Friday, December 18, 2015

🌷🌹🌷🌹ओ३म्🌹🌷🌹🌷 भूपेश आर्य पांच कर रहे हैं इस प्यारे भारत का चौपट्टा। भ्रष्टाचार,शराब,सिनेमा,दहेज और...

🌷🌹🌷🌹ओ३म्🌹🌷🌹🌷

भूपेश आर्य

पांच कर रहे हैं इस प्यारे भारत का चौपट्टा।
भ्रष्टाचार,शराब,सिनेमा,दहेज और यह सट्टा ।।
भ्रष्टाचारी लोग कर रहेचोरी,सीनाजोरी ।
जन भूखे मर रहे,नोट से ये भर रहे तिजोरी ।।
पर-धन पर ये मार रहे हैं,चील समान झपट्टा ।
पांच कर रहे हैं,इस प्यारे भारत का चौपट्टा ।।
‘शराब’ ने कितने ही घर बरबाद आह कर डाले ।
कीचड़ नाली में गिरते हैं,इसके पीने वाले ।।
है साक्षात् मौत का अट्टा यह शराब का भट्टा ।
पांच कर रहे हैं इस प्यारे भारत का चौपट्टा ।।

आज सिनेमा में अति गन्दे गीत दृश्य हैं जारी ।
दुश्चरित्र हो रहे देखकर बच्चे और नर नारी ।।
गाते गीत 'इन्ही लोगों ने मेरा लिया दुपट्टा'।
पांच कर रहे हैं इस प्यारे भारत का चौपट्टा ।।

दहेज-मांगते लड़की वालों की करते हैं ख्वारी ।
तेल छिड़क मरती,कितनी रह जाती कन्या क्वारी ।।
लड़के वाले कहें ब्याह में दो धन खूब इकट्ठा ।
पांच कर रहे हैं इस प्यारे भारत का चौपट्टा ।।

'सट्टे’ की खोटी लत जिन लोगों में पड़ जाती है।
सच तो यह है उनकी हालत सब तरह से बिगड़ जाती है।।
हाट,हवेली,बर्तन-भांड़े बिक जाते सिल-बट्टा ।
पांच कर रहे हैं इस प्यारे भारत का चौपट्टा ।।

बुरी लतें जब तक,तब तक चरित्र निर्माण न होगा ।
चरित्र के निर्माण बिना भारत-कल्याण न होगा ।।
दो 'प्रकाश’ इन बुरी लतों की गहन जड़ों में मट्ठा ।
पांच कर रहे हैं इस प्यारे भारत का चौपट्टा ।।


from Tumblr http://ift.tt/1T5XQZE
via IFTTT

No comments:

Post a Comment