🎿🎿🎿🎿🎿🎿🎿🎿🎿
विश्वविजयी मनु का प्यारा दण्डा ऊँचा रहे हमारा ,
नवयुवकों का यह हो नारा , दण्डा ऊँचा रहे हमारा |
इसकी शान न जाने पाये , चाहे जान भले ही जाये |
इसके अर्पण तन मन सारा , ऊँचा रहे…||
दण्डे से शासित हो प्रजा , है दण्डे का ऊँचा दरजा |
दण्डे ने हर दुष्ट सुधारा , …||
श्रीराम ने दण्ड उठाया , लंका से सीता को लाया |
और रावण का गर्व निवारा , दण्डा …||
श्रीकृष्ण ने दण्डा लेकर , वो अर्जुन को हाथ में देकर |
कौरव दल को था संहारा , दण्डा…||
राणा सांगा शिवा नलवा , दुष्ट हने जो करते बलवा |
दण्डा ले बन्दा ललकारा , दण्डा …||
हाथी शेर देखे सर्कस में , दण्डे ने कर राखे वश में |
काम करे दण्डे से सारा , दण्डे …||
दण्डे पर झंडा रहता है , झंडा देख जगत कहता है |
है झंडे का दण्डा सहारा , दण्डा …||
भीष्म करो दण्डे की पूजा , दण्डे जैसा देव ना दूजा |
बिना दण्ड नहीं होवे गुजारा , दण्डा ऊँचा रहे हमारा ||
from Tumblr http://ift.tt/1QwJ6oU
via IFTTT
No comments:
Post a Comment