Friday, August 31, 2018

◼️महर्षि ने क्या किया? क्या दिया?◼️✍🏻 लेखक - स्वामी सत्यानंद जी स्वामी दयानन्द महाराज समय...

◼️महर्षि ने क्या किया? क्या दिया?◼️

✍🏻 लेखक - स्वामी सत्यानंद जी

स्वामी दयानन्द महाराज समय की आवश्यकता की मूर्ति थे। इस कारण उनका कार्य अत्यन्त सच्चा तथा उत्तम था। उन्होंने अपने जीवन काल में जो कार्य बड़े बल से किया था उसके चार भाग हैं। उनके कार्य का प्रथम भाग एक अखण्ड निराकार ईश्वर का विश्वास जनता में उत्पन्न करना था। इस कार्य को उन्होंने अपनी समस्त शक्ति से किया था। ईश्वर विषयक जितनी भ्रान्तियाँ फैली हुई थीं उनको दूर करने में उन जैसा कोई विरला ही मनुष्य हुआ होगा जिसने भ्रम-भञ्जन के लिए इतना प्रयत्न, ऐसा उद्योग किया हो। जन साधारण की तथा सुपठित लोगों की यही धारणा था कि वेदों में अनेक देवी-देवताओं का पूजन पाया जाता है। वेद अनेक देवताओं की आराधना का वर्णन करते हैं।

◼️ वेद का ईश्वर एक है, एक है और एक ही हैः- परन्तु यह शोभा श्री स्वामी जी को ही प्राप्त हुई कि उन्होंने वेद के प्रमाणों से तथा वैदिक साहित्य के उदाहरणों से यह सिद्ध कर दिखाया कि वेद अनेक नामों से एक ही परमात्मा का गुणगान करते हैं। वेद में एक ही ईश्वर का वर्णन है। वेद एक ही परमदेव का आराधन बताते हैं तथा एक ही ब्रह्म की उपासना का उपदेश देते हैं।

◼️ वेद में एकेश्वरवाद सिद्ध करने में सफल रहेः- जो विद्वान् वेद में देवताओं के अनेक नामों को देखकर यह मानते हैं। कि वेद में अनेकेश्वरवाद है उनको चाहिए कि वे स्वामी दयानन्द के ग्रन्थों का मनन करें। उनकी युक्तियों को जाँचे-परखें। उनकी शैली को समझें। मेरे विचार में स्वामी जी महाराज अपने कार्य के इस भाग में अपने जीवन काल में ही सफल हो गये थे।

◼️ जगत् मिथ्या को भ्रान्त मतः- स्वामी जी के कार्य का दूसरा भाग नाना आत्मवाद है। जीव असंख्य हैं, यह वैदिक मान्यता है। यह युग दार्शनिक युग है यह विज्ञान का युग है। यह कल्पना का युग है। इस युग में नाना आत्मवाद को (जीव की स्वतन्त्र सत्ता तथा जीव असंख्य हैं) सिद्ध करना श्री स्वामी जी

का ही कार्य था। शंकर आदि महामान्य आचार्यों के तथा पश्चिमी विद्वानों के विचारों को देखकर जनता मोहित हो रही थी। ऐसे समय में त्रैतवाद का मण्डन करना बड़ा कठिन कार्य है परन्तु श्री स्वामी जी ने कुछ ऐसी सहज युक्तियाँ सत्यार्थप्रकाश में दी हैं जिन्हें समझकर नवीन वेदान्त का (शांकर मत-जगत् मिथ्या) का सकल दुर्ग आप ही भ्रान्ति रूप में देखने लग

जाता है।

◼️ वैदिक सभ्यता का उद्धारः- स्वामी जी महाराज का तीसरा बड़ा कार्य वैदिक सभ्यता का उद्धार था। यह कार्य आपने अत्यन्त वीर भाव से किया। इस कार्य में उनको देशियों व विदेशियों (अपनों तथा परायों) दोनों के विरोध का सामना करना पड़ा। महाराज के जीवन काल में लोगों का अधिक निश्चय यही था कि वर्तमान काल ही स्वर्ण युग है। सब दृष्टियों से यह समय सुन्दर है। यह युग प्रत्येक प्रकार से उत्तम युग है। यह युग प्रत्येक प्रकार से आदर के योग्य है। महाराज ने ऐसे निश्चय के विरुद्ध एक सैनिक की भाँति संग्राम किया तथा एक विजेता की भाँति वे आदर से देखे गये। आर्य जाति के जीवन की जड़ को दृढ़ करने के लिए स्वामी जी का यह कार्य अमृत के समान सिद्ध हुआ।

स्वामी जी के कार्य का चौथा भाग सामाजिक सुधार था। इस कार्य को करते हुए महर्षि को घोर विरोध का सामना करना पड़ा। समाज सुधार के-कुरीति निवारण के लिए संग्राम करते हुए उनको घरेलू वाद-विवाद में बहुत ही समय बिताना पड़ा। ऐसा जान पड़ता है कि जाति ने उनके सुधार कार्य को अपना लिया है। आज सुधार की चर्चा सर्वत्र विराट् रूप धारण कर रही है।

[ विशेष टिप्पणीः- स्वामी जी का यह लेख ‘प्रकाश’ के ऋषि-निर्वाण अंक पृष्ठ 7 पर 8 नवम्बर सन् 1931 में प्रकाशित हुआ था। ‘जिज्ञासु’ ]

लेखक - स्वामी सत्यानंद जी (📖पुस्तक - सत्योपदेशमाला)

साभार - प्रो० राजेंद्र जिज्ञासु जी (अनुवादक)

॥ओ३म्॥

🔥वैचारिक क्रांति के लिए “सत्यार्थ प्रकाश” पढ़े🔥

🌻वेदों की ओर लौटें🌻

प्रस्तुति - 📚आर्य मिलन


from Tumblr https://ift.tt/2MEdnqN
via IFTTT

Thursday, August 30, 2018

नमस्ते जीकल के प्रश्न में जिज्ञासा थी कि निष्क्रमण और प्रवेशन का समवायिकारण आकाश नही है तो क्या...

नमस्ते जी

कल के प्रश्न में जिज्ञासा थी कि निष्क्रमण और प्रवेशन का समवायिकारण आकाश नही है तो क्या असमवायिकारण है ?

तो उक्त शंका का समाधान करते हुए सूत्रकार महर्षि कणाद ने सूत्र के माध्यम से बताया कि :- *कारणान्तरानुक्लृप्तिवैधर्म्याच्च।। २२ ।। ( २ - १ )*

अर्थात उक्त दोनों कर्मो का कारण नहीं, क्योंकि उसमें कारण का लक्षण नही पाया जाता।

*समवायिकारणादन्यत्कारणं कारणान्तरम्* अर्थात जिसमें समवाय सम्बन्ध से कारण उत्पन्न होता है उसका नाम *समवायिकारण* तथा उससे भिन्न कारण का नाम *कारणान्तर* है, और कारणान्तर के लक्षण को *कारणान्तरानुक्लृप्ति* कहते है। जैसे निष्क्रमण और प्रवेशनरूप कर्म का आकाश में समवाय न होने से वह उनका समवायिकारण नहीं वैसे ही आकाश में कारणसामान्य का लक्षण न होने से वह उन कर्मों का कारणान्तर भी नही हो सकता अर्थात असमवायिकारण कारण भी नही होता क्योंकि असमवायिकारण कारण कभी भी द्रव्य नही होता और आकाश द्रव्य है।

