Sunday, January 10, 2016

🌻🌷ओ३म्🌻🌷 भूपेश आर्य 🌷राम-राज्य🌷 महर्षि बाल्मीकि ने रामराज्य का वर्णन निम्नलिखित शब्दों में किया...

🌻🌷ओ३म्🌻🌷

भूपेश आर्य

🌷राम-राज्य🌷

महर्षि बाल्मीकि ने रामराज्य का वर्णन निम्नलिखित शब्दों में किया है:-

न पर्यदेवन् विधवा न च व्यालकृतं भयम्।
न व्याधिजं भयं चासीद् रामे राज्यं प्रशासति ।।

निर्दुस्युरभवल्लोको नानार्थं कश्चिदस्पृशत् ।
न च स्म वृद्धा बालानां प्रेतकार्याणि कुर्वते ।।

सर्वं मुदितमेवासीत् सर्वो धर्मपरोsभवत् ।
राममेवानुपश्यन्तो नाभ्यहिंसन् परस्परम् ।।

नित्यमूला नित्यफलास्तरवस्तत्र पुष्पिताः ।
कामवर्षी च पर्जन्यः सुखस्पर्शश्च मारुतः ।।

ब्राह्मणाः क्षत्रीया वैश्याः शूद्रा लोभविवर्जिताः ।
स्वकर्मसु प्रवर्तन्ते तुष्टाः स्वरैव कर्मभिः ।।

–(वा० रामा० युद्ध० १२८/९८,१००,१०३,१०४)

(1) श्रीराम के राज्य में स्त्रियां विधवा नहीं होती थी,सर्पों से किसी को भय नहीं था और रोगों का आक्रमण भी नहीं होता था।

(2) राम-राज्य में चोरों और डाकुओं का नाम तक न था।दूसरे के धन को लेने की तो बात ही क्या,कोई उसे छूता तक न था।राम राज्य में बूढ़े बालकों का मृतक-कर्म नहीं करते थे अर्थात् बाल-मृत्यु नहीं होती थी।

(3) रामराज्य में सब लोग वर्णानुसार अपने धर्मकृत्यों का अनुष्ठान करने के कारण प्रसन्न रहते थे।श्रीराम उदास होंगे,यह सोचकर कोई किसी का ह्रदय नहीं दुखाता था।

(4) राम-राज्य में वृक्ष सदा पुष्पों से लदे रहते थे,वे सदा फला करते थे।उनकी डालियां विस्तृत हुआ करती थी।यथासमय वृष्टि होती थी और सुखस्पृशी वायु चला करती थी।

(5) ब्राह्मण,क्षत्रीय,वैश्य और शूद्र कोई भी लोभी नहीं था।सब अपना-अपना कार्य करते हुए सन्तुष्ट रहते थे।राम-राज्य में सारी प्रजा धर्मरत और झूठ से दूर रहती थी।सब लोग शुभ लक्षणों से युक्त और धर्म परायण होते थे।

इस प्रकार श्रीराम ने ११,०००(ग्यारह सहस्र) वर्ष तक पृथ्वी पर शासन किया।

(ग्यारह सहस्र शब्द देखकर चौंकिये मत।ग्यारह सहस्र का अर्थ है तीस वर्ष एक मास और बीस दिन।आपका प्रश्न हो सकता है-कैसे?सुनिये–

मीमांसा दर्शन में सहस्रों वर्षों के यज्ञ करने का वर्णन है।वहाँ शंका की गयी इतने वर्षों का यज्ञ कैसे हो सकता है क्योंकि मनुष्य की आयु तो इतनी होती ही नहीं?
वहाँ उत्तर दिया गया–
संवत्सरो विचालित्वात्।-(मी० द० ६/७/३८)
संवत्सर केवल वर्ष का वाचक नहीं है;कहीं यह ऋतु के अर्थ में आता है और कहीं अन्यार्थ में।

अहानि वाsभिसंख्यत्वात् ।।-(मी० द० ६/७/४०)

दिंन-वाचक भी संवत्सर आदि शब्द होते हैं।

अतः श्रीराम ने लगभग तीस वर्ष तक राज्य किया।


🌻आइये अब महाराज दशरथ के राज्य का अवलोकन कीजिए:-

🌻महाराज दशरथ के राज्य का वर्णन🌻-

तस्मिन् पुरवरे ह्रष्टा धर्मात्मानो बहुश्रुताः ।
नरास्तुष्टा धनैः स्वैः स्वैरलुब्धाः सत्यवादिनः ।।

उस श्रेष्ठ नगरी में सभी मनुष्य प्रसन्न,धर्मात्मा,महाविद्वान,अपने-अपने धन से सन्तुष्ट,अलोभी और सत्यवक्ता थे।

नाल्पसंनिचयः कश्चिदासीत् तस्मिन्पुरोत्तमे ।
कुटुम्बी यो ह्यसिद्धार्थौs गवाश्वधनधान्यवान् ।।

अर्थात् वहाँ कोई ऐसा गृहस्थी न था जो थोड़े संग्रह वाला हो(प्रत्येक के पास पर्याप्त धन था),कोई ऐसा गृहस्थी नहीं था,जिसकी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति न होती हो और ऐसा भी कोई घर नहीं था जो गौ,अश्व और धन-धान्य से भरपूर न हो।

कामी वा न कदर्यो वा नृशंसः पुरुषः क्वचित् ।
द्रष्टुं शक्यमयोध्यायां नाविद्वान् न च नास्तिकः ।।

अर्थात् अयोध्या में कोई पुरुष ऐसा न था जो कामासक्त हो,कोई व्यक्ति ऐसा न था जो कंजूस हो,दान न देता हो।क्रूर,मूर्ख और नास्तिक(ईश्वर,वेद और पुनर्जन्म में विश्वास न रखने वाला) व्यक्ति तो अयोध्या में कोई दिखायी ही न देता था।

सर्वै नराश्च नार्यश्च धर्मशीलाः सुसंयताः ।
मुदिताः शीलवृत्ताभ्यां महर्षय इवामलाः ।।

अर्थात्-सभी स्त्री पुरुष धर्मात्मा,इन्द्रियों को वश में रखने वाले,सदा प्रसन्न रहने वाले तथा शील और सदाचार की दृष्टि से महर्षियों के समान निर्मल थे।

नाकुण्डली नामुकटी नास्रग्वी नाल्पभोगवान् ।
नामृष्टो न नलिप्तान्गो नासुगन्धश्च विद्यते ।।

अर्थात् अयोध्या में कोई भी व्यक्ति ऐसा न था जो कानों में कुण्डल,सिर पर मुकुट और गले में माला धारण न करता हो।अल्पभोगी,मैले अंगों वाला,चन्दन,इत्र,तेल,फुलैल न लगाने वाला भी वहाँ कोई नहीं था।

नानाहिताग्निर्नायज्वा न क्षुद्रो वा न तस्करः ।
कश्चिदासीदयोध्यायां न चावृत्तो न संकरः ।।

अयोध्या में कोई मनुष्य ऐसा न था जो प्रतिदिन अग्निहोत्र न करता हो,जो क्षुद्र-ह्रदय हो,कोई चोर नहीं था और न ही कोई वर्णसंकर था।

नाषडन्गविदत्रास्ति नाव्रतो नासहस्रदः ।
न दीनः क्षिप्तचित्तो वा व्यथितो वापि कश्चन ।।

अयोध्या में कोई ऐसा व्यक्ति भी नहीं था जो छह अंगों-(शिक्षा,कल्प,ज्योतिष,व्याकरण,निरुक्त और छन्द)-सहित वेदों को न जानता हो।जो उत्तम व्रतों से रहित हो,जो महाविद्वान न हो,जो निर्धन हो,जिसे शारीरिक या मानसिक पीड़ा हो-ऐसा भी कोई न था।

दीर्घायुषो नराः सर्वे धर्मं सत्यं च संश्रिताः ।
सहिताः पुत्रपौत्रैश्च नित्यं स्त्रीभिः पुरोत्तमे ।।

अर्थात् अयोध्या में सभी निवासी दीर्घ-जीवी,धर्म और सत्य का आश्रय लेने वाले,पुत्र,पौत्र और स्त्रियों सहित उस नगर में रहते थे।

–[वा० रामा० बाल० ६।६-१०,१२,१५,१८]

————————–

महाराज दशरथ और श्रीराम की आदर्श राज्य-व्यवस्था आगे भी पर्याप्त समय तक चलती रही।
महाराज अश्वपति ने अपने राज्य के सम्बन्ध में गर्वपूर्वक घोषणा की थी–

न मे स्तेनो जनपदे न कदर्यो न मद्यपः ।
नानाहिताग्निर्नाविद्वान् न स्वैरी स्वैरिणी कुतः ।।–(छन्दोग्य० ५/११/५)

मेरे राज्य में कोई चोर नहीं है,कोई कन्जूस नहीं है,कोई शराबी नहीं है,कोई ऐसा व्यक्ति नहीं है जो प्रतिदिन अग्निहोत्र न करता हो।कोई मूर्ख नहीं है,कोई व्यभिचारी पुरुष नहीं है,फिर भला व्यभिचारिणी स्त्री तो हो ही कैसे सकती है?


from Tumblr http://ift.tt/1N1ei88
via IFTTT

🌻🌻ओ३म्🌻🌻 भूपेश आर्य 🌷प्राचीन मन्त्री और आजकल के मन्त्रियों में अंतर🌷 भारतवर्ष के मन्त्री कैसे...

🌻🌻ओ३म्🌻🌻

भूपेश आर्य

🌷प्राचीन मन्त्री और आजकल के मन्त्रियों में अंतर🌷

भारतवर्ष के मन्त्री कैसे होते थी, इसका सर्वश्रेष्ठ उदाहरण हमें ‘मुद्रा-राक्षस’ नाटक में प्राप्त होता है।आइए,सम्राट चन्द्रगुप्त के प्रधानमन्त्री आचार्य चाणक्य की कुटी के दर्शन कीजिए–

उपलशकलमेतद् भेदकं गोमयानां,
वटुभिरुपह्रतानां बर्हिषां स्तूपमेतत् ।
शरणमपि समिद्धिः शुष्यमाणभिराभिः,
विनमितपटलान्तं दृश्यते जीर्णकुड्यम् ।।

एक ओर गोबर के उपलों को तोड़ने के लिए पत्थर का टुकड़ा पड़ा हुआ है,दूसरी और शिष्यों द्वारा लाई हुई कुशाओं का ढेर लगा हुआ है।पुरानी दीवार की छत पर जलाने के लिए लकड़ियाँ सुखाई गयी हैं,जिनसे छत का सिरा झुक गया है।

सारे संसार के इतिहास को देख लीजिए,मिलेगा कहीं ऐसा निर्लोभी ब्राह्मण?

यह तो हुआ प्राचीन प्रधानमन्त्री का चित्रण।अब तनिक इसकी तुलना आज के मन्त्रियों से कीजिए।
क्या ठाठ-बाट हैं आज के मन्त्रियों के देखिये–

दिशि दिशि बहुकारा वाहकै सर्वयुक्ताः
क्व हि रक्षकवर्गश्च मालासिंहा क्वचिच्च ।
क्वचिदपि कुक्कुटाण्डं मांसपात्रं क्वचिच्च,
सकल-सचिवगेहे वारुणी-धूम्रपानम् ।।

चारों और ड्राइवरों से युक्त अनेक कारें खड़ी हुई हैं।कहीं रक्षकसमूह (Body Guards) खड़े हुए हैं तो कहीं मालासिन्हा (अभिनेत्रियाँ) घेरे खड़ी हैं।कहीं मुर्गी के अण्ड़े हैं तो कहीं मांस-पात्र पड़े हुए हैं।सभी मन्त्रियों के घरों में धूम्रपान और शराब के दौर चलते हैं।

जिस देश के मन्त्री इस प्रकार के भोग-विलास-प्रिय हों वह देश रसातल को नहीं जायेगा तो और कहाँ जायेगा!
ै


from Tumblr http://ift.tt/1nbC0ty
via IFTTT

अपने धर्म के पक्ष को मजबूत रखो।क्योंकि जो धर्म की रक्षा करता है,धर्म उसकी रक्षा करता है। हमेशा सत्य...

अपने धर्म के पक्ष को मजबूत रखो।क्योंकि जो धर्म की रक्षा करता है,धर्म उसकी रक्षा करता है।
हमेशा सत्य की ही जीत होती है,असत्य की नहीं-सत्यमेव जयते।

बहनों-बेटियों को भई धर्म की पूर्ण शिक्षा दो।
क्या सही है,क्या गलत है,उसे बचपन से हई समझाओ।

विधर्मियों का डटकर सामना करो,और ड़रो नहीं,अपना धर्म का पक्ष मजबूत रखो,विधर्मी तुम्हारा कुछ नहीं बिगाड़ सकता।
अगर धर्म की रक्षा करते हुए मर भी गये तो फिर मनुष्य योनि मिल जायेगी,क्योंकि अच्छे कर्म किये हैं।

बहनों को विषेश धार्मिक बनाओं,जिससे वें स्वयं निर्णय लए सकें अच्छे-बुरे का।


from Tumblr http://ift.tt/1N1ejJl
via IFTTT

सौभाग्यप्रद सुविचार चित्र संख्या– ४७ || “क्रोध एक ऐसी परिस्थति है, जिसमें जबान, दिमाग...

सौभाग्यप्रद सुविचार चित्र संख्या– ४७ ||

“क्रोध एक ऐसी परिस्थति है, जिसमें जबान, दिमाग से तेज चलती है | और बिना दिमाग के चलने वाली जबान विनाशकारी होती हैं अतः मौन ही एकमात्र साधन है जिससे आप क्रोध पर विजय पाकर अपने और दूसरों के विनाश से बच सकते हैं ||”


from Tumblr http://ift.tt/1K7dL4F
via IFTTT

यजुर्वेद १०-८ (10-8) क्ष॒त्रस्योल्व॑मसि क्ष॒त्रस्य॑ ज॒राय्व॑सि क्ष॒त्रस्य॒ योनि॑रसि क्ष॒त्रस्य॒...

यजुर्वेद १०-८ (10-8)

क्ष॒त्रस्योल्व॑मसि क्ष॒त्रस्य॑ ज॒राय्व॑सि क्ष॒त्रस्य॒ योनि॑रसि क्ष॒त्रस्य॒ नाभि॑रसीन्द्र॑स्य॒ वात्र॑घ्नमसी मि॒त्रस्या॑सि॒ वरु॑णस्यासि त्वया॒यँवृ॒त्रँव॑धेत् । दृ॒वासि॑ रु॒जासि॑ क्षु॒मासि॑ । पातैन॒म्प्राञ्च॑म्पातैनम्प्र॒त्यञ्च॑म्पातैन्ति॒र्यञ्च॑न्दि॒ग्भ्यः पा॑त ॥

भावार्थ:- जो कन्या और पुत्रों में स्त्री और पुरूषों में विघया बढ़ाने वाला कर्म है, वही राज्य का बढ़ाने, शत्रुओं का विनाश और धर्म आदि की प्रवृति कराने वाला होता है। इसी कर्म से सब कालों और सब दिशाओं में रक्षा होती है।।

सम्पूर्ण अर्थ पदार्थ सहित पढने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

http://ift.tt/1OVXS8T

Pandit Lekhram Vedic Mission

http://ift.tt/1SX5fKO

www.aryamantavya.in

www.onlineved.com

http://ift.tt/18FvwLS

subscribe our you tube channel

http://www.youtube.com/c/PanditLekhramvedicmission


from Tumblr http://ift.tt/1K7dLlo
via IFTTT

Friday, January 8, 2016

यदि इसी जन्म को पहला और अन्तिम जन्म माना जाए ,तो जीवन का कोई अर्थ नहीं रह जाता।यदि हमें यह विश्वास...

यदि इसी जन्म को पहला और अन्तिम जन्म माना जाए ,तो जीवन का कोई अर्थ नहीं रह जाता।यदि हमें यह विश्वास हो जाये कि इस देह के साथ ही एक दिन हमारा(जीवात्मा का) अंत हो जायेगा,तो हमें इस जीवन के साथ क्या लगाव रहेगा?परिणामतः नैतिक मूल्यों का ह्रास होगा।फिर तो सच्चाई,ईमानदारी,न्याय,प्रेम,त्याग आदि की उपेक्षा करके ‘यावत् जीवेत् सुखं जीवेत्’ अर्थात् 'जब तक जियो,सुख से जियो’ के अनुसार ही जीवन बिताना ठीक समझा जायेगा।

अल्पज्ञ होने के कारण जीव से इस जन्म में न जाने कितनी भूलें होंगी पुनर्जन्म न मानने पर उन्हें सुधार कर अपने को पहले से अच्छा बनाने का अवसर ही नहीं रहेगा।एक कक्षा में रहते हुए एक वर्ष में जो पढ़ लिया सो पढ़ लिया।परिक्षा में असफल होने पर दुबारा पढ़ने का अवसर नहीं और सफल होने पर आगे पढ़ने का अवसर नहीं।भला यह कैसा सिद्धान्त और कैसा नियम हुआ कि जहां उन्नति का क्षेत्र ही नहीं।आगे बढ़ने का रास्ता नहीं।

परन्तु हम देखते हैं कि कक्षा में असफल होने पर पुनः परिक्षा देने का अवसर दिया जाता है;उत्तीर्ण होने पर अगली कक्षा में प्रवेश मिल जाता है।

इसी प्रकार मनुष्य का जीवन है।इस जीवन का लक्ष्य इतना महान है कि एक जन्म में उसे प्राप्त कर सकना नितान्त असंभव है।गीता में कहा है कि-जन्म जन्मान्तर के बाद ही मोक्ष की प्राप्ति होती है-

अनेकजन्मसंसिद्धिः ततो याति परमां गतिम् ।।-६/४५)

अर्जुन ने श्रीकृष्ण से पूछा-“योगसिद्धि के लिए प्रयत्नशील कोई व्यक्ति यदि सिद्धि पाने से पहले ही काल का ग्रास बन जाये तो क्या होगा ?”

श्रीकृष्ण ने समाधान करते हुए कहा कि उसका इस जन्म का पुरुषार्थ व्यर्थ नहीं जायेगा।

पार्थ नैवेह नामुत्र विनाशः तस्य विद्यते ।।-(६/४०)
हे पार्थ ! उस पुरुष का न तो इस लोक में और न परलोक में ही नाश होता है।

आत्मा के अमर होने से उसके इस जन्म के संस्कार ज्यों के त्यों बने रहेंगे और इस जन्म में जहां उसका अभ्यास छूटा है वहाँ से आगे प्रारम्भ करने के लिए उसे फिर अवसर मिलेगा।एक बार की असफलता से निराश नह़ी होनि चाहिये।


from Tumblr http://ift.tt/1Zfqui1
via IFTTT

यज्ञ करने के लिए सावधानियाँ :- • यज्ञ की वेदी इस प्रकार की होनी चाहिए कि जितना चौकोर परिमाण ऊपर हो...

यज्ञ करने के लिए सावधानियाँ :-

• यज्ञ की वेदी इस प्रकार की होनी चाहिए कि जितना चौकोर परिमाण ऊपर हो उससे चतुर्थांश नीचे को होना चाहिए । जैसे कि मान लो वेदी के ऊपर का चौकोर परिमाण 16’“ x 16” हो । तो उसके नीचे वाले चौकोर ( Base ) का परिमाण 4" x 4" होना चाहिए । इसके बिना जो अन्य वेदी होगी वो बेकार होगी ।

• वेदी को यदि संभव हो सके तो मिट्टी का ही बनवाना चाहिए । मिट्टी और गाँय के गोबर से दिसे प्रतीदिन शुद्ध कर लेना चाहिए । अन्यथा धातुओं में ताम्र ( तांबा ) सबसे उत्तम रहता है ।

• वेदी के चौकोर परिमाण पर पानी के लिए नाली अवश्य होनी चाहिए । आजकल इस बात का ध्यान नहीं दिया जाता बस थोड़ा पानी छिड़क कर नाली की खानापूर्ती कर ली जाती है ।

• यज्ञ के पात्रों को ताम्र या काष्ठ ( लकड़ी ) का होना चाहिए ।

• यज्ञ सामग्री जो होगी उसे ऋतु अनुकूल औषधियों से युक्त होना चाहिए जिसमें कि ऋतु अनुकूल फलादि भी सम्मिलित कर सकते हैं । जिससे कि वातावरण को पूर्ण लाभ हो । जैसे आजकल शिशर ऋतु ( माघ-फाल्गुन ) है तो उसके लिए इन वस्तुओं से युक्त सामग्री बनानी चाहिए :- अखरोट, कचूर, वायविडंग, राल, मुण्डी, मोचरस, गिलोय, मुनक्का, रेणुका, काले तिल, कस्तूरी, पत्रज, केशर चन्दन, चिरायता, छुआरा, तुलसी के बीज, गुग्गुल, चिरोंजी, काकडासिंगी, खांड, शतावर, दारुहल्दी, शंखपुष्पी, पदमाख, कौंच के बीज, जटामासी, भोजपत्र, गूलर की छाल, समिधा, मोहन भोग, गोघृत आदि । ठीक इसी प्रकार प्रत्येक ऋतुओं के लिए अलग-अलग औषधीयों से युक्त हवन सामग्री बनाने का विधान है । लोग इसका ध्यान नहीं देते और वर्ष भर पैकटों में उपलब्ध एक ही सामग्री से हवन करते हैं दिससे कि कोई लाभ नहीं मिलता ।

• यज्ञ के लिए गौघृत सर्वोत्तम है । वह न मिलने पर महिषीघृत ( भैंस का घी ) प्रयोग किया जा सकता है ।

• यज्ञ में प्रयोग होने वाली लकड़ियों का छिलका उतार लेना चाहिए । और लकड़ियाँ कृमि ( कीड़ों ) से रहित होनी चाहिएँ ।

• यज्ञ सामग्री घृत से अच्छी प्रकार मिली होनी चाहिए । तांकि सामग्री का प्रत्येक कण शीघ्र आग पकड़ ले ।

• यज्ञ में सामग्री तभी स्वाहा करनी चाहिए जब अग्नि तीव्र प्रज्वलित हो । अन्यथा कम अग्नि में सामग्री हवित करने से धूआँ उठेगा जिससे कि हानिकारक गैसें उत्पन्न होती हैं और लाभ के स्थान हानी होती है । यज्ञ में इसी बात का ध्यान देना है कि धूआँ न बनने पाए अग्नि अधिक प्रज्वलित हो तांकि वो सामग्री के पदार्थों को अच्छे प्रकार से वायू में सूक्ष्म करके फैला देवे और संसार को लाभ पहुँचाए ।

• यज्ञ वेदी यदि किसी घर में बनाई है तो उसके ऊपर जाली लगानी चाहिए तांकि कोई अनपेक्षित पदार्थ अग्नि में घिरकर यज्ञ में विघ्न न डाले ।

• यज्ञ करने से पूर्व स्नान करना उचित है । तांकि शरीर में स्फूर्ति बनी रहे ।

• यज्ञ से पूर्व भोजन नहीं करना चाहिए जिससे कि आलस्य होने पर बाधा आए । यदि आवश्यक हो तो थोड़ा सा फलों का रस लिया जा सकता है ।

• यज्ञ का सही समय दिन और रात की सन्धि वेला ही है । अर्थात् जब आकाश में सूर्य अरुण रूप में दृश्यमान हो । या आकाश में लालिमा हो । दिन में ऐसा समय दो बार आता है ( प्रातः और साँय ) । सूर्य की तीक्ष्ण किरणों में यज्ञ करने का कोई लाभ नहीं है और न ही इसका कोई विधान है ।

ये मुख्य बातें हैं जिनको ध्यान में रखकर यज्ञ करने से ही पूर्ण 100% लाभ होता है और पर्यावरण एवं मनुष्य मात्र का कल्याण इस यज्ञ रूपी पवित्र कार्य से होता है । जबतक आर्यवर्त देश में यज्ञ की परम्परा थी तबतक देश रोगों से रहित था । पुनः देश को रोगरहित करने का सबसे सरल एवं सटीक मार्ग यज्ञ ही है । आएँ हम सब पुनः ऋषियों के इस कार्य को आरम्भ करें और मानवमात्र का कल्याण करें ।

☀ वैदिक क्रांति दल ☀
सम्पर्क सूत्र - 9266993383,9041558556


from Tumblr http://ift.tt/1kSg6K9
via IFTTT

Wednesday, January 6, 2016

🌿 संस्कृतवल्लरी 🙏 सुप्रभातम् 🔔🔔 नभोभूषा पूषा कमलवनभूषा...

