित के लिए मैं आपके वचन का पालन करने को उद्यत हूं।

कर्तव्य पालन के लिए ही उस नरश्रेष्ठ ने परिवार तथा राज्य को छोडकर वन के कष्टों को अंगीकार किया था।
वे कहा करते थे-
क्षत्रियैर्धायते चापो नार्त शब्दो भवेदिति ।। अरण्य का० १०-२
जब क्षत्रिय ने धनुष ले लिया तो दु:खी की चीत्कार हो ही नहीं सकती।
आजीवन इस व्रत को निभाया।

👏सदाचारी:-राम का सदाचार भी अनुकरणीय है।ननिहाल से बुलाये भरत ने जब राम लक्ष्मण तथा सीता के विषय में पूछा तथा कैकेयी ने बताया की वे तो तपस्वियों की भांति चीर वल्कल धारण कर दण्डक वन में निवास कर रहे हैं।
तब भरत ने पूछा कि क्या राम ने किसी ब्राह्मण का धन हर लिया था अथवा किसी निरधराध पुरुष को मार दिया था अथवा किसी स्त्री पर दुष्ट संकल्प किया था जिसके कारण राजा तथा राजसभा ने न्यायानुसार सर्वगुण सम्पन्न राम को कठोर वनवास दिया हो?

इसके उत्तर में कैकेयी ने कहा है वह राम के उज्जवल चरित्र का परिचायक है।
उसने कहा पुत्र,राम ने न तो किसी ब्राह्मण का धन हरा,न किसी निरपराध की हिंसा की।
परस्त्री को तो राम आंख उठाकर भी नहीं देख सकता।
👏🙏🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹


from Tumblr http://ift.tt/1Qlr5YU
via IFTTT

वेद – केवल वेद ही हमारे धर्मग्रन्थ हैं । वेद संसार के प्राचीनतम ग्रन्थ हैं । वेद का ज्ञान सृष्टि...

वेद –
केवल वेद ही हमारे धर्मग्रन्थ हैं ।
वेद संसार के प्राचीनतम ग्रन्थ हैं ।
वेद का ज्ञान सृष्टि के आदि में परमात्मा ने
अग्नि , वायु , आदित्य और अंगिरा – इन चार ऋषियों को समाधि की अवस्था में एक साथ दिया था ।
वेद पढने-सुनने का अधिकार सभी मनुष्यों को है।
वेद चार हैं —-
१. ऋग्वेद – इसमें तिनके(तृण) से लेकर ब्रह्म–पर्यन्त सब पदार्थो का ज्ञान दिया हुआ है ।
इसमें १०,५५२ अथवा १०५८९ मन्त्र हैं ।
मण्डल –१०.
सूक्त-१०२८
शाखा –२०
ब्राह्मण - ऐतरेय
उपवेद – आयुर्वेद
मूलवेद - शाकल शाखा
मन्त्र-उच्चारण - शीघ्र-वृत्ति
२. यजुर्वेद – इसमें कर्मकाण्ड है । इसमें अनेक प्रकार के यज्ञों का वर्णन है ।
इसमें १,९७५ मन्त्र हैं।
अध्याय – ४०
शाखा - १००
ब्राह्मण – शतपथ
उपवेद - धनुर्वेद
मूलवेद - माध्यन्दिनी शाखा
मन्त्र-उच्चारण - मध्यम-वृत्ति
३. सामवेद – यह उपासना का वेद है।
इसमें १,८७५ मन्त्र हैं ।
ब्राह्मण – ताण्ड्य या छान्दोग्य ब्रह्मण ।
शाखा - ९९९
उपवेद - गान्धर्ववेद
मन्त्र-उच्चारण - विलम्बित-वृत्ति
मूलवेद - कौथुमी शाखा
४. अथर्ववेद –इसमें मुख्यतः विज्ञान–परक मन्त्र हैं ।
इसमें ५,९७७ मन्त्र हैं ।
काण्ड - २०
सूक्त-७३१
शाखा - 8
ब्राह्मण – गोपथ
उपवेद - अर्थवेद
मन्त्र-उच्चारण - शीघ्र-वृत्ति
मूलवेद - शौनक शाखा
उपवेद – चारों वेदों के चार उपवेद हैं । क्रमशः – आयुर्वेद , धनुर्वेद , गान्धर्ववेद और अर्थवेद (स्थापत्यवेद) ।
उपनिषद – प्रामाणिक उपनिषदों की कुल संख्या ११ ही हैं । इनके नाम हैं — ईश , केन , कठ , प्रश्न , मुण्डक , माण्डूक्य , तैत्तिरीय , ऐतरेय , छान्दोग्य , बृहदारण्यक और श्वेताश्वतर ।
ब्राह्मणग्रन्थ – इनमें वेदों की व्याख्या है ।
चारों वेदों के प्रमुख ब्राह्मणग्रन्थ ये हैं —
ऐतरेय , शतपथ , ताण्ड्य और गोपथ ।
(उपांग)– दर्शन छह हैं – न्याय , वैशेषिक , सांख्य , योग , मीमांसा और वेदान्त
स्मृति – प्रक्षिप्त श्लोकों को छोङकर मनुस्मृति ही प्रमाणिक स्मृति है ।
वेदों के छह वेदांग – शिक्षा, कल्प, व्याकरण, निरूक्त+निघंटु, छन्द, ज्योतिष ।
वेदों के छह उपांग (दर्शनशास्त्र) – जिन को छः दर्शन या छः शास्त्र भी कहते हैं ।
१. महर्षि कपिल का सांख्य दर्शन
२. महर्षि गौतम का न्याय दर्शन
३. महर्षि पतंजलि का योग दर्शन
४. महर्षि कणाद का वैशेषिक दर्शन
५. महर्षि व्यास का वेदान्त दर्शन
६. महर्षि जैमिनि का मीमांसा दर्शन
इस संदेश को संभाल कर रखे।


from Tumblr http://ift.tt/1R03Zsn
via IFTTT

पूज्य स्वामी सत्यपति जी परिव्राजक (वानप्रस्थ साधक आश्रम, रोजड)  दिनांक : ०१/१२/२०१५ - किसी...

पूज्य स्वामी सत्यपति जी परिव्राजक

(वानप्रस्थ साधक आश्रम, रोजड) 

दिनांक : ०१/१२/२०१५

- किसी राग-द्वेष तब तक है, जब तक वह (सामनेवाला) शरीर से सम्बद्ध है। शरीर नाशवान है और ईश्वर प्रदत्त साधन के रूप में ईश्वर की सम्पत्ति है। मन बुद्धि, आदि भी इस प्रकार के साधन हैं। सामनेवाला अपने सदृश ही जीव है। सीधा उससे अपना कोई सम्बन्ध नहीं है तो क्यों इतना राग-द्वेष करना।

 


वानप्रस्थ साधक आश्रम 
आर्यवन, रोजड
पो.-सागपुर, जिला - साबरकांठा
गुजरात, पिन - ३८३ ३०७
दूरभाष ९१-०२७७०-२८७४१७, २९१५५५, ९४२७०५९५५0

अन्तर्जाल पर जानकारी हेतु http://ift.tt/1QZldGj

पूज्य स्वामी सत्यपति जी के प्रवचन सुनने हेतु क्लीक करे |

आचार्य ज्ञानेश्वेर जी के प्रेरक प्रवचन सुनने हेतु क्लीक करे |


from Tumblr http://ift.tt/1SDaXBh
via IFTTT

तू सूर्य है हरिः सुपर्णो दिवमारुहो$र्चिषा१२, ये त्वा दिप्सन्ति दिवमुत्पतन्तम्११। ...