अतः उक्त दोनों कर्म उसकी सिद्धि में लिङ्ग नहीं अर्थात कारण का कार्य अथवा कार्य का कारण लिङ्ग होता है, जिनका परस्पर कार्य-कारणभाव नहीं उनका परस्पर *लिङ्ग लिङ्गीभाव* नहीं होसक्ता और कारण लक्षण से विरुद्ध धर्मवाला होने के कारण आकाश उक्त दोनों कर्मो का कारण नहीं, इसलिए वह कार्यरूप से उसकी सिद्धि में लिङ्ग भी नहीं।

यंहा कहने का भाव यह है कि अन्वय और व्यतिरेक द्वारा ही कार्य -कारणभाव का निश्चय होता है, अन्यथा नहीं, कारण के होने का नाम *अन्वय* तथा कारण के न होने से कार्य का न होने का नाम *व्यतिरेक* है अर्थात भाव और अभाव जो अपने कार्य की उत्पत्ति के अव्यवहित पूर्वक्षण में विद्यमान हो उसको *कारण* कहते है।

उक्त अन्वय व्यतिरेक का पदार्थो के कार्य-कारण भाव में अव्यभिचारी नियम है, परन्तु उक्त नियम के अनुसार निष्क्रमण तथा प्रवेशन रूप कार्य के प्रति आकाश का अन्वय व्यतिरेक नही पाया जाता, क्योंकि जैसे वह कार्य की उत्पत्ति क्षण से पूर्व विद्यमान है वैसे ही कार्योत्पत्ति के अनन्तर क्षण में भी विद्यमान है,इसलिए उसका कार्य के प्रति अन्वय नही होसक्ता और व्यतिरेक के न होने में कारण यह है कि जैसे *मृदभावेघटाभाव:* अर्थात मृतिका के न होने से घट का अभाव होता है इस प्रकार मृत्तिका के अभाव की घटाभाव के साथ व्याप्ति पाईजाती है वैसे *यत्राकाशाभावस्तत्र निष्क्रमणाद्यभाव:*

अर्थात जहां आकाशभाव है,वंहा निष्क्रमण तथा प्रवेशन कर्म का भी अभाव है, अर्थात उसप्रकार आकाशभाव की निष्क्रमणादि कर्मों के अभाव के साथ व्याप्ति नही पाईजाती, क्योंकि सर्वदा सर्वत्र समान बने रहने से आकाश का अभाव नहीं, इसप्रकार अन्वय व्यतिरेक रूप कारणधर्म से विरुद्ध धर्मवाला होने के कारण आकाश उक्त दोनों कर्मो का कारण नही होता।

अतः वह कार्यरूप से उसकी सिद्धि में लिङ्ग भी नही है।


from Tumblr https://ift.tt/2LIoZ6K
via IFTTT

**** आत्मीकोन्नति होने से खुशी, शांति और सुख मिलता है. यदि त्रिगुण को संयम करेगा तो त्रिकरण शुद्ध...

**** आत्मीकोन्नति होने से खुशी, शांति और सुख मिलता है.

यदि त्रिगुण को संयम करेगा तो त्रिकरण शुद्ध होते हैं, तो आत्मा का वुन्नति होती है।

त्रिगुण 1: सत्वगुण = जिन में सत्वगुण होता है वे सभी लोगोंसे मधुर भाषण करता है. सोच-समज के बात करता है. बूढी अच्छी काम करती है. ज्ञान से परमात्मा से जुड़े रहते है.

2 राजोगुण : कठिन से बात करते है. अनवसर बाते ज्यादा करते है. भुद्धि और ज्ञान कम। परमात्मा से जुड़े रहना आलस्य होता है.

3 रजोगुण : सब लोगोंकी गलतियों की गिनती रहती है। सब लोगोंकी गलतियों की लिस्ट बना के रख के हमेशा वो लिस्ट देखते सोचते रहते है.

दूसरोंके बात तीसरेको बोलते- तीसरे के बात दूसरे को बोलते रहते है. इसमें इनको राक्षस आनंद मिलता है.

अनवसर भाषण ज्यादा करते है. अभूत कल्पन, भ्रम के बात करते है. सबसे कठिन व्यवहार करते है. यिन को भुद्धि और ज्ञान नहीं रहता. इनको परमात्मा मिलना दुर्लभ है.

**त्रिकरण शुद्धि. मनमे क्या सोच रहे है वही बातों में रहना- बातों में क्या बोली वही काम करना.

**इस लिए महर्षि दयानन्द कहा…

हर दिन १ घंटा ध्यान करना.

हर दिन संध्या करना.

ध्यान और संध्या करने वालोंको द्वेष ही नहीं रहता.

**संध्या करने वाले के मुँह में प्रसन्नता और ब्रह्मत्व रहता।

**संध्या करने वाले सबसे प्रीतिपूर्वक व्यवहार करता है. हसमुख रहता.

**मधुर भाषा होती.

**संध्या करने वाले कभी कपट व्यवहार नहीं करता.

——हरिदास आर्य

वैदिक पुरोहित, योगाचार्य, नित्याग्निहोत्री,

आयुर्वेद और नीति विद्या बोधक.

इन्दुर (निज़ामाबाद, ), तेलंगाना.

सेल : ९८४९२ ५९०११

*****आर्यों से विनती है… की हमारा घर में वेद, शास्त्र, वउपनिषद आदि पुस्तक है. आप सबको सादर आह्वान.


from Tumblr https://ift.tt/2NvfhX3
via IFTTT

Wednesday, August 29, 2018

◙ *दुनिया में इतनी अशांति / धांधली क्यों है?* _____________________________ईसाई जगत की मान्यता रही...

◙ *दुनिया में इतनी अशांति / धांधली क्यों है?*

_____________________________

ईसाई जगत की मान्यता रही है कि बाईबल “ईश्वरीय वचन” है, और वे इसे परमेश्वर के शुभ समाचार के रूप में ही प्रचारित करते रहे है. बाईबल स्वयं भी कहती है कि, “All scripture is inspired by God…” अर्थात् “समस्त धर्मशास्त्र (बाईबल) की रचना परमेश्वर की प्रेरणा से हुई है…” (2 Timothy 3:16) जैसे मुसलमान लोग “इस्लाम शांति का मजहब है”, “मजहब के मामले में कोई जबरदस्ती नहीं” आदि टाईप के “अल-तकिया” का इस्तेमाल कर इस्लाम के वास्तविक चरित को छुपाकर गैर-मुस्लिमों में भ्रम फैला रहे है, उसी तरह “पर्वत पर उपदेश” (Sermon on the Mount) वाले यीशु के कुछ वचनों की आड में ईसाई लोग ठिक वही करते रहे है. “But I say to you, ‘Do not resist an evildoer. But if anyone strikes you on the right cheek, turn the other also…’” अर्थात् “किन्तु मैं तुमसे कहता हूँ कि दुष्ट का विरोध मत करो, वरन् जो तुम्हारे दाहिने गाल पर थप्पड मारे तो उसके आगे दूसरा गाल भी फेर दो…” (Matthew 5:39) और “If anyone strikes you on the cheek, offer the other also; and from anyone who takes away your coat do not withhold even your shirt.” अर्थात् “यदि कोई तुम्हारे एक गाल पर थप्पड मारे तो उसके आगे दूसरा गाल भी धर दो, और यदि कोई तुम्हारा कोट छिन ले तो उसे तुम्हारा शर्ट भी दे दो”. (Luke 6:29)

ये उपदेश अव्यवहारू (impractical) होने के बावजूद, निस्सन्देह एक सीमा तक अहिंसा के लिए यह अच्छा उपदेश है, लेकिन यह नहीं कहा जा सकता कि ये वचन यीशु के अपने मौलिक है क्योंकि यीशु से सदीयों पूर्व लाओ-त्से और महात्मा बुद्ध द्वारा भी यही कहा गया था. और वैसे भी यीशु के इन वचनो का उनके ईसाई / मसीही अनुयायीयों ने कितना पालन किया इसका साक्षी पिछले 2000 सालों का ईसाईयत का काला व् क्रूर इतिहास है!! सवाल यह भी है कि क्या स्वयं यीशु ने भी इन उपदेशों का पालन किया था? यदि यीशु वास्तव में अहिंसा, प्रेम, सद्भाव और शांति की प्रतिमूर्ति था, जैसा कि प्रचारित किया जाता है, तो निम्नलिखित वचन किसके है?