🌿 संस्कृतवल्लरी

🙏
सुप्रभातम्
🔔🔔

नभोभूषा पूषा कमलवनभूषा मधुकरः।
वचो भूषा सत्यम् वरविभवभूषा वितरणम्।
मनोभूषा मैत्री मधुसमयभूषा मनसिजः।
सदोभूषा सूक्तिः सकलगुणभूषा च विनयम्॥

अर्थः-
🚩नभ( आकाश) की शोभा सूर्यनारायण है।
🚩कमल-पद्मकी शोभा मधुकर अर्थात् भँवरे है।
🚩वाणी की शोभा सत्य-पवित्रता है। 🚩समृद्धिकी शोभा दान-परोपकार है।
🚩 मन-विचारो की शोभा सबके साथ समान मैत्रीभाव है।
🚩समयकी शोभा प्रत्येक पल आन्दित रहना है।
🚩समूह गोष्ठिकी शोभा सत्यपूत वार्तालाप है।
और अंतमे -
🚩सभी गुणोंकी शोभा विनय है॥

👨🏻
🔔🔔🔔🔔
🌸🌸🌸🌸 जय जननी 🌸🌸🌸🌸
🚩🚩🚩 भारतमाता की जय🚩🚩🚩


from Tumblr http://ift.tt/1OPZzOO
via IFTTT

क्या आपको चर्चा के दौरान वेद मन्त्र की आवश्यकता होती है ? क्या कोई रेफरेन्स देने हेतु आपको वेद...

क्या आपको चर्चा के दौरान वेद मन्त्र की आवश्यकता होती है ?

क्या कोई रेफरेन्स देने हेतु आपको वेद मन्त्र याद नहीं रहता ?

क्या आप स्वाध्याय के लिए वेद मंत्रो को खोजते हैं ?

क्या आप चाहते हैं एक शब्द लिखने पर वेद मन्त्र ज्ञात हो जाए ?

क्या बहुत खोजने पर भी इच्छित वेदमंत्र नहीं मिल पाता ?

वेदमंत्रों की जानकारी को लेकर और अपनी अनेको समस्याओ हेतु अब ज्यादा हैरान न हो

पंडित लेखराम वैदिक मिशन ने आपका समाधान खोज निकाला है

वेदो का हिंदी भाष्य चाहिए हो या आंग्ल भाष्य (English Translation)

एक वेबसाइट पर ही दोनों भाष्य उपलब्ध हैं,

अब आप मात्र एक शब्द “सर्च” करे और वेबसाइट पर पाये आपके इच्छित वेदमंत्र की पूरी जानकारी

आज ही लाभ उठाये, ये वेबसाइट आपके लिए ही बनाई गयी है।

सभी आर्यो (हिन्दू), मुस्लिम और ईसाई भाइयो से भी आशा है, आप वेबसाइट का भरपूर लाभ उठाकर,

सत्य सनातन वेदज्ञान के सरोवर में डुबकी लगाए।

अवश्य भेट दे 🙏🙏

www.onlineved.com


from Tumblr http://ift.tt/1OMDXsR
via IFTTT

🌸🌿🌸🌿🌸🌿🌸🌿 एक बार एक राजा ने विद्वान ज्योतिषियों और ज्योतिष प्रेमियों की सभा बुलाकर प्रश्न किया...

🌸🌿🌸🌿🌸🌿🌸🌿

एक बार एक राजा ने विद्वान
ज्योतिषियों और ज्योतिष
प्रेमियों की सभा बुलाकर
प्रश्न किया कि
“मेरी जन्म पत्रिका के अनुसार
मेरा राजा बनने का योग था
मैं राजा बना , किन्तु उसी घड़ी
मुहूर्त में अनेक जातकों ने जन्म
लिया होगा जो राजा नहीं बन
सके क्यों ?
इसका क्या कारण है ?

राजा के इस प्रश्न से सब
निरुत्तर होगये.
क्या जबाब दें कि एक ही घड़ी
मुहूर्त में जन्म लेने पर भी सबके
भाग्य अलग अलग क्यों हैं ।
सब सोच में पड़ गये ।

अचानक एक वृद्ध खड़े हुये
और बोले महाराज की जय हो !
आपके प्रश्न का उत्तर भला कौन
दे सकता है , आप यहाँ से कुछ
दूर घने जंगल में यदि जाएँ तो
वहां पर आपको एक महात्मा
मिलेंगे उनसे आपको उत्तर मिल
सकता है । राजा की जिज्ञासा बढ़ी
और घोर जंगल में जाकर देखा
कि एक महात्मा आग के ढेर के
पास बैठ कर अंगार
(गरमा गरम कोयला ) खाने में
व्यस्त हैं , सहमे हुए राजा ने
महात्मा से जैसे ही प्रश्न पूछा
महात्मा ने क्रोधित होकर कहा
"तेरे प्रश्न का उत्तर देने के लिए
मेरे पास समय नहीं है मैं भूख से
पीड़ित हूँ ।तेरे प्रश्न का उत्तर
यहां से कुछ आगे पहाड़ियों के
बीच एक और महात्मा हैं
वे दे सकते हैं ।

राजा की जिज्ञासा और बढ़ गयी,
पुनः अंधकार और पहाड़ी मार्ग
पार कर बड़ी कठिनाइयों से
राजा दूसरे महात्मा के पास
पहुंचा किन्तु यह क्या महात्मा
को देखकर राजा हक्का बक्का
रह गया ,दृश्य ही कुछ ऐसा था,
वे महात्मा अपना ही माँस चिमटे
से नोच नोच कर खा रहे थे ।
राजा को देखते ही महात्मा ने
भी डांटते हुए कहा
” मैं भूख से बेचैन हूँ मेरे पास
इतना समय नहीं है ,
आगे जाओ पहाड़ियों के उस
पार एक आदिवासी गाँव में एक
बालक जन्म लेने वाला है ,जो कुछ
ही देर तक जिन्दा रहेगा सूर्योदय से
पूर्व वहाँ पहुँचो वह बालक तेरे
प्रश्न का उत्तर का दे सकता है.

सुन कर राजा बड़ा बेचैन हुआ
बड़ी अजब पहेली बन गया
मेरा प्रश्न, उत्सुकता प्रबल थी
कुछ भी हो यहाँ तक पहुँच
चुका हूँ वहाँ भी जाकर देखता
हूँ क्या होता है ।
राजा पुनः कठिन मार्ग पार कर
किसी तरह प्रातः होने तक उस
गाँव में पहुंचा, गाँव में पता किया
और उस दंपति के घर पहुंचकर
सारी बात कही और शीघ्रता से
बच्चा लाने को कहा जैसे ही
बच्चा हुआ दम्पत्ति ने नाल
सहित बालक राजा के सम्मुख
उपस्थित किया ।

राजा को देखते ही बालक ने
हँसते हुए कहा राजन् !
मेरे पास भी समय नहीं है,
किन्तु अपना उत्तर सुनो लो

तुम,मैं और दोनों महात्मा पूर्व
जन्म में हम चारों भाई व
राजकुमार थे ।
एकबार शिकार खेलते खेलते
हम जंगल में भटक गए।
तीन दिन तक भूखे प्यासे
भटकते रहे । अचानक हम
चारों भाइयों को आटे की
एक पोटली मिली जैसे तैसे
हमने चार बाटी सेकीं और
अपनी अपनी बाटी लेकर खाने
बैठे ही थे कि भूख प्यास से
तड़पते हुए एक महात्मा आ
गये । अंगार खाने वाले भइया
से उन्होंने कहा

“बेटा मैं दस दिन से भूखा हूँ
अपनी बाटी में से मुझे भी कुछ
दे दो , मुझ पर दया करो जिससे
मेरा भी जीवन बच जाय, इस घोर
जंगल से पार निकलने की मुझमें
भी कुछ सामर्थ्य आ जायेगी
इतना सुनते ही भइया गुस्से से
भड़क उठे और बोले
"तुम्हें दे दूंगा तो मैं क्या आग
खाऊंगा ? चलो भागो यहां से।

वे महात्मा जी फिर मांस खाने
वाले भइया के निकट आये
उनसे भी अपनी बात कही किन्तु
उन भइया ने भी महात्मा से गुस्से
में आकर कहा कि "बड़ी मुश्किल
से प्राप्त ये बाटी तुम्हें दे दूंगा तो मैं
क्या अपना मांस नोचकर खाऊंगा ?

भूख से लाचार वे महात्मा मेरे
पास भी आये ,
मुझसे भी बाटी मांगी
तथा दया करने को कहा किन्तु
मैंने भी भूख में धैर्य खोकर कह
दिया कि
"चलो आगे बढ़ो मैं क्या भूखा
मरुँ ?”

बालक बोला “अंतिम आशा लिये
वो महात्मा हे राजन !आपके पास
आये , आपसे भी दया की याचना
की, सुनते ही आपने उनकी दशा
पर दया करते हुये ख़ुशी से अपनी
बाटी में से आधी बाटी आदर सहित
उन महात्मा को दे दी ।

बाटी पाकर महात्मा बड़े खुश
हुए और जाते हुए बोले "तुम्हारा
भविष्य तुम्हारे कर्म और व्यवहार
से फलेगा ”

बालक ने कहा “इस प्रकार हे
राजन ! उस घटना के आधार
पर हम अपना भोग, भोग रहे हैं ,
धरती पर एक समय में अनेकों
फूल खिलते हैं, किन्तु सबके
फल रूप, गुण, आकार-प्रकार,
स्वाद में भिन्न होते हैं ”

इतना कहकर वह बालक मर गया।
राजा अपने महल में पहुंचा और
माना कि ज्योतिष शास्त्र, कर्तव्य
शास्त्र और व्यवहार शास्त्र है ।
एक ही मुहूर्त में अनेकों जातक
जन्मते हैं किन्तु सब अपना किया,
दिया, लिया ही पाते हैं ।
जैसा भोग भोगना होगा वैसे ही
योग बनेंगे । जैसा योग होगा
वैसा ही भोग भोगना पड़ेगा यही
जीवन चक्र ज्योतिष शास्त्र
समझाता है।

🙏
प्रणाम
🌸🌿🌸🌿🌸🌿🌸🌿


from Tumblr http://ift.tt/1IQutu6
via IFTTT

Photo


















from Tumblr http://ift.tt/1TE4CpJ
via IFTTT

Tuesday, January 5, 2016

संस्कृत सीखने के लिए इस पेज को like करें । Like this page for learning Sanskrit...

संस्कृत सीखने के लिए इस पेज को like करें ।
Like this page for learning Sanskrit |
http://ift.tt/1QzGftO


from Tumblr http://ift.tt/1JVMX7C
via IFTTT

गायत्री मन्त्र -सत्यार्थ प्रकाश ओ३म् भूर्भुवः स्वः। तत्सवितुर् वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि। धियो यो...

गायत्री मन्त्र -सत्यार्थ प्रकाश


ओ३म् भूर्भुवः स्वः। तत्सवितुर् वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि। धियो यो नः प्रचोदयात्॥

इस मन्त्र में जो प्रथम (ओ३म्) है उस का अर्थ प्रथमसमुल्लास में कर दिया है, वहीं से जान लेना। अब तीन महाव्याहृतियों के अर्थ संक्षेप से लिखते हैं—‘भूरिति वै प्राणः’ ‘यः प्राणयति चराऽचरं जगत् स भूः स्वयम्भूरीश्वरः’ जो सब जगत् के जीवन का आधार, प्राण से भी प्रिय और स्वयम्भू है उस प्राण का वाचक होके ‘भूः’ परमेश्वर का नाम है। ‘भुवरित्यपानः’ ‘यः सर्वं दुःखमपानयति सोऽपानः’ जो सब दुःखों से रहित, जिस के संग से जीव सब दुःखों से छूट जाते हैं इसलिये उस परमेश्वर का नाम ‘भुवः’ है। ‘स्वरिति व्यानः’ ‘यो विविधं जगद् व्यानयति व्याप्नोति स व्यानः’। जो नानाविध जगत् में व्यापक होके सब का धारण करता है इसलिये उस परमेश्वर का नाम‘स्वः’ है। ये तीनों वचन तैत्तिरीय आरण्यक के हैं।

(सवितुः) ‘यः सुनोत्युत्पादयति सर्वं जगत् स सविता तस्य’। जो सब जगत् का उत्पादक और सब ऐश्वर्य का दाता है। (देवस्य) ‘यो दीव्यति दीव्यते वा स देवः’। जो सर्वसुखों का देनेहारा और जिस की प्राप्ति की कामना सब करते हैं। उस परमात्मा का जो (वरेण्यम्) ‘वर्त्तुमर्हम्’ स्वीकार करने योग्य अतिश्रेष्ठ (भर्गः) ‘शुद्धस्वरूपम्’ शुद्धस्वरूप और पवित्र करने वाला चेतन ब्रह्म स्वरूप है (तत्) उसी परमात्मा के स्वरूप को हम लोग (धीमहि) ‘धरेमहि’धारण करें। किस प्रयोजन के लिये कि (यः) ‘जगदीश्वरः’ जो सविता देव परमात्मा (नः) ‘अस्माकम्’ हमारी (धियः) ‘बुद्धीः’ बुद्धियों को (प्रचोदयात्) ‘प्रेरयेत्’ प्रेरणा करे अर्थात् बुरे कामों से छुड़ा कर अच्छे कामों में प्रवृत्त करे।

हे परमेश्वर! हे सच्चिदानन्दस्वरूप! हे नित्यशुद्धबुद्धमुक्तस्वभाव! हे अज निरञ्जन निर्विकार! हे सर्वान्तर्यामिन्! हे सर्वाधार जगत्पते सकलजगदुत्पादक! हे अनादे! विश्वम्भर सर्वव्यापिन्! हे करुणामृतवारिधे! सवितुर्देवस्य तव यदों भूर्भुवः स्वर् वरेण्यं भर्गोऽस्ति तद्वयं धीमहि दधीमहि ध्यायेम वा कस्मै प्रयोजनायेत्यत्राह। हे भगवन्! यः सविता देवः परमेश्वरो भवान्नस्माकं धियः प्रचोदयात् स एवास्माकं पूज्य उपासनीय इष्टदेवो भवतु नातोऽन्यं भवत्तुल्यं भवतोऽधिकं च कञ्चित् कदाचिन्मन्यामहे।

हे मनुष्यो! जो सब समर्थों में समर्थ सच्चिदानन्दानन्तस्वरूप, नित्य शुद्ध, नित्य बुद्ध, नित्य मुक्तस्वभाव वाला, कृपासागर, ठीक-ठीक न्याय का करनेहारा, जन्ममरणादि क्लेशरहित, आकाररहित, सब के घट-घट का जानने वाला, सब का धर्ता, पिता, उत्पादक, अन्नादि से विश्व का पोषण करनेहारा, सकल ऐश्वर्ययुक्त जगत् का निर्माता, शुद्धस्वरूप: और जो प्राप्ति की कामना करने योग्य है उस परमात्मा का जो शुद्ध चेतनस्वरूप है उसी को हम धारण करें। इस प्रयोजन के लिये कि वह परमेश्वर हमारे आत्मा और बुद्धियों का अन्तर्यामीस्वरूप हम को दुष्टाचार अधर्मयुक्त मार्ग से हटा के श्रेष्ठाचार सत्य मार्ग में चलावें, उस को छोड़कर दूसरे किसी वस्तु का ध्यान हम लोग नहीं करें। क्योंकि न कोई उसके तुल्य और न अधिक है वही हमारा पिता राजा न्यायाधीश और सब सुखों का देनेहारा है।


from Tumblr http://ift.tt/1PL88zA
via IFTTT

ગુજરાતની આ વસ્તુઓ નથી ખાધી ? તો તમે કંઇ ખાધુ જ નથી ! દરેક ગુજરાતીના મોઢે તમે પણ આ ડાયલોગ સાંભળ્યા...

ગુજરાતની આ વસ્તુઓ નથી ખાધી ?
તો તમે કંઇ ખાધુ જ નથી !
દરેક ગુજરાતીના મોઢે તમે પણ આ ડાયલોગ સાંભળ્યા હશે. હા, વાત થઈ રહી છે ગુજરાતના શહેરોની એવી વસ્તુઓની કે જેણે તેના સ્વાદની જેમ બધે સોડમ પ્રસરાવી છે.
તો આવો નજર કરીએ ગુજરાતના ક્યા શહેરમાં શું વખણાય છે તેની યાદી પર…

અમદાવાદ:

લકીના મસ્કાબન ,
સાબરમતી જેલ અને રાયપુરના ભજિયા ,
છત્રભૂજની સેન્ડવીચ ,
જશુબેનના પિઝા,
વિજય અને જયભવાનીના વડાપાંવ ,
કર્ણાવતીની દાબેલી,
મણીનગરના માસીની પાણીપૂરી ,
ગીતાની સમોસા-કચોરી ,
શંભૂની કોફી ,
દાસના ખમણ-સેવખમણી ,
લક્ષ્મીના ગાંઠિયા,
આસ્ટોડિયાની લખનૌની અડદની જલેબી ,
જવેરવાડની પાણીપૂરી ,
મેમનગર ફાયર સ્ટેશન પાસેની ચોકલેટ-ચીઝ સેન્ડવિચ ,
વિદ્યાપીઠ પાસેના થેપલા ,
ગુજરાતના દાળવડા ,
ફરકીના ફાલૂદા ,
પાલડીની નરસિંહ ભગત હોસ્ટેલ પાસેની પાપડી ,
વાડજના સોહરાબજી કમ્પાઉન્ડના દાલ-પકવાન ,
યુનિવર્સિટીના ઢોસા ,
બાપુનગરના ગોંડલના ગાઠિયા ,
દિનેશના ભજિયા ,
સીમા હોલ પાસે ઇન્દોરની ચાટ ,
જેઠાણી-દેરાણીનો આઇસ્ક્રીમ ,
રાજસ્થાન આઇસ્ક્રીમ અને અસારવાનો સંચાનો આઇસ્ક્રીમ ,
શંકરનો આઇસ્ક્રીમ ,
મણિનગરના ટામેટાના ભજિયા ,
વીએસ હોસ્પિટલ પાસે નાગરની ચોરાફળી,
વૈષ્ણોદૈવી પાસેના દાલફ્રાઈ અને રાઈસ ,
કાંકરિયાની કાળી ટોપી લંબી મૂછની ખારેક ,
મરચી પોળનું ચવાણું ,
દોસીવાડા પોળની હિંમતસિંહ ઓટલાવાળા ખરખરિયા ,
જુના શેર-બજારનું ચવાણું ,
ઝવેરીવાડના ચોકલેટ પિઝા ,
સેટેલાઈટમાં શક્તિનો ભાજી પાંવ ,
સી.જી. રોડ પર આર.કે.નો ભાજી પાંવ ,
હાટકેશ્વરમાં કે.સી.નો ભાજી પાંવ ,
પાંચ કૂવાની ફૂલવડી ,
લક્ષ્મી બેકરીની પેટિસ ,
શ્રી રામના ખમણ ,
ઓનેસ્ટના ભાજી-પાંવ ,
મોતી બેકરીની નાનખટાઇ ,
ચંદ્ર વિલાસના ફાફડા જલેબી ,
સૌરાષ્ટ્રના ફાફડા ,
ઋતુરાજના મસ્કાબન-ચા ,
ચાંગોદરના ભઠ્ઠીના ભજિયા ,
સરદાર પટેલ સ્ટેડિયમની ક્રિષ્ના લસ્સી ,
ઢબગરવાડની કચોરી ,
અલંકારના સમોસા ,
રાયપુરના શ્રી રામના ખમણ ,
બહેમરામપુરાના વિજયના દાલવડા ,
ખોખરા ચાર રસ્તાની ઇડલી ,
નરોડાના ગેલેક્સી થિયેટરના ખોડિયારના ભજિયા ,
હરિન પાઠકના બંગલાની પાસે લિજ્જતના ખમણ ,
બાપુનગરમાં મુક્તિધામ એસ્ટેટના મરચાની ચિપ્સના ભજિયા અને કુંભાણિયા (મરચાની મમરીના ભજિયા) ,
લા ગજ્જરની સામે દેવાર્શના પરોઠા ,
લકીની બાજુમાં શશીનુ ચવાણું ,
વસ્ત્રાપુર હનુમાન દાદા પાસેના પરોઠા ,
ઝવેરીવાડના જૈન ફરસાણના ભાખરવડી અને કેળાવડા ,
જનતાનો કોકો ,
ઝવેરીવાડની દાળિયાની ચટણી ,
બાલા હનુમાન ગાંધી રોડના રગડા-સમાસા ,
રામ વિજયના ફાફડા-જલેબી ,
ભૂતની આંબલીના ફાંફડા ,
ઇન્દુબેન ખાખરાવાડાના ચણાચોર ખાખરા અને ઢોસાના ખાખરા ,
એલઆઈસી બિલ્ડિંગની સામે પથ્થર કૂવાના મરચા અને કેળાની વેફર્સ ,
ઇન્કમ ટેક્સ પર પંડિતની સેન્ડવીચ ,
રેવડી બજારનો રબડી આઇસ્ક્રીમ ,
અંકુરના આણંદ દાલવડા ,
ઝવેરીવાડના મારવાડીના પાપડના ગુલ્લા ,
મેન્ટલ હોસ્પિટલ સામેના છોલે ભટુરે….