तू सूर्य है

हरिः सुपर्णो दिवमारुहो$र्चिषा१२, ये त्वा दिप्सन्ति दिवमुत्पतन्तम्११।

अव तां जहि हरसा जातवेदो१२, $बिभ्युदुग्रो $अर्चिषा दिवमारोह सूर्य १३।।
(अथर्ववेद १९.६५.१)


हे पूर्व क्षितिज में उदित तेजोमय सूर्य ! तू हरि है , भूतल की समस्त मलिनताओं का हरण कर सकनेवाला है ।"सुपर्ण" है, सुन्दर पंखोंवाला है । तू मध्य आकाश की ओर आरोहण प्रारंभ कर दे । उस आरोहण में विघ्न बनकर यदि कोई तुझे हिसिंत करना चाहें , तो ऊन्हें अपने तेज से नष्ट कर दे। हे जातवेदः ! हे सर्वप्रकाशक ! भयभीत न होता हुआ तू अपनी अनुपम ज्योति के साथ ऊध्र्वाकाश में पहुँच जा ।

हे मनुष्य ! सुर्य की अन्योत्कि से वेद तूझे हि उदबोधन दे रहा है । तू साक्षात् सूर्य है , ग्रहोपग्रहों के बीच में सूर्य के समान तू प्राणियों में श्रेष्ठ है । तू “हरि ” है , सूर्य के समान जगत् के मालिन्य को हरकर उसे शुद्ध - पवित्र बनाने की क्षमता तुझमें है । जगत् में जो छल - छिद्र , हिंसा -उपद्रव , चोरी -जारी , असत्य - अन्याय आदि कालुष्य हैं , उन सबको तू हर। तू “सुपर्ण” है , उन्नती के गगन में उड़के लिए मन , बुद्धी आदि सुंदर पंख तेरे पास विद्यमान हैं । तू उँची उडा़न भर और क्षणभर में लक्ष को प्राप्त कर ले । पर यह उड़ने का मार्ग बहुत आसान नही है। राग , व्देष , निन्दा , उपहास आदि अनेक विघ्न तेरी उडा़न में बाधा डालना चाहेंगे । किन्तु यदि तुझे यह स्मरण रहेगा कि तू सूर्य है और तुझे उत्कर्ष के ऊध्र्वा काश में पहुँचकर हि विश्राम लेना है , तो तू कभी इन शत्रुओं , संकटों और विपदाओं से परास्त नही होगा। सब मानवीय और दैवी विपत्तियों को तू अपने तेज से झुलसाता चल । तू “जातवेदाः” है , प्रकाशक है, प्रकाशवान् है , ज्ञानवान् है । भयभीत मत हो , उत्साह धारण कर , आरोहण करता हुआ अपनी प्रखर ज्योति - सहित उन्नती के सर्वोच्च गगन में पहुँच जा ।

Pandit Lekhram Vedic Mission

www.aryamantavya.in

www.onlineved.com

http://ift.tt/18FvwLS

subscribe our you tube channel

https://www.youtube.com/channel/UCse408AHhefms2Fj2dUxD_g


from Tumblr http://ift.tt/1SDaXBf
via IFTTT

पंच महायज्ञ : : : (1)ब्रह्म यज्ञ - ईश्वर का ध्यान उपासना करना (2)देव यज्ञ - हवन अग्निहोत्र करना...

पंच महायज्ञ : : : (1)ब्रह्म यज्ञ - ईश्वर का ध्यान उपासना करना (2)देव यज्ञ - हवन अग्निहोत्र करना (3)पितृ यज्ञ - माता िपता व गुरुजनों की सेवा सत्कार करना (4)अतिथ यज्ञ - घर में आये सज्जनों का सम्मान करना सेवा करना (5)बिलवैश्वदेव यज्ञ - पशु पक्षियों को खिला पिलाकर प्रसन्न करना उनकी हिंसा नहीँ करना


from Tumblr http://ift.tt/1SDaWxa
via IFTTT

Photo




from Tumblr http://ift.tt/1QZldGd
via IFTTT

१९ मार्गशीर्ष 😶 “ सब-कुछ देनें में समर्थ! ” 🌞 🔥🔥 ओ३म् ईशे...

१९ मार्गशीर्ष

😶 “ सब-कुछ देनें में समर्थ! ” 🌞

🔥🔥 ओ३म् ईशे ह्य१ग्रिरमृतस्य भूरेरीशे राय: सुवीर्यस्य दातो:। 🔥🔥
🍃🍂 मा त्वा वयं सहसावत्रवीरा माप्सव: परि षदाम मादुव:।। 🍂🍃

ऋक् ७ । ४ । ६ ।

ऋषि:- वसिष्ठ: ।। देवता- अग्रि: ।। छन्द:- स्वराट्पडि:क्त ।।

शब्दार्थ- परमेश्वर निश्चय से बहुत प्रकार के अमरपन के, अध्यात्मिक ऐश्वर्य के देनें में समर्थ है और सुन्दर वीरतासहित धन के, भौतिक ऐश्वर्य के,देने में ईशे समर्थ है,परन्तु
हे सर्वशक्तिमन् ! बलवन् !
हम तेरी वीरतारहित,कायर होकर मत उपासना करें कुरूप,विकृत होकर उपासना करें और असेवक होकर मत उपासना करें ।


विनय:- हे अग्रे !
हम तुम्हारी बहुत सी विफल उपासना करते हैं । तुम तो सर्वशक्तिमान हो, हमें सब-कुछ दे सकते हैं । हमें प्रभूत,अमृत,विविध प्रकार का आध्यात्मिक ऐश्वर्य प्रदान करने में समर्थ हो, सुवीरता आदि सहित सब प्रकार का भौतिक धन देने में समर्थ ही, परन्तु हम ही हैं जो तुम्हारी आराधना करने के अयोग्य हैं, अतएव तुम सर्वदाता से भू हम कुछ प्राप्त नहीं कर सकते । हम कितने मूर्ख हैं कि निवीर्य होकर,विकारयुक्त होकर और सेवा-रहित होकर तुम्हारा भजन करना चाहते हैं !भला,हम कायर लोग,
हे सहसावन् !
तुम्हारी क्या उपासना कर सकतें हैं ?
हम विकारयुक्त मलिन ह्रदयोंवाले तुम्हारी क्या उपासना कर सकते हैं ? हम सेवारहित स्वार्थी पुरष तुम्हारी उपासना से क्या लाभ प्राप्त करेंगें ? अत: हमने आज से निश्चय कर लिया है कि अब हम वीर्यहीन , विकृत और असेवक होकर कभी तुम्हारी उपासना में नहीं बेठेंगें । हम सब कमजोरियों को हटाकर,निर्भय वीर होकर तुम्हारें सच्चे उपासक बनेंगें । अब हम प्रात:- सायं तुम्हारा भजन किया करेंगें । सचमुच तभी हम तुम्हारे पास बैठने के योग्य होंगें, तुम्हारी उपासना करने के अधिकारी बनेंगें और तभी उपासना द्वारा तुमसे अमृतत्व आदि आध्यात्मिक ऐश्वर्यो को, वीरता आदि सद्गुणों को तथा अन्य भौतिक ऐश्वर्यों को भी प्राप्त कर सकेंगें ।


🍃🍂🍃🍂🍃🍂🍃🍂🍃🍂🍃🍂
ओ३म् का झंडा 🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩
……………..ऊँचा रहे

🐚🐚🐚 वैदिक विनय से 🐚🐚🐚


from Tumblr http://ift.tt/1QZlauh
via IFTTT

👌101 ગુજરાતી કહેવતો..👌 🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹 😋તમને કેટલી કેહવત યાદ છે ? 💚૧, બોલે તેના બોર વહેચાય 💚૨. ના બોલવામાં...

👌101 ગુજરાતી કહેવતો..👌
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
😋તમને કેટલી કેહવત યાદ છે ?