▪ “I came to bring fire to the earth, and how I wish it were already kindled! Do you think that I have come to bring peace to the earth? No, I tell you, but rather division! From now on five in one household will be divided, three against two and two against three; they will be divided: father against son and son against father, mother against daughter and daughter against mother, mother-in-law against her daughter-in-law and daughter-in-law against mother-in-law.” अर्थात् “मैं पृथ्वी पर आग लगाने आया हूँ, और मैं चाहता हूँ कि यह अभी सुलग जाए. क्या तुम समझते हो कि मैं पृथ्वी पर शांति स्थापित करने आया हूँ? मैं कहता हूँ ‘नहीं’, वरन् विभाजन करने आया हूँ. क्योंकि अब से एक ही परिवार के पांच सदस्य एक-दूसरे के विरुद्ध हो जाएगे – दो के विरुद्ध तीन और तीन के विरुद्ध दो. वे एक-दूसरे का विरोध करेंगे - पिता पुत्र का और पुत्र पिता का, माता पुत्री का और पुत्री माता का, सास बहू का और बहू सास का (विरोध करेंगे). (Luke 12:49,51-53)

▪ “Do not think that I have come to bring peace to the earth; I have not come to bring peace, but a sword. For I have come to set a man against his father, and a daughter against her mother, and a daughter-in-law against her mother-in-law; अर्थात् “यह न समझो कि मैं पृथ्वी पर शांति स्थापित करने आया हूँ; मैं शांति स्थापित करने नहीं आया हूँ, वरन् मैं विभाजन करने वाली तलवार के साथ आया हूँ. मैं पुत्र को अपने पिता के विरुद्ध, पुत्री को अपनी माता के विरुद्ध, और बहू को अपनी सास के विरुद्ध खडा करने आया हूँ. (Matthew 10:34-35)

और सम्भवतः लोगों कि बीच यह फुट डालने के और एक-दूसरे दुश्मन बनाने के उद्देश्य की पूर्ति के लिए ही आगे और उपदेश दिए है…

▪ “And the one who has no sword must sell his cloak and buy one” अर्थात् “और जिसके पास तलवार नहीं है उसे अपना वस्त्र (अंगरखा) बेचकर भी तलवार मोल लेनी चाहिए”. (Luke 22:36)

▪ “Whoever is not with me is against me” अर्थात् “जो मेरे साथ नहीं वह मेरे विरोध में है”. (Luke 11:23)

“वस्त्र (अंगरखा) बेचकर भी तलवार मोल लेनी चाहिए!!” – पर क्यों? सब्जी काटने के लिए?, और “जो मेरे साथ नहीं वह मेरे विरोध में है!!” – कैसे? क्या “किसी के साथ न होना / किसी का साथ न देना” और “उनके विरोध में होना” एक ही बात है?

ईसाई जगत में यीशु विषयक और यीशु की भविष्यवाणीयों के बारे में बडे बडे दावे किये जाते रहे है, लेकिन इस विषय के विद्वानों ने, विशेषकर पिछले 200-250 वर्षों में, उन तथाकथित भविष्यवाणीयों की असलियत दुनिया के सामने रख दी है, लेकिन ईसाई लोग इस तथ्य पर बिना किसी विरोध का सामना किए अपना दावा कर सकते है कि उपर दिए गए Luke 12:49, 51-53 और Matthew 10:34-35 वाले उद्धरणों में यीशु द्वारा कहे गए शब्द शत प्रतिशत सच साबित हुए है!! प्रारम्भ से लेकर आधुनिक काल तक ईसाईयत का पूरा इतिहास इस तथ्य का ठोस गवाह है।


from Tumblr https://ift.tt/2ojcOEn
via IFTTT

Tuesday, August 28, 2018

सूर्य पर जीवन का सिद्धांत =================1. “एक भूमि के पास एक चन्द्र और अनेक चन्द्र, अनेक भूमियो...

सूर्य पर जीवन का सिद्धांत

=================

1. “एक भूमि के पास एक चन्द्र और

अनेक चन्द्र, अनेक भूमियो के मध्य में एक सूर्य रहता है।“

देखिये यहाँ पर महर्षि दयानंद ने स्पष्ट रूप से सौर मंडल का चित्रण किया है।

और एक नहीं अनेक सौर मंडलों का वर्णन किया है।

जबकि अन्य किसी भी धर्म/ सम्प्रदाय की पुस्तक में अन्य सौर मंडलों की तो छोड़िये

सूर्य के अतिरिक्त अन्य किसी सूर्य की कल्पना भी नहीं की गयी है।

2. पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु, आकाश, चन्द्र, नक्षत्र और सूर्य इनका नाम वसु इसलिए है क्योंकि इन्ही में सब पदार्थ और प्रजा वसती है और ये ही सबको वसाते हैं।

इन वसुओ में ही सब पदार्थ और प्रजा वसती है। इनके अतिरिक्त किसी स्थान पर नहीं।

इन्ही सब पदार्थो से प्रजा (प्रकृति और जीव का सम्मिलन) उत्पन्न होते हैं।

3. जब पृथ्वी के समान सूर्य चन्द्र और नक्षत्र हैं, पश्चात् उनमे इसी प्रकार (मनुष्य आदि) प्रजा के होने में क्या सन्देह ?

इस बात को समझने के लिए एक उदहारण लेते हैं।

एशिया आदि महाद्वीपों में हाथी आदि जंगली जीव बसते हैं

इसका अभिप्राय यह नहीं कि पुरे एशिया में हाथी बसते हैं। इसका अभिप्राय यह भी नहीं कि सभी महाद्वीपों में हाथी बसते हैं।

ईरान, अफगानिस्तान, रूस आदि में हाथी नहीं पाए जाते। अमरीका, यूरोप आदि में भी नहीं पाए जाते। परन्तु अन्य जंगली जीव बसते हैं।

उसी प्रकार विभिन्न वसुओं पर विभिन्न योनि के जीव बसते हैं।

4. यहाँ पर यह प्रश्न उठता है

कि सूर्य पर 5500 डिग्री से अधिक तापमान है तो वहां प्रजा कैसे हो सकती है।

उत्तर : यह कोई आवश्यक नहीं कि सूर्य, मंगल, बृहस्पति, टाइटन आदि वसुओ पर पृथ्वी के स्वरूप में ही प्रजा हो।

बहुत संभव है कि विभिन्न पाप-पुण्य कर्मो स्तर वाले जीवो को वहां पर भोगने हेतु जन्म मिलता हो।

जैसे महासागरो में हाथी तो जन्म नहीं मिलता और वन में व्हेल मछली को नहीं ।

5. पृथ्वी के महासागरो में कई किलोमीटर नीचे रंगहीन जंतु पाए गए हैं।

उनको देखे जाने से पहले कोई सोच भी नहीं सकता था

कि बिना हाइड्रोकार्बन की उपलब्धता के भी जीवन संभव है।

जब मनुष्य सूर्य आदि पर पहुँचने का सामर्थ्य हासिल कर लेगा तो अवश्य ही उन जन्तुओ को देख पायेगा।

अभी तक तो पृथ्वी के ही 97% महासागरो का ही अन्वेषण बाकि है।

हाल ही में विश्व की सर्वश्रेष्ठ वैज्ञानिक संस्था नासा के वैज्ञानिकों ने सूर्य पर जीवन होने के सिद्धांत को स्वीकार किया है और अरबों डालर खर्च करके इस सिद्धांत पर शोध हो रहा है।

http://www.theonion.com/article/scientists-theorize-sun-could-support-fire-based-l-34559

http://science.nasa.gov/science-news/science-at-nasa/2008/07nov_signsoflife/

जबकि महर्षि दयानंद ने लगभग 150 वर्ष पहले इस सिद्धांत को प्रस्तुत कर दिया था।

Scientists Theorize Sun Could Support Fire-Based Life

theonion.com


from Tumblr https://ift.tt/2NrTYFP
via IFTTT

*🔥 ओ३म् 🔥**चाणक्यनीतिदर्पण**_सप्तदशोऽध्यायः, श्लोक सं.-20_**व्यालाश्रयाऽपि विफलापि सकण्टकाऽपि...