…………………..

રાજકોટ:
મયૂર ભજિયા ,
મનહરના સમોસા-ભજિયા ,
ઢેબર ચોકના આઇસ્ક્રીમના ભજિયા ,
જય અંબે , ખેતલા આપા અને મોમાઈની ચા ,
રામ ઔર શ્યામના ગોલા ,
સોરઠિયાવાડી સર્કલની હંગામાં કૂલ્ફી ,
ભક્તિનગર સર્કલનો સોના-રૂપાનો આઇસ્ક્રીમ ,
કરણપરાના બ્રેડ કટકા ,
એરપોર્ટ ફાટક પાસેના ઢોસા ,
જોકરના ગાંઠિયા ,
સુર્યકાંતના થેપલા-ચા ,
જય સિયારામના પેંડા ,
રસિકભાઈનો ચેવડો ,
જલારામની ચિકી ,
ગોરધનભાઈનો ચેવડો ,
આઝાદના ગોલા,
બાલાજીની સેન્ડવીચ ,
અનામના ઘુઘરા ,
ઇશ્વરના ઘુઘરા ,
રાજુના ભાજી પાંવ ,
મગનલાલનો આઇસ્ક્રીમ ,
સોનાલીના ભાજી પાંવ ,
સાધનાની ભેળ ,
નઝમીનું સરબત ,
રાજમંદિરની લસ્સી ,
ભગતના પેંડા ,
શ્રી રામની ચટણી ,
મીલપરાનું અમદાવાદી ખમણ ,
પટેલના ભાજી પાંવ ,
સંતકબીર રોડનું ચાપડી-ઉંધીયુ ,
રઘુવંશીના વડાપાંવ ,
બજરંગની સોડા ,
ન્યૂ સર્વશ્વર ચોકના બ્રેડ કટકા ,
કાલાવડ રોડ પર ફાયર બ્રિગેડની સામેના ઢોસા ,
નિર્મલા કોન્વેટ પાસેના ઢોસા ,
કોટેચા ચોક પાસેની કચોરી-સમોચા ,
સંતકબીર રોડની રાંદલના ભાજી પાંવ ,
મેટોડા જીઆઈડીસીમાં બાલાજીના ભજિયા….

………………….

વડોદરા :
દુલીરામના પેંડા ,
મહાકાળીનું સેવઉસલ ,
પારસનું પાન ,
ભાઇભાઇની દાબૅલી ,
શ્રીજીના વડાપાંવ ,
એમજી રોડ પર લાલાકાકાના ભજિયા ,
મંગળબજારમાં પ્યારેલાલની કચોરી ,
ન્યાયમંદિર પાસે સત્યનારાણ અને રાજસ્થાની આઇસ્ક્રીમ ,
રાજમહેલ રોડ પર રાજુના ખમણ ,
અલ્કાપૂરીમાં બોમ્બે સેન્ડવીચ ,
કોઠી ચાર રસ્તા પાસે મનમોહનના સમોસા,
જગદિશનો ચેવડો ,
ટેસ્ટીના વડાપાંવ ,
ફતેહરાજના પૌવા ,
વિનાયકનો પુલાવ ,
લાલાકાકાના ભજિયા ,
નાળિયેર પાણીની સિંગ ,
ખાઉધરા ગલી પાસે ડાયાભાઈના મૈસૂર મસાલા ઢોસા….

………………….

સુરત :
રમેશનો સાલમપાક ,
કિશોરનો આઇસ્ક્રીમ ,
જાનીનો લોચો ,
લાલ દરવાજાનો ગોપાલનો લોચો ,
ગાંડાકાકાના ફાફડા ,
વરાછા રોડ પર વૈશાલીના વડાપાંવ ,
અઠવા લાઈનના કાકીના ભાજી પાંવ ,
ચોપાટી પાસે મહેશનો પુલાવ,
વેડ દરવાજા પાસે પટેલની તવા સબ્જી ,
અંબાજી રોડ પર સુરતીના ખમણ ,
લાલગેટ પાસે મજદાની નાનખટ્ટાઈ ,
ભાગર વિસ્તારમાં રામજી દામોદરનું ભુસ્સુ ,
ખાંડવાળાની શેરીના સુરતી સરસિયા ખાજા ,
લીમડા ચોકમાં ચેવલીના ભજિયા ,
ઝાંપાબજાર પાસે આદર્શની ચા ,
દાળિયા શેરીની નરેશની ભેળ ,
બેગમપુરામાં મઢીની ખમણી ,
સલાબતપુરામાં સેન્ડીકેટના સમોસા ,
મોટા વરાછામાં કુંભણિયા ભજિયા ,
ટેક્સટાઇલ માર્કેલ પાસે પહેલવાનાના ચોલે ભટુરે ,
ભાગર વિસ્તારમાં મોટી હરજીની જલેબી ,
ઉધના મગદલ્લાનો હજુરીનો સોસિયો ,
વરાછા રોડ પરના મયૂરના ભજિયા…..

………………..

ગાંધીનગર :
મયુરના ભજિયા ,
ગાંઠીયારથના ગાંઠિયા ,
મહાલક્ષ્‍મીના ખમણ ,
મહારાજના દાળવડા ,
ભાભીના ભજિયા ,
બટુકના ગોટા ,
મોરલીના ઢોંસા ,
પુજાના ઢોકળા ,
સેંધાના ગોટા ,
અક્ષરધામની ખીચડી ,
લક્ષ્મી બેકરીના પફ અને પેટિસ અને નાનખટ્ટાઈ ,
વૈષ્ણોદેવી પાસે શિવશક્તિની દાલ-બાટી…..

…………………

અમરેલી :
ચક્કાભાઈની ચા ,
જયહિન્દના ગોટા ,
ટાવર પાસે ગોપાલની જામેલ લસ્સી ,
હિરાભાઈના દૂધના પેંડા અને નાના બસસ્ટેન્ડની ચા ,
ભગતનું ઉંધીયુ ,
મહારાજના ભાજીપાંવ ,
શિતલનુ કોલ્ડપાન…..

…………………

ભૂજ :
બાસૂદી ગોળા ,
રજવાડી ગોળા ,
આઇસ્ક્રીમ ગોળા ,
વાણિયાવાડ ખાવડાના સાટા ,
પકવાન અને ગુલાબપાક ,
ગોવિંદજીના પેંડા ,
મધુની ભેળ ,
ધીરૂભાઈની રોટી ,
શંકરના વડાપાંવ……

…………………

સુરેન્દ્રનગર:
ભાભીના ભજીયા ,
રાજેશના સમોસા ,
જગદંબાના પરોઠા ,
ઉકાનું પૂરી-શાક ,b. n
સિકંદરની સિંગ ,
જલારામના વાળા-પાંવ ,
નોવેલ્ટીના પરોઠા -શાક ,
પેરામાઉન્ટનો આઇસ્ક્રીમ ,
ચેતનાની દાબેલી ,
દાળમિલમાં સાગરની ખસતા કચોરી ,
એસ્ટ્રોનનું પાન ,
કિસ્મતની સોડા ,
સૂર્યાના ભાજી પાંવ ,
ગોકુલનું સીઝલર ,
ગોપાલના મસાલા પાંવ….

………………….

જામનગર :
એચ.જે.વ્યાસનો શીખંડ ,
વલ્લભભાઈના પેંડા,
જનતા ફાટકના વણેલા ગાંઠિયા ,
જગદિશનો ફાલુદો ,
ગીતાનો આઇસ્ક્રિમ ,
જવાહરના પાન ,
દિલિપના ઘુઘરા ,
ઉમિયાના ભજિયા ,
લખુભાઈનો રગડો ,
ગીજુભાઈની ભેળપૂરી,
ડાયફ્રુટની કચોરી……

………………..

મહેસાણા:
સહયોગના પેંડા ,
મુરલીના વડા પાંવ ,
પટેલની ખમણી ,
સ્ટેશનની ચા ,
રામપુરા ચોકડીની દાબેલી ,
ક્રિષ્નાની દાબેલી……

………………..

બારડોલી :
જલારામના પાંતરા ,
જલારામના ખમણ ,
જલારામની ખીચડી ,
મહારાણાના દાણા-ચણા ,
ભરકાદેવીનું આઈસ્ક્રીમ ,
જેઠાની પાંવભાજી…..

………………….

જેતપુર :
વજુગીરી ના ભજીયા ,
દિપકની દાબેલી ,
નાથબાપાના લસણિયા સેવ મમરા ,
ભગતના પેંડા…..

…………………..

ભાવનગર :
ભગવતીનું સેવ-ઉસળ…..

………………….

આણંદ :
રેલવે સ્ટેશનની દાબેલી ,
પાંડુના દાલ વડા ,
યોગેશના ખમણ ,
સાસુજીનો હાંડવો…..

………………..

દાહોદ :
બાદશાહ કૂલ્ફી…..

………………..

ગોધરાઃ
પેટ્રોલ પંપના ભજિયા ,
ગાયત્રીની લસ્સી ,
શંકરની ભાજી-પાવ ,
ગોપાલનો ગોટો…..

…………………

બોટાદ :
જેરામભાઈનો ચેવડો…..

………………….

મોરબી‍ :
પકાના ભૂંગરા બટાટા ,
કાનાની દાબેલી ,
ભારતની પાણી પુરી ,
મયુરના ભજિયા ,
ચક્કાના બ્રેડ બટાટા ,
જૈનના ખમણ……

………………..

નવસારી:
વિકાસના સમોસા ,
મામાની પેટીસ……

………………….

ધારી:
કનૈયા ડેરીનો શીખંડ……

…………………..

મહુવા:
વરિયાળીનું સરબત…..

……………………

નડિયાદ:
સિંધી બજારનું ગળિયું ચવાણું ,
વસોગામના પત્તરવેલિયા…..

…………………….

ગુજરાતમાં ક્યાંનું શું વખાણાય છે ? “

અમદવાદના મસ્કાબન ,
કટિંગ ચા ,
મકરસંક્રાતિ

સુરતનું જમણ ,
ઘારી ,
સુરતણફેણી ,
ખમણ ઢોકળા ,
ઉઘીયું અને લોચો.

રાજકોટની ચીકી ,
પેંડા ,
બ્રેડ કટકા અને રંગીલી પ્રજા.

વડોદરાનો લીલો ચેવડો ,
ભાખરવડી અને નવરાત્રિ.

જામનગરની બાંધણી ,
કચોરી ,
તાળા ,
આંજણ અને પાન.

કચ્છની દાબેલી ,
ગુલાબપાક ,
કળા કાળિગીરી અને ખુમારી.

મોરબીના તળીયા (ટાઇલ્સ) ,
નળિયા અને ઘડીયાલ.

ભરુચની ખારી શિંગ.

સુરેન્દ્રનગરના સેવમમરા ,
કચીરીયું અને શીંગ.

ભાવનગરના ગાંડા ,
ગટર ,
ગાંઠિયા અને ફૂલવડી.

પાલનપુરનું અત્તર ,
પેંડા ,
ખાખરા અને હીરાના વેપારી.

સોરઠનો સાવજ,
કેસર કેરી અને અડીખમ ગિરનાર.

પાટણની રેવડી ,
દેવડા અને પટોળા.

પોરબંદરની ખાજલી,
ગોટી સોડા અને માફિયા.

નવસારીની નાનખટાઇ.

ખંભાતનું હલવાસન.

ડાંગનો ચોખ્ખાનો રોટલો ,
નાગલી ,
વાંસનું શાક અને ડાંગ દરબાર.

વલસાડના ચીકુ અને હાફૂસ.

ડાકોરના ગોટા અને સકરિયા અને મલાઇ મારેલ દૂધ.


from Tumblr http://ift.tt/1JVMYZh
via IFTTT

Monday, January 4, 2016

3 Indian Women Drove A Car From Delhi To London Crossing 17...



3 Indian Women Drove A Car From Delhi To London Crossing 17 Countries. What A Road Trip!

Meet the 3 Indian ladies – Rashmi Koppar, Dr Soumya Goyal, and Nidhi Tiwari, who embarked on a long and ambitious trip of driving a 4-wheeler from Delhi to London.

Journey details:
The journey commenced from Delhi in the month of June. From there, they travelled to Myanmar, China, Kyrgyzstan, Uzbekistan, Kazakhstan, Russia, Ukraine, Poland, Czech Republic, Germany, Belgium and France, and lastly London. The journey culminated in October.

Here are the details of their travel:

Day 1 to 7: Delhi – Kanpur – Siliguri – Guwahati – Imphal – Moreh/ Tamu border point (Myanmar) – Monywa (Distance: 2,403 km)

Day 8 to 14: Monywa – Mandalay – Lhasa – Muse – Ruili – Dali – Xichang – Chengdu (Distance: 1903 kms)

Day 15 to 21: Chengdu – Ruoergai – Xining – Jiayuguan – Hami – Turpan – Kuerle (Distance: 3,520 km)

Day 22 to 28: Kuerle – Akesu – Kashgar – Sary Tash (Kyrgyzstan) – Osh – Tashkent – Samarkhand – Bukhara (Distance: 1,964 km)

Day 29 to 35: Bukhara – Khiva – Nukus (Khazakistan) – Beyneu – Atyrau – Astrakhan (Russia) – Volvograd (Distance: 2,352 km)

Day 36 to 42: Volvograd – Kamensk – Kharkiv – Kiev (Ukraine) – Lviv – Karkow (Poland) – Prague (Czech Republic) (Distance: 2,589 km)

Day 43 to 54: Prague – Frankfurt (Germany) – Brussels (Belgium) – London (UK) (Distance: 1,269 km)

They drove 600 km/day! Can you believe that? Also, their car was the first Indian car to cross the Arctic Circle!

About the team :
Nidhi Tiwari: Specializes in outdoor education, off-the-road jeeping, long distance and high altitude driving.

Ms Rashmi Koppar: A hotel management professor, an adventure sports enthusiast, educator, and amateur long-distance driver.

Dr. Soumya Goyal: Physical therapist at MS Ramaiah Hospital.

The team is a part of Women Beyond Boundaries, a community that brings women together who wish to travel.

Isn’t that wonderful? More power to you, women! 😀 👏👇


from Tumblr http://ift.tt/1TBk85V
via IFTTT

वेदों में अनेक बार आर्य शब्द आया है. आर्य एक गुणवाचक शब्द है, जिसका अर्थ “श्रेष्ठ” होता...

वेदों में अनेक बार आर्य शब्द आया है. आर्य एक गुणवाचक शब्द है, जिसका अर्थ “श्रेष्ठ” होता है.
भारत का प्राचीनतम नाम आर्यावर्त्त होने से सम्पूर्ण भारतवासी मोटे तौर पर आर्य हैं.

ऋग्वेद में 38 बार आर्य शब्द आया है. मण्डल, सूक्त, मन्त्र निम्नलिखित हैं

1.51.8 वि जा॑नी॒ह्यार्या॒न्ये च॒ दस्य॑वो ब॒र्हिष्म॑ते रन्धया॒ शास॑दव्र॒तान् । शाकी॑ भव॒ यज॑मानस्य चोदि॒ता विश्वेत्ता ते॑ सध॒मादे॑षु चाकन ॥

1.59.2 मू॒र्धा दि॒वो नाभि॑र॒ग्निः पृ॑थि॒व्या अथा॑भवदर॒ती रोद॑स्योः । तं त्वा॑ दे॒वासो॑ऽजनयन्त दे॒वं वैश्वा॑नर॒ ज्योति॒रिदार्या॑य ॥

1.103.3 स जा॒तूभ॑र्मा श्र॒द्दधा॑न॒ ओज॒: पुरो॑ विभि॒न्दन्न॑चर॒द्वि दासी॑: । वि॒द्वान्व॑ज्रि॒न्दस्य॑वे हे॒तिम॒स्यार्यं॒ सहो॑ वर्धया द्यु॒म्नमि॑न्द्र ॥

1.117.21 यवं॒ वृके॑णाश्विना॒ वप॒न्तेषं॑ दु॒हन्ता॒ मनु॑षाय दस्रा । अ॒भि दस्युं॒ बकु॑रेणा॒ धम॑न्तो॒रु ज्योति॑श्चक्रथु॒रार्या॑य ॥

1.130.8 इन्द्र॑: स॒मत्सु॒ यज॑मान॒मार्यं॒ प्राव॒द्विश्वे॑षु श॒तमू॑तिरा॒जिषु॒ स्व॑र्मीळ्हेष्वा॒जिषु॑ । मन॑वे॒ शास॑दव्र॒तान्त्वचं॑ कृ॒ष्णाम॑रन्धयत् । दक्ष॒न्न विश्वं॑ ततृषा॒णमो॑षति॒ न्य॑र्शसा॒नमो॑षति ॥

1.156.5 आ यो वि॒वाय॑ स॒चथा॑य॒ दैव्य॒ इन्द्रा॑य॒ विष्णु॑: सु॒कृते॑ सु॒कृत्त॑रः । वे॒धा अ॑जिन्वत्त्रिषध॒स्थ आर्य॑मृ॒तस्य॑ भा॒गे यज॑मान॒माभ॑जत् ॥

2.11.18 धि॒ष्वा शव॑: शूर॒ येन॑ वृ॒त्रम॒वाभि॑न॒द्दानु॑मौर्णवा॒भम् । अपा॑वृणो॒र्ज्योति॒रार्या॑य॒ नि स॑व्य॒तः सा॑दि॒ दस्यु॑रिन्द्र ॥

2.11.19 सने॑म॒ ये त॑ ऊ॒तिभि॒स्तर॑न्तो॒ विश्वा॒: स्पृध॒ आर्ये॑ण॒ दस्यू॑न् । अ॒स्मभ्यं॒ तत्त्वा॒ष्ट्रं वि॒श्वरू॑प॒मर॑न्धयः सा॒ख्यस्य॑ त्रि॒ताय॑ ॥

4.26.2 अ॒हं भूमि॑मददा॒मार्या॑या॒हं वृ॒ष्टिं दा॒शुषे॒ मर्त्या॑य । अ॒हम॒पो अ॑नयं वावशा॒ना मम॑ दे॒वासो॒ अनु॒ केत॑मायन् ॥

4.30.18 उ॒त त्या स॒द्य आर्या॑ स॒रयो॑रिन्द्र पा॒रत॑: । अर्णा॑चि॒त्रर॑थावधीः ॥

5.34.6 वि॒त्वक्ष॑ण॒: समृ॑तौ चक्रमास॒जोऽसु॑न्वतो॒ विषु॑णः सुन्व॒तो वृ॒धः । इन्द्रो॒ विश्व॑स्य दमि॒ता वि॒भीष॑णो यथाव॒शं न॑यति॒ दास॒मार्य॑: ॥

6.18.3 त्वं ह॒ नु त्यद॑दमायो॒ दस्यूँ॒रेक॑: कृ॒ष्टीर॑वनो॒रार्या॑य । अस्ति॑ स्वि॒न्नु वी॒र्यं१॒॑ तत्त॑ इन्द्र॒ न स्वि॑दस्ति॒ तदृ॑तु॒था वि वो॑चः ॥

6.22.10 आ सं॒यत॑मिन्द्र णः स्व॒स्तिं श॑त्रु॒तूर्या॑य बृह॒तीममृ॑ध्राम् । यया॒ दासा॒न्यार्या॑णि वृ॒त्रा करो॑ वज्रिन्त्सु॒तुका॒ नाहु॑षाणि ॥

6.25.2 आभि॒: स्पृधो॑ मिथ॒तीररि॑षण्यन्न॒मित्र॑स्य व्यथया म॒न्युमि॑न्द्र । आभि॒र्विश्वा॑ अभि॒युजो॒ विषू॑ची॒रार्या॑य॒ विशोऽव॑ तारी॒र्दासी॑: ॥

6.33.3 त्वं ताँ इ॑न्द्रो॒भयाँ॑ अ॒मित्रा॒न्दासा॑ वृ॒त्राण्यार्या॑ च शूर । वधी॒र्वने॑व॒ सुधि॑तेभि॒रत्कै॒रा पृ॒त्सु द॑र्षि नृ॒णां नृ॑तम ॥

6.60.6 ह॒तो वृ॒त्राण्यार्या॑ ह॒तो दासा॑नि॒ सत्प॑ती । ह॒तो विश्वा॒ अप॒ द्विष॑: ॥

7.5.6 त्वे अ॑सु॒र्यं१॒॑ वस॑वो॒ न्यृ॑ण्व॒न्क्रतुं॒ हि ते॑ मित्रमहो जु॒षन्त॑ । त्वं दस्यूँ॒रोक॑सो अग्न आज उ॒रु ज्योति॑र्ज॒नय॒न्नार्या॑य ॥

