🌻विदेशी भाषा🌻
केशव चन्द्र सेन ब्रह्मसमाज के प्रमुख नेता थे।जब वह इंग्लैंड़ जा रहे थे तब उन्होंने महर्षि दयानन्द से कहा-
‘मुझे दुःख है आप वेदों के अद्वितीय विद्वान होकर भी अंग्रेजी नहीं जानते।वरना वैदिक संस्कृति पर प्रकाश ड़ालने वाला,विदेश यात्रा में मेरा एक साथी होते।’
महर्षि दयानन्द ने मुस्कुराकर कहा,'मुझे भी इस बात का दुःख है कि ब्रह्मसमाज का नेता अपने पूर्वजों की भाषा संस्कृत नहीं जानता।वह अपने देशवासियों को विदेशी भाषा में उपदेश देता है,जिसे वे समझते ही नहीं।
from Tumblr http://ift.tt/1XLvhXH
via IFTTT
No comments:
Post a Comment