Sunday, December 6, 2015

🌹🌹🌹🌹🌹भजन🌹🌹🌹🌹🌹 तेरा भेद मिटे जो भरमका , कट जायेगा फंद करम का ….टेर तन की भोग चाह न त्यागी चीत...

🌹🌹🌹🌹🌹भजन🌹🌹🌹🌹🌹
तेरा भेद मिटे जो भरमका , कट जायेगा फंद करम का ….टेर

तन की भोग चाह न त्यागी चीत प्यासा हैं चम्म का
दिन रात मन इत उत डोले होवे ही वास हरम का
तेरा भेद मिटे जो भरम का ॥१॥

दौलत का क्यूं भया दिवाना पंथ चले अधर्मका
परम तत्व को कैसे पावे दिल चाहक दिरहमका
तेरा भेद मिटे जो भरम का ॥२॥

जांत पांत की तोङ जंजीरें ध्यान रख पाप धरम का
एक ही मानव धर्म अमोलख तेह मिटावण तम का
तेरा भेद मिटे जो भरम का ॥३॥

बाहिर खोजत हैं क्यूं बंदे मन शैदा हो तूं सनम का
अज्ञान तणा मिटे अंधेरा प्रकाश हो दीप परम का
तेरा भेद मिटे जो भरम का॥४॥

सब ठौर हैं आप समाया इक चेतन घट में चमका
मन खोजे बिन मिळे न मीठा पारस संग परम का
तेरा भेद मिटे न भरम का ॥५॥
मीठा मीर डभाल


from Tumblr http://ift.tt/1IxgYiB
via IFTTT

No comments:

Post a Comment