7.18.7 आ प॒क्थासो॑ भला॒नसो॑ भन॒न्तालि॑नासो विषा॒णिन॑: शि॒वास॑: । आ योऽन॑यत्सध॒मा आर्य॑स्य ग॒व्या तृत्सु॑भ्यो अजगन्यु॒धा नॄन् ॥

7.33.7 त्रय॑: कृण्वन्ति॒ भुव॑नेषु॒ रेत॑स्ति॒स्रः प्र॒जा आर्या॒ ज्योति॑रग्राः । त्रयो॑ घ॒र्मास॑ उ॒षसं॑ सचन्ते॒ सर्वाँ॒ इत्ताँ अनु॑ विदु॒र्वसि॑ष्ठाः ॥

7.83.1 यु॒वां न॑रा॒ पश्य॑मानास॒ आप्यं॑ प्रा॒चा ग॒व्यन्त॑: पृथु॒पर्श॑वो ययुः । दासा॑ च वृ॒त्रा ह॒तमार्या॑णि च सु॒दास॑मिन्द्रावरु॒णाव॑सावतम् ॥

8.16.6 तमिच्च्यौ॒त्नैरार्य॑न्ति॒ तं कृ॒तेभि॑श्चर्ष॒णय॑: । ए॒ष इन्द्रो॑ वरिव॒स्कृत् ॥

8.24.27 य ऋक्षा॒दंह॑सो मु॒चद्यो वार्या॑त्स॒प्त सिन्धु॑षु । वध॑र्दा॒सस्य॑ तुविनृम्ण नीनमः ॥

8.51.9 यस्या॒यं विश्व॒ आर्यो॒ दास॑: शेवधि॒पा अ॒रिः । ति॒रश्चि॑द॒र्ये रुश॑मे॒ परी॑रवि॒ तुभ्येत्सो अ॑ज्यते र॒यिः ॥

8.103.1 अद॑र्शि गातु॒वित्त॑मो॒ यस्मि॑न्व्र॒तान्या॑द॒धुः । उपो॒ षु जा॒तमार्य॑स्य॒ वर्ध॑नम॒ग्निं न॑क्षन्त नो॒ गिर॑: ॥

9.63.5 इन्द्रं॒ वर्ध॑न्तो अ॒प्तुर॑: कृ॒ण्वन्तो॒ विश्व॒मार्य॑म् । अ॒प॒घ्नन्तो॒ अरा॑व्णः ॥

9.63.14 ए॒ते धामा॒न्यार्या॑ शु॒क्रा ऋ॒तस्य॒ धार॑या । वाजं॒ गोम॑न्तमक्षरन् ॥

10.11.4 अध॒ त्यं द्र॒प्सं वि॒भ्वं॑ विचक्ष॒णं विराभ॑रदिषि॒तः श्ये॒नो अ॑ध्व॒रे । यदी॒ विशो॑ वृ॒णते॑ द॒स्ममार्या॑ अ॒ग्निं होता॑र॒मध॒ धीर॑जायत ॥

10.38.3 यो नो॒ दास॒ आर्यो॑ वा पुरुष्टु॒तादे॑व इन्द्र यु॒धये॒ चिके॑तति । अ॒स्माभि॑ष्टे सु॒षहा॑: सन्तु॒ शत्र॑व॒स्त्वया॑ व॒यं तान्व॑नुयाम संग॒मे ॥

10.43.4 वयो॒ न वृ॒क्षं सु॑पला॒शमास॑द॒न्त्सोमा॑स॒ इन्द्रं॑ म॒न्दिन॑श्चमू॒षद॑: । प्रैषा॒मनी॑कं॒ शव॑सा॒ दवि॑द्युतद्वि॒दत्स्व१॒॑र्मन॑वे॒ ज्योति॒रार्य॑म् ॥

10.48.3 मह्यं॒ त्वष्टा॒ वज्र॑मतक्षदाय॒सं मयि॑ दे॒वासो॑ऽवृज॒न्नपि॒ क्रतु॑म् । ममानी॑कं॒ सूर्य॑स्येव दु॒ष्टरं॒ मामार्य॑न्ति कृ॒तेन॒ कर्त्वे॑न च ॥

10.49.3 अ॒हमत्कं॑ क॒वये॑ शिश्नथं॒ हथै॑र॒हं कुत्स॑मावमा॒भिरू॒तिभि॑: । अ॒हं शुष्ण॑स्य॒ श्नथि॑ता॒ वध॑र्यमं॒ न यो र॒र आर्यं॒ नाम॒ दस्य॑वे ॥

10.65.1 अ॒ग्निरिन्द्रो॒ वरु॑णो मि॒त्रो अ॑र्य॒मा वा॒युः पू॒षा सर॑स्वती स॒जोष॑सः । आ॒दि॒त्या विष्णु॑र्म॒रुत॒: स्व॑र्बृ॒हत्सोमो॑ रु॒द्रो अदि॑ति॒र्ब्रह्म॑ण॒स्पति॑: ॥

10.65.11 ब्रह्म॒ गामश्वं॑ ज॒नय॑न्त॒ ओष॑धी॒र्वन॒स्पती॑न्पृथि॒वीं पर्व॑ताँ अ॒पः । सूर्यं॑ दि॒वि रो॒हय॑न्तः सु॒दान॑व॒ आर्या॑ व्र॒ता वि॑सृ॒जन्तो॒ अधि॒ क्षमि॑ ॥

10.69.6 सम॒ज्र्या॑ पर्व॒त्या॒३॒॑ वसू॑नि॒ दासा॑ वृ॒त्राण्यार्या॑ जिगेथ । शूर॑ इव धृ॒ष्णुश्च्यव॑नो॒ जना॑नां॒ त्वम॑ग्ने पृतना॒यूँर॒भि ष्या॑: ॥

10.83.1 यस्ते॑ म॒न्योऽवि॑धद्वज्र सायक॒ सह॒ ओज॑: पुष्यति॒ विश्व॑मानु॒षक् । सा॒ह्याम॒ दास॒मार्यं॒ त्वया॑ यु॒जा सह॑स्कृतेन॒ सह॑सा॒ सह॑स्वता ॥

10.86.19 अ॒यमे॑मि वि॒चाक॑शद्विचि॒न्वन्दास॒मार्य॑म् । पिबा॑मि पाक॒सुत्व॑नो॒ऽभि धीर॑मचाकशं॒ विश्व॑स्मा॒दिन्द्र॒ उत्त॑रः ॥

10.102.3 अ॒न्तर्य॑च्छ॒ जिघां॑सतो॒ वज्र॑मिन्द्राभि॒दास॑तः । दास॑स्य वा मघव॒न्नार्य॑स्य वा सनु॒तर्य॑वया व॒धम् ॥

10.138.3 वि सूर्यो॒ मध्ये॑ अमुच॒द्रथं॑ दि॒वो वि॒दद्दा॒साय॑ प्रति॒मान॒मार्य॑: । दृ॒ळ्हानि॒ पिप्रो॒रसु॑रस्य मा॒यिन॒ इन्द्रो॒ व्या॑स्यच्चकृ॒वाँ ऋ॒जिश्व॑ना ॥


from Tumblr http://ift.tt/1mvayXS
via IFTTT

કાઠિયાવાડનો રોટલો કેવો હોય? સાંભળો… રાજકોટ પંથકનો બાજરો હોય. ગોંડલના દેરડી(કુંભાજી)ની ઘંટી હોય,...

કાઠિયાવાડનો રોટલો કેવો હોય?
સાંભળો…
રાજકોટ પંથકનો બાજરો હોય. ગોંડલના દેરડી(કુંભાજી)ની ઘંટી હોય, રાણસીકી ગામના કુંભારેબનાવેલી તાવડી હોય, અને એમાય રાવણા ગામની બાયુએ મધરાતે ઊઠીને મુઠ્ઠીએ મુઠ્ઠીએ ઘંટીમાં નાખીને પ્રભાતિયાંના સૂરે ગાતાં ગાતાં દળ્યો હોય. ઈમાંથી ધોબેક લોટ લઈ માટીની કાળી રીઢી કથરોટમાં નાખ્યો હોય, પડખે છાલિયામાં ઓગાળેલા વડાગરા મીઠાનું પાણી લઈ લોટનો પીંડો બાંધ્યો હોય અને મા જેમ પહેલાં ખોળાના બાળકને હેતથી હુલાવતી હોય એમ પીંડાને બે હાથમાં લઈ રમાડતા રમાડતા રોટલો ઘડયો હોય ને તાવડીમાં નાખી ત્રાંબિયા જેવો શેડવ્યો હોય,
પછી ઈની કોપટી કાઢીને તાવણ્ય મૂકી હોય તો ત્રણ ત્રણ ઘર્યે જેની ફોરમ જાય ઈ નવચાંદરી ભેંસનું નખમાં ફાંહુ વાગે એવું ઘી ભર્યું હોય, કાઠિયાવાડની વાડીના કાંટાળા રીંગણાનું ભડથું અને ગિરની દેશી ગાયના શેડકઢા દૂધની તાંહળી ભરીને મૂકી દીધી હોય, ભગવાન શામળિયો ત્યાંથી નીકળ્યો હોય ને બાવડું ઝાલીને ભોજનના ભર્યા થાળ માથે બેસાડી દીધો હોય તો એના બત્રીસે કોઠે આનંદના દીવડા પ્રગટી જાય.
ઈ ન્યા બેઠો બેઠો રાધાજીને સંદેશો કહેવરાવી દે કે “આપણને તો ભાઈ કાઠિયાવાડની ધરતી માથે ફાવી ગયું છે. તમને મારા વિના અણહરું લાગે તો તમે ય આંય વિયા આવો”.
આવો હોય કાઠિયાવાડનો રોટલો
(શ્રી કૃષ્ણ ભગવાન કાઠિયાવાડમાં અમથા ભૂલા નહોતા પડયા..)


from Tumblr http://ift.tt/1OF0t0v
via IFTTT

Sunday, January 3, 2016

3 लाख ₹ लागत से निर्मित “भारत गौरव गान” जो सर्वथा नि:शुल्क उपलब्ध है.. क्या आपने...

3 लाख ₹ लागत से निर्मित “भारत गौरव गान” जो सर्वथा नि:शुल्क उपलब्ध है.. क्या आपने सुना..?
https://t.co/GhkYIY2Jks

https://t.co/rpOtCPi0vy


from Tumblr http://ift.tt/1SuLPyM
via IFTTT

२१ पौष 4 जनवरी 2016 😶 “ हे दिशाओं के पालक ! ” 🌞 🔥🔥 ओ३म् आ पवस्य दिशां पत...

२१ पौष 4 जनवरी 2016

😶 “ हे दिशाओं के पालक ! ” 🌞

🔥🔥 ओ३म् आ पवस्य दिशां पत आर्जिकात् सोम मीढ्व: । 🔥🔥
🍃🍂 ऋतवाकेन सत्येन श्रद्धया तपसा सुत इन्द्रायेन्दो परि स्त्रव ।। 🍂🍃

ऋक्० ९ ।११३ । २

ऋषि:- कश्यप: ।। देवता- सोम: ।। छन्द:-विराट्पक्त्ङि: ।।

शब्दार्थ- हे सोम! हे दिशाओं के पालक! हे सिंचन करनेवाले! तुम सरलता के लोक से आओ, क्षरित होओ। तुम सत्यवचन से सत्य व्यवहार से श्रद्धा से तप से अभिषुत होते हो, उत्पन्न होते हो। हे सोम! तुम आत्मा के लिए परिस्त्रुत होओ।

विनय:- सोम! तुम इन्द्र के लिए परिस्त्रुत होओ। हे ज्ञानमय भक्तिभाव! तुम मुझ आत्मा के लिए परिस्त्रुत होओ। तुम कहाँ से परिस्त्रुत होते हो और तुम कैसे अभिषुत होते हो यह मैं जानता हूँ। हे दिशाओं के पति! तुम ऊपर से बरसते हो और दिशाओं का, चारों दिशाओं में बसनेवाले संसार का रसप्रदान द्वारा परिपालन करते हो। तुम मेरे अन्दर की दिशाओं के, चतुर्विध प्रेरणाओं के भी रक्षक हो, पर तुम ऊपर जिस स्थान विशेष से आते हो वह ‘आर्जिक’ है, ऋजुभाव है, सरलता और समता का लोक है। जहाँ सरलता, अकुटिलता नहीं है वहाँ तुम्हारा प्रादुर्भाव नहीं हो सकता। सरलभाव तुम्हारी जन्मभूमि है। इस 'आर्जिक’ से आते हुए, हे सिंचन करनेवाले! तुम मेरे सम्पूर्ण अन्तस्तल को अपने रस से सिंचित कर देते हो। मेरे रोम-रोम को अपने अमृत से नहला देते हो। इस प्रकार के हे सोम! तुम मुझमें आओ। सत्य वचन, सत्य व्यवहार, श्रद्धा और तप द्वारा उत्पन्न होकर मुझमें आओ। मैं खूब जानता हूँ कि सत्यवचन और सत्यकर्म के नियमों का पालन किये बिना भक्तिभाव उदित नहीं होता है। श्रद्धापूर्वक कष्ट सहे बिना प्रेम का प्रसाद नहीं मिलता। इन चारों साधनों को साधित कर लेने पर ज्ञान का निष्पादन होता है। इसलिए वचन और कर्म में सत्य का व्रत लेकर अटल श्रद्धा को धारण करके और कठोर तपस्या करता हुआ ही मैं प्रार्थना कर रहा हूँ। “हे सोम! तुम मुझमें आओ। मेरी आत्मा तुम्हारी प्यासी है, इसलिए हे इन्द्र! तुम मुझमें परिस्त्रुत होओ, इस आत्मा के लिए क्षरित होओ।”


🍃🍂🍃🍂🍃🍂🍃🍂🍃🍂🍃🍂
ओ३म् का झंडा 🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩
……………..ऊँचा रहे

🐚🐚🐚 वैदिक विनय से 🐚🐚🐚


from Tumblr http://ift.tt/1RYTmqn
via IFTTT

गुरु विरजानन्द प्रश्नोत्तरी —————————- 1. गुरू...

गुरु विरजानन्द प्रश्नोत्तरी
—————————-
1. गुरू विरजानन्द का जन्म कब और कहाँ हुआ?
गुरु विरजानन्द का जन्म सम्वत् 1835 वि. (सन् 1778 ई.) में पंजाब के कतीरपुर नगर के निकट बुई नदी के किनारे गंगापुर नामक गाँव में हुआ था।

2. विरजानन्द के पिता का नाम क्या था?
विरजानन्द के पिता का नाम श्री नारायण दत्त था, ये भारद्वाज गोत्री सारस्वत ब्राह्मम थे।

3. विरजानन्द स्वामी और किन नामों से प्रसिद्ध थे?
विरजानन्द स्वामी प्रज्ञाचक्षु स्वामी, सूरदास स्वामी, धृतराष्ट्र और दपडी जी महाराज आदि नामों से प्रसिद्ध थे।

4. विरजानन्द को प्रज्ञाचक्षु क्यों कहाँ जाता है?
विरजानन्द को पाँच वर्ष की अवस्था में शीतला रोग हुआ। जिसके कारण उनकी दोनों आंखें खराब हो गई और वे अन्धे हो गए। परन्तु आगे चल कर वे बहुत बड़े विद्वान हो गए थे। इसीलिए उन्हें प्रज्ञाचक्षु कहा जाता है।

5. विरजानन्द की शिक्षा किस प्रकार प्रारम्भ हुई?
विरजानन्द की शिक्षा घर पर ही प्रारंभ हुई और इन्होंने अपने पिता से 8 वर्ष की अवस्था में व्याकरण पढ़ना प्रारंभ किया।

6. विरजानन्द को बचपन में ही घर क्यों छोड़ना पड़ा?
विरजानन्द के बचपन में ही उनके माता-पिता का देहान्त हो गया घर में बड़े भाई थे। परनतु बड़े भाई का व्यवहार अन्धे छोटे भाई के प्रति बड़ा कठोर था। बड़े भाई के असहनीय कठोर व्यवहार के कारण ही विरजानन्द को घर छोड़ना पड़ा।

7. जब विरजानन्द ने घर छोड़ा उनकी अवस्था कितनी थी?
जब विरजानन्द ने घर छोड़ा उनकी अवस्था 14 वर्ष की थी।

8. घर छोड़ कर विरजानन्द कहाँ गए?
घर छोड़ कर विरजानन्द ऋषिकेश गए।

9. ऋषिकेश में विरजानन्द की दिनचर्या क्या थी?
नित्यकर्म, गंगा में स्नानादि से निवृत्त होकर वे गायत्री का जाप घण्टों किया करते थे। कन्दमूल आदि खा कर अपना गुजारा करते थे।

10. विरजानन्द ने संन्यास आश्रम में किस प्रकार प्रवेश किया? कब?
ऋषिकेश से चल कर विरजानन्द कनरवल पहँुचे। वहाँ संन्यासी पूर्णाश्रम में भेंट हुई। विरजानन्द ने उन्हीं से संन्यास की दीक्षा ली और स्वामी विरजानन्द कहलाए।

11. कौमुदी का अध्ययन इन्होंने कब किया?
इन्होंने कौमुदी का अध्ययन कनरवल में ही किया। कौमुदी व्याकरण के सूत्रों को अर्थ सहित सुन कर इन्होंने कंठस्थ कर लिया था।

12. कनरवल से स्वामी विरजानन्द कहाँ गए?
स्वामी जी कनरवल से काशी गए।

13. काशी में स्वामी विरजानन्द ने किस से क्या पढ़ा?
काशी में स्वामी विरजानन्द ने विद्याघर पण्डित से व्याकरण पढ़ा।

14. पढ़ने के अतिरिक्तआप क्या करते थे?
पढ़ने के अतिरिक्त आप विद्यार्थियों को पढ़ाते भी थे। आप के पढ़ाने का ढंग इतना अच्छा था कि इनके पास बहुत से विद्यार्थी पढ़ने आने लगे।

15. काशी से चल कर विरजानन्द कहाँ गए?
काशी से चल कर विरजानन्द गया, कलकत्ता और सोरो गए।

16. गुरु विरजानन्द की भेंट अलवर नरेश से किस प्रकार हुई?
एक दिन गंगा में खड़े होकर विरजानन्द स्त्रोत पढ़ रहे थे। अलवर नरेश विनय सिंह इनका सुललित स्पष्ट उच्चारण सुन कर बड़े प्रभावित हुए। अतः इनके निवास स्थान पर जा कर इनसे अलवर चलने का अनुरोध करने लगे।

17. गुरु विरजानन्द ने अलवर नरेश के किस आश्वासन पर उनके यहाँ जाना स्वीकार्य किया?
गुरु विरजानन्द ने अलवर नरेश के इस आश्वासन पर कि- ‘‘मैं आप के पास नित्य नियम पूर्वक अध्ययन करूंगा’’ उनके यहां जाना स्वीकार्य किया।

18. गुरु विरजानन्द ने अलवर क्या छोड़ा?
तीन-चार वर्ष अलवर में रहने के बाद अलवर नरेश के पाखंड में विश्वास के कारण विरजानन्द की अलवर में रहने की इच्छा न रही। इस बीच एक दिन अलवर नरेश समय पर पढ़ने के लिये न आ सके और उनकी नित्य की पढ़ने की प्रक्रिया भंग हो गई। अतः गुरु विरजानन्द ने अलवर छोड़ दिया।

19. अलवर से चलकर गुरु विरजानन्द कहां गए?
अलवर से चलकर गुरु विरजानन्द सोरों, मुरसान और भरतपुरी होते हुये मथुरा पहँुचे।

20. मथुरा में विरजानन्द ने पाठशाला की व्यवस्था किस प्रकार की?
मथुरा में गुरु विरजानन्द ने एक मकान किराए पर लेकर पाठशाला चलानी शुरु कर दी। पढ़ाई निःशुल्क होती थी। पाठशाला कार्य के लिये कुछ नौकर भी रखे गये। पाठशाला के लिये अलवर, जयपुर और भरतपुरी राज्य से धन की सहायता मिलती थी।

21. मथुरा में क्या विशेष घटना घटी?
मथुरा में व्याकरण का विषय लेकर गुरु विरजानन्द और कृष्ण शास्त्री में शास्त्रार्थ हुआ। जिसमें कृष्ण शास्त्री का पक्ष कमजोर होने पर सेठ राधाकृष्णन ने कृष्ण शास्त्री को जीतने के लिये छल-कपट का पूरा सहारा लिया और अपने धन से काशी के पंडितों के पास से कृष्ण शास्त्री के पक्ष में व्याकरण खरीद लाए।

22. काशी के पंडितों की गलत व्यवस्था देने पर गुरु विरजानन्द ने क्या किया?
काशी के पंडितों ने गलत व्यवस्था देने पर गुरु विरजानन्द ने काशी के पंडितों के पास एक पत्र भेजा और पूछा कि- काशी के पंडितों ने जो व्यवस्था दी है उसका क्या प्रमाण है? क्या आधार है?