💚૧, બોલે તેના બોર વહેચાય
💚૨. ના બોલવામાં નવ ગુણ
💚૩. ઉજ્જડ ગામમાં ઍરંડો પ્રધાન
💚૪. ડાહ્યી સાસરે ન જાય અને
💖ગાંડીને શીખામણ આપે
💚૫. સંપ ત્યાં જંપ
💚૬. બકરું કઢતા ઉંટ પેઠું
💚૭.રાજા, વાજા
💖 અને વાંદરાં ત્રણેય સરખાં
💚૮. સિધ્ધિ તેને જઈ વરે
💖જે પરસેવે ન્હાય
💚૯. બગલમાં છરી અને
💖ગામમાં ઢંઢેરો
💚૧૦. લૂલી વાસીદુ વાળે અને
💖 સાત જણને કામે લગાડે
💚૧૧. અધૂરો ઘડો છલકાય ઘણો
💚૧૨. ખાલી ચણો વાગે ઘણો
💚૧૩. પારકી મા જ કાન વિંધે
💚૧૪. જ્યાં ન પહોચે રવિ,
💖ત્યાં પહોંચે કવિ
💖અને જ્યાં ન પહોંચે કવિ
💖ત્યાં પહોંચે અનુભવી
💚૧૫. ટીંપે ટીંપે સરોવર ભરાય
💚૧૬. દૂરથી ડુંગર રળિયામણાં
💚૧૭. લોભી હોય ત્યાં
💖ધૂતારા ભૂખે ન મરે
💚૧૮. શેરને માથે સવાશેર
💚૧૯. શેઠની શીખામણ ઝાંપા સુધી
💚૨૦. હિરો ગોગે જઈને આવ્યો
💖અને ડેલીએ હાથ દઈને
💖પાછો આવ્યો
💚૨૧. વડ જેવા ટેટા ને
💖બાપ જેવા બેટાં
💚૨૨. પાડાનાં વાંકે પખાલીને ડામ
💚૨૩. રામ રાખે તેને કોણ ચાખે
💚૨૪. ઊંટના અઢાર વાંકા
💚૨૫. ઝાઝા હાથ રળીયામણાં
💚૨૬. કીડીને કણ ને હાથીને મણ
💚૨૭. સંગર્યો સાપ પણ કામનો
💚૨૮. ખોદ્યો ડુંગર, નીકળ્યો ઉંદર
💚૨૯. નાચ ન જાને આંગન ટેઢા
💚૩૦. ઝાઝી કીડીઓ સાપને તાણે
💚૩૧. ચેતતા નર સદા સુખી
💚૩૨. સો દહાડા સાસુના
💖એક દાહડો વહુનો
💚૩૩. વાડ થઈને ચીભડાં ગળે
💚૩૪. ઉતાવળે આંબા ન પાકે
💚૩૫. સાપ ગયા અને
💖લીસોટા રહી ગયા
💚૩૬. મોરનાં ઈંડા ચીતરવા ન પડે
💚૩૭. પાકા ઘડે કાંઠા ન ચડે
💚૩૮. કાશીમાં પણ
💖કાગડા તો કાળા જ
💚૩૯. કૂતરાની પૂંછડી
💖જમીનમાં દટો તો પણ
💖વાંકી ને વાંકી જ
💚૪૦. પુત્રનાં લક્ષણ પારણાં માં
💖અને વહુનાં લક્ષણ બારણાં માં
💚૪૧. દુકાળમાં અધિક માસ
💚૪૨. એક સાંધતા તેર તૂટે
💚૪૩. કામ કરે તે કાલા,
💖વાત કરે તે વ્હાલાં
💚૪૪. મા તે મા,
💖બીજા વગડાનાં વા
💚૪૫. ધીરજનાં ફળ મીઠાં
💚૪૬. માણ્યુ તેનું
💖સ્મરણ પણ લહાણું
💚૪૭. કૂવામાં હોય તો
💖હવાડામાં આવે
💚૪૮. સો સોનાર કી એક લૂહાર કી
💚૪૯. રાજા ને ગમે તે રાણી
💚૫૦. કાગનું બેસવુ
💖અને ડાળનું પડવું
💚૫૧. આમદની અટ્ટની ખર્ચા રૂપૈયા
💚૫૨. ગાંડાના ગામ ન હોય
💚૫૩. સુકા ભેગુ લીલુ બળે
💚૫૪. બાવાનાં બેવુ બગડે
💚૫૫. લક્ષ્મી ચાંદલો કરવા આવે
💖ત્યારે કપાળ ધોવા ન જવાય
💚૫૬. વાવો તેવું લણો
💚૫૭. શેતાનું નામ લીધુ
💖શેતાન હાજર
💚૫૮. વખાણેલી ખીચડી
💖દાઢે વળગી
💚૫૯. દશેરાનાં દિવસે ઘોડા ન દોડે
💚૬૦. સંગ તેવો રંગ
💚૬૧. બાંધી મુઠી લાખની
💚૬૨. લાખ મળ્યાં નહિ
💖અને લખેશ્રી થયા નહિ
💚૬૩. નાણાં વગરનો નાથીયો ,
💖નાણે નાથા લાલ
💚૬૪. લાલો લાભ વિના ન લૂટે
💚૬૫. હિમ્મતે મર્દા
💖તો મદદે ખુદા
💚૬૬. પૈ ની પેદાશ નહી અને
💖ઘડીની નવરાશ નહી
💚૬૭. છાશ લેવા જવુ
💖અને દોહણી સંતાડવી
💚૬૮. ધોબીનો કૂતરો
💖ન ઘર નો , ન ઘાટનો
💚૬૯. ધરમની ગાયનાં
💖દાંત ન જોવાય
💚૭૦. હાથી જીવતો લાખનો ,
💖મરે તો સવા લાખનો
💚૭૧. સીધુ જાય અને
💖યજમાન રીસાય
💚૭૨. વર મરો, કન્યા મરો
💖પણ ગોરનું તરભાણું ભરો
💚૭૩. હસે તેનું ઘર વસે
💚૭૪. બેગાની શાદીમેં
💖અબ્દુલ્લા દિવાના
💚૭૫. ફરે તે ચરે,
💖બાંધ્યા ભૂખ્યા મરે
💚૭૬. ભેંસ આગળ ભાગવત
💚૭૭. ઘરનાં છોકરાં ઘંટી ચાટે
💖ને પાડોશીને આંટો
💚૭૮. રાત થોડી ને વેશ ઝાઝા
💚૭૯. ના મામા કરતાં
💖કાણો મામો સારો
💚૮૦. ભેંસ ભાગોળે
💖અને છાશ છાગોળે
💚૮૧. મન હોયતો માંડવે જવાય
💚૮૨. અણી ચૂક્યો સો વર્ષ જીવે
💚૮૩. પારકી આશ સદા નીરાશ
💚૮૪. ઘરકી મુર્ગી દાલ બરાબર
💚૮૫. બાર વર્ષે બાવો બાલ્યો
💚૮૬. પહેલુ સુખ તે જાતે નર્યા
💚૮૭. ભાવતુ હતું ને વૈદે કીધું
💚૮૮. જેને કોઇ ન પહોંચે
💖તેને તેનું પેટ પહોંચે
💚૮૯. નામ મોટા દર્શન ખોટા
💚૯૦. લાતોના ભૂત
💖વાતોથી ન માને
💚૯૧. ગાય વાળે તે ગોવાળ
💚૯૨. બાંધે એની તલવાર
💚૯૩. ઘેર ઘેર માટીનાં ચૂલા
💚૯૪. ઝાઝા ગુમડે ઝાઝી વ્યથા
💚૯૫. મારું મારું આગવું
💖ને તારું મારું સહિયારું
💚૯૬. આગ લાગે ત્યારે
💖કૂવો ખોદવા ન જવાય
💚૯૭. આંધળામાં કાણો રાજા
💚૯૮. ઈદ પછી રોજા
💚૯૯. ખાડો ખોદે તે પડે
💚૧૦૦. ક્યાં રાજા ભોજ ,
💚ક્યાં ગંગુ તલી
💖૧૦૧. નમે તે સૌને ગમે


from Tumblr http://ift.tt/1N1nWuZ
via IFTTT

१९ मार्गशीर्ष 4 दिसम्बर 2015 😶 “ तेरे भरोसे ! ” 🌞 🔥🔥 ओ३म् त्वे असुर्यं...

१९ मार्गशीर्ष 4 दिसम्बर 2015

😶 “ तेरे भरोसे ! ” 🌞

🔥🔥 ओ३म् त्वे असुर्यं वसवो।न्यृण्वन् क्रतुं हि ते मित्रमहो जुषन्त । 🔥🔥
🍃🍂 त्वं दस्यूँरोकसो अग्न आज उरु ज्योतिर्जनयत्रायीय ।। 🍂🍃

ऋक्० ७ । ५ । ६

ऋषि:- वसिष्ठ: ।। देवता- वैश्वानर: ।। छन्द:- पक्त्ङि ।।

शब्दार्थ- वसु तुझसे (आश्रित हो) प्राणवत्व को, सामर्थ्य को प्राप्त कर रहे हैं, क्योंकि वे तेरे कर्म का हे मित्र तेजवाले! सेवन करते हैं। हे अग्ने! तू आर्यों, श्रेष्ठों के लिए विस्तृत ज्योति को प्रकाशित करता हुआ दस्युओं, दूसरों का उपक्षय करनेवालों को घर से खदेड़ देता है, निकाल देता है।

