🌻🌻🌻🌻ओ३म्🌻🌻🌻🌻
भूपेश आर्य
🌹पतिव्रत धर्म की महिमा🌹
भोज प्रबन्ध नामक ग्रन्थ में एक कथा आती है कि एक बार धारा नगरी में अकेले घूमते हुए राजा भोज ने किसी ब्राह्मण के घर जाकर,वहां किसी पतिव्रता की गोद में सिर रखकर सोये हुए पति के जगने की प्रतीक्षा करते हुए देखा। उसी समय उसका पुत्र सोकर उठा और एक तरफ धधकती हुई आग जल रही थी,उस और जाने लगा।परन्तु उस पतिव्रता ने अपने पति को नहीं जगाया और अग्नि की तरफ जाने से अपने बालक को नहीं पकड़ा।
राजा भोज इस अपूर्व आश्चर्य को देखकर वहां ही ठहर गये।
उस समय उस पतिव्रता ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा-हे ईश्वर,यज्ञेश्वर! तुम सभी कर्मों के साक्षी और धर्म को जानते हो।तुम जानते हो कि मैं इस समय पति सेवा में बंधी होने के कारण पुत्र को पकड़ नहीं रही हूं।
अतः आप मेरे पुत्र की रक्षा करना।
तब तक लड़का अग्नि के पास पहुंच गया और अग्नि के पास आधी घड़ी तक बैठा रहा।उसकी पतिव्रता माता ध्यान में मग्न होकर बैठी रही।
इसके पश्चात पति के इच्छानुसार उठने पर उसने बालक को शीघ्र उठा लिया।
इस उत्कृष्ट पतिव्रत धर्म को देखकर राजा भोज ने चकित होकर अपने मन में कहा कि अहो ! मेरे जैसा किसका सौभाग्य होगा जो ऐसी पतिव्रता स्त्रियां भी मेरे नगर में रहती हैं।
इसके पश्चात प्रातः सभा में आकर राजा ने कालिदास से कहा कि-कविवर! कल रात्रि मैंने एक महान आश्चर्य देखा है।यह कहकर राजा ने कहा कि-
अग्नि जल के साथ पत्थर पर घिसे हुए चन्दन की तरह शीतल हो गयी।यह सुनकर कालिदास ने शेष बातें बताते हुए कहा-
अपने पुत्र को धधकती हुई अग्नि में गिरते हुए देखकर भी पतिव्रता स्त्री ने अपने पति को नहीं जगाया तो उसके पतिव्रत धर्म के प्रभाव से अग्नि जल के साथ पत्थर पर घिसे हुए चन्दन के समान शीतल हो गयी।
सलूम्बराधीश चूड़ावत सरदार ने युद्ध जाते समय सती की निशानी चाही।
सीता ने तो राम को केवल चूड़ामणि भेजी थी पर उस वीरांगना हाडी रानी ने अपना शीश ही काटकर भेज दिया।चूड़ावत सरदार रानी का शीश प्राप्त करके उस शीश के बालों को दो भागों में करके गले में बांधकर रण में कूद गया।
वह योद्धा युद्ध करता हुआ धरती के कण कण को रक्त से रंग देता है। और टुकड़े टुकड़े होकर भी रज जितनी धरती शत्रु को नहीं देता।क्योंकि उसकी पत्नि पहले ही सरदार को कहती है-
हे पतिदेव रणभूमि में पुछे मत देखना और देखना कहीं पैर न उखड़ जायें,युद्धक्षेत्र में कट भले ही जाये,किन्तु हारकर नहीं आना।
यदि आप बिना मरे या जीते घर आ गये तो मैं कदम कदम पर चूड़ियां तोड़ दूंगी।यदि ऐसा न करुं तो मैं क्षत्रीय की पुत्री नहीं।
मेरे पतिदेव ने बिना मस्तक ही विजय कर ली और नीला घोड़ा उसे ले आया,मेरी सास का पुत्र कितना भोला है जो अपना सीर ही भूल गया।भाई-बहिन को लेने आने पर बहिन कहती है-
अब तू मुझे लेने आया है।किन्तु अब मेरा पति तो युद्ध में जा चुका,अब तो मैं सती होने जाऊंगी,पीहर नहीं जाऊंगी।
चन्द्र केवल शुक्ल पक्ष को ही प्रकाशित करता है और कृष्ण पक्ष में अंधकार ही रहता है किन्तु धन्य है वह वीरांगना ,जिसने पति के युद्ध में वीरगति प्राप्त होने पर,जलकर अपने पीहर और ससुराल दोनों को ही प्रकाशित किया है।
माता कुन्ती ने अपने पुत्रों के लिए श्रीकृष्ण से कहा था–
यदर्थे क्षत्रीया सूता तस्य कालो समागता।
हे कृष्ण! मेरे पुत्रों को कहना कि जिस समय के लिए क्षत्राणियां पुत्र जनती हैं,वह समय आ गया है।
धर्मराज युधिष्ठिर को इन्द्र के समान ऐश्वर्यशाली,अर्जुन को सूर्य के समान तेजस्वी,भीम को वायु के समान बलवान बनाने वाली कुन्ती थी।
गोरा-बादल की प्राण सन्चारी शक्ति माता जवाहर बाई है और हताश पुत्र जय को धिक्कारते हुए पुनः कर्तव्य पथ पर आरुढ़ करने वाली वीर माता विदुला का उपदेश महाभारत का एक श्रेष्ठतम प्रसंग है।
कभी पत्नि के रुप में महामाया ने राजा यशवन्त सिंह को रणक्षेत्र में जूझ पड़ने की हिम्मत बंधाई।
कभी सेविका के रुप में पन्ना धाय ने अपना बेटे का बलिदान देकर राजकुमार का जीवन बचाया।
पुराने यूनान की माताएं अपने बेटों को अपने हाथ से शस्त्र पहनाकर युद्ध भेजती थी और नंगी तलवार हाथ में देकर कहती थी कि या तो इस तलवार से शत्रु को मोत के घाट उतार आना या इसी तलवार से अपनी गरदन उतार आना।
🌻सुसन्तान माता की सम्पत्ति-
हमारी माताओं और बहनों को प्राचीन ग्रन्थों से शिक्षा लेनी चाहिये।वे गर्भावस्था में अति सावधान रहें।उस समय अच्छी अच्छी कथाएं सुने और अच्छे-अच्छे वीरों और महापुरुषों के चित्र देखें।
अपने शयन स्थान में दुष्ट चित्र न लगायें।दुष्ट समाचार न सुने।दुष्ट पुरुषों या स्त्री के साथ सम्भाषण न करें।
क्योंकि इन बातों का प्रभाव गर्भस्थ बच्चे पर पड़ता है।बच्चों के सामने भद्दी बातें न करें।सदा बच्चों को अच्छी शिक्षा दें।
माता के शुद्ध अन्तःकरण से बच्चा भी शुद्ध अन्तःकरण वाला होता है।
from Tumblr http://ift.tt/1TNFVrj
via IFTTT
No comments:
Post a Comment