23. विरजानन्द के पत्र का क्या प्रभाव पड़ा?
विरजानन्द का पत्र पाकर काशी के पंडितों में खलबली मच गई। उन्हें लिखना पढ़ा कि वास्तव में आपका पक्ष ठीक है किन्तु हम पहले कृष्ण शास्त्री का पक्ष अनु-मोदित कर चुके हैं। अतः मजबूर हैं।

24. इस घटना का विरजानन्द पर क्या प्रभाव पड़ा?
अब गुरुविरजानन्द व्याकरण पर और ध्यान देने लगे। जिससे उन्हें ये भली भांति निश्चय हो गया कि कौमुदी, मनोरमा, शेखर आदि व्याकरण भ्रम युक्त और प्रमादपूर्ण हैं। अष्टाध्यायी तथा महाभाष्य ही व्याकरण के उत्तम ग्रंथ हैं।

25. विरजानन्द के आर्ष ग्रंथों की क्या पहचान बतलाई?
विरजानन्द के आर्ष ग्रंथों की पहचान बतलाई (1) ऋषियों के बताये ग्रंथ ओम या अर्थ से प्रभाव प्रारंभ होते हैं। (2) आर्ष ग्रंथों में किसी के प्रति दुर्भावना, विद्वेष आदि नहीं होते हैं- इनमें सार्वभौमिकता होती है। (3) जिस ग्रंथ का भाष्य किसी प्रसिद्ध आचार्य ने लिखा हो वह आर्ष ग्रंथ है। ये तीन मुख्य लक्षण हैं। सूक्ष्म लक्षण और भी हैं।

26. गुरु विरजानन्द का अपने शिष्यों से कैसा संबंध था?
गुरु विरजानन्द का अपने शिष्यों से पुत्रव्रत संबंध था। वे अपने शिष्यों के कष्टों का बराबर ध्यान रखते थे तथा उनके आचरण की देखरेख भी रखते थे।

27. विरजानन्द की पाठशाला में प्रवेश के क्या नियम थे?
विरजानन्द की पाठशाला में प्रवेश के लिये दो नियम थे (1) वे स्वयं विद्यार्थी की परीक्षा लेते थे, कि उसकी स्मरण शक्ति कैसी है (2) वे विद्यार्थी से पूछते थे कि, उसने अब तक क्या पढ़ा है। अगर विद्यार्थी मनुष्य कृत ग्रंथों को पढ़ा हो तो उस विद्या को भूल जाने को और उन ग्रंथों को पानी में बहा देने की आज्ञा देते थे।

28. 1917 विक्रमी (1860 ई.) में विरजानन्द को किस रत्न की प्राप्ति हुई?
1917 विक्रमी 1860 ई. में विरजानन्द को दयानन्द सरस्वती नामक उस अमूल्य रत्न की प्राप्ति हुई जिसने अपने गुरु की इच्छाओं को पूर्ण करने में सारा जीवन लगा दिया। और महर्षि दयानन्द बनकर पूरी आभा के सारा संसार में चमकने लगा।

29. विरजानन्द ने दयानन्द को सबसे पहले क्या पढ़ाना आरम्भ किया?
विरजानन्द ने दयानन्द को सबसे पहले अष्टाध्यायी और महाभाष्य पढ़ाना आरम्भ किया।

30. शिष्य दयानन्द की शिक्षा पूरी होने पर गुरु विरजानन्द ने शिष्य से गुरु दक्षिणा के रूप में क्या मांगा?
शिष्य दयानन्द की शिक्षा पूरी होने पर गुरु विरजानन्द ने शिष्य से गुरु दक्षिणा मांगते हुए कहा- मैं तुम से तुम्हारे जीवन की दक्षिणा चाहता हँू। प्रतिज्ञा करो कि आर्यव्रत में आर्ष ग्रन्थों की महिमा स्थापित करोगे। अनार्ष ग्रन्थों का खंडन करोगे और भारत में वैदिक धर्म की स्थापना में अपने प्राण तक अर्पित कर दोगे।

31. गुरु विरजानन्द आर्य जाति के पतन का क्या कारण बतलाते थे?
संस्कृत के आधुनिक ग्रन्थ जो समाज में धर्म ग्रन्थ के नाम से प्रसिद्ध हैं उन्हीं को गुरु विरजानन्द आर्य जाति के पतन का कारण मानते थे।

32. प्रज्ञाचक्षु गुरु विरजानन्द का देहांत कब हुआ?
प्रज्ञाचक्षु गुरु विरजानन्द का देहांत क्वार बदी 13 सम्वत् 1925 विक्रमी को हुआ।

33. गुरु विरजानन्द की मृत्यु पर स्वामी दयानन्द ने कया कहा था?
गुरु विरजानन्द की मृत्यु पर स्वामी दयानन्द ने कहा था- आज व्याकरण का सूर्य अस्त हो गया।

लेखक : पंडित चिंतामणि वर्मा, म्यांमार


from Tumblr http://ift.tt/1YYriT4
via IFTTT

Saturday, January 2, 2016

ओ३म् का उच्चारण है चमत्कारिक !! १- ओ३म् के उच्चारण मात्र से मृत कोशिकाएँ जीवित हो जाती है | २-...

ओ३म् का उच्चारण है चमत्कारिक !!

१- ओ३म् के उच्चारण मात्र से मृत कोशिकाएँ जीवित हो जाती है |

२- मन के नकारात्मक भाव सकारात्मक में परिवर्तित हो जाते है |

३- तनाव से मुक्ति मिलती है |

४- स्टेरॉयड का स्तर कम हो जाता है |

५- चेहरे के भाव तथा हमारे आसपास के वातावरण पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है |

६- मस्तिष्क में सकारात्मक परिवर्तन होते हैं तथा हृदय स्वस्थ होता है |


from Tumblr http://ift.tt/1UnW1Yn
via IFTTT

१९ पौष 2 जनवरी 2016 😶 “ ऐष्वर्य दो ! ” 🌞 🔥🔥 ओ३म् यमग्ने मन्यसे रयिं...

१९ पौष 2 जनवरी 2016

😶 “ ऐष्वर्य दो ! ” 🌞

🔥🔥 ओ३म् यमग्ने मन्यसे रयिं सहसावत्रमर्त्त्य । 🔥🔥
🍃🍂 तमा नो वाजसातये वि मदे यज्ञेषु चित्रमा भरा विवक्षसे ।। 🍂🍃

ऋक्० १० ।२१। ४

ऋषि:- विमद ऐन्द्र: ।। देवता- अग्नि: ।। छन्द:- निचृत्पक्त्ङि:।।

शब्दार्थ- हे शक्ति के भण्डार! अमर अग्ने! जिसे मुझे देने योग्य ऐष्वर्य समझता है उसे हमें बल-लाभ के लिए, उन्नति के लिए ला दे, यज्ञों में तुम्हारी विशेष प्रसन्नता व परितृप्ति के लिए उस आश्चर्यकर व पूज्य धन को ला दे, तू महान् होता है।

विनय:- हे शक्ति के भण्डार!
तुम महान् हो, तुम ज्ञान, बल आदि सब प्रकार से महान् हो। तुम्हारी महत्ता को अनुभव करके, हे अमर अग्ने! मैं तुम्हारी शरण पड़ गया हूँ। तुम्हारी शरण में आकर मैं तुमसे और क्या माँगूँ? हे अग्ने! तुम्ही जिस ऐष्वर्य को मुझे देने योग्य समझते हो उसे मेरे लिए ला दो, मुझे प्रदान करते रहो।मेरे विकास के लिए अब किस ऐष्वर्य की आवश्यकता है यह तुम्हीं ठीक जानते हो। इसलिए मेरी उन्नति के लिए, मेरे बल-लाभ के लिए योग्य ‘रयि’ को तुम ही प्रदान करो। नहीं,’ अपने बल-लाभ के लिए’ ऐसा मैं क्यों कहूँ? बल-लाभ करके मैं और क्या करूँगा? मुझे मेरे विमद के लिए, तेरी तथा देवों की विशेष प्रसन्नता के लिए, यज्ञो में तुम्हारी परितृप्ति करने के लिए ही तेरा दिया 'रयि’ चाहिए। तेरे दिए आवश्यक रयि को पाकर, ज्ञान-बल आदि से सम्पन्न होकर मुझे तेरे लिए ही यज्ञ-कर्म करना है और मुझे क्या करना है? यज्ञों में तेरी परितृप्ति कर सकूँ इसलिए, हे अग्ने! तू मुझे अपना 'चित्र’ धन प्रदान कर। तू मेरे लिए जो ऐष्वर्य देगा वह मेरे हित में अद्भुत गुणकारक सिद्ध होगा। इसलिए हे अग्ने! तू मुझे अपना चित्र-ऐष्वर्य दे, अपनी परितृप्ति के लिए दे और उस परितृप्ति द्वारा महान् हो, अपने दिव्य रूप से महान् होता हुआ भी मेरी इस परितृप्ति द्वारा मानुषिक रूप से भी महान् हो।

🍃🍂🍃🍂🍃🍂🍃🍂🍃🍂🍃🍂
ओ३म् का झंडा 🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩
……………..ऊँचा रहे

🐚🐚🐚 वैदिक विनय से 🐚🐚🐚


from Tumblr http://ift.tt/22EJ9Ty
via IFTTT

💧एकवचन: शनिवार 2 जनवरी 2016👉 🌍आज भारतीय परिवेश और पर्यावरण में उपस्थित गाय के महत्त्व एवं पर्यावरण...

💧एकवचन: शनिवार 2 जनवरी 2016👉

🌍आज भारतीय परिवेश और पर्यावरण में उपस्थित गाय के महत्त्व एवं पर्यावरण और भारतीय संस्कृति की रक्षा के लिए गाय की आवश्यकता, और यहाँ विषम होती परिस्थतियो पर कल के विचार को आगे बढ़ा रहे है।

🐄 भारतीय संस्कृति में, आध्यात्मिक एव वैज्ञानिक दृष्टि से सम्पूर्ण संसार के प्राणियों के लिए गाय का स्वं एक बहुत बड़ा महत्व है। गाय का दूध अमृत समान है।

🌀कल के विचार से आगे:
👉आज दिल्ली में गाडियों के लिए लगाये गए सम विषम फोर्मुले के प्रयोग के बावजूद और दिनों के मुकाबले पर्यावरण प्रदुषण ज्यादा पाया गया। दो दिन पहले जहाँ सायंकाल 4 बजे 375 था। लेकिन 1 जनवरी शाम 4 बजे 750 तक रहा। अभी असली हालत पहले 15 दिनों के विश्लेष्ण के बाद पता चलेगा।

👉 गाय की पीठ पर रीढ़ की हड्डी में स्थित सूर्यकेतु स्नायु हानिकारक विकिरण को रोककर वातावरण को स्वच्छ बनाते हैं। यह पर्यावरण के लिए लाभदायक है। दूसरी ओर, सूर्यकेतु नाड़ी सूर्य के संपर्क में आने पर यह स्वर्ण का उत्पादन करती है। गाय के शरीर से उत्पन्न यह सोना गाय के दूध, मूत्र व गोबर में मिलता है। यह स्वर्ण दूध या मूत्र पीने से शरीर में जाता है और गोबर के माध्यम से खेतों में। कई रोगियों को स्वर्ण भस्म औषधियों के रूप में दी जाती है।

💧अथर्ववेद के अनुसार-
‘धेनु सदानाम रईनाम’ अर्थात “गाय समृद्धि का मूल स्रोत है!” गाय समृद्धि व प्रचुरता की द्योतक है। वह सृष्टि के पोषण का स्रोत है। वह जननी है। गाय के दूध से कई तरह के प्रॉडक्ट (उत्पाद) बनते हैं। गोबर से ईंधन व खाद मिलती है। इसके मूत्र से दवाएं व उर्वरक बनते हैं।
 
🐄 वैज्ञानिक कहते हैं कि गाय एकमात्र ऐसा प्राणी है, जो ऑक्सीजन ग्रहण करता है और ऑक्सीजन ही छोड़ता है। मनुष्य सहित सभी प्राणी ऑक्सीजन लेते और कार्बन डाई ऑक्साइड छोड़ते हैं। पेड़-पौधे इसका ठीक उल्टा करते हैं।

👉 हिन्दू धर्म के अनुसार गाय में 33 कोटि के देवी-देवता निवास करते हैं। कोटि का अर्थ करोड़ नहीं, प्रकार होता है। इसका मतलब गाय में 33 प्रकार के देवता निवास करते हैं। ये देवता हैं- 12 आदित्य, 8 वसु, 11 रुद्र और 2 अश्‍विन कुमार। ये मिलकर कुल 33 होते हैं। यही कारण है कि दिवाली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा के अवसर पर गायों की विशेष पूजा की जाती है और उनका मोर पंखों आदि से श्रृंगार किया जाता है। हिन्दुओं के हर धार्मिक कार्यों में सर्वप्रथम पूज्य गणेश व उनकी माता पार्वती को गाय के गोबर से बने पूजा स्थल के पास में रखा जाता है। 

💧 वैज्ञानिक शोधों से पता चला है कि गाय में जितनी सकारात्मक ऊर्जा होती है उतनी किसी अन्य प्राणी में नहीं। किसी संत में ही उतनी ऊर्जा हो सकती है। वैज्ञानिक कहते हैं कि गाय एकमात्र ऐसा प्राणी है, जो ऑक्सीजन ग्रहण करता है और ऑक्सीजन ही छोड़ता है, ‍जबकि मनुष्य सहित सभी प्राणी ऑक्सीजन लेते और कार्बन डाई ऑक्साइड छोड़ते हैं। पेड़-पौधे इसका ठीक उल्टा करते हैं। 

👉 घर के आसपास गाय के होने का मतलब है कि आप सभी तरह के संकटों से दूर रहकर सुख और समृद्धिपूर्वक जीवन जी रहे हैं। गाय के समीप जाने से ही संक्रामक रोग कफ, सर्दी, खांसी, जुकाम का नाश हो जाता है।

👉पिछले वर्ष तीन दिवसीय महाकुंभ में प्रतिदिन विभिन्न सत्रों में विभिन्न विषयों के साथ आयोजन किया गया। उसमे से एक में गाय के पर्यावरण और मानव के कल्याण हेतु किस तरह हितकर है, एवं गाय पर हो रहे अत्याचार पर चिंता जताई गई। इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में अमेरिका, जापान, चीन, दक्षिण कोरिया, भूटान, श्रीलंका, कम्बोड़िया, थाईलैण्ड, ताईवान, म्यांमार, नेपाल, सिंगापुर सहित अनेक देशों से 100 धर्मगुरुओं सहित करीब एक हजार विशिष्ठ विद्वान शामिल थे।

👉आज भारतीय संस्कृति और आपके पास जो भी है उसकी रक्षा और सम्मान करना चाहिए। देश का सम्मान और अपनी संस्कृति की रक्षा करना ही हर भारतीय का धर्म है।

क्रमश: क्रमांक 3……….

🙌आज का सूत्र वाक्य

🐄गाय की सुरक्षा।
पर्यावरण का बचाव।।

⛄आज का दिन शुभ रहे। इसी आशा के साथ आपका अवनीश त्यागी, खरखौदा मेरठ।


from Tumblr http://ift.tt/1UnW1Yk
via IFTTT

।। ओ३म् ।। * अद्भुत प्रतिभा के धनी - पं. गुरुदत्त विद्यार्थी * वैदिक संस्कृति की रक्षा के...

।। ओ३म् ।।

* अद्भुत प्रतिभा के धनी
- पं. गुरुदत्त विद्यार्थी *

वैदिक संस्कृति की रक्षा के लिए पंडित गुरुदत्त विद्यार्थी जी ने आर्यसमाज में विद्वानों की जरूरत समझी। अतः गुरुदत्त विद्यार्थि जी ने स्वामी अच्युतानन्द को (जो नवीन वेदांती थे) आर्यसमाजी (आर्य सन्यासी) बनाने के लिए ठान लिया। इसके लिए गुरुदत्त जी उनके शिष्य बन कर उनके पास जाया करते थे। फिर क्या हुआ– समय बदला गुरु शिष्य बन गया और शिष्य गुरु।

स्वामी अच्युतानन्द कहा करते थे, “ पण्डित गुरुदत्त विद्यार्थी का सच्चा प्रेम, अथाह योग्यता और अपूर्ण गुण हमें आर्यसमाज में खींच लाया।”

जिस हठीले अच्युतानन्द ने ऋषि दयानन्द से शास्त्रार्थ समर में पराजित होकर भी पराजय नहीं मानी थी, आज वही उसके शिष्य के चरणों में अपने अस्त्र - शास्त्र फेंक चूका है। आज वह उसी ऋषि का भक्त है - उसी के प्रति उसे श्रद्धा हो गयी है।
श्रद्धा भी इतनी कि जब कई वर्ष पीछे पण्डित चमूपति ने उनसे पूछा, “ स्वामी जी नवीन वेदान्त विषय पर आपका शास्त्रार्थ महर्षि दयानन्द से हुआ था, इसका कोई वृत्तान्त सुनाइए।” तो गर्व से बोले

“ मैं मण्डली सहित मण्डप में पहुँचा।”

चमूपति जी पूछ बैठे - “और … और मेरा ऋषि ?”

बस, एकदम बाँध टूट गया, स्वामी जी की आँखों से आँसू छलक आये। ह्रदय की श्रद्धा आँखों का पानी बनकर बह निकली, गला रूँध गया और भर्राई हुई आवाज में
बोले - “ऋषि ! ऋषि ! ! वह ऋषि (दयानंद) तो केवल अपने प्रभु के साथ पधारे थे। ” इतना कहते ही बिलख - बिलखकर रोने लगे। ऋषि के प्रति उनमें इतनी श्रद्धा पैदा कर दी थी गुरुदत्त ने।

पुस्तक -“पण्डित गुरुदत्त विद्यार्थी
-डॉ राम प्रकाश

ऐसे थे हमारे महर्षि दयानन्द और उनके शिष्य पंडित गुरुदत्त विद्यार्थी ****


from Tumblr http://ift.tt/1ZH5ygF
via IFTTT

यज्ञशाला में जाने के सात वैज्ञानिक लाभ 🌄🌄🌄🌄 मानव शरीर में 5 इंद्रियां सबसे अहम मानी जाती हैं। देखना,...

यज्ञशाला में जाने के सात वैज्ञानिक लाभ
🌄🌄🌄🌄
मानव शरीर में 5 इंद्रियां सबसे अहम मानी जाती हैं। देखना, सुनना, स्पर्श करना, सूंघना और स्वाद महसूस करना। जब इंसान यज्ञशाला में जाता है, तो शरीर की ये पांचों इंद्रियां क्रियाशील हो जाती हैं:
१-श्रवण इंद्रिय - यज्ञशाला में वेदमंत्रों का सस्वर पाठ होता है, विधिवत् हुए यह स्वर शरीर के आरोग्य केंद्रों को क्रियाशील करने के लिए काफी हैं।
२-दर्शन इंद्रिय - यज्ञ में जब कपूर जलाते हैं तब वहीं ध्यान केंद्रित होने से कपूर के औषधीय गुण से दर्शन इंद्रिय या देखने की क्षमता सक्रिय हो जाती है।
३-स्पर्श इंद्रिय - जब हम आचमन करते हैं और शरीर को जल के साथ अलग-अलग जगह स्पर्श करते हैं तो हमें अदृश्य ऊर्जा महसूस होती है। यह ऊर्जा इस बात को सुनिश्चित करती है कि हमारी स्पर्श इंद्रिय क्रियाशील है।
४-गंध इंद्रिय - हवन सामग्री में सुगंधित पदार्थ डाले जाते हैं, इनके जलने से हमारी गंध इंद्रिय या सूंघने की इंद्रिय सक्रिय हो जाती हैं और अग्नि में डाले गए पदार्थ का गुण वायुमंडल में फैलकर 100 गुणा हो जाता है।
५-आस्वाद इंद्रिय - हवन के बाद जब ताम्र पात्र के घी में थोडा जल डालकर हाथो में लेकर उसे आंच की ओर करके चेहरे पर लगाते है तो यह नेत्र ज्योति तो बढाता ही है साथ ही यज्ञ से पहले आचमन के दौरान ताम्रपात्र का पानी पीने से हमारी आस्वाद इंद्रिय या स्वाद महसूस करने वाली क्षमता सक्रिय हो जाती है।
६-यज्ञशाला में नंगे पैर जाने से वहां की जमीन की सकारात्मक ऊर्जा पैर के जरिए शरीर को प्राप्त होती है।
७-सदियों पहले यज्ञशाला की परिक्रमा वे लोग करते थे, जो अनपढ़, यज्ञोपवीत न होने या अन्य कारणवश यज्ञ में भाग नहीं ले सकते थे और यज्ञ कुंड से थोडी दूर चारो ओर परिक्रमा करते थे। बाद में यही परंपरा मंदिरों में अपनाई जाने लगी। अनेक प्राचीन यज्ञशाला या मंदिर ऐसी जगह उच्च स्थलो पर्वत आदि पर बनाए गए हैं, जहां पृथ्वी की चुम्बकीय तरंगे घनी होकर जाती हैं और, इन मंदिरों में गर्भ गृह में प्रतिमाएँ ऐसी जगह पर स्थापित हैं तथा इस मूर्ति के नीचे ताम्बे के पात्र रखे हुए हैं, जो यह तरंगे अवशोषित करते हैं। यज्ञशाला में भी पहले ताम्र पात्र ही उपयोग में आते थे। इस प्रकार जो व्यक्ति हर दिन यज्ञशाला या मंदिर जाकर घड़ी के चलने की दिशा में परिक्रमा (प्रदक्षिणा) करता है, वह इस एनर्जी को अवशोषित कर लेता है। यह एक धीमी प्रक्रिया है और नियमित ऐसा करने से व्यक्ति की सकारात्मक शक्ति का विकास होता है।
Note : हर आर्य समाज में यज्ञशाला होती है, रविवार को वहां जाकर बल, ज्ञान और स्वस्थ लंबी आयु के लिए यह लाभ बिलकुल फ्री प्राप्त किए जा सकते हैं।


from Tumblr http://ift.tt/1OrPSKz
via IFTTT

जी नमस्ते,                        2 जनवरी 2016 लीजिए, एक दिन के अंतराल के बाद,  अब हमारा...

जी नमस्ते,                        2 जनवरी 2016

लीजिए, एक दिन के अंतराल के बाद, 

अब हमारा दिल, आपको एक और बात याद दिलाना चाहता है। 

अच्छा, याद कीजिए वो दिन, जब आप छोटे बच्चे थे। 

शिक्षक आपको कलम से 'अक्षर लिखना' सिखाया करते थे। 

सवाल उठता है कि, क्या पहली बार में ही आप, बहुत अच्छे से लिख पाए थे? 