विनय:- हे अग्ने!
तुझमें आश्रय लेकर ये पृथिव्यादि वसु अपने असुर्य को, प्राणवत्व को, सामर्थ्य को प्राप्त कर रहे हैं, तुझमें ही आश्रय पाकर वसु ब्रह्मचारी लोग भी अपने प्राणवत्व और प्रज्ञवत्व (बल और ज्ञान) को प्राप्त कर रहे हैं। ये वसु इस सामर्थ्य को इसलिए पा रहे हैं, बल्कि तेरे आश्रय को भी इसलिए पा रहे हैं, चूँकि ये तेरे ‘क्रतु’ का सेवन करते हैं। इस संसार में जो तेरा महान् कर्म चल रहा है उसका ये सेवन करते हैं, उसके अनुकूल आचरण करते हैं। तेरे महान् संकल्प व ज्ञान के अनुसार ये अपना व्यवहार, कर्म करते हैं, परन्तु जो लोग तेरे 'क्रतु’ का सेवन नहीं करते वे तेरे इस घर से बहिष्कृत हो जाते हैं, विनष्ट हो जाते हैं।
हे अग्ने!
तुम तो 'मित्रमह:’ हो। तुम्हारा तेज मित्र है, स्नेह करनेवाला है। जो लोग तुम्हारे इस मित्र तेज से मैत्री करते हैं वे संसार में 'आर्य’ कहलाते हैं, पर जो इस स्नेह करनेवाले तेरे तेज से द्वेष करते हैं, जिन्हें यह तेरा तेज अच्छा नहीं लगता, वे ही 'दस्यु’ नाम से पुकारे जाते हैं। अपने स्वार्थमय क्षुद्र प्रकाश में मस्त रहनेवालों, दूसरे 'दस्यु’ लोगों को तेरी विस्तृत ज्योति प्राप्त नहीं होती। इस प्रकार, हे मित्रमह:! तू आर्यों के लिए महान् ज्योति देता हुआ दस्युओं को निकाल रहा है, इस प्रकार तेरे क्रतु का सेवन करनेवालों को अपना सहारा देता हुआ, ऐसा न करनेवालों को इस परम अवलम्बन से वञ्चित रख रहा है और इस प्रकार तू तेरा सहारा लेनेवालों को प्राण व बल देता हुआ दूसरों को विनष्ट कर रहा है।


🍃🍂🍃🍂🍃🍂🍃🍂🍃🍂🍃🍂
ओ३म् का झंडा 🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩
……………..ऊँचा रहे

🐚🐚🐚 वैदिक विनय से 🐚🐚🐚


from Tumblr http://ift.tt/1HLoh6b
via IFTTT

यज्ञ व योग करने की सरलतम विधि.. ( क ) यज्ञ करने की सरलतम विधि- १. तांबें या लोहे का हवन कुण्ड...

यज्ञ व योग करने की सरलतम विधि..

( क ) यज्ञ करने की सरलतम विधि-

१. तांबें या लोहे का हवन कुण्ड लें,
२. उसमें कुछ आम की लकडी के टुकडों द्वारा गायत्री मन्त्र बोलते हुए अग्नि प्रज्जवलित करें,
३. गायत्री मंत्र बोल कर शुद्ध सामग्री ( नजदीक की आर्य समाज से या MDH हवन सामग्री) व शुद्ध घी से कम से कम बीस मिन्ट तक आहूतियां डालें |

नोट-ये हवन यज्ञ विधि उन सज्जन लोगों के लिए जो घर में दैनिक हवन या साप्ताहिक हवन करना चाहते हैं और वैदिज विधि और वेद मन्त्र का ज्ञान नहीं हैं । आप आर्य समाज से पुरोहित को बुलाकर भी हवन कर सकते है और सिख सकते हैं और पास के आर्य समाज मन्दिर में जाकर दैनिक हवन यज्ञ में जाकर विधि जान सकते हैं इसके इलावा आस्था भजन चैनल पर प्रात: 5-6 बजे तक सन्ध्या उपासना व यज्ञ को विधिपूर्वक दिखाआ जाता है-उसे देख कर भी यज्ञ करना सीख सकते हैं |यज्ञ व योग श्रेष्ठतम कर्म हैं और अनेक प्रकार के शारीरिक व मानसिक रोगों को दूर करने वाले हैं |प्रात: सायं यज्ञ व योग करना सब मनुष्यों का परम कर्तव्य है| जो धन व समय मूर्तियों की पूजा व तीर्थ यात्राओं आदि पर नष्ट किया जाता है यदि वही धन व समय यज्ञ व योग में लगाआ जाये तो मनुष्य जीवन को सफल बनाआ जा सकता है और सबको एकसूत्र में भी पिरोअा जा सकता है |
………………

( ख )योग अथवा ईश्वर पूजा की सरलतम विधि-

ध्यान मुद्रा में बैठ कर कम से कम आधे घंटे तक ओ३म् अथवा गायत्री मंत्र का अर्थ सहित जप करें,ध्यान में सफलता के लिये निरन्तरता व अहिंसा सत्य आदि यम नियमों का पालन करना आवश्यक है |
निराकार सर्वव्यापक सच्चिदानंद ईश्वर को प्राप्त करने या खोजने का अर्थ है-अष्टांग योग के निरन्तर अभ्यास के द्वारा ईश्वर से ज्ञान बल व आनन्द की प्राप्ति कर मोक्ष पद का अधिकारी बनना |सर्वव्यापक होने से ईश्वर सबको प्राप्त ही है परन्तु अविद्या के कारण जीवात्मा को उसकी अनुभूति नहीं होती,योगाभ्यास प्राप्त करने का प्रयास है और प्राप्त होना अनुभूति का प्रयाय है |

ऋषि मुनियों के देश भारत ( आर्यावर्त्त ) में यज्ञ व योग को छोड कर शराब, मांस, तम्बाकू, वेश्यायों व पाषाण पूजा की दुकानें होना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है | इन वेदविरुद्ध बातों का समर्थन करने वाली सरकारें,लोग व संस्थाएं घोर पाप के भागी व कठोर दण्ड के पात्र हैं |

यज्ञ व योगादि धर्मयुक्त कार्यो के अनुष्ठान में द्वन्दों को सहन करना ही तप कहलाता हैं।अर्थात सुख दुःख ,लाभ हानि ,मान अपमान ,सर्दी गर्मी को सह कर भी यज्ञ योग व वैदिक धर्म का प्रचार प्रसार करते रहना चाहिये-यही वेद का ईश्वर का आदेश है उपदेश है


from Tumblr http://ift.tt/1HLoh67
via IFTTT

This poem on Media by Salim Khan is so apt!!! आज कलम का कागज से “” मै दंगा करने वाला...

This poem on Media by Salim Khan is so apt!!!

आज कलम का कागज से “”
मै दंगा करने वाला हूँ,“”
.
मीडिया की सच्चाई को मै “”
नंगा करने वाला हूँ “”
.
मीडिया जिसको लोकतंत्र का “”
चौंथा खंभा होना था,“”
खबरों की पावनता में “”
.
जिसको गंगा होना था “”
आज वही दिखता है हमको “”
वैश्या के किरदारों में,“”
.
बिकने को तैयार खड़ा है “”
गली चौक बाजारों में"“
.
दाल में काला होता है ”“
तुम काली दाल दिखाते हो,”“
.
सुरा सुंदरी उपहारों की ”“
खूब मलाई खाते हो”“
.
गले मिले सलमान से आमिर,”“
ये खबरों का स्तर है,”“
.
और दिखाते इंद्राणी का ”“
कितने फिट का बिस्तर है ”“
.
म्यॉमार में सेना के ”“
साहस का खंडन करते हो,”“
.
और हमेशा दाउद का”“
तुम महिमा मंडन करते हो”“
.
हिन्दू कोई मर जाए तो ”“
घर का मसला कहते हो,”“
.
मुसलमान की मौत को ”“
मानवता पे हमला कहते हो”“
.
लोकतंत्र की संप्रभुता पर ”“
तुमने कैसा मारा चाटा है,”“
.
सबसे ज्यादा तुमने हिन्दू ”“
मुसलमान को बाँटा है”“
.
साठ साल की लूट पे भारी ”“
एक सूट दिखलाते हो,”“
.
ओवैसी को भारत का तुम ”“
रॉबिनहुड बतलाते हो”“
.
दिल्ली में जब पापी वहशी ”“
चीरहरण मे लगे रहे,”“
.
तुम एश्श्वर्या की बेटी के ”“
नामकरण मे लगे रहे”“
.
‘दिल से’ दुनिया समझ रही है ”’“
खेल ये बेहद गंदा है,”“
.
मीडिया हाउस और नही कुछ”“
ब्लैकमेलिंग का धंधा है”“
.
गूंगे की आवाज बनो ”“
अंधे की लाठी हो जाओ,”“
.
सत्य लिखो निष्पक्ष लिखो ”“
और फिर से जिंदा हो जाओ


from Tumblr http://ift.tt/1N1nVY4
via IFTTT

Thursday, December 3, 2015

🌹🌹🌹ओ३म्🌹🌹🌹 भूपेश आर्य~८९५४५७२४९१ श्रीराम ईश्वर के अनन्य भक्त थे।वे सन्ध्या करते थे। रामायण के...

