🚩🙏जय श्री राम बंधुओ🙏🚩
🌻🌞मंगल प्रभात🌞🌻
पंथ है प्रशस्त शूर साहसी बढ़े चलो
निशा अशेष हो रही
प्रभात मुस्करा रहा
हिमाद्रि तुंग-श्रंग से
प्रयाण-गान आ रहा
वर -विभूति विश्व को बुला रही बढ़े चलो।
पंथ है प्रशस्त शूर साहसी बढ़े चलो॥१॥
मार्ग है वही प्रवीर
है वही वसुन्धरा
प्राण मातृ-भूमि हेतु
शौर्य है वहीं भरा।
माँ वहीं बुला रही बढ़े चलो बढ़े चलो।
पंथ है प्रशस्त शूर साहसी बढ़े चलो॥२॥
अन्तरिक्षा काँपता
देख वीर देश यह।
आज धन्य हो रहा
पा तुम्हें स्वदेश यह।
सत्य -धर्म की विजय सदैव है बढ़े चलो।
पंथ है प्रशस्त शूर साहसी बढ़े चलो
🚩🚩जय हिंदुराष्ट्रम्🚩🚩
from Tumblr http://ift.tt/1KYscce
via IFTTT
No comments:
Post a Comment