यकीनन जवाब होगा- नहीं। 

लेकिन जैसे-जैसे आपने 'प्रयास' किया, लिखने में सुधार होता चला गया।

और सिर्फ लेखन में ही नहीं, जिन-जिन चीजों का आपने'अभ्यास' किया, 

उन-सब चीजों को बखूबी करना, आपको आ गया। 

और आगे चलकर, प्रयास के सहारे से आप, स्थिरता से अपने काम में 'टिके-जमे-लगे' रहे। 

प्रयास की बदौलत, आपने बहुत 'ज्ञान’, 'प्रशंसा' और 'प्रोत्साहन'अर्जित किया।

इन उपलब्धियों से आप बहुत 'आनंदित' हुए 

और ऐसा करते-करते, आप अपने कार्य में 'निपुण' बन गए, 

या दूसरे शब्दों में कहें, माहिर हो गए। बहुत खूब ओ मित्र।

देखिए! आपके जीवन के इसी अनुभव से, यहाँ एक बात निकलकर सामने आ चुकी है। 

और वह बात, सब जगह लागू होती है। 

वह यह कि, लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रयास करने से 'सफलता'मिलती है। 

आपने यह भी देखा होगा कि, 

प्रयास न करने वालों के हाथ में, झाड़-झंकाड़, खरपतवार और कबाड़ ही आता है। 

आप अपने जीवन के अनुभव से यह भी सीख चुके हैं कि, 

मनचाही सिद्धि के लिए हाथ पर हाथ धरकर बैठने की नहीं, 

जुटकर कार्य करने की जरुरत होती है। 

सच कहा है, ’‘फसल, हथेली पर नहीं उगा करती।’’

इसलिए अभी आप, एक 'वादा' कीजिए। 

कोशिश पर पूरा भरोसा करके, उसके जरिए अपने जीवन को सफल बनाते जाने का वादा। 

और इसी कोशिश की मदद से 

'अस्थिरता’, 'नुकसान’, 'गम' और 'बंधन' रूपी कांटों को भी 

अपनी जि़न्दगी से हटाते जाने का वादा। 

सिर्फ यही 'उपलब्धि' तो, आपके जीवन में देखना चाहते हैं हम। 

और इसीलिए तो हमने अभ्यास-विषयक ’'सफलता विज्ञान सुविचार श्रृंखला’' का दूसरा सुविचार लिखा है।

जिसे आपको सादर अर्पित करते हुए, अति-आनंदित हो रहे हैं हम ||


धन्यवाद !


from Tumblr http://ift.tt/1RWJahY
via IFTTT

http://ift.tt/1RW8KUf



http://ift.tt/1RW8KUf


from Tumblr http://ift.tt/1ZFKur3
via IFTTT

http://ift.tt/1TuWuYL



http://ift.tt/1TuWuYL


from Tumblr http://ift.tt/1ZFKtmV
via IFTTT

http://ift.tt/1mW7kMM



http://ift.tt/1mW7kMM


from Tumblr http://ift.tt/1ZFKtmT
via IFTTT

Friday, January 1, 2016

“आस्था” का पोस्टमार्टम भाग ३ 📝 एक कट्टर वैदिकधर्मी मित्रों मै ने पिछले भाग मे एक...

“आस्था” का पोस्टमार्टम
भाग ३
📝 एक कट्टर वैदिकधर्मी


मित्रों मै ने पिछले भाग मे एक उदाहरण के द्वारा “विश्वास” को समझाने की कोशीश किया था . शायद हर व्यक्ति “विश्वास” से भलीभांति परिचित है क्योंकि मनुष्य का हर कार्य मे यह भाव छुपा रहता है ,, यदि भूख लगी तो विश्वास है कि खाने पर यह मिट जाएगी , नींद आई तो विश्वास है कि सोने पर संतुष्टि हो जाएगी , इसी प्रकार यह “विश्वास” अध्यात्मिक जगत मे अपना कार्य करता है . जैसे प्रत्येक को यह भान रहता है कि अच्छे कार्यों का नतीजा अच्छा ही होता है अर्थात् उसे विश्वास है अच्छे कर्मों का फल ईश्वर उन्हे अच्छा ही देगा और बुरे कर्मो का फल बुरा . अर्थात्  “विश्वास” मनुष्य को अपनी अपेक्षाओं, आकांक्षाओं को पुरा करने मे बहुत सहायक होता है , इसके बिना आप कुछ भी नही कर सकते है . ठीक इसका विपरित एक शब्द है “अंधविश्वास” . आजकल इस “अंधविश्वास” का बहुत बोलबाला है यद्यपि सामान्य कार्यों मे मनुष्य “विश्वास” का ही सहारा लेता है क्योंकि यदि आपको दिल्ली जाना है और विश्वास करके आप कोलकाता वाली ट्रेन पर बैठ जाएं तो आप दिल्ली नही पहुंच पायेंगे क्योंकि आपने विश्वास नही अंधविश्वास करके यह ट्रेन पकड़ी है अर्थात् सामन्य कार्य लोग “विश्वास” के सहारे ही करता है  , लेकिन बात जब अध्यात्मिक जगत की आती है तो मनुष्य अपनी बुद्धि का प्रयोग छोड़ “विश्वास” की जगह “अंधविश्वास” की शरण मे जाकर ठोकरें खाता है .आईये देखते है लोग किस तरह का भूल कर अपना समय और ऊर्जा नष्ट कर रहे है ….
👉 ईश्वर एक है , इसे ही मानना और जानना “विश्वास” कहलाता है लेकिन बहुत सारे देवी-देवताओं , महापुरुषों , संत-महात्माओं आदि को ईश्वर के रुप मे मानना “अंधविश्वास” है .
👉 ईश्वर निराकार है , इसे मानना और जानना “विश्वास” है परन्तु पत्थर, काष्ठ, धातु आदि वस्तुओं द्वारा अपने अनुसार मूर्ति बनाकर उस सारे संसार के कर्ता-धर्ता को एक छोटी सी जगह मे कैद कर ताले लगाना ,  उस मे खुद से प्राण डालकर उनकी चेतनता की भद्दी मजाक उड़ाना आदि “अंधविश्वास” है .
👉 ईश्वर सर्वशक्तिमान है , यह मानना और जानना “विश्वास” है परन्तु किसी रावण, कंस, हिरण्यकशिपू आदि तुच्छ मनुष्यों को मारने हेतु अपनी निराकार-गुण के विपरित किसी मनुष्य के गर्व मे आना और जन्म लेना आदि प्रक्रिया “अंधविश्वास” है .
👉 ईश्वर न्यायकारी है अर्थात् शुभाशुभ कार्यों का फल अवश्य देता है , यह मानना और जानना ही “विश्वास” है परन्तु राम-राम जपने, राधे-राधे पुकारने, दस कोष अलग से ही गंगे-गंगे पुकारने या गंगा मे डुबकी लगाने , सुबह और शाम शिवलिंग का दर्शन और स्पर्शन् करने , सप्ताह के सातों दिन व्रत रखने , चार धाम की यात्रा करने, रुद्राक्ष पहनने, नंग-धरंग होकर कुंभ मे भाग लेने आदि कार्यों से पाप माफ हो जाता है , यह “अंधविश्वास” है .


अब अगले भाग मे पढ़ंगें फिर “आस्था” पर आयेंगे !!
क्रमश :
कृपया पढ़े और शेयर करे साथ ही और अमूल्य जानकारी हेतु इस पेज से जुड़े रहे और अपने मित्रों को भी पेज पसंद करने हेतु आमंत्रित करें ! धन्यवाद !!!


from Tumblr http://ift.tt/1PC8vwf
via IFTTT

आप सभी से निवेदन है की आपको कुछ कमी लगती है या आपका कोई भी सुझाव हो तो अवश्य दें और वेदों की...

आप सभी से निवेदन है की आपको कुछ कमी लगती है या आपका कोई भी सुझाव हो तो अवश्य दें

और वेदों की स्लाइड को अधिक से अधिक शेयर करें

यजुर्वेद १०-१ (10-1)

अ॒पो दे॒वा मधु॑मतीरगृभ्ण॒न्नूर्ज॑स्वती राज॒स्व॒श्चिता॑नाः । भि॑र्मि॒त्रावरु॑णाव॒भ्यषि॑ञ्च॒न्याभि॒रिन्द्र॒मन॑य॒न्नत्यरा॑तीः ॥

भावार्थ:- मनुष्यों को चाहिये कि विद्वानों के सहाय से जल वा प्राणों की परीक्षा करके उनसे उपयोग लेवें। शत्रुओं को निवृत्त करके प्रजा के साथ प्राणों के समान प्रीति से वर्ते और इन जल तथा प्राणों से उपकार लेवें।।

सम्पूर्ण अर्थ पदार्थ सहित पढने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

http://ift.tt/1mVSRR0

Pandit Lekhram Vedic Mission

http://ift.tt/1SX5fKO

www.aryamantavya.in

www.onlineved.com

http://ift.tt/18FvwLS

subscribe our you tube channel

http://www.youtube.com/c/PanditLekhramvedicmission


from Tumblr http://ift.tt/1kzENLa
via IFTTT

नमस्ते जी ऋग्वेद का प्रथम मंडल आप डॉउनलोड कर सकते है . इस लिंक पर क्लिक करें...

नमस्ते जी
ऋग्वेद का प्रथम मंडल आप डॉउनलोड कर सकते है . इस लिंक पर क्लिक करें
http://ift.tt/1mVSOVj


from Tumblr http://ift.tt/1kzENuS
via IFTTT

🌻🌷ओ३म्🌷🌻 भूपेश आर्य 🌻शंका-समाधान🌻 प्रश्न:-जब व्यक्ति मरने के निकट हो तो दीवा-बत्ती आदि कार्य करना...

🌻🌷ओ३म्🌷🌻

भूपेश आर्य

🌻शंका-समाधान🌻

प्रश्न:-जब व्यक्ति मरने के निकट हो तो दीवा-बत्ती आदि कार्य करना चाहिये अथवा नहीं?

उत्तर:-इनका करना उचित नहीं,क्योंकि शास्त्रों में कही पर भी ऐसा करने का वर्णन नहीं आता।मरणासन्न व्यक्ति के निकलते हुए जीव पर इन कार्यों का कोई प्रभाव नहीं पड़ता।
अतः यह सब कृत्य त्याज्य हैं।जब कोई व्यक्ति मृत्यु के समीप हो तो ‘ओम्’ नाम अथवा गायत्री मन्त्र का जाप करना चाहिये।सभी शान्तचित्त होकर बैठें।शोरगुल न करें।धीरज रक्खे।

प्रश्न:-शव-दाह में क्या औचित्य है?कब्र में गाड़ना,पानी में ड़ालना आदि उचित क्यों नहीं?

उत्तर:-वेद के अनुसार शव का दाह-संस्कार करना चाहिये।यह लकड़ियों की चिता बनाकर वेदमन्त्रों से विधिपूर्वक सम्पन्न होता है।

मुसलमान,ईसाई एवं यहूदी लोग शव को दफनाते हैं।विभिन्न स्थानों पर कई हिन्दू भी दफनाते हैं या जल में प्रवाहित कर देते हैं।पारसी लोग शव पशुओं को खिला देते हैं।मिश्र में शव को मसाला लगाकर सुरक्षित रखने की प्रथा थी,जिसे ’ ममी ’ कहते हैं।

वस्तुतः दफनाने से भूमि दूषित होती है।साथ ही धीरे धीरे भूमि कम होती चली जाती है।यूरोप और इस्लामी देशों में यह एक बड़ी समस्या खड़ी होती जा रही है।मुर्दे को दफनाने के लिए बड़े महंगे दामों पर भूमि खरीदनी पड़ती है।इससे सारा देश कब्रिस्तान बनने का खतरा बन जाता है।

जल में प्रवाह करने से जल दूषित हो जाता है।
यदि मृतक में कोई भयंकर रोग हो तो वह पानी में मिलकर अन्य प्राणियों में फैल सकता है।

यदि शव को पशु,पक्षियों के खाने के लिए डाल दिया जाये,तो भी बाकी बचे हुए मांस व हड्डियों की दुर्गन्ध वायु को दूषित करती है और रोग फैलने का कारण बनती है।

इसके विपरित शव को जलाने से भूमि की समस्या नहीं उठती।एक शमशान भूमि में चार-पांच वेदियां ही पर्याप्त होती हैं।जलाते समय वेदी में हवन सामग्री,घी आदि सुगन्धित पदार्थ ड़ाले जाते हैं जिससे शव जलाते समय दुर्गन्ध भी कम हो जाती है।रोग फैलने का ड़र नहीं रहता।
सभी बीमारियां अग्नि में जलकर भस्म हो जाती है।
जो थोड़ी-बहुत दुर्गन्ध होती भी है वह अग्नि के संयोग से हल्की होकर ऊपर उड़ जाती है और दो-ढाई घण्टे में सब कुछ समाप्त हो जाता है।

🌻शव दाह के लाभ🌻

(१) मृत देह को जलाने से भूमि बहुत कम खर्च होती है।कब्रों में स्थान स्थान पर बहुत सी भूमि घिर जआती है।

(2) कब्रिस्तान के कारण बहुत से रोग वायुमण्ड़ल को दूषित कर देते हैं।जिससे समाज में रोग फैलने का ड़र रहता है।

(3) जो जल कब्रिस्तान के पास से होकर जाता है,वह रोग का कारण बन जाता है,जलाने से ऐसा नहीं होता।

(4) कुछ पशु मृत शरीर को उखाड़कर खा जाते हैं और रोगी अथवा सड़े शरीर को खाने से वे रोगी बनकर मनुष्यों में भई रोग फैलाते हैं।जलाने से यह बुराई नहीं होती।

(5) लाखों बीघा जमीन संसार में कब्रिस्तानों के कारण रुकी पड़ी है।जलाने से वही खेती तथा मकान बनाने के काम आयेगी।जीवित लोगों के लिए तो जमीन थोड़ी पड़ रही है और मुर्दों ने तमाम घेर रक्खी है।

(6) बहुत-से पुजारी,मुल्ला,मौलवी,पादरी आदि का पेशा यही है कि कब्रों ,दरगाहों,मजारों का चढ़ावा खाएँ। यदि मुर्दे जलाये जायेंगे तो वे किसी लाभदायक काम पर लगकर समाज के लिए उपयोगी व्यक्ति बनेंगे।

(7) दरगाहों की समाधि-पूजा,कब्रों की पूजा,पीर-औलिया और मुर्दों की पूजा-ये अनेक प्रकार के पाखण्ड़ मुर्दों को जलाने से अपने आप समाप्त हो जायेंगे।

(8) इन मजारों की पूजा करने,चढ़ावा चढ़ाने,और आने-जाने में जो करोड़ों रूपये व्यर्थ के व्यय होते हैं,वे बच जायेंगे।

(9) सैंकड़ों दरगाहें,मकबरे,समाधियाँ ऐसी हैं जो लाखों-करोड़ों रुपये की लागत से बनी हैं।यदि मुर्दों को जला दिया जाये तो यह करोड़ों रुपया बचकर शिक्षा,स्वास्थय आदि उपयोगी कार्यों पर खर्च किया जा सकता है।

(10) अनेक तान्त्रिक मुर्दों को उखाड़कर सिद्धियाँ करते हैं,उनकी दुर्गति बना देते हैं।शवदाह से ऐसी दुर्गति बन्द हो जायेगी।कुछ समाधियों,तकियों और कुटियाओं पर चरस,गाँजा,अफीम और शराब पी जाती है।चढ़ावे को दुर्व्यसनों में व्यय किया जाता है।शवदाह से ये सब दुराचार,अनाचार,भ्रष्टाचार आदि कुकर्म अपने आप बन्द हो जायेंगे।

अतः स्वास्थय रक्षा,भूमि की कमी,धन की बचत और सदाचार के विचार से मुर्दों को जलाना ही अधिक श्रेयस्कर है।

मरने के बाद शरीर के इन पांच तत्वों को सूक्ष्म करके जल्दी से जल्दी अपने अपने मूल में पहुंचा देना ही श्रेष्ठ है,यही वैदिक पद्धति का प्रयोजन है।मृत शरीर को जल्दी से जल्दी अदृश्य मूलभूत तत्वों के रुप में परिणत करने का एकमात्र साधन भेदन में समर्थ अग्नि है।अन्य सब साधन समय लेते हैं।

प्रश्न:-क्या अस्थियों का विसर्जन गंगादि तीर्थों में करना उचित नहीं?

उत्तर:-नदी,तालाब आदि के किनारे शवदाह करना और उसकी भस्मी आदि जल में फेंक देना जल को अपवित्र करना है।'शिवस्मृति कहती है:-

अस्थिमूत्रपुरीषाणि नखकेशांस्तथैव च।
प्रक्षिपेद् यः सरितस्तोये भृशं ताड्यो भूभुजा ।।
अर्थात् हड्डी,मूत्र,मल,नख,केश आदि को जो नदी के जल में ड़ालता है,राजा उसे दण्ड़ दे।

अतः गंगा आदि किसी नदी के किनारे शव को स्वर्ग-प्राप्ति की धारणा से ले जाना और दाह करके उसकी अस्थियों को नदी में ड़ालना सर्वथा त्याज्य है।

प्रश्न:-कर्म-कर्ता द्वारा शव के कपाल (सिर) को बाँस आदि से फुड़वाने की प्रथा है।इस कपाल क्रिया से प्रेतात्मा पापों से मुक्त हो जाती है।क्या यह कथन मिथ्या है?

उत्तर:-हाँ,पूर्णरुपेण मिथ्या है।क्योंकि जीवात्मा तो पहले निकल गया।अब उसका हड्डियों या कपाल क्रिया से क्या सम्बन्ध रहा?अतः यह मानना मूर्खता है।

वस्तुतः सिर का भाग कठोर होने से बहुत देर में जलता है।अतः वेदी पर शव रखते समय मुँह में घी पिघलाकर ड़ाल देना चाहिये जिससे कपाल भी पूरी तरह साथ में ही जल जायेगा।

प्रश्न:-अन्तिम शोक दिवस पर शय्या-दानादि करना क्या उचित नहीं?

उत्तर:-नहीं,क्योंकि वेद की स्पष्ट घोषणा है कि शल की भस्मी होने के उपरान्त प्रेतात्मा के प्रति कुछ भी कर्तव्य कर्म शेष नहीं रहता।अतः शय्या दानादि का मुक्ति से कोई सम्बन्ध नहीं।मुक्ति तो सत्कर्मों से होती है।


from Tumblr http://ift.tt/1RUZBvl
via IFTTT

जागो ! हिन्दूओ, क्रिस्चियन का नववर्ष 1 जनवरी मनाना, यानी हमारा 1 दिन के लिए धर्मांतरित होना...

जागो !
हिन्दूओ, क्रिस्चियन का नववर्ष 1 जनवरी मनाना,
यानी हमारा 1 दिन के लिए धर्मांतरित होना जैसे है !


from Tumblr http://ift.tt/1RUZBvj
via IFTTT

मित्रो सभी लोग देखा-देखी 2016 new year की बधाइयाँ दे रहे है ! अर्थात 2015 साल बीत गए 2016 शुरू हो...