🌹🌹🌹ओ३म्🌹🌹🌹

भूपेश आर्य~८९५४५७२४९१

श्रीराम ईश्वर के अनन्य भक्त थे।वे सन्ध्या करते थे।
रामायण के श्लोक देखिये-

१.कुमाराविव तां रात्रिमुषित्वा सुसमाहितौ।
प्रभातकाले चोत्थाय पूर्वां
सन्ध्यामुपा्य च।
प्रशुची परमं जाप्यं समाप्य नियमेन च ।।बाल० २९ सर्ग ।।
अर्थात् विश्वामित्र के आश्रम मेमं
[5:29pm, 09/10/2015] भूपेश सिंह आर्य: अर्थात् विश्वामित्र के आश्रम में राम लक्ष्मण ने प्रात:उठकर तथा शुद्ध होकर नियमित रुप से सन्ध्या व जप की विधि पूर्ण की,तत्पश्चात् विश्वामित्र को अभिवादन किया।

२.तस्यर्षें: परमोदारं वचं
[6:47pm, 09/10/2015] भूपेश सिंह आर्य: २.तस्यर्षें: परमोदारं वच: श्रुत्वा नरोत्तमौ।
स्नात्वा क्रतोदकौ वीरो जेपतु: परमं जपम् ।।बाल० २३ सर्ग ।।
अर्थात् मनुष्यों में श्रेष्ठ राम-लक्ष्मण ने विश्वामित्र के वचन सुनकर स्नानादि कार्यों से निव्रत्त होकर जपोपासना की।

३.एकायामवशिष्टायां रात्र्यां प्रतिबुध्य स: ।।
पूर्वं सन्ध्यामुपासीनो जजाप सुसमाहित: ।। बाल० ६ सर्ग।
अर्थात् (राज्याभिषेक से पूर्व वशिष्ठ मुनि के उपदेश के बाद)श्री राम ने प्रात: ब्रह्ममुहूर्त में उठकर एकाग्र मन से प्रात:कालीन सन्ध्या व जप किया।

४.रामस्यास्तं गत: सूर्य सन्ध्याकालोअभ्यवर्तत ।।
उपास्य पश्चिमां सन्ध्यां सह भ्रात्रा यथाविधि ।। अरण्य० ११ सर्ग ।।
अर्थात् वशिष्ठ मुनि के आश्रम में पहुंचने पर राम लक्ष्मण दोनों ने सन्ध्याकाल में सायंकालीन सन्ध्या की तत्पश्चात् वशिष्ठ मुनि को अभिवादन किया।

श्रीराम महापुरुष थे,ईश्वर के अवतार नहीं-
श्रीराम ने अपने को मनुष्य ही स्वीकार किया है,देखिये-
आत्मानं मानुषं मध्ये रामं दशरथात्मजम् ।। युद्ध काण्ड ११७ सर्ग ।।
अर्थात् मैं अपने को मनुष्य ही मानता हूं।और राजा दशरथ का पुत्र हूं।

सीता हरण पर श्रीराम दु:खी होकर कहते हैं-
पूर्व मया नूनमभीप्सितानि पापानि कर्माण्यसत्क्रतानि ।।(अरण्य काण्ड ६३ सर्ग)
अर्थात् मैंने पूर्व जन्म में बार बार ऐसे दुष्कर्म किये थे जो मुझे निरन्तर दु:ख भोगने पड रहे हैं।

३.किं मया दुष्क्रतं कर्म क्रतमन्यत्र जन्मनि ।
येन मे धार्मिको भ्राता निहतश्चाग्रत: स्थित ।।
(युद्ध काण्ड १०१ सर्ग)
अर्थात् लक्ष्मण को मूर्छित देखकर अत्यन्त दु:खी होकर श्रीराम कहते हैं कि मेरे पूर्व जन्म में ऐसा कोई दुष्कर्म हो गया है,जिसका फल यह है कि मैं अपने धार्मिक भाई को म्रत प्राय: देख रहा हूं।

४.यत्कर्तव्यं मनुष्येण धर्मणां परिमार्जता ।
तत्क्रतं सकलं सीते शत्रुहस्तादमष्रणात् ।।
(युद्ध काण्ड सर्ग ११५)
अर्थात् रावण वध के पश्चात् राम ने सीता से कहा-हे सीता ! मैं मनुष्य होता हुआ जो कुछ कर सकता था,वह सब मैनें किया।और यह अच्छा ही रहा कि शत्रुओं के हाथ से कभी घर्षित नहीं हो सका।

इत्यादि रामायण के प्रसंगों से स्पष्ट है कि श्रीराम स्वयं अपने को मनुष्य ही मानते थे।जन्म जन्मान्तरों में शुभ व अशुभ कर्मों के ईश्वरीय व्यवस्था से मिले शुभाशुभ फलों में भी पूर्ण विश्वास रखते थे।
और जिसका जन्म होता है,वह ईश्वर या ईश्वरावतार तो कभी हो ही नहीं सकता।
क्योंकि पूर्व क्रत कर्मों के फलस्वरुप ही जन्म मिलता है।

रही बात शिवलिंग की तो श्रीराम के समय में उस लिंग या मन्दिर का नाम चिन्ह भी न था।किन्तु यह ठीक है कि दक्षिण देशस्थ राम नामक राजा ने मन्दिर बनवा लिंग का नाम रामेश्वर धर दिया था।

जब रामचन्द्र जी सीता जी को ले हनुमान आदि के साथ लंका से आकाश मार्ग में विमान पर बैठ अयोध्या को जाते थे,तब सीता जी ने कहा था-अत्र पूर्व महादेव: प्रसादमकरोद् विभु:।
हे सीते ! तेरे वियोग में हम व्याकुल होकर घूमते थे और इसी स्थान पर चातुर्मास किया था और परमेश्वर की उपासना ध्यान भी करते थे।
वही जो सर्वत्र विभु=व्यापक देवों का देव महादेव परमात्मा है,उसकी क्रपा से हमको सब सामग्री यहां प्राप्त हुई।
इसके सिवाय यहां बाल्मीकि ने ऐसा कुछ नहीं लिखा कि श्रीराम ने शिवलिंग की स्थापना की।

शतपथ ब्राह्मण काण्ड १४ में स्पष्ट निर्देश दिया है-
योअन्यां देवतामुपास्ते पशुरेव स देवानाम् ।।
जो एक परमेश्वर को छोडकर अन्य किसी की उपासना करता है,वह मनुष्यता से गिर जाता है।
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
े


from Tumblr http://ift.tt/1NKzEOi
via IFTTT

इन 7 जड़ी बूटियों से करें हर स्‍किन प्रॉबलम का इल जब बात त्‍वचा की देखभाल की आती है तो एक्‍सपर्ट...