*🔥 ओ३म् 🔥*

*चाणक्यनीतिदर्पण*

*_सप्तदशोऽध्यायः, श्लोक सं.-20_*

*व्यालाश्रयाऽपि विफलापि सकण्टकाऽपि ।*

*वक्राऽपि पङ्किल-भवाऽपि दुरासदाऽपि ।*

*गन्धेन बन्धुरसि केतकि सर्वजन्तोर्*

*एको गुण: खलु निहन्ति समस्तदोषान् ।।२०।।*

*भावार्थ*―हे केतकि! यद्यपि तू साँपों का घर है, फल से रहित है, काँटों से युक्त है, टेढ़ी भी है, उत्पन्न भी कीचड़ में होती है, प्राप्त भी कठिनता से होती है―इतना सब कुछ होने पर भी तू केवल अपने गन्ध के गुण के कारण सब प्राणियों के मन को मोह रही है। इससे निश्चय होता है कि एक भी गुण सारे दोषों को दूर कर देता है।

*विमर्श*―मनुष्य को अपने जीवन में गुणों का विकास करना चाहिए। एक भी गुण मनुष्य को पूज्य बना देता है।

★★★★★★★★★★★★★★★★★

*यह चाणक्यनीतिदर्पण का आर्यभाषानुवाद में सत्रहवाँ अध्याय सम्पूर्ण हुआ ।।१७।।*

[ *अनुवादक: _स्वामी जगदीश्वरानन्द सरस्वती_* ]

*एक प्रकार का सुगन्धित पुष्प है–केतकी।*


from Tumblr https://ift.tt/2MAuppZ
via IFTTT

*◙ बाईबल में यीशु की एक भविष्यवाणी की समीक्षा* *बेकग्राउन्ड / भूमिका:* बाईबल के पुराने करार (Old...

*◙ बाईबल में यीशु की एक भविष्यवाणी की समीक्षा*

*बेकग्राउन्ड / भूमिका:*

बाईबल के पुराने करार (Old Testament) में Jonah नामक एक पुस्तक सम्मिलित है, जिसमें *योना (Jonah)* नामक एक पयगम्बर / नबी / प्रोफेट की कहानी है. उसमें लिखा है कि एक दिन योना एक जलयान में यात्रा कर रहे थे. मार्ग में तूफान आने पर नाविकों ने योना को समुद्र में फेंक दिया. तब प्रभु के आदेश पर एक बडा मच्छ योना को निगल जाता है. योना *तीन दिन और तीन रात तक* उस मच्छ के पेट में पडा रहता है. योना मच्छ के पेट में अपने प्रभु परमेश्वर से प्रार्थना करता है और अन्त में प्रभु परमेश्वर के आदेश पर वह मच्छ पयगम्बर योना को समुद्र के तट पर उगल देता है. (Jonah 1:1-17)

*यीशु की एक भविष्यवाणी:*

कहा जाता है कि यीशु की मृत्यु के पश्चात उनके शव को एक कब्र में रखा गया था, जहाँ से वे कुछ समय पश्चात पुनर्जीवित होकर गायब हो गए थे. इस सम्बन्ध में स्वयं यीशु के वचनों (Mathew 12:39-40) को ईसाईयों द्वारा एक भविष्यवाणी के रूप में प्रस्तुत किया जाता है. यीशु कहते है कि “यह पीढी दुष्ट है; अपने प्रभु के प्रति निष्ठावान नहीं है. यह पीढी चिन्ह (sign) मांग रही है, परंतु इसे नबी योना के चिन्ह के अतिरिक्त अन्य कोई चिन्ह नहीं दिया जाएगा. यीशु आगे कहता है, “For just as Jonah was three days and three nights in the belly of the sea monster, so for *three days and three nights* the Son of Man will be in the heart of the earth” अर्थात् “जैसे योना *तीन दिन और तीन रात* तक उस समुद्री जीव के पेट में रहा था, उसी प्रकार मानव-पुत्र भी *तीन दिन और तीन रात* तक भूमि के भीतर रहेगा”. (Mathew 12:40)

इस सम्बन्ध में बाईबल के इन वचनों और घटनाक्रम पर ध्यान देना अत्यन्त जरूरी है:

* …सुबह में नौ बजे यीशु को क्रूस पर चढाया गया. (Mark 15:25)

* …दोपहर होने पर समस्त देश में अन्धकार छा गया, और यह अन्धकार तीन बजे तक रहा. (Mark 15:33)

* …लगभग तीन बजे यीशु ने उच्च स्वर में कहा, “Eloi, Eloi, lema sabachthani?” अर्थात् “My God, my God, why have you forsaken me?” अर्थात् “मेरे प्रभु, मेरे प्रभु, तुने मुझे क्यों छोड दिया?” (Mark 15:34) और अंत में यीशु ने प्राण त्याग दिया. (Mark 15:37)

* …अब संध्या हो गई थी, यह “विश्राम दिन” (Sabbath/शनिवार) के “पूर्वतैयारी का दिन” (शुक्रवार) था. (Mark 15:42)

* …पिलात (Pilate) ने यूसुफ को यीशु का शव दे दिया. यूसुफ ने मलमल के कपडे में यीशु के शव को लपेटकर चट्टान में खुदी हुई कबर में उसको रख दिया और कबर के द्वार पर एक भारी पत्थर लुढका कर लगा दिया. (Mark 15:45-46)

* …विश्राम दिन समाप्त होने पर मरियम मगदलीनी, जेम्स की माता मरियम, और सलोमी ने सुगन्धित द्रव्य मोल लिए ताकि वे जाकर यीशु के शरीर पर लगा सके. (Mark 16:1)

* …सप्ताह के पहले दिन (अर्थात् रविवार को) सवेरे सवेरे जब सूर्य उदय ही हुआ था तब वे कबर के पास गई. (Mark 16:2)

* …पर कबर पर पहुंचकर देखा कि कबर के द्वार से पत्थर हटा हुआ था (Mark 16:4)

* …कबर के भीतर प्रवेश करने पर पाया कि सफेद वस्त्र पहने हुए एक युवक दाहिनी ओर बैठा था. (Mark 16:5)

* …पर उस युवक ने उन स्त्रीयों से कहा, आश्चर्यचकित मत हो, तुम यीशु को ढूंढ रही हो. वह जीवित हो उठे है; वह यहाँ नहीं है… (Mark 16:6)

* …सप्ताह के पहले दिन (अर्थात् रविवार को) प्रातःकाल जी उठने पर यीशु ने सर्वप्रथम मरियम मगदलीनी को दर्शन दिया… (Mark 16:9)