मित्रो सभी लोग देखा-देखी 2016 new year की बधाइयाँ दे रहे है !
अर्थात 2015 साल बीत गए 2016 शुरू हो गया ?
लेकिन 2015 साल किसके बीत गए ?
2015 साल पहले क्या था ? क्या इस धरती को बने सिर्फ 2015 साल बीते हैं ?
दरअसल 2015 साल पहले ईसाई धर्म की शुरुवात हुई थी और क्योंकि अंग्रेज़ो ने भारत को 250 साल गुलाम बनाया था इसीलिए आज ये उनही का कैलंडर हमारे देश चल रहा है !
जबकि हम हिन्दू (सनातनी ) तो जब से से धरती बनी है तब से है !
_______________________________
खैर आप आते है मुख्य बात पर !
क्या सच मे 2016 आ गया ??
2016 तो क्या भी तो 2015 भी नहीं आया !!
मित्रो आपने थोड़ा भी विज्ञान पढ़ा हो तो ये बात झट से आपके समझ मे आ जाएगी !! की 2016 आया ही नहीं बल्कि 2015 भी नहीं आया !!
आइए अब मुख्य बिन्दु पर आते हैं ! पहले ये जानना होगा कि एक वर्ष पूरा कब होता है ??? और क्यों होता है ???
एक वर्ष 365 दिन का क्यों होता है ??
और एक दिन 24 घंटे का ही क्यों होता है ??
तो पहले बात करते हैं 1 दिन 24 घंटे का क्यों होता है ?
तो मित्रो आपने पढ़ा होगा की हमारी जो धरती है ये अन्य ग्रहों की भांति सूर्य के चारों और घूम रही है !! और चारों और घूमते-घूमते अपने आप मे भी घूम रही है ! इस वाक्य को फिर समझे कि एक तो पृथ्वी सूर्य के चारों तरफ गोल-गोल घूम रही है और चारों तरफ चक्र लगाते-लगाते अपने आप मे भी घूम रही है !! अर्थात आपने -आप मे घूमने के साथ साथ सूर्य के चारों और घूम रही है !
पृथ्वी अपने अक्ष(अपने आप ) मे घूमने में 24 घंटे का समय लेती है,ध्यान से समझे अपने आप मे घूमते हुये पृथ्वी का जो हिस्सा सूर्य की तरफ होता है वहाँ दिन होता है और दूसरी तरफ रात !!
जिसे हम एक दिनांक(एक दिन ) मान लेते हैं। तो इस तरह पृथ्वी के अपने आप मे एक चक्र पूरा होने पर एक दिन पूरा हो जाता है जो की 24 घंटे का होता है !!
अब बात करते एक साल 365 दिन का कैसे होता है ??
तो जैसा की हमने ऊपर बताया की अपने अक्ष पर घूमने के साथ-साथ पृथ्वी सूर्य के चारों और भी घूम रही है ! सूर्य के चारों ओर पूरा एक चक्कर लगाने में पृथ्वी 365 दिन 6 घंटे का समय लेती है।
अब 365 तो समझ आता है लेकिन अब जो 6 घंटे है इसका कुछ adjust करने का हिसाब किताब बनता नहीं तो इन एक साल को 365 दिन का ही मान लिया ! तब ये फैसला अब जो हर साल 6 घंटे बच जाते है तो चार साल बाद इन 6+6+6+6 =24 घंटे 24 घंटों का पूरा एक दिन बन जाता है, !
इसलिए हर चार साल बाद leap year आता है जब फरवरी महीने मे एक दिन बढ़ा कर जोड़ देते हैं ओर हर चार वर्ष बाद 29 फरवरी नामक दिनांक के दर्शन करते हैं।बस सभी समस्याओं की जड़ यह 29 फरवरी ही है। इसके कारण प्रत्येक चौथा वर्ष 366 दिन का हो जाता है।
यह कैसे संभव है? सोलर कलेंडर के हिसाब से तो एक वर्ष वह समय है, जितने समय में पृथ्वी सूर्य के चारों ओर अपना एक चक्कर पूरा करती है। चक्कर पूरा करने में 366 दिन नहीं अपितु 365 दिन 6 घंटे का समय लगता है। इस लिहाज से तो एक साल जिसे हम 365 दिन का मानते आये हैं, वह भी गलत है। परन्तु फिर भी, क्योंकि इन अतिरिक्त 6 घंटों को चार साल बाद एक दिनांक (दिन )के रूप में किसी वर्ष में शमिल नहीं किया जा सकता इसलिए प्रत्येक चौथे वर्ष ही इनके अस्तित्व को स्वीकारना पड़ता है।
फिर भी किसी प्रकार इन 6 घंटों को एडजस्ट करने के लिए प्रत्येक चार वर्ष बाद 29 फरवरी का जन्म होता है। अब यहाँ आप देखिये की हर साल हामारे पास 6 घंटे फालतू बच रहे थे !
तो 4 साल बाद 6+6+6+6 घंटे जोड़ 24 घंटे का एक दिन बनाकर leap year बना दिया ! साल का एक दिन बढ़ा दिया !
अब हर साल जो 6 घंटे बच रहे थे वो तो 4 साल बाद adjust कर दिये ! लेकिन हर चार साल बाद 1 पूरा दिन जो फालतू बन रहा है उसे कहाँ adjust करेंगे ??
अब अगर 4 साल बाद हमारे पास एक दिन फालतू बच रहा है
इसी प्रकार 100 साल बाद 25 दिन ज्यादा बच गए !
और इसी प्रकार 200 साल बाद 50 दिन ज्यादा बच !
400 साल बाद 100 दिन फालतू बच गए !
800 साल बाद 200 दिन फालतू !
1200 साल बाद 300 दिन फालतू
और 365 x 4 = 1460 वर्षों के बाद ( 365 दिन ) एक पूरा वर्ष भी तो बना देता है।
अब हर साल 6 घंटे जो फालतू बच जाते थे उसे हम हम प्रत्येक चार साल बाद 29 फरवरी के रूप में एक दिन बढ़ा कर एडजस्ट कर रहे थे। इस हिसाब से तो प्रत्येक 1460 वर्षों के बाद पूरा एक बर्ष फालतू बन जाता है l leap year मे एक दिन बढ़ाने की तरह 1460 साल बाद पूरा एक वर्ष बढ़ना चाहिए (adjust होना चाहिए ! अत: अभी 2016 नहीं, 2015 ही होना चाहिए।
क्योंकि ईस्वी संवत(ईसाइयो का जन्म ) मात्र 2015 वर्ष पुराना है, अत: अभी 2013 की सम्भावना नहीं है। क्योंकि इसके लिए 2920 वर्ष का समय लगेगा।
क्या झोलझाल है यह सब?
दरअसल सोलर कलेंडर के अनुसार दिनांक, माह व वर्ष केवल पृथ्वी व सूर्य की स्थिति पर निर्भर करते हैं। जबकि इस पूरे ब्रह्माण्ड में अन्य आकाशीय पिंडों को नाकारा नहीं जा सकता। इनका भी तो कोई रोल होना ही चाहिए हमारे कलेंडर में। इसीलिए विक्रम संवत में हमारे हिंदी माह पृथ्वी व सूर्य के साथ-साथ राहु, केतु, शनि, शुक्र, मंगल, बुध, ब्रहस्पति, चंद्रमा आदि के अस्तित्व को स्वीकार कर दिनांक निर्धारित करते हैं।पृथ्वी पर होने वाली भौगोलिक परिस्थितियों के अनुसार ही महीनों को निर्धारित किया जाता है न कि लकीर के फ़कीर की तरह जनवरी-फरवरी में फंसा जाता है।
आप अँग्रेजी की कोई भी डिक्शनरी उठाईए !!
Sept का अर्थ- सात
Oct, का अर्थ -आठ
Nov, का अर्थ -नौ
Dec का अर्थ - दस
होता है
किन्तु जब महीनो की बात आती है तो
Sept, को नौवाँ,
Oct, को दसवां
Nov को ग्यारहवा ,
Dec को बारवहाँ महीना माना जाता है !!
जबकि इन्हें क्रमश: सातवाँ, आठवा, नवां व दसवां महिना होना चाहिए था।
दरअसल ईस्वी संवत(ईसाईयों के जन्म ) के प्रारंभ में एक वर्ष में दस ही महीने हुआ करते थे। अत: September, Octuber, November व December क्रमश: सातवें, आठवे, नवें व दसवें महीने हुआ करते थे।
किन्तु अधूरे ज्ञान के आधार पर बना ईस्वीं संवत(ईसाई लोग ) जब इन दस महीनों से एक वर्ष पूरा न कर पाया तो आनन-फानन (जल्दी जल्दी में ) 31 दिन के जनवरी व 28 दिन के फरवरी का निर्माण किया गया व इन्हें वर्ष के प्रारम्भ में जोड़ दिया गया।
फिर वही अतिरिक्त 6 घंटों को 29 फ़रवरी के रूप में इस कैलंडर में शामिल किया गया। ओर फिर वही झोलझाल शुरू।
इसीलिए पिछले वर्ष भी मैंने लोगों से यही अनुरोध किया था कि 1 जनवरी को कम से कम मुझे तो न्यू ईयर विश न करें। तुम्हे अज्ञानी बन पश्चिम का अन्धानुकरण करना है तो करते रहो 31 दिसंबर की रात दारू, डिस्को व बाइक पार्टी। और क्या आपने कभी अपने पड़ोसी के बच्चे का जन्मदिन मनाया है ??? तो फिर ये ईसाई अँग्रेजी नव वर्ष क्यों ???
क्या इस दुनिया को बने हुए सिर्फ 2015 वर्ष हुए है ???
नहीं !ईसाई धर्म की शुरुवात 2015 वर्ष पहले हुई है !! जब हम हिन्दू ,भारतीय और हमारी संस्कृति उतनी ही पुरानी है जितनी ये धरती !!तो खैर !ईसाई धर्म की शुरुवात 2015 वर्ष पहले हुई है !!तब यह झमेला कैलंडर शुरू हुआ है !! और क्यों अंग्रेजों ने भारत पर 250 साल राज किया था और क्योंकि अंग्रेज़ो के जाने के बाद आजतक भारत मे सभी अँग्रेजी कानून वैसे के वैसे ही चल रहे है !! तो ये अँग्रेजी कैलंडर भी चल रहा है !! ये एक गुलामी का प्रतीक है इस देश मे !!
हम अपने सभी धार्मिक पवित्र कार्य विवाह की तारीक निकलवाना ,बच्चे का चोला , और यहाँ तक हमारे सारे त्योहार भारतीय हिन्दू कैलंडर के अनुसार मानाते है ! तभी तो ये त्योहार हर साल अँग्रेजी कैलंडर के अनुसार अलग अलग तारीक को आते है !! जब भारतीय कैलंडर के अनुसार उसी तारीक वही होती है वो बात अलग है ज़्यादातर लोगो को भारतीय कैलंडर देखना नहीं आता क्यों कि उनको पढ़ाया नहीं गया तो उनको समझ नहीं आता जबकि हमारा भारतीय ,हिन्दू कैलंडर पूर्ण रूप से वैज्ञानिक scientific है !! फिर भी हम मानसिक रूप से अंग्रेज़ियत के गुलाम है ! और उनके पहरावे उनके त्योहार, हर चीज उनकी नकल करते हैं !!
हम उन लोगो की मजबूरी को फैशन और आधुनिकता समझ रहे है !! इस एक वाक्य को अगर
आपने पूर्ण रूप से समझना है कि कैसे हम उनकी मजबूरीयों को फैशन समझते है !!
नोट : गृहों की स्थिति के आधार पर हिंदी मास बने हैं, इसका अर्थ यह कदापि नहीं कि ज्योतिष विद्या को सर्वश्रेठ मान ठाले बैठ जाएं। हमारी संस्कृति कर्म प्रधान है।


from Tumblr http://ift.tt/1YVEHv5
via IFTTT

~~अष्टाड़गयोग~~ “ईश्वर उपासना और देव पूजा” ========================= योग का जो...

~~अष्टाड़गयोग~~
“ईश्वर उपासना और देव पूजा”
=========================
योग का जो प्रथम अंग ‘यम’ है,उनके पांच विभाग है- (क )अहिंसा (ख )सत्य (ग ) अस्तेय (घ )बह्मचर्य (ड.)अपरिग्रह |

यम के पांच विभीगो की परिभाषा तथा उनके फल-
1.अहिंसा-मन,वाणि और शरीर सब समय सभी प्राणियो के साथ वैरभाव त्याग कर प्रेमपूर्वक व्यवहार करना 'अहिंसा'कहलाती है |
*अहिंसा का फल=अहिंसा धर्म का पालन करने वाले व्यक्ति के मन से समस्त प्राणियो के प्रति वैर भाव (द्वेष) छूट जाता है,तथा उस अहिंसक के सत्संग एवं उपदेशानुसार आचरण करने से अन्य व्यक्तियो का भी अपनी -अपनी योग्यतानुसार वैर-भाव छूट जाता है |
2.सत्य-जैसा देखा हुआ,सुना हुआ,पढा हुआ,अनुमाम किया हुआ ज्ञाम मन में है,वैसा ही वाणी से बोलना और शरीर से आचरण करना 'सत्य’ कहलाता है |
*सत्य का फल=जब मनुष्य निश्चय करके मन,वाणी तथा शरीर से सत्य को ही मानता,बोलता तथा करता है,वे सब सफल होते है |
3.अस्तेय-किसी वस्तु के स्वामी की आज्ञा के बिना उस वस्तु को न तो शरीर से लेना,न लेने के लिए किसी को वाणी से कहना और न मन में लेने की इच्छा करना 'अस्तेय'कहलाता है |
*अस्तेय का फल=मन,वाणी तथा शरीर से चोरी छोड देनेवाला व्यक्ति,अन्य व्यक्तियो का विश्वासपात्र और श्रद्धेय बन जाता है | ऐस् व्यक्ति को अध्यात्मिक एवं भौतिक उत्तर गुणो व उत्तम पदार्थो की प्राप्ति होती है |
4.ब्रह्मचर्य-मन तथा इन्द्रियो पर संयम करके शारीरिक शक्ति की रक्षा करना |
*ब्रह्मचर्य का फल=मन,वचन तथा शरीर से संयम करके,ब्रह्मचर्य का पालन करने वाले व्यक्ति को,शारीरिक तथा बौद्धिक बल की प्राप्ति होती है |
5.अपरिग्रह-हानिकारक एवं अनावश्यक वस्तुओ तथा विचारो का संग्रह न करना 'अपरिग्रह कहलाता है |
*अपरिग्रह का फल=अपरिग्रह धर्म का पालन करने वाले व्यक्ति मे आत्मा के स्वरूप को जानने की इच्छा उत्पन्न होती है,अर्थात मैं कौन हू,कहा हू,कहा से आया हू,कहा जाऊंगा,मुझे कया करना चाहिए,मेरा कया सामर्थ्य है इत्यादि प्रशन उसके मन मे उत्पन्न होते है |

योग का दूसरा अंग 'नियम'के भी पांच भाग है-
(क)शौच (ख)संतोष (ग)तप (घ)स्वाध्याय (ड.)ईश्वर प्रणिधान
1.शौच-अर्थात स्वच्छता रखना यह दो प्रकार की होती है -पहली बाहरी स्वच्छा दूसरी आन्तरिक स्वच्छता |
शरीर,वस्त्र,स्थान,खानपान और धनोपार्जन पवित्र रखना बाहरी स्वच्छता है तथा विद्याभ्यास,सत्य आचरण व सत्संग से अन्त:करण को पवित्र रखना आन्तरिक स्वच्छता है |
*शौच का फल (शुद्धि)=बार बार शुद्धि करने पर भी जब साधक व्यक्ति को अपना शरीर गंदा ही प्रतीत होता है तो उसकी अपने शरीर के प्रति आसक्ति नही रहती और वह दूसरे व्यक्ति के साथ अपने शरीर का सम्पर्क नही करता |आन्तरिक शुद्धि से साधना कि शुद्धि बढती है,मन एकाग्र तथा प्रसन्न रहता है ,इन्द्रियो पर नियंत्रण होता है तथा वह आत्मा और परमात्मा को जानने का सामर्थय भी प्राप्त कर लेता है |
2.संतोष-अपने पास विद्यामान ज्ञान,बल आदि साधनो से पूर्ण परिश्रम करने के पश्चात जितना भी आन्नद,विद्या,बल धनादि आदि हो,उतने से ही सन्तुष्ट रहना,उससे अधिक की इच्छा न करना 'संतोष’ कहलाता है |
*संतोष का फल=संतोष को धारण करने पर व्यक्ति विषयो भोगो की इच्छा नष्ट हो जाती है और उसको शान्तिरूपी विशेष सुख कि अनुभूति होती है |
3.तप-सत्य धर्म कि पालना करते हुए भूख,प्यास,सर्दी,गर्मी,हानि-लाभ,मान-अपमान आदि द्वन्द्वों का प्रसन्नतापूर्वक सहन करना 'तप’ कहलाता है |
*तप का फल=तपस्या का अनुष्ठान करने वाले व्यक्ति का शरीर,मन तथा इन्द्रियाँ बलवान तथा दृढ होती है तथा वे उस तपस्वी के अधिकार मे आ जाती है |
4.स्वाध्याय-मोक्ष प्राप्ति के साधन वेद उपनिषद,आदि सदग्रन्थो का पढना, 'ओ३म्’ 'गायत्री’ आदि पवित्र मन्त्रो का जप करना तथा आत्मचिन्तन करना भी 'स्वाध्याय’ कहलाता है |
*स्वाध्याय का फल=स्वाध्याय करने वालेे व्यक्ति कि अध्यात्मिकता पथ पर चलने की श्रद्धा,रूचि बढती है तथा वह ईश्वर के गुण-कर्म-स्वभाव को अच्छी प्रकार जानकर उसके साथ सम्बन्ध भी जोड लेता है |
5.ईश्वर प्रणिधान-शरीर,बुद्धि,बल विद्या,धनादि समस्त साधनो को ईश्वर प्रदत्त मानकार उनका प्रयोग मन,नाणि तथा शरीर से ईश्वर प्राप्ति के लिए ही करना,सांसारिक चीजें धन,मन यश आदि की प्राप्ति के लिए न करना,ईश्वर प्रणिधान कहलाता है |ईश्वर मुझे देख,सुन रहा है,यह भावना मन मे बनाये रखना भी ईश्वर प्राणिधान है |
*ईश्वर प्रणिधान का फल=ईश्वर को अपने अन्दर-बाहर मानकर तथा ईश्वर मेरे को देख,सुन रहा है,ऐसा समझने वाले व्यक्ति की समाधि शीघ्र ही लग जाती है |

अब योग के शेष छ:अंगो की परिभाषा बतायी जाती है |
(१)आसन (२)प्राणायाम (३)प्रत्याहार (४)धारणा (५)ध्यान (६)समाधि
1.आसन-ईश्वर के ध्यान के जिस स्थिति मे सुखपूर्वक,स्थिर होकर बैठा जाये उस स्थिति का नाम 'आसन’ है | योग आसन मुख्य तीन हैं-पद्मासन,सिद्धासन,स्वस्तिकासन आदि
*आसन का फल=आसन का अच्छा अभ्यास हो जाने पर योगाभ्यासी को उपासना काल मे तथा व्यवाहार काल में सर्दी-गर्मी,भूख-प्यास आदि द्वन्द्व कम सताते है,तथा योगाभ्यास की आगे की क्रियाओ को करने मे सरलता होती है |
2.प्राणायाम-किसी आसन पर स्थिरतापूर्वक बैठने के पश्चात मन की चञ्चलता को रोकने के लिए,श्वास-प्रश्वास की गति को रोकने के लिए जो क्रिया की जाती है ,उसे प्राणायम कहते है |
*प्राणायम का फल=प्राणायम करने वाले का अज्ञान निरन्तर नष्ट होता जाता है तथा ज्ञान की वृद्धि होती है | स्मरण शक्ति तथा मन एकाग्रता में आश्चर्चजनकवृद्धि होती है | वह रोग-रहित होकर उत्तम स्वास्थ्य को प्राप्त होता है |
3.प्रत्याहार-मन के रूक जाने पर नेत्रादि इन्द्रियो का अपने विषयो के साथ सम्बंध नही रहता,अर्थात इन्द्रियाँ शान्त होकर मन स्वरूप के अनुरूप हो जाती है ,इसे 'प्रत्याहार'कहते है |
*प्रत्याहार का फल=प्रत्याहार की सिद्धी होने से योगाभ्यासी का इन्द्रियों का अच्छा नियन्त्रण हो जाता है अर्थात वह अपने मन को जहाँ और जिस विषय मे लगाना चाहता है लगा लेता है तथा जिस विषय से मन हटाना चाहता है लगा देता है |
4.धारणा-ईश्वर का ध्यान करने के लिए आँख बन्द करके मन को मस्तक,भ्रूमध्य,नास्तिक,कण्ठ,ह्रदय,नाभि आदि किसी एक स्थान पर स्थिर करने या रोकने का नाम 'धारणा’ है |
*धारणा का फल=मन को एक ही स्थान पर स्थिर करने के अभ्यास से ईश्वर विषयक गुण-कर्म स्वभावो का चिन्तन करने से (ध्यान में )दृढता आती है,अर्थात ईश्वर विषयक ध्यान शीघ्र नही टूटता | यदि टूट भी जाय तो दुबारा सरलतापूर्वक किया जा सकता है |
5.ध्यान-धारणा के स्थान पर मन को लम्बे समय तक रोकना और उस समय ईश्वर के गुण-कर्म-स्वभाव का निरन्तर चिन्तन करना किन्तु बीच में किसी अन्य वस्तु का स्मरण न करना 'ध्यान 'कहलाता है |
*ध्यान का फल=ध्यान का निरन्तर अभ्यास करते रहने से समाधि की प्राप्ति होती है तथा उपासक व्यवहार सम्बंधी समस्त कार्यो को दृढ़तापूर्वक,सरलता से सम्पन्न कर लेता है |
6.समाधि-अपने स्वरूप का शून्यवत् अनुभव होना और केवल ईश्वर के आन्नद मे निमग्न होने की अवस्था को 'समाधि’ कहते है |
*समाधि का फल=समाधि का फल है,ईश्वर का साक्षात्कार होना | समाधि अवस्था मे साधक समस्त भय,चिन्ता,बन्धन आदि दुखो से छूटकर ईश्वर के आन्नद कि अनुभूति करता है तथा ईश्वर कि समाधि काल मे ज्ञान,बल,उत्साह,निर्भयता स्वतन्त्रा आदि की प्राप्ति करता है |इसी प्रकार बारम्बार समाधि लगाकर अपने मन पर जन्म जन्मान्तर के राग द्वेष आदि अविद्या के संस्कारो को दग्ध बीजभाव अवस्था मे पहुंचाकर (नष्ट करके)मुक्ति पद को प्राप्त कर लेता है | यह अष्टांग योग और उसका फल पतञ्जलि के योग एवं व्यास ऋषि के भाष्य का अनुवाद है | प्रतिदिन योग के प्रथम छ: अंगो का पालन करते हुए साधक भक्त को प्रतिदिन सन्ध्या उपासना अर्थात ’ ध्यान’ अवश्य करना चाहिए |
——————————–
मुक्ति का सोपान-
सोपान का अर्थ है सीढी,और मुक्ति का अर्थ है-सभी प्रकार के दुखो से छूचना और परम आन्नद को प्राप्त करना |मुक्ति सोपान-यानि सभी दुखो से छूटने और परमानन्द पाने कि सीढी | परम आनन्द मोक्षधाम समाधि को प्राप्त करने के लिए सात सीढीयाँ चढनी पडती है इसे ही अष्टांगयोग की साधना कहते है |
साभार:पुस्तक अष्टांगयोग
विधिपुनरूद्वारक:ऋषि दयानंद सरस्वती
पद्यानुवादक:स्वामी अमृतानन्द
संपादक:जगदीशार्य(चण्डीगढ)
📝प्रेषक:नरेश खरे


from Tumblr http://ift.tt/1JjyYgR
via IFTTT

. यजुर्वेद ९-३९ (9-39) स॑वि॒ता त्वा॑ स॒वाना॑ सुव॒ताम॒ग्निर्गृ॒हप॑तीना॒ सोमो॒ वन॒स्पती॑नाम् ।...

. यजुर्वेद ९-३९ (9-39)

स॑वि॒ता त्वा॑ स॒वाना॑ सुव॒ताम॒ग्निर्गृ॒हप॑तीना॒ सोमो॒ वन॒स्पती॑नाम् । बृह॒स्पति॑र्वा॒च ऽइन्द्रो ज्यैष्ठ्याय रु॒द्रः प॒शुभ्यो॑ मि॒त्रः स॒त्यो वरु॑णो॒ धर्म॑पतीनाम् ॥

भावार्थ:- हे राजन् जो आपकों अधर्म से लौटाकर धर्म के अनुष्ठान में प्रेरणा करें, उन्हीं का संग सदा करो, औरों का नहीं।।

सम्पूर्ण अर्थ पदार्थ सहित पढने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

http://ift.tt/1R0nnWN

Pandit Lekhram Vedic Mission

http://ift.tt/1SX5fKO

www.aryamantavya.in

www.onlineved.com

http://ift.tt/18FvwLS

subscribe our you tube channel

https://www.youtube.com/channel/UCse408AHhefms2Fj2dUxD_g


from Tumblr http://ift.tt/1ZEY91w
via IFTTT

    Dinesh Sharma December 27 at 11:58am   क्या मूर्तिपूजा वेद-विरुद्ध है? भारत में मूर्ति-पूजा...

   
Dinesh Sharma
December 27 at 11:58am
 
क्या मूर्तिपूजा वेद-विरुद्ध है?