इन 7 जड़ी बूटियों से करें हर स्‍किन प्रॉबलम का इल
जब बात त्‍वचा की देखभाल की आती है तो एक्‍सपर्ट हमेशा यही सलाह देते हैं कि प्राकृतिक जड़ी बूटियों से बेहतर और सेफ और कभी नहीं है। त्‍वचा की समसयाएं जैसे, एक्‍ने, झाइयां, रूखापन, खुजली, ऑयली स्‍किन और रैश आदि ऐसी जड़ी बूटियों से ठीक किया जा सकता है जो खास कर त्‍वचा के लिये हों।

आपके घर पर मौजूद हर्ब जैसे नीम, तुलसी और पुदीना आदि त्‍वचा पर लगाने के लिये काफी लाभकारी हैं क्‍योंकि इनमें फोड़े, फुंसी तथा एक्‍ने जैसी आम त्‍वचा संबन्‍धी समस्‍या दूर हो सकते हैं। इन्‍हें कुछ दिन लगाने पर आप पाएंगी कि आपकी त्‍वचा से दाग धब्‍बे गायब हो गए हैं और त्‍वचा में ग्‍लो समा गया है।

एक्‍सपर्ट का यह भी कहना है कि इन हर्ब को तभी लगाएं जब आपकी स्‍किन पर यह सूट करें। अगर त्‍वचा पर जलन या रैश पड़ जाएं तो इन्‍हें तुरंत ही पानी से धो लें। तो दोस्‍तों अगर आप कुछ ऐसी चीज चाहते हैं जो सस्‍ती भी हो और फायदेमंद भी, तो इन हर्ब को आजमना ना भूलें।

1. नीम
मुठ्ठीभर नीम की पत्‍तियों को पीस कर पाउडर बना लें। फिर उसमें 2 चम्‍मच गुलाबजल मिला कर गाढा पेस्‍ट तैयार करें। इस पेस्‍ट को सीधे तौर पर एक्‍ने पर लगाएं। इससे पिंपल के दाग को भी गायब करने में मदद मिलेगी।

2. जोजोबा
जोजोबा की पत्‍तियों को पीस कर पावडर बनाएं। फिर उसमें आधा चम्‍मच जोजोबा तेल मिक्‍स करें। इस पेस्‍ट को फोड़े पर लगा कर हल्‍का मसाज करें। जब पेस्‍ट सूख जाए तब इसे रगड़ कर छुड़ा दें। यह हर्ब त्‍वचा के लिये काफी अच्‍छा है।

3. गेंदा
गेंदे का फूल जला हुआ घाव, चोट, त्‍वचा संक्रमण और रैश आदि को ठीक करने के लिये जाना जाता है।

4. एलोवेरा
आप चाहें तो एलोवेरा को सीधे रैश आदि पर लगा सकती हैं। इससे रैश पर गोलाई में मसाज करें और फिर इसे सूखने दें। त्‍वचा की हर समस्‍या से छुटकारा पाने के लिये इसे रोजाना दो बार लगाएं।

5. जैतून तेल यह बहुत ही हल्‍का तेल है जो कि त्‍वचा पर आसानी से बैठ जाता है। आपको करना सिर्फ इतना है कि दो जैतून की पत्‍तियों को पेस्‍ट बना लें और उसमें 1 बूंद जैतून तेल मिक्‍स करें। इस पेस्‍ट को अपनी झुर्रियों पर लगाएं। इससे झुर्रियां हल्‍की पड़ जाएंगी।

6. गुडहल
यह फूल और इसकी पत्‍तियां त्‍वचा के लिये काफी अच्‍छी है। इन दोनों का गाढा पेस्‍ट तैयारकरें और ऑयली चेहरे पर लगाएं, जिससे चेहरे पर अत्‍यधिक तेल ना निकले।

7.पुदीना
पुदीने उस त्‍वचा के लिये अच्‍छा माना जाता है जिस पर गहरे दाग और धब्‍बे हों। इसमें मौजूद गुण त्‍वचा के धब्‍बे हटा कर पोर्स को अंदर से साफ करता है।

~ स्वदेशी मंदिर
चेन्नई -२
दू.भा.: +9144 2854 6088


from Tumblr http://ift.tt/1NKzEOe
via IFTTT

वंदे गौमातरम साथियों…….. गौ सेवा और गौ रक्षा से जुड़े गौभक्तों के लिए खुशखबरी यदि आप...

वंदे गौमातरम साथियों……..
गौ सेवा और गौ रक्षा से जुड़े गौभक्तों के लिए खुशखबरी

यदि आप किसी भी रूप में गौसेवा व गौरक्षा के किसी प्रकल्प से जुड़े है और आप चाहते है कि गौ माता की महत्वता जन-जन तक पहुँचे, पंचगव्य की उपयोगिता को समझकर आम व्यक्ति राष्ट्र को स्वस्थ और मजबूत बनाने की दिशा में आगे बढे तो एक स्वर्णिम अवसर है गौमाता के वैज्ञानिक और चिकित्सकीय पक्ष को जानने समझने का - पंचगव्य के क्षेत्र में देश विदेश में कार्यरत वैज्ञानिक, डॉक्टर, इंजीनियर एवम् विशेषज्ञो से मिलने का।

राजस्थान के पुष्कर में दिनांक 4 से 6 दिसम्बर 2015 के मध्य आयोजित होने जा रहे तीन दिवसीय पंचगव्य चिकित्सा महासम्मेलन में अपने गौभक्त साथियो के साथ अवश्य पधारें।

अधिक जानकारी के लिए
www.panchgavya.org देखें या 9414009711 पर कॉल करें।

इस जानकारी को अपने साथियो तक अवश्य भेजें।

याद रखें “गौ रक्षा से ही राष्ट्र रक्षा” संभव है।
आध्यात्मिक उन्नति, निरोगी जीवन, विषमुक्त खेती, पर्यावरण रक्षा, आर्थिक ताकत का एक मात्र मार्ग भारतीय देसी गौमाता ही है।


from Tumblr http://ift.tt/1O6LUmv
via IFTTT

|| वैदिक वीर गर्जना–२ || ¶ ऋग्वेद १०/४८/५ “अहमिन्द्रो न परा जिग्य इद्धनं न मृत्युवेSव...

|| वैदिक वीर गर्जना–२ ||


¶ ऋग्वेद १०/४८/५
“अहमिन्द्रो न परा जिग्य इद्धनं न मृत्युवेSव तस्थे कदाचन |”

अर्थ:–
सुनो, मेरा परिचय सुनो ! मैं इन्द्र हूँ, बाँका वीर हूँ, धन-दौलत का प्रलोभन व मृत्यु मुझे परास्त नहीं कर सकते ||


¶ यजुर्वेद २०/७
“बाहू मे बलमिन्द्रय्ँहस्तौ मे कर्म वीर्यम् | आत्मा क्षत्रमुरो मम ||”

अर्थ:–
मेरी भुजाओं में इन्द्र का–सा बल है, हाथों में कर्म और सामर्थ्य है | मेरी आत्मा दुःखियों का कष्ट दूर करने वाली है, मेरी छाती स्वयं चोटें खाकर दूसरों को बचाने वाली है ||


¶ अथर्वेद ११/१०/१
“उतिष्ठत सं नह्यध्वमुदाराः केतुभि: सह | सर्पा इतरजना रक्षांस्यमित्राननु धावत ||”

अर्थ:–
उठो वीरो ! कमर कस लो, झण्डे, धर्म ध्वज या राष्ट्रध्वज हाथों में पकड़ लो | जो भुजंग हैं, लम्पट हैं, देशद्रोही हैं, राक्षस हैं, शत्रु हैं, उनको परास्त करके देवत्व की विजय व असुरत्व की पराजय करो ||

हे मेरे भारतीय वीरो ! पुनः वेद मार्ग पर लोटो ||

ओ३म्…!
जय आर्य ! जय आर्यावर्त !!
S• Media लेखक– आर्यन “द फयूहरर”


from Tumblr http://ift.tt/1O6LUmt
via IFTTT

गतांक से आगे विक्रान्त वृत्ति पातंजलि योगशास्त्र सूत्र ३ तदा द्रष्टु: स्वरूपे अवस्थानाम् ।।३।। जब...

गतांक से आगे
विक्रान्त वृत्ति पातंजलि योगशास्त्र सूत्र ३
तदा द्रष्टु: स्वरूपे अवस्थानाम् ।।३।।
जब चित्त वृत्तियों को निरोध होजाता है तो क्या होता है?
उत्तर:- तब द्रष्टा की स्व रूप में स्थिति होती है।
यहाँ द्रष्टा दोनो पुरुषो को कहा जा सकता है,पुरुष यानि जीवात्मा और पुरुष विशेष ईश्वर को।
जब वृत्तियाँ नही रहती तो आत्मा की चेतन शक्ति वा सत्ता चित्त से हटकर स्व अर्थात् अपने रूप में तदन्तर ईश्वर स्वरूप में स्थित हो ज
जाती है।
ये विवेक ख्याति के पश्चात् आती है।
जीवात्मा और परमात्मा चेतन होने से सजातीय है अतः चित्त से हटने के उपरांत सरलता से ही जीव परम पुरुष की निर्लेप गोद में ठहर जाता है और ईश्वर की भांति ही उसके सानिध्य में उसके आनंद का भोग करता है।
और जो जड चित्त है उसकी वृत्तियाँ भी अपने मूल चित्त में सिमटकर विलीन हो जाती हैं।
शरीर रहते ये स्थिति प्राप्त करनी होती है,जिससे जीवित ही व्यक्ति मोक्ष को उपलब्ध हो जाता और देह छूटने पर निरंतर मोक्ष का अनुभव करता है;जिसने जीते जी ये स्थिति प्राप्त नही की उसका मृत्यु के पश्चात् मोक्ष सम्भव नहीं।।३।।
निरोध होने पर तो आत्मा स्वरूप में स्थित हो जाता है,परन्तु जब निरोध नही होता तो किस स्थिति में होता है; इस प्रश्न के उत्तर में अगले सूत्र की रचना हुयी।।ॐ।।
क्रमशः
व्याख्या की प्रतिलिपि करके आगे बढ़ाने में सहयोग करें कृपया सबसे अनुरोध है।। ॐ।।


from Tumblr http://ift.tt/1NKzExM
via IFTTT

क्या आपने इन पश्चिमी philosophers को पढ़ा है ; नहीं?, तो पढ़िए और सत्य जानिए! 1. लियो टॉल्स्टॉय...