यीशु स्वयं यहूदी थे, और यहूदी परम्परा के अनुसार “विश्राम दिन” (Sabbath) कहते है शनिवार को. विश्राम दिन से पूर्व तैयारी का दिन अर्थात् शुक्रवार, और सप्ताह का पहला दिन अर्थात् रविवार. यहूदी और ईसाई परम्परा के अनुसार परमेश्वर यहोवा ने रविवार से शुक्रवार तक छ: दिनों में सृष्टि की रचना की और सप्ताह के सातवें / अन्तिम दिन (शनिवार को) थक कर विश्राम किया. प्रारम्भ में ईसाई लोग भी शनिवार को “विश्राम दिन” (Sabbath) मनाकर पूजा-अर्चना करते थे, पर कालान्तर में यहूदीयों से अलग अस्तित्व के रूप में, और विशेषकर यीशु के कबर में से जी उठने (resurrection) के कारण सप्ताह का पहला दिन रविवार प्रार्थना-आराधना के लिए विशेष महत्वपूर्ण हो गया. (देखें Acts 20:7, 1 Corinthians 16:2, आदि)

अब इस पूरे घटनाक्रम पर पुन: दृष्टिपात कर विचार कीजीए…

(1) विश्राम दिन के पूर्वतैयारी के दिन (अर्थात् शुक्रवार के दिन) दोपहर तीन बजे के पश्चात यीशु ने प्राण त्याग दिए और उसी दिन सन्ध्या के पश्चात शव को कब्र में रखा गया.

(2) दुसरा दिन (अर्थात् शनिवार) “विश्राम दिन” होने से कुछ नहीं हुआ.

(3) अगले दिन अर्थात् रविवार को जब सूर्य अभी उदय ही हुआ था और महिलायें कबर पर पहुंची उससे पहले यीशु कबर में नहीं थे, अर्थात् पुनर्जीवित हो उठे थे !!

संक्षेप में कहा जाए तो यीशु शुक्रवार की रात्री से लेकर अधिकतम रविवार की प्रातःकाल तक कब्र में रहे. “अधिकतम” शब्द इस लिए कि शनिवार के दिन तो कबर पर पहरा लगा दिया गया था. विश्राम/ शनिवार के दिन महापुरोहितों और फरीसियों ने पिलात के पास जाते है और कहते है, “Sir, we remember what that impostor said while he was still alive, ‘After three days I will rise again’.” अर्थात् “हमें याद है कि जब वह ढोंगी (यीशु) जीवित था तब उसने कहा था, ‘तीन दिन के पश्चात में मैं पुन:जीवित हो उठुंगा’.” अत: आज्ञा दिजिए कि तीन दिन तक कबर पर पहरा दिया जाए, कहीं ऐसा न हो कि उसके चेलें उसके सव को चुरा ले जाए और लोगों से कहने लगें, ‘वह मृतकों में से जीवित हो उठा है’. यदि ऐसा हुआ तो यह अन्तिम धोखा पहले धोखे से भी बुरा होगा. और इस तरह उन लोगों ने कबर के मुंह पर मुहर (seal) लगाकर वहाँ पहरेदारों को बिठा दिया और कबर को सुरक्षित कर दि गई थी. (देखें Mathew 27:62-65).

इस तरह शुक्रवार की रात्री से लेकर रविवार की सुबह तक कुल मिलाकर होते है – दो रात्री और एक दिन. (1) शुक्रवार की रात्री (2) शनिवार का दिन, और (3) शनिवार की रात्री, जिनका योग होगा लगभग छ्त्तीस घण्टे !!

अब कहाँ गई योना (Jonah) की तरह *तीन दिन और तीन रात* (अर्थात् बहत्तर घण्टे, छ्त्तीस का दो गुना) तक भूमि के भीतर रहने की भविष्यवाणी? अब कोई ईसाई / मसीही भाई/बहन कुछ मेथेमेटिकल कसरत करके इस पहेली को सुलझा देंगे तब हमारी जिज्ञासा शांत होगी. यदि योना के तीन दिन और तीन रात तक मच्छ के पेट में रहने की Mathew 12:40 वाली अविश्वसनीय और अन्धविश्वासपूर्ण बकवास वास्तव में स्वयं यीशु ने कही थी (अर्थात यीशु की मृत्यु के सालों बाद सुसमाचार/Gospel लिखने वाले लेखक ने ये शब्द बलात् यीशु के मुख में नहीं डाले थे) तो इससे हास्यास्पद और दुर्भाग्यपूर्ण बात और कोई नहीं हो सकती!! और यदि योना वाली घटना वास्तव में घटी थी और यीशु ने भी उसे सत्य मानकर “तीन दिन और तीन रात तक” भूमि के भीतर रहने की भविष्यवाणी की थी तो स्पष्ट है कि वह भविष्यवाणी सही सिद्ध नहीं हुई थी!!


from Tumblr https://ift.tt/2ohknvh
via IFTTT

Monday, August 27, 2018

नमस्ते जी*वायुसन्निकर्षेप्रत्यक्षाभावाद् दृष्टंलिङ्ग न विद्यते।। १५ ।। ( २ -१ )अर्थात त्वक् इन्द्रिय...

नमस्ते जी

*वायुसन्निकर्षेप्रत्यक्षाभावाद् दृष्टंलिङ्ग न विद्यते।। १५ ।। ( २ -१ )

अर्थात त्वक् इन्द्रिय के साथ वायु का सन्निकर्ष होने पर भी उसका प्रत्यक्ष नही होता, इसलिए उक्त स्पर्श दृष्टलिङ्ग नही है, किन्तु अदृष्टलिङ्ग है अर्थात लिङ्ग तथा लिङ्गी दोनों का प्रत्यक्ष लिङ्ग के दृष्ट होने में प्रयोजक है, जैसे गोव्यक्ति में गोत्त्व लिङ्गी तथा विषाणादि लिङ्ग के प्रत्यक्ष होने से विषाणादि दृष्टलिङ्ग तथा महानसादि ( पाकशाला व रसोईघर ) में धूम और वन्हि ( अग्नि ) के प्रत्यक्ष होने से धूम दृष्टलिङ्ग होता है वैसे स्पर्श नही होता, क्योंकि त्वक् इन्द्रिय से उसका प्रत्यक्ष होने पर भी लिङ्गी वायु का प्रत्यक्ष नही होता, अतः वह अदृष्टलिङ्ग है दृष्टलिङ्ग नही है।

भाव यह है कि *विषयतासम्बन्धेन वर्हिद्रव्यप्रत्यक्ष त्वावच्छिन्नम्प्रति समवायसम्बन्धेन महत्वविशिष्टोद्भूतरूपस्य कारणत्वं* अर्थात विषय के साथ इन्द्रिय के सम्बन्ध का नाम *विषयतासम्बन्ध* है, महत्परिमाण के साथ एक अधिकरण में रहनेवाले उद्भुत को *महत्त्वविशिष्टोउद्भुतरूप* कहते है, विषयतासम्बन्ध द्वारा घट-पटादि बाह्य द्रव्यों के प्रत्यक्ष में समवाय सम्बन्ध से महत्त्व विशिष्टो उद्भूतरूप कारण है अर्थात *यत्र यत्र समवायसम्बन्धेन वहिर्द्रव्यप्रत्यक्षत्वम्* अर्थात जंहा जंहा समवाय सम्बन्ध से महत्त्वविशिष्टोउद्भूतरूप होता है वंहा विषयता सम्बन्ध द्वारा बाह्यद्रव्य का प्रत्यक्ष होता है यह नियम है, जैसा कि *अयं घट:* यह घट है, इस प्रकार घट का प्रत्यक्षज्ञान आत्मा में समवायसम्बन्ध से और घट में विषयतासम्बन्ध से है, क्योंकि उक्त ज्ञान का समवायिकारण आत्मा तथा घट विषय है और घट में *महत्त्वविशिष्टोउद्भुतरूप* समवाय सम्बन्ध से रहता है, इसलिए वह घटरूप बाह्यद्रव्य के प्रत्यक्ष में कारण है परन्तु वायु में उक्त रूप के न होने से उसका प्रत्यक्ष नही होता और उसके प्रत्यक्ष न होने से वायुवृत्ति स्पर्श के प्रत्यक्ष होने पर भी दृष्टलिङ्ग नही होता।