भारत में मूर्ति-पूजा जैनियों ने लगभग तीन हजार वर्ष पूर्व से अपनी मूर्खता से चलाई । जिससे उस समय तो आदि शंकरचार्य ने निजात दिला दी परंतु उनके मरते ही उनको भी शिव का अवतार ठहरा कर पेट-पूजा होने लगी । इसी मूर्ति-पूजा के कारण ही भारत में क्रूर इस्लाम की स्थापना हुई तथा भारत को परतंत्रता का मुँह देखकर अवनति के गर्त में गिरना पड़ा । अब भी यदि इस्लाम से बचना चाहते हो , मुसलमानों , इसाइयों से दुनिया को बचाना चाहते हो तो श्री राम , श्री कृष्ण के सदृश्य आर्य ( श्रेष्ठ ) बनों ।

सृष्टि की सबसे पुरानी पुस्तक वेद में एक निराकार ईश्वर की उपासना का ही विधान है, चारों वेदों के 20589 मंत्रों में कोई ऐसा मंत्र नहीं है जो मूर्ति पूजा का पक्षधर हो ।

महर्षि दयानन्द के शब्दों में – मूर्ति-पूजा वैसे है जैसे एक चक्रवर्ती राजा को पूरे राज्य का स्वामी न मानकर एक छोटी सी झोपड़ी का स्वामी मानना ।

वेदों में परमात्मा का स्वरूप यथा प्रमाण –

* न तस्य प्रतिमाsअस्ति यस्य नाम महद्यस: ।

- ( यजुर्वेद अध्याय 32 , मंत्र 3 )

उस ईश्वर की कोई मूर्ति अर्थात् – प्रतिमा नहीं जिसका महान यश है ।

* वेनस्त पश्यम् निहितम् गुहायाम ।

- ( यजुर्वेद अध्याय 32 , मंत्र 8 )

विद्वान पुरुष ईश्वर को अपने हृदय में देखते है ।

* अन्धन्तम: प्र विशन्ति येsसम्भूति मुपासते ।

ततो भूयsइव ते तमो यs उसम्भूत्या-रता: ।।

- ( यजुर्वेद अध्याय 40 मंत्र 9 )

अर्थ – जो लोग ईश्वर के स्थान पर जड़ प्रकृति या उससे बनी मूर्तियों की पूजा उपासना करते हैं , वह लोग घोर अंधकार ( दुख ) को प्राप्त होते हैं ।

हालांकि वेदों के प्रमाण देने के बाद किसी और प्रमाण की जरूरत नहीं परंतु आदि शंकराचार्य , आचार्य चाणक्य से लेकर महर्षि दयानन्द सब महान विद्वानों ने इस बुराई की हानियों को देखते हुए इसका सत्य आम जन को बताया ।

बाल्मीकि रामायण में आपको सत्य का पता चल जाएगा की राम ने शिवलिंग की पूजा की थी कि वैदिक मंत्रों द्वारा संध्या हवन-यज्ञ करके सच्चे शिव की उपासना की थी ।

* यच्चक्षुषा न पश्यति येन चक्षूंषि पश्यन्ति ।

तदेव ब्रह्म त्वं विद्धि नेदं यदिदमुपासते ॥ – केनोपनि० ॥ – सत्यार्थ प्र० २५४

अर्थात जो आंख से नहीं दीख पड़ता और जिस से सब आंखें देखती है , उसी को तू ब्रह्म जान और उसी की उपासना कर । और जो उस से भिन्न सूर्य , विद्युत और अग्नि आदि जड़ पदार्थ है उन की उपासना मत कर ॥

* अधमा प्रतिमा पूजा ।

अर्थात् – मूर्ति-पूजा सबसे निकृष्ट है ।

* यष्यात्म बुद्धि कुणपेत्रिधातुके

स्वधि … स: एव गोखर: ॥ - ( ब्रह्मवैवर्त्त )

अर्थात् – जो लोग धातु , पत्थर , मिट्टी आदि की मूर्तियों में परमात्मा को पाने का विश्वास तथा जल वाले स्थानों को तीर्थ समझते हैं , वे सभी मनुष्यों में बैलों का चारा ढोने वाले गधे के समान हैं ।

* जो जन परमेश्वर को छोड़कर किसी अन्य की उपासना करता है वह विद्वानों की दृष्टि में पशु ही है । - ( शतपथ ब्राह्मण 14/4/2/22 )

क्या मूर्तिपूजा वेद-विरुद्ध है?

मूर्ति-पूजा (idol-worship) पर विद्वानों के विचार

* नास्तिको वेदनिन्दक: ॥ – मनु० अ० १२

मनु जी कहते है कि जो वेदों की निन्दा अर्थात अपमान , त्याग , विरुद्धाचरण करता है वह नास्तिक (Atheistic) कहाता है ।

* या वेदबाह्या: स्मृतयो याश्च काश्च कुदृष्टय: ।

सर्वास्ता निष्फला: प्रेत्य तमोनिष्ठा हि ता: स्मृता: ॥ – मनु० अ० १२

अर्थात जो ग्रंथ वेदबाह्य कुत्सित पुरुषों के बनाए संसार को दु:खसागर में डुबोने वाले है वे सब निष्फल , असत्य , अंधकाररूप , इस लोक और परलोक में दु:खदायक है ।

* प्रतिमा स्वअल्पबुद्धिनाम । - आचार्य चाणक्य (chanakya)

( चाणक्य नीति अध्याय 4 श्लोक 19 )

अर्थात् – मूर्ति-पूजा मूर्खो के लिए है ।

* नहीं नहीं मूर्ति-पूजा कोई सीढी या माध्यम नहीं बल्कि एक गहरी खाई है जिसमें गिरकर मनुष्य चकनाचूर हो जाता है जो पुन: उस खाई से निकल नहीं सकता ।

– ( दयानन्द सरस्वती स.प्र. समु. 11 में )

वेदों में मूर्ति–पूजा निषिद्ध है अर्थात् जो मूर्ति पूजता है वह वेदों को नहीं मानता तथा “ नास्तिको वेद निन्दक: ” अर्थात् मूर्ति-पूजक नास्तिक हैं ।

कुछ लोग कहते है भावना में भगवान होते है । यदि ऐसा है तो मिट्टी में चीनी की भावना करके खाये तो क्या मिट्टी में मिठास का स्वाद मिलेगा ?

इसी कारण हिन्दू जाति को हजारों वर्षो से थपेड़े खाने पड़ रहे है । मूर्ति-पूजा के कारण ही देश को लगभग एक सहस्र वर्ष की दासता भोगनी पड़ी । रूढ़िवादी , राष्ट्रद्रोह , धर्मांधता , सांप्रदायिकता , गलत को सहना , पाप , दुराचार व समस्त बुराइयों का मूल कारण यह वेद-विरुद्ध कर्म पाषाण-पूजा ही है।

* वेद ज्ञान बिन इन रोगों का होगा नहीं कभी निदान ।

कोरे भावों से दोस्तों कभी न मिलता भगवान ॥

मूर्ति-पूजा के पक्ष में कुछ लोग थोथी दलीलें देते है वे घोर स्वार्थी अज्ञानी व नास्तिक हैं तथा अनीति के पक्षधर व मानवता (humanity) के कट्टर दुश्मन है जिस प्रकार उल्लू को दिन पसंद नहीं होता , चोरों को उजेली रात पसंद नहीं होती इसी प्रकार स्वार्थियों को मूर्ति-पूजा का खंडन पसंद नहीं होता । कुछ धर्म प्रिय सच्चे लोग भी सत्य बताने वालों को धर्म खत्म करने वाला तक कह देते है और कहते है जो चल रहा है चलने दो । अत: हमें उन भूलों से बचना होगा जिनके कारण हमारा देश गुलाम हुआ । हमारे मंदिरों (Temples) को तोड़ा गया , हमारा धन छीना गया , हमारे मंदिरों की मूर्तियों (Statues) को मस्जिदों की सीढ़ियों में चुनवाया गया ।

हिन्दू जाग पंक्तियां

* भोली जाती तुझे बचाने दयानन्द गर आते न ।

सिर पर चोटी गले जनेऊ हिन्दू ढूँढे पाते ना ॥

* एक ईश्वर को तजकर के यहाँ लाखों ईश बताते थे ।

पानी , मिट्टी , ईंटें , पत्थर कब्रें तक पुजवाते थे ॥

* अन्धा गिरे जो कूप में ताको दोष न होय ।

नौजवान यदि गिरे पड़े तो उसकी चर्चा होय ॥

मूर्तिपूजा की हानियाँ

* पहली – दुष्ट पूजारियों को धन देते है वे उस धन को वेश्या , परस्त्रीगमन , शराब-मांसाहार , लड़ाई बखेड़ों में व्यय करते है जिस से दाता का सुख का मूल नष्ट होकर दु:ख होता है ।

* दूसरी – स्त्री-पुरुषों का मंदिरों में मेला होने से व्याभिचार , लड़ाई आदि व रोगादि उत्पन्न होते है ।

* तीसरी – उसी को धर्म , अर्थ , काम और मुक्ति का साधन मानके पुरुषार्थरहित होकर मनुष्यजन्म व्यर्थ गवाता है ।

* चौथी – नाना प्रकार की विरुद्धस्वरूप नाम चरित्रयुक्त मूर्तियों के पूजारियों का ऐक्यमत नष्ट होके विरुद्धमत में चल कर आपस में फूट बढ़ा के देश का नाश करते है।

* पांचवी – उसी के भरोसे में शत्रु का पराजय और अपना विजय मान बैठते है । उन का पराजय होकर राज्य , स्वातंत्र्य और धन का सुख उनके शत्रुओं के स्वाधीन होता है और आप पराधीन भठियारे के टट्टू और कुम्हार के गदहे के समान शत्रुओं के वश में होकर अनेकविधि दु:ख पाते है ।

* छठी – भ्रान्त होकर मन्दिर-मन्दिर देशदेशान्तर में घूमते-घूमते दु:ख पाते , धर्म , संसार और परमार्थ का काम नष्ट करते , चोर आदि से पीड़ित होते , ठगों से ठगाते रहते है ।

* सातवी – जब कोई किसी को कहे कि हम तेरे बैठने के स्थान व नाम पर पत्थर धरें तो जैसे वह उस पर क्रोधित होकर मारता वा गाली देता है वैसे ही जो परमेश्वर (God) की उपासना (Worship) के स्थान हृदय और नाम पर पाषाणादि मूर्तियां धरते है उन दुष्टबुद्धिवालों का सत्यानाश परमेश्वर क्यों न करे ?

* आठवी – माता-पिता आदि माननीयों का अपमान कर पाषाणादि मूर्तियों का मान करके कृतघ्न हो जाते है।

* नवमी – भ्रांत होकर मंदिर-मंदिर देशदेशांतर में घूमते-घूमते दु:ख पाते, धर्म, संसार और परमार्थ (Charity) का काम नष्ट करते, चोर आदि से पीड़ित होते, ठगों से ठगाते रहते है।

* दशवी – दुष्ट पुजारियों को धन देते है वे उस धन को वेश्या, परस्त्रीगमन, मांस-मदिरा, लड़ाई-बखेड़ों में व्यय करते है जिस से दाता का सुख का मूल (अच्छे कर्म) नष्ट होकर दु:ख होता है।

* ग्यारहवाँ – उन मूर्तियों को कोई तोड़ डालता व चोर ले जाता है हा-हा करके रोते है।

* बारहवाँ – पुजारी परस्त्रीगमन के संग और पुजारिन परपुरुषों के संग से प्राय: दूषित होकर स्त्री-पुरुष के प्रेम के आनन्द को हाथ से खो बैठते है।

* तेरहवाँ – स्वामी सेवक की आज्ञा का पालन यथावत न होने से परस्पर विरुद्धभाव होकर नष्ट-भ्रष्ट हो जाते हैं।

* चौदहवां – जड़ का ध्यान करने वाले का आत्मा भी जड़-बुद्धि हो जाता है क्योंकि ध्येय का जड़त्व धर्म अन्त:करण द्वारा आत्मा में अवश्य आता है।

* पन्द्रहवां – परमेश्वर ने सुगन्धियुक्त पुष्पादि पदार्थ वायु जल के दुर्गन्ध निवारण और आरोग्यता के लिए बनाये हैं। उन को पुजारी जी तोड़ताड़ कर न जाने उन पुष्पों कितने दिन तक सुगन्धि आकाश में चढ़ कर वायु जल की शुद्धि करता और पूर्ण सुगन्धि के समय तक उस का सुगंध होता है; उस का नाश करके मध्य में ही कर देते हैं। पुष्पादि कीच के साथ मिल-सड़ कर उल्टा दुर्गन्ध उत्पन्न करते है। क्या परमात्मा ने पत्थर पर चढ़ाने के लिए पुष्पादि सुगन्धियुक्त पदार्थ रचे है।

* सोलहवां – पत्थर पर चढ़े हुए पुष्प, चन्दन और अक्षत आदि सब का जल और मृतिका (मिट्टी) के संयोग होने से मोरी या कुंड में आकर सड़ के इतना उस से दुर्गन्ध आकाश में चढ़ता है कि जितना मनुष्य के मल का। और सैकड़ों जीव उसमें पड़ते उसी में मरते और सड़ते है।

ऐसे-ऐसे अनेक मूर्तिपूजा के करने में दोष आते हैं। इसलिए सर्वथा पाषाणादि मूर्तिपूजा सज्जन लोगों को त्याग देनी योग्य है। और जिन्होंने पाषाणमय मूर्ति की पुजा की है , करते है , और करेंगे। वे पूर्वोक्त दोषों से न बचें; न बचते है, और न बचेंगे।


from Tumblr http://ift.tt/1R3ifkU
via IFTTT

साम वन्दना स्वस्तितम् ॐ स्वस्तितम् मे सुप्रातः सुदिवम सुमृगम सुशकुनम मे अस्तु ! सुहमग्ने स्वस्त्यः...

साम वन्दना
स्वस्तितम्

ॐ स्वस्तितम् मे सुप्रातः सुदिवम सुमृगम सुशकुनम मे अस्तु !
सुहमग्ने स्वस्त्यः मृत्यः गत्वा पुनरायभिनन्दनम् !! (अथर्व १९.८.३)

हे परमेश ये आवाह्न मम ! हों स्वस्तितम् हों स्वस्तितम् !

१. अरुणिम प्रभात स्वर्णिम संध्या ! हों दिवस दिव्य गौरव गंध्या !
पग प्रगति मोद प्रभु अनुबन्ध्या, हों कृत्य मेरे जग मंगलम ! हों स्वस्तितम् …

२, प्रिय पशुगण के अवदान कृतं ! कृमि पक्षी वृक्ष के मृदु सरगम !
हो सुखद स्वस्थ इनके अनुगम ! दें मुझको ये सम्पदा शुभम ! हो स्वस्तितम्…

३, कट जाएँ बंधन के क्रंदन ! हों श्रुति स्पंदन पथ स्पंदन !
लाएं प्रभु वंदन अभिनन्दन ! प्रिय परमार्थ की सरणी सुगम ! हों स्वस्तितम्…

४. यही जगत अभ्युदय कराएं ! श्रेय मिलाएं प्रेय दिशाएँ !
कर्मशील हों उपासनाएँ ! दे जाएँ अमरता का संगम ! हों स्वस्तितम्…

५. नित गीत मैं निष्काम गाऊं ! मृदु मुक्ति का प्रभु धाम पाऊँ !
फिर लौट कर भू ग्राम आऊँ ! संचालित रखूं कल्याण क्रम ! हों स्वस्तितम्…

(प्रेरक रचना : पं. देवनारायण भारद्वाज)

राजेन्द्र आर्य
३६२-ऐ, गुरु नानक पूरा ,
सुनामी गेट, संगरूर -१४८००१ (पंजाब
चलभाष: ९०४१३-४२४८


from Tumblr http://ift.tt/1mtsQIj
via IFTTT

🌻🌷ओ३म्🌷🌻 भूपेश आर्य 🌻वैदिक सूक्ति-सुधा🌻 (1) बहुप्रजा निऋर्तिमा विवेश ।।-(ऋ०१/१६४/32) बहुत सन्तान...

🌻🌷ओ३म्🌷🌻

भूपेश आर्य

🌻वैदिक सूक्ति-सुधा🌻

(1) बहुप्रजा निऋर्तिमा विवेश ।।-(ऋ०१/१६४/32)
बहुत सन्तान वाले बहुत कष्ट पाते हैं।

(2) मा ते रिषन्नुपसत्तारो अग्ने ।।-(अथर्व० २/६/२)
प्रभो ! आपके उपासक दुःखित न हों।

(3)कस्तमिन्द्र त्वावसुमा मतर्यों दधर्षति ।। (ऋ०७/३२/१४)
ईश्वर भक्त का तिरस्कार कोई नहीं कर सकता।

(4) मा त्वा वोचन्नत्रराधसं जनासः ।।-(अथर्व० ५/११/७)
लोग मुझे कंजूस न कहें।

(5) इमं नः श्रृणवद्धवम् ।।-(ऋ०१०/२६/९)
वह प्रभु हमारी प्रार्थना को सुने।

(6) स्तोतुर्मघवन्काममा पृण ।।-(ऋ० १/५७/५)
भगवान् ! भक्त की कामनाओं को पूर्ण करो।

(7) ओ३म् खं ब्रह्म ।।-(यजु० ४०/१७)
ओ३म् परमात्मा सर्वव्यापक है।

(8) विश्वेषामिज्जनिता ब्रह्मणामसि ।।-(ऋ०२/२३/२)
सम्पूर्ण विद्याओं का आदि मूल तू ही है।

(9) देवो देवानामसि ।।-(ऋ० १/९४/१३)
तू देवों का देव है।

(10) यस्तन्न वेद किमृचा करिष्यति ।।-(अथर्व० ९/१०/१८)
जो उस प्रभु को नहीं जानता वह वेद से ही क्या फल प्राप्त करेगा।

(11) स नः पर्षदति द्विषः ।।-(ऋ० १०/१८७/५)
वह परमात्मा हमें सब कष्टों से पार करे।

(12) आरे बाधस्व दुच्छुनाम् ।।-(यजु० १९/३८)
दुष्ट पुरुषों को दूर भगाओ।

(13) मा नः प्रजां रीरिषः ।।-(ऋ० १०/१८/१)
हे ईश्वर ! तू हमारी सन्तान का नाश न कर।

(14) सत्या मनसो मे अस्तु ।।-( ऋ० १०/१२८/४)
मेरे मन की भावनाएं सच्ची हों।

(15) लोकं कृणोतु साधुया ।।-(यजु० २३/४३)
जनता को सच्चरित्र बनावें।

(16) तनूपाSअग्न्रिः पातु दुरितादलद्यात् ।।-( यजु० ४/१५)
ईश्वर हमें निन्दनीय दुराचरण से बचावे।

(17) दस्यूनव धूनुष्व ।।-(अथर्व० १९/४६/२)
दस्युओं को धुन डाल।

(18) आ वीरोSत्र जायताम् ।।-(अथर्व० ३/२३/२)
वीर सन्तान उत्पन्न कर।

(19) भियं दधाना ह्रदयेषु शत्रुनः ।।-(ऋ० १०/८४/७)
शत्रु के ह्रदय में भय उत्पन्न कर दो।

(20) सखा सखिभ्यो वरीयः कृणोतु ।।-(अथर्व० ७/५१/१)
मित्र को मित्र की भलाई करनी चाहिये।

(21) दूर ऊनेन हीयते ।।-(अथर्व० १०/८/१५)
बुरी संगत से मनुष्य अवनत होता है।

(22) गोस्तु मात्रा न विद्यते ।।-(यजु० २३/४८)
गौ का मूल्य नहीं है।

(23) निन्दितारो निन्द्यासो भवन्तु ।।-(ऋ० ५/२/६)
निन्दक सबसे निन्दित होते हैं।

(24) विश्वम्भर विश्वेन मा भरसा पाहि ।।-(अथर्व० २/१६/५)
प्रभो ! अपनी शक्ति से मेरी रक्षा करो।

(25) न त्वदन्यो मघवन्नस्ति मर्डिता ।।-(ऋ० १/८४/१९)
हे ईश्वर !तुम्हारे सिवाय सुख देने वाला दूसरा कोई नहीं है।

(26) आर्य ज्योतिरग्राः ।।-(ऋ० ७/३३/७)
आर्य प्रकाश (ज्ञान) को प्राप्त करने वाला होता है।

(27) करो यत्र वरिवो बाधिताय ।।-( ऋ० ६/१८/१४)
पीड़ितों की सहायता करने वाले हाथ ही उत्तम हैं।

(28) प्राता रत्नं प्रातरिश्वा दधाति ।।-(ऋ० १/१२५/१)
प्रातः जागने वाला प्रभात बेला में ऐश्वर्य पाता है।

(29) मिथो विघ्नाना उपयन्तु मृत्युम् ।।-(अथर्व० ६/३२/३)
परस्पर लड़ने वाले मृत्यु को प्राप्त हो जाते हैं।

(30) अधः पश्यस्व मोपरि ।।-(ऋ० ८/३३/१९)
हे नारि ! नीचे देख ऊपर मत देख ।

(31) मा दुरेवा उत्तरं सुम्नमुन्नशन् ।।-(ऋ २/२३/८)
दुराचारी उत्तम सुख को मत प्राप्त करें।

(32) प्रमृणीहि शत्रून् ।।-(यजु०१३/१३)
शत्रुओं को कुचल डालो।

(33) परि माग्ने दुश्चरिताद् बाधस्व ।।-(यजु० ४/२८)
हे ईश्वर ! आप मुझे दुष्ट आचरण से हटायें।

(34) शन्नो अस्तु द्विपदे शं चतुष्पदे ।।-(यजु० ३६/८)
प्रभु हमारे दोपाये मनुष्यों और चौपाये पशुओं के लिए कल्याणकारी और सुखदायी हो।

(35) ब्रह्मचर्येण तपसा राजा राष्ट्रं विरक्षति ।।-(अथर्व० ११/५/१७)
ब्रह्मचर्य रुपी तप के द्वारा राजा राष्ट्र का संरक्षण करता है।

(36) मा पुरा जरसो मृथाः ।।-(अथर्व० ५/३०/१७)
हे मनुष्य ! तू बुढ़ापे से पहले मत मर।

(37) सहोsसि सहो मयि धेहि ।।-(यजु० १९/९)
हे प्रभो ! आप सहनशील हैं मुझमें सहनशीलता धारण करिये।


from Tumblr http://ift.tt/1R3ifkE
via IFTTT