क्या आपने इन पश्चिमी philosophers को पढ़ा है ; नहीं?, तो पढ़िए और सत्य जानिए!

1. लियो टॉल्स्टॉय (1828 -1910):
“हिन्दू शरीयत ही एक दिन दुनिया पर राज करेगी क्योंकि इसी में ज्ञान और बुद्धि का संयोजन है"।

2. हर्बर्ट वेल्स (1846 - 1946):
” हिन्दू का अनावरण फिर उगता होने तक कितनी पीढ़ियां अत्याचार और जीवन कट जाएगा तभी पूरी दुनिया उसकी ओर आकर्षित हो जाएगी और उसी दिन ही दिल शाद होंगे और उसी दिन दुनिया आबाद होगी सलाम हो उस दिन “।

3. अल्बर्ट आइंस्टीन (1879 - 1955):
"मैं समझता हूँ कि हिन्दूओ ने अपनी बुद्धि और जागरूकता के माध्यम से वह किया जो यहूदी न कर सके, हिन्दू मे ही वह शक्ति है जिससे शांति स्थापित हो सकती है"।

4. हसटन स्मिथ (1919):
"जो विश्वास पर हम इससे बेहतर कुछ भी दुनिया में है और वे हिन्दू है अगर हम अपना दिल और दिमाग इसके लिए खोलें तो उसमें हमारी भलाई होगी"।

5. माइकल नोस्टरीडाम (1503 - 1566):
” हिन्दू ही यूरोप में शासक धर्म बन जाएगा बल्कि यूरोप के प्रसिद्ध शहर हिन्दू राजधानी बन जाएगा"।

6. बर्टरांड रोसल (1872 - 1970):
“मैंने हिन्दू को पढ़ा और जान लिया कि यह सारी दुनिया और सारी मानवता का धर्म बनने के लिए आया है, हिन्दू यूरोप में फैल जाएगा और यूरोप में हिन्दू के बड़े दाई सामने आएंगे एक दिन ऐसा आएगा कि हिन्दू ही दुनिया की वास्तविक उत्तेजना होगा "।

7. गोस्टा लोबोन (1841 - 1931):
” हिन्दू ही सुलह और सुधार की बात करता है सुधार ही विश्वास की सराहना में ईसाइयों को ही आमंत्रित किया हूँ"।

8.बरनार्डशो (1856 - 1950):
“सारी दुनिया एक दिन हिन्दू धर्म स्वीकार कर लेगी, अगर यह वास्तविक नाम स्वीकार नहीं भी कर ले रूपक नाम से ही स्वीकार कर लेगी,
पश्चिम एक दिन हिन्दू स्वीकार कर लेगा और हिन्दूही दुनिया में पढ़े लिखे लोगों का धर्म होगा "।

9. जोहान गीथ (1749 - 1832):
"हम सभी को अभी या बाद मे हिन्दू धर्म स्वीकार करना होगा यही असली धर्म है, मुझे कोई हिन्दू कहे तो मुझे बुरा नहीं लगेगा,
मैं यह सही बात को स्वीकार करता हूँ
🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩


from Tumblr http://ift.tt/1O6LRXA
via IFTTT

॥ सामवेद ॥ ॥ ओ३म् ॥ अग्निम् वो वृद्धन्तमध्वराणां पुरुतमम् । अच्छा नप्त्रे सहस्वते ॥ ॥ सामवेद ॥...

॥ सामवेद ॥
॥ ओ३म् ॥ अग्निम् वो वृद्धन्तमध्वराणां पुरुतमम् । अच्छा नप्त्रे सहस्वते ॥
॥ सामवेद ॥ पूर्वार्चिक: ॥ आग्नेयकाण्डम् ॥ प्रथमोSध्याय: ॥ प्रथमप्रपाठकस्य प्रथमोSर्ध: ॥ तृतीया दशति: ॥ मन्त्र : १ ॥
अर्थ :- अपने भक्तों को प्रगति मार्गपर आगे लेचलनेवाले प्रभु भक्तों को हिंसारहित उत्तम कर्मों का अनुष्ठान कराने के लिए समृद्ध बनाते है । अपने भक्तों से उत्तम श्रेष्ठ कार्य करानेवाले वह सर्वान्तर्यामी निर्मल शुद्ध प्रभु ही है । वे प्रभु अपने भक्तों का पतन कभी नहीं होनेदेते ; वे प्रभु अपने भक्तों को भी निर्मल शुद्ध और बलवान बनाते है ।


from Tumblr http://ift.tt/1MYujiD
via IFTTT

Tuesday, December 1, 2015

यजुर्वेद ९-१४ (9-14) ए॒ष स्य वा॒जी क्षि॑प॒णिन्तु॑रण्यति ग्री॒वाया॑म्ब॒द्धो अ॑पिक॒क्षऽआ॒सनि॑ ।...

यजुर्वेद ९-१४ (9-14)

ए॒ष स्य वा॒जी क्षि॑प॒णिन्तु॑रण्यति ग्री॒वाया॑म्ब॒द्धो अ॑पिक॒क्षऽआ॒सनि॑ । क्रतु॑न्दधि॒क्राऽअनु॑ स॒सनि॑ष्यदत्प॒थामङ्गा॒स्यन्वा॒पनी॑पण॒त्स्वाहा॑ ॥

भावार्थ:- सेनापति से रक्षा को प्राप्त हुए वीरपुरूष घोड़ों के समान दौड़ते हुए शीघ्र शत्रुओं को मार सकते है। जो सेनापति उत्तम कर्म करनेहारे अच्छे शिक्षित वीर पुरूषों के साथ ही युद्ध करता हुआ, प्रशंसित होता हुआ विजय को प्राप्त होता है, अन्यथा पराजय ही होता है।।

सम्पूर्ण अर्थ पदार्थ सहित पढने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

http://ift.tt/1HGjnaF

Pandit Lekhram Vedic Mission

www.aryamantavya.in

www.onlineved.com

http://ift.tt/18FvwLS

subscribe our you tube channel

https://www.youtube.com/channel/UCse408AHhefms2Fj2dUxD_g


from Tumblr http://ift.tt/1HGjnaK
via IFTTT

ॐ शन्नो देवीरभिष्टयआपो भवन्तु पीतये।शंयोरभिस्रवन्तु नः।। अर्थात- हे सर्वजगत उत्पादक , सर्वव्यापक,...

ॐ शन्नो देवीरभिष्टयआपो भवन्तु पीतये।शंयोरभिस्रवन्तु नः।।

अर्थात- हे सर्वजगत उत्पादक , सर्वव्यापक, सर्वानंदप्रदाता ईश्वर ! आप हमारा कल्याण करो | संसार में सुखपूर्वक जीवन व्यतीत करने के लिए जिस-जिस ज्ञान ,बल ,प्रजा ,पशु, धन, संपत्ति , दीर्घायु आदि उत्तम पदार्थो की आवश्यकता होती है, उन सब को , धर्मपूर्वक व सुगमता से प्राप्त करने का सामर्थ्य हमें प्रदान करो | कभी भी, किसी भी वस्तु की कमी हमारे पास न हो, बल्कि हम सब अभीष्ट वस्तुओं को प्राप्त करके , सब काल में सर्वथा सुखी ही रहें | हे सर्वान्तर्यामी , करुणाकर , दयानिधे ! हमें आप पर पूरा भरोसा है, आप अवश्य ही हमारी इच्छा को पूरा करेंगे।


from Tumblr http://ift.tt/1HGgSFk
via IFTTT

🌹🌹🌹ओउम्🌷🌷🌷 भूपेश आर्य~8954572491 🌻आर्य शब्द तर्क की कसोटी पर:-🌻 हमारा सबसे पुराना व गौणिक नाम आर्य...

