🌹🌹🌹🌹🌹ओ३म्🌹🌹🌹🌹
भूपेश आर्य~८९५४५७२४९१
प्रश्न-क्या वेदों में नमस्ते करना लिखा है?और राम राम जी,जय श्रीकृष्ण की करने में नुकसान ही क्या है?
उत्तर-वेदों में ही क्या बाल्मीकि रामायण,महाभारत,उपनिषद,गीता आदि समस्त ग्रन्थों में नमस्ते ही लिखा हुआ मिलता है।कही भी जय राम जी की,जय कृष्ण जी की,जय शिव की आदि आदि लिखा हुआ नहीं मिलता।राम और कृष्ण स्वयं नमस्ते करते थे,क्योंकि वे सब वैदिक धर्मी थे।अगर कोई तुमसे ये पूछे कि राम और कृष्ण के उत्पन्न होने से पहले लोग क्या करते थे तो इसका उत्तर क्या दे सकते हो?
राम को उत्पन्न हुये लगभग दस लाख वर्ष हुए और कृष्ण को उत्पन्न हुए लगभग पांच हजार वर्ष हुए।
स्रष्टि तो इससे काफी पहले की है।स्रष्टि को उत्पन्न हुए तो करीब दो अरब वर्ष हुए हैं।
जय राम जी की,जय श्रीकृष्ण जी की कहने में क्या नुकसान है?
नुकसान एक नहीं अनेक हैं।
प्रथम तो लोगों में साम्प्रदायिक भावना जाग्रत होती है।
दूसरे इन प्रयोगों में परस्पर सम्मान की कोई भावना नहीं।
मानव समाज में तो कोई उम्र में किसी से बडा है,कोई उम्र में छोटा है और कोई उम्र में बराबर।
जब परस्पर में एक दूसरे से मिलना हो तो एक दूसरे के प्रति आदर और सम्मान का भाव प्रकट करना मनुष्यता और सभ्यता का चिन्ह है।
ऐसा न करके जो जयराम व जय कृष्ण कहते हैं यह शोभा नहीं देता।
फर्ज करो तुम्हें अपनी नानी,मामी या बुआ,फूफा के दर्शन हुए और उस समय उन सबसे तुमने ‘जय राम जी की’ या 'जय कृष्ण जी’ की कहा,तो ऐसा कहने में तुमने उनके सम्मान में क्या शब्द कहे?
क्यों जय राम जी की बोलने में राम की जय और श्रीकृष्ण जी की जय बोलने में कृष्ण की जय हुई।उनके आदर और सम्मान में तो कुछ न हुआ।
'नमस्ते’ कहने से यह बात निकली 'मैं तुम्हारा मान करता हूं।'मैं तुम्हारा आदर करता हूं।’
आदर हर एक का करना चाहिये छोटों का छोटा जैसा,बडों का बडा जैसा।
प्रश्न-राम की जय और कृष्ण की जय बोलने में राम और कृष्ण का नाम जुबान पर आता है?
उत्तर-नाम तो आता है पर क्या ये जरुरी है कि एक दूसरे के सम्मान या अदब के समय भी जय राम जी की और जय कृष्णजी की कहा जाये?
क्या हर समय हर एक शब्द का बोलना उचित होता है?
समय पर राम की कृष्ण की जय बोलना भी अच्छा प्रतीत हो सकता है?
जहाँ राम और कृष्ण का चरित्र वर्णन किया जा रहा हो,वहाँ कंस और रावण के मुकाबले पर राम-कृष्ण की जय बोलना अत्यन्त सुन्दर और शोभायमान प्रतीत होता है।
प्रश्न-क्या अच्छे शब्द हर समय नहीं बोले जा सकते हैं?
उत्तर-चाहे कितने ही सुन्दर शब्द हों,वे समय पर ही अच्छे मालूम देते हैं।
देखो ! 'राम नाम सत्य है’ कितना सुन्दर वाक्य है।
परन्तु हर समय अच्छा मालूम नहीं देता।यदि हर समय अच्छा मालूम दे तो जरा विवाह के अवसर पर इसे बोलकर देखो फिर पता चले कि यह वाक्य कितना भयंकर है।
इस वाक्य के बोलने में कितनी बुराईयाँ और गालियाँ पल्ले पडती हैं,जरा अजमा कर कभी देखो तो सही।
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🙏🙏🌹🌹🌹🌹
from Tumblr http://ift.tt/1RfqOoC
via IFTTT
No comments:
Post a Comment