🌻🌻ओ३म्🌻🌻
🌷पथरी🌷
(1) उत्तम श्रेणी की चाय १० ग्राम लें।१० ग्राम चाय को एक कप पानी में उबालकर पिलाएँ।चाय को अच्छी प्रकार उबालें।८-१० उबाल आ जाने चाहियें।छानकर पिला दें।१५ दिन तक पिलाने से पथरी निश्चितरुप से निकल जाएगी।
(2) केले के फूल का काढ़ा (२० ग्राम फूल को २५० ग्राम पानी में उबालें।गुनगुना पिलाएँ।)बनाकर पिलाने से पथरी गल-गलकर निकल जाती है।
(3) अपामार्ग(चिरचिटा,ओंघा) की जड़ ६ ग्राम को पानी में पीसकर प्रातः-सांय पीने से गुर्दे की पथरी कट-कटकर निकल जाती है।
(4) सफेद प्याज का रस २५ ग्राम,यवक्षार २ ग्राम-दोनों को मिलाकर प्रातः-सांय पिलाने से कुछ ही दिनों में पथरी घुलकर निकल जाती है।पथरी चाहे गाल ब्लेडर में हो अथवा पित्ताशय में-दोंनो के लिए अचूक है।
(5) इन्द्र जौ,काला जीरी,काला नमक,बायबिन्ग-चारों बराबर-बराबर लेकर कूट-पीसकर चूर्ण बना लें।४-४ ग्राम दवा दिन में तीन बार गुनगुने पानी से लें।पथरी टुकड़े-टुकड़े होकर निकल जायेगी।
(6) बीस ग्राम कुलथी को २५० ग्राम पानी में औंटाएँ।जब चौथाई पानी रह जाये तब उतारकर छान लें और गुनगुना सा रोगी को पिला दें।प्रातः-सांय दो बार दें।पथरी गलकर मूत्र मार्ग से निकल जायेगी।
रोगी को रोटी के साथ भी कुलथी की दाल खाने को दें।
(7) नीम के पत्तों की राख ६ ग्राम फाँककर ऊपर से पानी पीएँ।कुछ दिन के प्रयोग से पथरी गल जाती है।
(8) प्रतिदिन प्रातः गोमूत्र ५० ग्राम पीएँ और शाम को ३ ग्राम फिटकरी एक गिलास पानी में घोलकर पीएँ।४० दिन सेवन करें,पथरी गलकर निकल जाएगी।परीक्षित है।
(9) चीड़ की लकड़ी का चूर्ण आधा ग्राम से दो ग्राम तक जल के साथ एक मास तक खाने से पथरी रोग अवश्य नष्ट होता है।
(10) पीपल की कोंपलें ७,कालीमिर्च ५ -दोनों को ठण्ड़ाई की भाँति घोटकर एक गिलास पानी में मिलाकर पिला दें।३ दिन प्रयोग करें।पथरी गलकर निकल जायेगी।
(11) तुलसी के बीज ३० ग्राम,खाने का सोड़ा १० ग्राम।तुलसी के बीजों को अच्छी प्रकार पीसकर इसम़े खाने का सोडा मिला लें।प्रतिदिन ४-४ ग्राम दवा प्रातः सांय छाछ के साथ पिलाएँ।छोटी पथरी टुकडे-टुकडे होकर मूत्र मार्ग से निकल जायेगी।जिनका आपरेशन हुआ है ,वे यदि इसका प्रयोग करें तो दोबारा पथरी नहीं बनेगी।
(12) १५० ग्राम सज्जी लेकर बारीक पीस लें।६ ग्राम दवा प्रतिदिन प्रातः गाय की छाछ में मिलाकर ३ सप्ताह तक पिलाएँ।गुर्दा और मसाने की पथरी के लिए रामबाण हैं।
from Tumblr http://ift.tt/1Pyu4gR
via IFTTT
No comments:
Post a Comment