🌹🌹🌹ओउम्🌷🌷🌷
भूपेश आर्य~8954572491

🌻आर्य शब्द तर्क की कसोटी पर:-🌻

हमारा सबसे पुराना व गौणिक नाम आर्य है।जिसका अर्थ है श्रेष्ठ,सभ्य,भला,साधु,सज्जन,विद्वान,धार्मिक,कर्तव्यपरायण,शान्त चित्त,उदार चित्त,परोपकारी,सर्व हितकारी,न्याय मार्गावलम्बी,सत्यधर्म प्रचारक,चरित्रवान,एक निराकार न्यायकारी,सर्व शक्तिमान,ईश्वर का उपासक,सन्मार्गी आदि ।

ये लक्षण जिस व्यक्ति में पाये जायें वह व्यक्ति विश्व के किसी भी भू-खण्ड में रहता हो वह व्यक्ति आर्य है।

लेकिन दु:ख है कि जनमानस में कुछ अल्पज्ञ व तथाकथित पढे लिखे लोग भी आर्य शब्द सुनकर भडककर चौंक व चिढ पडते हैं और असंगत ज्ञान,बुद्धि तर्क की दीवार खडी करने का प्रयास करने लगते हैं।राम ने रामायण में अपने को आर्य कहा व श्रीक्रष्ण जी ने अपने को महाभारत में आर्य कहा,हिन्दू नहीं।

आर्य नाम मानव के लिए सर्वश्रेष्ठ,गौरवपूर्ण उपाधि व कर्मों की उत्क्रष्टता का परिचायक है।

🌹अब देखिये आर्य शब्द के प्रमाण स्रष्टि की समकालीन पुस्तक ऋग्वेद में-
👏१.क्रणवन्तो विश्वमार्यम।
अर्थ-सारे संसार को आर्य बनाओ।

मनुस्म्रति में-
👏२.मद्द मांसा पराधेषु गाम्या पौरा: न लिप्तका:।
आर्या ते च निमद्दन्ते सदार्यावर्त्त वासिन:।।
अर्थ-वे ग्राम व नगरवासी जो मद्द,मांस और अपराधों में लिप्त न हो तथा सदा से आर्यावर्त्त के निवासी हैं वे ‘आर्य’ कहे जाते हैं।

बाल्मीकि रामायण में-
👏३.सर्वदा मिगत: सदिश: समुद्र इव सिन्धुभि:।
आर्य सर्व समश्चैव व सदैव प्रिय दर्शन:।।
अर्थ-जिस तरह नदियां समुद्र के पास जाती हैं उसी तरह जो सज्जनों के लिए सुलभ हैं वें आर्य हैं
जो सब पर समद्रष्टि रखते हैं हमेशा प्रसन्नचित्त रहते हैं।

महाभारत में-
👏४.न वैर मुद्दीपयति प्रशान्त।न दर्पयासे हति नास्तिमेति।
न दुगेतोपीति करोव्य कार्य।तमार्य शीलं परमाहुरार्या।।(उद्दोग पर्व)
अर्थ-जो अकारण किसी से वैर नहीं रखते तथा गरीब होने पर भी कुकर्म नहीं करते उन शील पुरुषों को 'आर्य’ कहते हैं।

वशिष्ठ स्म्रति में-
कर्त्तव्यमाचरन काम कर्त्तव्य माचरन।
तिष्ठति प्रक्रताचारे य: स आर्यं स्म्रत:।।
अर्थ-जो रंग,रुप,स्वभाव,शिष्टता,धर्म,कर्म,ज्ञान और आचार-विचार तथा शील स्वभाव में श्रेष्ठ हो उसे 'आर्य’ कहते हैं।

निरुक्त में यास्काचार्य जी लिखते हैं-
👏६.आर्य ईश्वर पुत्र हैं।

विदुर नीति में-
👏७.आर्य कर्मणि रज्यन्ते भूति कर्माणि कुर्वते।
हितं च नामा सूचन्ति पण्डिता भरतर्षभ।।।
अर्थ-भरत कुल भूषण! पण्डित जन्य जो श्रेष्ठ कर्म
कर्मों मे रुचि रखते हैं,उन्नति के कार्य करते हैं तथा भलाई करने वालों में दोष नहीं निकालते हैं वही 'आर्य’ हैं।

गीता में-
👏८.अनार्य जुष्टम स्वर्गम् कीर्तिं करमर्जुन।(अध्याय २ श्लोक २)
अर्थ-हे अर्जुन तुझे इस असमय में यह अनार्यों का सा मोह किस हेतु प्राप्त हुआ क्योंकि न तो यह श्रेष्ठ पुरुषों द्वारा आचरित है और न स्वर्ग को देने वाला है तथा न कीर्ति की और ही ले जाने वाला है।

नीतिकार के शब्दों में-
👏१०.प्राय: कन्दुपातेनोत्पतत्यार्य: पतन्नपि।
तथा त्वनार्ष पतति म्रत्पिण्ड पतनं यथा।।
अर्थ-आर्य पाप से लिप्त होने पर भी गेन्द के गिरने के समान शीघ्र ऊपर उठ जाता है अर्थात् पतन से अपने आपको बचा लेता है,
अनार्य पतित होता है तो मिट्टी के ढेले के गिरने के समान फिर कभी नहीं उठता।

धम्म पद में-
👏१२.अरियत्पेवेदिते धम्मे सदा रमती पण्डितो।
अर्थ-पण्डित जन सदा आर्यों के बतलाये धर्म में ही रमण करता है।

पाणिनि सूत्र में-
👏१३.आर्यो ब्राह्मण कुमारयो:।
ब्राह्मणों में 'आर्य’ ही श्रेष्ठ है।

काशी विश्वनाथ मन्दिर के मुख्य द्वार पर-
👏१४.आर्य धर्मेतराणो प्रवेशो निषिद्ध:।
अर्थ-आर्य धर्म से इतर(अलग) लोगों का प्रवेश वर्जित है।

आर्यों के सम्वत् में-
👏१५.जम्बू दीपे भरतखण्डे आर्यावर्ते अमुक देशान्तर्गते।
ऐसा वाक्य बोलकर हमारे पौराणिक भाई भी संकल्प पढते हैं अर्थात् यह आर्यों का देश 'आर्यावर्त’ है।

राष्ट्र कवि “मैथिलीशरण गुप्त” जी अपनी पुस्तक भारत भारती में लिखते हैं-
👏यह पुण्य भूमि प्रसिद्ध है,
इसके निवासी आर्य हैं।
विद्दा,कला,कौशल में,
सबके प्रथम आचार्य हैं।।
आभाष ईश्वर जीव का,
केवल्य तक किसने किया।
सुन लो प्रति ध्वनि हो रही,
यह कार्य आर्यों ने किया।।

कवि “नरदेव” जी के शब्दों में देखिये-
👏उदय अस्त लौ राज्य किया था,आर्य वीर नरेशों ने।
कन्याओं का दान किया था,आकर यहां भुवनेशों ने।।
सेल्यूकस की हेलन लाली,चन्द्र गुप्त की थी घर वाली।
अमरीका ईरान काँपते,ऐसे थे क्षत्रीय बलशाली।।

इसलिये-

अब तो जाग मेरी आर्य जाति,बीता बहुत जमाना।
अगर आंख नहीं खोली तो,लुट जाये सभी खजाना।।
अरबों वर्ष सकल धरती पर,ध्वज तेरा लहराया।
चक्रवर्ती उदय अस्त लौ,राज्य तेरा कहलाया।।
अमरीका,ईरान,चीन को,तूने कभी पाठ पढाया।
कर दी कन्या दान तुझे,अपना दामाद बनाया।।
आज वही चाहते हैं तेरा,नामो निशां मिटाना।
अब तो जाग मेरी आर्य जाति,बीता बहुत जमाना।।

~~~~~इति ओउम्~~~~~~


from Tumblr http://ift.tt/1QcYHZ5
via IFTTT