तात्पर्य यह है कि चक्षु:, त्वक् तथा मन इन तीन इंद्रियों से द्रव्य का प्रत्यक्ष होता अन्य से नही अर्थात घ्राण,रसना तथा श्रोत्र से केवल गुण का प्रत्यक्ष होता है गुणी का नही और बाह्यद्रव्य का प्रत्यक्ष चक्षु: वा त्वक् दोनों से होता है अर्थात जिस द्रव्य में “महत्त्वविशिष्टउद्भूतरूप” है उसका उक्त दोनों इंद्रियों से प्रत्यक्ष होता है अन्य का नही और वायु में उक्त दोनों के न पाये जाने से उसका चक्षु: वा त्वक् से प्रत्यक्ष नही होसक्ता किन्तु वह स्पर्शरूप अदृष्टलिङ्गद्वारा अनुमेय है, इसप्रकार वायु के प्रत्यक्ष न होने से उक्त स्पर्श के प्रत्यक्ष होने पर भी वह अदृष्टलिङ्ग है।


from Tumblr https://ift.tt/2Lx4lXg
via IFTTT

नमस्ते जीकोई भी पदार्थ को लक्षित करके जब उनके लक्षणों को जानना हो तब सर्वदा स्मरण हो, कि उस लक्षण...

नमस्ते जी

कोई भी पदार्थ को लक्षित करके जब उनके लक्षणों को जानना हो तब सर्वदा स्मरण हो, कि उस लक्षण में अव्याप्ति, अतिव्याप्ति और असम्भव दोष तो नही है न ?

अव्याप्ति = जिस किसी पदार्थ में लक्षण किया हो और उसी जाति में अन्य व्याप्त न हो।

जैसे सुवर्ण वर्ण की हो उसे गौ कहते है। तो काली और सफेद गौ में अव्याप्ति होगी।

अतिव्याप्ति= जिस पदार्थ का लक्षण दिया वह अन्य जाति में न हो।

जैसे जिसके श्रृङ्ग हो उसको गौ कहते है।

श्रृङ्ग तो भैस बकरी के भी होते है।

असम्भव= जिस लक्षण का कोई अस्तित्व ही न हो।

जैसे जिसका एक खुर हो अर्थात बीच से फटा हुआ न हो उसको गौ कहते है।


from Tumblr https://ift.tt/2MVT5Z8
via IFTTT

नमस्ते जीकल के सूत्र से हमने जानने -समझने का प्रयास किया कि, वायु अदृष्ट लिङ्गी है और उनका गुण...

नमस्ते जी

कल के सूत्र से हमने जानने -समझने का प्रयास किया कि, वायु अदृष्ट लिङ्गी है और उनका गुण स्पर्श लिङ्ग भी अदृष्ट है। तो यंहा प्रश्न यह होता है कि यदि वायु का ज्ञान होने में दृष्ट-लिङ्ग नही है,तो उसका अनुमान कैसे होता है ?

उपरोक्त आशंका का समाधान करते हुए महर्षि ने सूत्र के माध्यम से समाधान किया कि :-

*सामान्योतो दृष्टाच्चाविशेष:।। १६ ।। ( २ - १ )*

अर्थात सामान्योतोदृष्ट अनुमान द्वारा अविशेष: अर्थात सामान्यरूप से वायु की सिद्धि होती है।

अनुमिति के साधन को अनुमान कहते है अर्थात किसी वस्तु के व्याप्त गुणों के कारण गुणी द्रव्य का अनुमान करना।

अनुमान और लिङ्ग यह दोनों पर्याय शब्द है, *दृष्ट* तथा *सामान्योतोदृष्ट* से अनुमान का प्रकार जानना चाहिए, जिस अनुमान से लिङ्ग - लिङ्गी के प्रत्यक्षपूर्वक व्याप्तिरूप सम्बन्ध का प्रत्यक्ष होता है उसका नाम *दृष्ट* और तथा जिस में लिङ्ग के प्रत्यक्ष होने पर भी लिङ्गी के प्रत्यक्ष न होने से, उक्त सम्बन्ध का सामान्यरूप से ज्ञान होता है, उसका नाम *सामान्योतोदृष्ट* है।

जैसे पाकशाला में धूम-अग्नि की व्याप्ति का प्रत्यक्ष होने से अग्नि के अनुमान में धूम *दृष्ट* है और ज्ञानादि गुणों के प्रत्यक्ष होने पर भी उनके लिङ्गी आत्मा का प्रत्यक्ष नही होता, इसलिए यह सामान्य नियम देखाजाता है,कि प्रत्येक गुण, गुणी के आश्रित रहता है; गुणी को छोड़कर नही।

जब हम चलते फिरते, उठते बैठते हम त्वगिन्द्रिय से स्पर्श का अनुभव करते है तब उस स्पर्श गुण के साथ उसका आश्रयद्रव्य अवश्य होना चाहिए। उसके आश्रय द्रव्य के रूप में पृथिवी,जल, अग्नि द्रव्य उपस्थित नहीं, तब उस स्पर्शगुण के आश्रयभूत जिस गुणी अर्थात द्रव्य का अनुमान होता है, वह *वायु* है।

इसी प्रकार जब वस्त्र,पत्ते शाखा आदि में स्पन्दन आदि क्रियाओं में कोई आघातकारी निर्मित्त पार्थिव आदि नही दिखता, तो भी स्पन्दन आदि क्रियाएं होती है; तो उन कम्पन आदि क्रियाओं का प्रवर्तक अर्थात निर्मित होना ही चाहिए, और वह निर्मित्त वायु ही है। इसलिए सामान्योतोदृष्ट भी वायु की सिद्धि में सामान्य हेतु है।


from Tumblr https://ift.tt/2Lx4dae
via IFTTT

नमस्ते जी*तस्मादागमिकम्।। १७ ।। ( २ -१ )* तस्मात् । आगमिकम् ।।अर्थात ( तस्मात् ) उक्त अनुमान से...

नमस्ते जी

*तस्मादागमिकम्।। १७ ।। ( २ -१ )*

तस्मात् । आगमिकम् ।।

अर्थात ( तस्मात् ) उक्त अनुमान से स्पर्श के आश्रयभूत जिस द्रव्य की सिद्धि होती है ( आगमिकम् ) वह द्रव्य वायुसंज्ञा वेद प्रमाण सिद्ध है।।

यद्यपि बताए गए अनुमान से केवल स्पर्श के आश्रयभूत द्रव्य की सिद्धि होती है वायु संज्ञा की नहीं तथापि उसकी वायुसंज्ञा में वेद प्रमाण है जिसे ऋग्वेद, यजुर्वेद, तैत्तिरीय सहिंता आदि में अनेक प्रमाण उपस्थित है जैसा कि *प्राणाद्वायुराजायत*…. यजु० में प्रतिपादिन किया हुआ है की परमात्मा की प्राणशक्ति से वायु की उत्पत्ति होती है। *वायवायाहि …* ऋग्. *इषे त्वोर्जेत्वा वायवस्थ.. यजु०*

वायु बहुत शीघ्र गति वाली देवता है। वायुश्च सर्ववर्णो अयं सर्वगन्धवह: शुचि:

अर्थात यह वायु सभी वर्णों वाला, सम्पूर्ण गन्धों को बहाने वाला और पवित्र है। और *वायु* यह अन्वर्थक अर्थात भाव के अनुकूल व सार्थक अर्थात जो उपयुक्त नाम जो अपना अर्थ स्वयं प्रकट करता है।

*वाति गच्छतिति इति वायु:* अर्थात जो गति करती है, वह वायु कहाती है।


from Tumblr https://ift.tt/2ofGphU
via IFTTT

नमस्ते जीउक्त आशंका का समाधान करते हुए महर्षि कणाद बताते है कि:- *संज्ञाकर्म त्वस्मद्विशिष्टानां...

नमस्ते जी

उक्त आशंका का समाधान करते हुए महर्षि कणाद बताते है कि:- *संज्ञाकर्म त्वस्मद्विशिष्टानां लिङ्गम्।। १८।। ( २ - १ )*

नामकरण अर्थात किसी वस्तु का नाम रखना तो हमसे विशिष्टों का साधक है।

जिन पदार्थो को हम प्रत्यक्ष नहीं देखते, ऐसे पदार्थो का नाम रखना उन्ही का कार्य है, जो उन पदार्थों की विशेषताओं के अनुसार जिन्होंने उन पदार्थों को प्रत्यक्ष से जाना है। ईश्वर सभी पदार्थों के गुणधर्मों को जानता है; क्योंकि उसने इन पदार्थों की रचना की है। उसी ने सर्गादिकाल में वेदरूप से इनके नामों का संकेत किया। आगे साक्षात् - कृतधर्मा ऋषियों एवं आचार्यों ने बहुत से नाम संकेतो की कल्पना की है। उन ऋषियोने भी जानकर दूसरों को जनाया।

यह उक्त सूत्र से संकेत मिल रहा है, की अस्मद् अर्थात ‘हमसे’ विशिष्टानां अर्थात विशिष्ट

वि+ शिष्ट = जो अच्छी तरह धर्म का पालन करता हो, आचार व्यवहार में निपृण हो ,शांत,धीर शिक्षित,बुद्धिमान हो वह विशिष्ट होता है।

अस्मदादिकों सदृश व्यक्तियों के वाक्यों में भ्रम,प्रमाद विप्रलिप्सा आदि दोषों के कारण अप्रामाणिकता की आशंका हो सकती है। अर्थात हमलोगों के समान मनुष्यो में किसी में कम तो किसी में अधिक मात्रा में उक्त दोष पाए जातें है; किन्तु सर्वज्ञ, सर्वव्यापक,सर्वान्तर्यामी परमेश्वर तथा साक्षात् - कृतधर्मा, रजोगुण- तमोगुण के प्रभाव रहित, निर्मलबुद्धि वाले ऋषियों के वाक्यों में अप्रामाणिकता की आशंका नही रहती। अतः अप्रत्यक्ष पदार्थों का भी नामकरण होना हमसे विशिष्टों परमेश्वर और योगियों का ज्ञापक अर्थात साधक ( लिङ्ग ) है।

क्रमशः


from Tumblr https://ift.tt/2BO7geH
via IFTTT

नमस्ते जीहमने वायु की सिद्धि के पश्चात यह जानने का प्रयास किया कि, वायु को वायु संज्ञा से जाना जाता...

नमस्ते जी

हमने वायु की सिद्धि के पश्चात यह जानने का प्रयास किया कि, वायु को वायु संज्ञा से जाना जाता है उनमें क्या प्रमाण है, तो यंहा वेद् स्वतः प्रमाण के स्वरूप में ऋषि कणाद ने कहा कि वेद् ईश्वर की वाणी है और ईश्वर ने ही सृष्टि की उत्पत्ति काल में ही पदार्थो के नाम का तथा उनके गुण, कर्म स्वभाव का संकेत वेद रूपी ज्ञान से हम सब मनुष्यों के लिए दिया है।

जैसा कि *स दाधार पृथिवी द्यामुतेमाम्…ऋग्वेद ८। ४ । १७* परमेश्वर पृथिवी आदि सब लोगों पालन करता है इत्यादीं मंत्रों से जो भूमि आदि की पृथिवी आदि संज्ञा, *सुसमीद्धाय सोचिषेधृतं तीव्रं जूहोतन…यजुर्वेद ३। २* प्रज्वलित अग्नि में हवि प्रदान करें, इत्यादि मंत्रों से अग्निहोत्रादि इष्टकर्मो का विधान तथा *गांमाहि ँ सी: यजुर्वेद १३। ४३* गौ आदि पशुओं की हिंसा न करें इत्यादि गौ आदि पशु हिंसारूप अनिष्ट कर्मों का निषेध वेदों में किया है वह उनके ईश्वरोक्त होने में प्रमाण है।

भाव यह है कि *नहिदृशस्यग् र्वेदादि लक्षण शास्त्रस्य सर्वज्ञ गुणान्वितस्य सर्वज्ञादयन्त: सम्भवोअस्ति*

अतीत, अनागत तथा वर्तमान अर्थों के प्रतिपादक ऋग्वेदादि चारों वेदों की उत्पत्ति किसी सर्वज्ञ के बिना नही होसक्ति इसलिए भूतादि अर्थों के प्रतिपादनपूर्वक संज्ञा कर्मादि का विधान वेदों के ईश्वरोक्त होने में प्रमाण है।

लोक में यह देखा जाता है,कि व्यक्ति जिस पदार्थ का प्रत्यक्ष अथवा प्रत्यक्षसदृश निश्चयात्मक अनुभव करता है, उसीका नामकरण करता है। वायु आदि हमारे दृष्टिगोचर नही है, जिनका हम नामकरण करते। अतः वेद में हमसे विशेष अर्थात ईश्वर ने ऐसे पदार्थो का नामकरण किया है। इसी प्रकार वैदिक ग्रन्थों में साक्षात्कृतधर्मा ऋषियों ने नामकरण किया है।

*ऋग्वेद १०। ८२। ३ में …यो देवानां नामधा…* अर्थात जो समस्त ब्रह्मांड का रचयिता और सबको जाननेवाला ईश्वर दिव्यगुणों वाले वायु आदि का नाम रखनेवाला है….

मनुसमृत्ति, प्रत्येक आस्तिक दर्शनों के ऋषियों ने पूर्ण विश्वास के साथ एक स्वर में वेद को परम प्रमाण स्वीकार किया है।

सृष्टि की रचना और वेदों के प्रतिपादन में भी पुर्णतः औचित्य प्रतीत होता है।

यदि किसी मनुष्य द्वारा वेद की रचना होती तो सृष्टि में स्थित प्रकृति और वेद ज्ञान का पुर्णतः सामंज्जस्य नही होता।

क्योंकि कोई भी मनुष्य अपने जीवन में बनी बनाई विद्या में भी एक दो अधिक तो चार से पांच विषय मे ज्ञाता हो सकता है, किन्तु उन विषयों में भी पुर्णतः ज्ञाता हो उनका कोई निश्चिन्त नही होता।

हम जो भी आविष्कार को देखतें है तो उन आविष्कारों के नियत और सीमित विषय ही हुए है, किन्तु ब्रह्माण्ड में तो अनगिनत विषय है, जिसका पुर्णतः ज्ञान को जानना मनुष्य की बुद्धि से परे है।

अतः हमें यही जानना चाहिए की वेदों के द्वारा दिया गया ज्ञान परमपिता परमेश्वर ने हम मनुष्यो के कल्याण हेतु ही दिया है।

जिसका हम सब आज्ञाकारी बने।


from Tumblr https://ift.tt/2MVTlY0
via IFTTT

नमस्ते जी*द्रव्यगुणयो: सजातीयारम्भकत्वं साधर्म्यम्**द्रव्याणि द्रव्यान्तरभारभन्ते गुणाश्च...

नमस्ते जी

*द्रव्यगुणयो: सजातीयारम्भकत्वं साधर्म्यम्*

*द्रव्याणि द्रव्यान्तरभारभन्ते गुणाश्च गुणान्तरम्*

*द्रव्यणांम् द्रव्यं कार्य समान्यम्*

उपरोक्त सूत्रों से सिद्ध होता है, की ब्रह्माकुमारी वाले वाक छल का केवल प्रयोग करतें है।

सिद्धान्त के अनुरूप तो कार्य होगा ही।

अर्थात रज - वीर्य किसी भी जाति को उत्पन्न करने में समवायिकारण है, अर्थात द्रव्य से द्रव्य उत्पन्न होगा और जो द्रव्य का समवायिकारण अन्य द्रव्य के समवायिकारण के *संयोग* से अर्थात असमवायिकारण से अपने सजातीय को उतपन्न करेंगे जिस में निमित्तकारणस्त्रीलिङ्ग और पुंलिङ्ग रहेंगे।

कोई भी एक समवायिकारण द्रव्य से कार्यद्रव्य की उत्पत्ति नही होगी। अर्थात अनेक ( दो व दो से अधिक ) कारणद्रव्यों से एक कार्यद्रव्य कि उत्पत्ति होगी।

और अन्त्यावयवी कार्यद्रव्य से भी अन्य कोई कार्यद्रव्य की उत्पत्ति नही होती यह सार्वभौमिक सिद्धान्त है।

अतः किसी भी कार्यद्रव्य की उत्पत्ति में समवायिकारण के आधार पर ही होता है।


from Tumblr https://ift.tt/2Lwpu3E
via IFTTT

नमस्ते जीपृथिवी,जल,अग्नि और वायु के लक्षणों को महर्षि कणाद के द्वारा संलग्न सूत्रों के माध्यम से...

नमस्ते जी

पृथिवी,जल,अग्नि और वायु के लक्षणों को महर्षि कणाद के द्वारा संलग्न सूत्रों के माध्यम से जानकर अब हम क्रमानुसार आकाश द्रव्य को जानने समझने का प्रयास करेंगे।

*निष्क्रमणं प्रवेशनमित्याकाशस्य लिङ्गम् ।। २० ।। ( २ - १ )*

अर्थात निष्क्रमण और प्रवेशन यह दोनों आकाशसिद्धि में लिङ्ग है।

स्पर्शवाले द्रव्यका भीतर बाहर निकलने का नाम *निष्क्रमण* तथा बाहर से भीतर जाने का नाम *प्रवेशन* है, अर्थात जो जो द्रव्य स्पर्श गुण से युक्त हो उनका निष्क्रमण तथा वहिर्गमन यह दोनों और प्रवेशन तथा अन्तर्गमन यह दोनों पर्याय्य शब्द है, जिस में हो वह आकाशसिद्धि में लिङ्ग है।

*यत्रधुमस्त्त्र वन्हि:* अर्थात जंहा धूम है वंहा अग्नि है, अर्थात जिस प्रकार अग्निसिद्धि में धूम लिङ्ग है इसीप्रकार *यत्र स्पर्शवतो द्रव्यस्यनिष्क्रमणंप्रवेशनञ्चतत्राकाश*

अर्थात जंहा स्पर्शवाले द्रव्य का निष्क्रमण तथा प्रवेशन है,वंहा आकाश है, इसी प्रकार आकाशसिद्धि में स्पर्शवाले द्रव्य का निष्क्रमण और प्रवेशन भी लिङ्ग है।

तात्पर्य यह है कि जैसे अग्नि के विना धूम नही होसक्ता वैसे ही आकाश के बिना निष्क्रमण तथा प्रवेशन नही होसक्ता वह उसकी सिद्धि में लिङ्ग होना उचित है; अतः अग्निसिद्धि में धूम की भांति निष्क्रमण तथा प्रवेशन यह दोनों भी *आकाशसिद्धि* में लिङ्ग है।


from Tumblr https://ift.tt/2oaTRng
via IFTTT

*बेरोजगारी से आतंकवादी नहीं बनते*कोंग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जी ने हाल ही में एक विचार दिया कि...

*बेरोजगारी से आतंकवादी नहीं बनते*

कोंग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जी ने हाल ही में एक विचार दिया कि बेरोजगारी से आतंकवादी बनते हैं। यह विचार पूर्णतया गलत व निराधार है। क्योंकि आतंकवादियों का इतिहास खंगालें तो पता चलेगा कि सभी आतंकवादी पढ़े लिखे व अमीर थे –

ओसामा बिन लादेन~ सिविल इंजीनियर

अबू-बकर-अल-बगदादी~ पी.एच.डी.

अल जवाहिरी~ सर्जन

हाफिज सईद~ प्रोफेसर

मसूद अजहर~ सॉफ्टवेर इंजिनीयर

रियाज भटकल~ इंजिनियर

अफजल गुरु~ प्रोफेसर

याकूब मेमन~ चार्टर्ड अकॉउंटेन्ट

भारत मे तो करोड़ों लोग गरीब हैं पर उन्होंने कभी isis का दामन नहीं थामा।

व्यक्ति अज्ञानता, गलत शिक्षा व बुरी संगत के कारण ही अपराध की राह पकड़ता है ,गरीबी के कारण नही।

सही धर्म का सही ज्ञान होगा तो व्यक्ति आतंकवादी कभी नहीं बनेगा क्योंकि धर्म में लिखा हुआ है “सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयः ” अर्थात समस्त संसार के लोग सुखी रहे । सच्चा धर्म प्रेम व भाईचारे का सन्देश देता है, वैमनस्य व हिंसा का नहीं। धार्मिक व्यक्ति कभी भी आतंकवादी नहीं हो सकता और आतंकवादी कभी भी धार्मिक नहीं हो सकता।

सन्दीप आर्य


from Tumblr https://ift.tt/2Lwp1hU
via IFTTT

आयुर्वेद को *अथर्वेद का उपवेद* माना जाता...

आयुर्वेद को *अथर्वेद का उपवेद* माना जाता है।

https://drive.google.com/file/d/1UUFT0yHIKzCcz08EsfX4u–Hglaix4Fl/view?usp=drivesdk

सुश्रुत संहिता (Sushrut sanhita)

217 MB - आयुर्वेदिक पुस्तक


from Tumblr https://ift.tt/2MRAZrk
via IFTTT

आयुर्वेदिक ग्रन्थ _*चरक संहिता*_ 🚩🚩🚩आयुर्वेद हमारे वेदों का उपवेद है जिसे *अथर्वेद* का *उपवेद* कहा...

आयुर्वेदिक ग्रन्थ _*चरक संहिता*_ 🚩🚩🚩

आयुर्वेद हमारे वेदों का उपवेद है जिसे *अथर्वेद* का *उपवेद* कहा जाता है।

चरक संहिता - भाग -1

https://drive.google.com/file/d/1wvUURdo1ERf-BC4wtA10cR5-8O7hhWJK/view?usp=drivesdk

चरक संहिता - भाग -2

https://drive.google.com/file/d/1H205PbA4zHUj7-1xFIOOGwxgLl6hLx1n/view?usp=drivesdk

👆🏼👆🏼 लिंक पर click करके डाउनलोड करें। 🙏🏻


from Tumblr https://ift.tt/2Lwpelc
via IFTTT

Monday, August 13, 2018

Sunday, August 12, 2018