Wednesday, June 21, 2017

“तन आत्म ब्रह्म युजन है योग” ”युज“ धातु का अर्थ है युजन या अटूट जोड़ । इससे योग शब्द बनता है । स्पष्ट...

“तन आत्म ब्रह्म युजन है योग”

”युज“ धातु का अर्थ है युजन या अटूट जोड़ । इससे योग शब्द बनता है । स्पष्ट है जहां युजन नहीं है वहां योग नहीं है । आज के युग के अधिकांश प्रचलित योग युजन नहीं तोड़ है । मूल ”योग“ अर्थ के ये हत्यारे हैं । ”मैं आत्मा हूँ“ योग नहीं है कि इसमें आत्मा का तन से ब्रह्म से टूटन है । ”मैं ब्रह्म हूँ“ भी योग नहीं है कि इसमें तन, आत्मा से टूटन है जो लिखने कहने की अवस्था में असंभव है, योग शब्द योग की सच्ची कसौटी है । ”चिन्तनहीन रह जाना“ योग की संपूर्ण अभाव है । अभाव योग हो ही नहीं सकता। योग का अर्थ ही सकारात्मक है । तन आत्म ब्रह्म सकारात्मक संबंध योग है । जहां तन नहीं है वहाँ मृत्यु है । योग कहाँ है । यदि मृत्यु नहीं है तो मोक्ष है अर्थात् बंधनहीनता है तो उलट योग है योग कहा हैं ? योग बड़ी ऊँची सकारात्मक व्यवहार स्थिति है । तन आत्म ब्रहम युजन है योग, समन्वयीभूत समग्र है योग।

योग निश्चितः ”अयोग“ नहीं है । यह अर्थयोग भी नहीं है, यह कसरत नहीं है, प्राणायाम नहीं है, आसन क्रम नहीं है, एकाग्रता नहीं है, धारणा नहीं है, ध्यान नहीं है, समाधि नहीं है, योग टुकड़ा है ही नहीं। ये सब टुकड़े होने से चित्त की वृत्तियाँ हो जायेंगी । वृत्ति निरोध के साथ साथ स्वस्वरूप स्थिति योग है । समग्र सहज युजन सिद्धि योग है । अति आत्म साधना योग है ।

इस योग का अति आत्मा साधना का एक प्रारूप इस प्रकार है:

(1) स्थिर सुख्म आसनम
(2) स्व आकलन
(3) सलोडम या सओडम
(4) विलोडम या विओडम
(5) नाड़ी शोधक सओडम
(6) नाड़ी शोधक विओडम
(7) आरोह इमम सुखम रथम

1. तन सुतन सतापूर्त
2. कर्मेन्द्रिया सुकर्मेन्द्रियां सुपथ
3. ज्ञानेन्द्रियां सुानेन्द्रियां सुथमा सुनियमा
4. मना सुमना शिदंकल्पम
5. प्रज्ञा सुप्रज्ञा ऋतंभरा
6. मेधा सुमेधा श्रृतंभरा
7. बोधा सुबोधा सत्यंभरा
8. गुहा सुगुहा अथंभरा
9. अंतसा अतंतस स्वंभरा
10. चैतन्य आत्मा सुआत्मा अति आत्म भरा
11. अति आत्म
12. अति आत्मतर
13. अति आत्म जय
14. अगाओ
अगाओ, अगाओ, अगाओ……………..(कम से कम इक्कीस मिनट तक)
(7) क्रम संख्या (14) से (1) तक दुहरायें

फिर क्रमशः (6), (5), (4), (3), (2), (1),

साधना के हर चरण हर उपचरण पश्चात तनिक समय चरण अर्थ पर विचार करना है ।

यह समन्वीभूत समग्र योग का एक क्रम है । साधनावस्था विचार कार्य बीज होता है । यह विचार क्रमशः सहज धीमी सशक्त गति मानव के जीवन कर्मों में उर्ध्व गति परिवर्तन करता है । स्व स्वास्थ्य संस्थान - अनाहत संस्थान - क्रमशः सशक्त करता है, सशक्त करता है, समन्वयीभूत समग्र योग मानव संपूर्णीकरण करता है ।

”युज“ धातु का अर्थ है ”सुबंध“ जिस योग में तन, कर्मेन्द्रियां, ज्ञानेन्द्रियां, मन, प्रज्ञा, मेधा, बोधा, गुहा, अंतसा, आत्म, अति आत्म ”सुबन्ध“ है । वह योग है, सुबन्धता योग की वैज्ञानिकता है । योग ”सुबन्धीकरण“ की श्रेष्ठ प्रक्रिया है । ”अति आत्म“ विश्वमात्मा है जो विश्वपार सुपार अतिपार है । इसका गुणात्मक स्वरूप अति आत्म, अति आत्मतर, अति आत्मतम है । अति आत्मतम समन्वय को उच्चतम सुक्ष्मतम अवस्था है । तन से अति आत्म तक की कड़ियों में एक सुसम्बन्ध है ।

योग का एक आधारभूत शब्द शांति है । अंर्तसंबंधित स्तरों में तन स्तर से आत्म स्तर का सूक्ष्म संबंध है । संधियां क्रमिक हैं । इन अर्न्तसंबंधों एवं संधियों के परिवर्तनों में स्धैर्य और संतुलन होना चाहिए । प्रारंभिक साधक प्रायः संधियों पर स्धैर्य और संतुलन न सिद्ध कर सकने के कारण साधना संधियों पर अटक जाते हैं । कभी ठहरने लग जाते हैं कभी भटक जाते हैं । संपूर्ण योग साधना में शांति धारणा अर्थात स्धैर्य एवं संतुलन आवश्यक है । समन्वयीभूत योग दिवस दिवस व लाभप्रद है । यह जीवन व्यवहारों को भी स्धैर्य एवं संतुलन देता है । इससे क्रोध, आवेग, उत्तेजनापूर्ण व्यवहारों का शमन होता है व्यक्ति का चिन्तन तथा कार्य सुचिन्तित तथा आयोजनमय होते हैं । योग का स्वरूप वैज्ञानिक होने के कारण यह जीवन को भी वैज्ञानिक विधि सम्मत करता है । सहजतः विज्ञान जीवन दृष्टिकोण जीवन को सफल समृद्ध करता है ।

शरीर में तीन क्रियायें स्पष्ट हैं एक स्वैच्छिक चालन, दो स्वचालन तीन अचानक चालन । इसके पश्चात अचालन क्षेत्र है । स्वैच्छिक चालन में हाथ, पैर, जबान, अर्ध स्वैच्छिक चालन में वायु, उपायु, आंख, कान, नाकादि, स्वचालन में पलक झपकाना, श्वास प्रश्वास, हृदय धड़कनादि आते हैं । चालन में सहज सहता क्रियायें, पलक पर कुछ गिरते उसका झपना, कांटे आग पर पैर पड़ते खींचना आदि हैं । इसके पश्चात व्यापक अचालन क्षेत्र हैं । ये क्षेत्र भी आपस में अर्न्तसंबंधित हैं । इनमें भी संधियां, उपसंधियां हैं । समन्वीभूत योग या असमन्वीभूत योग इन समस्त संधियों उपसंधियों तथा अर्न्तसंबंधों को भी शांतिमय अर्थात स्धैर्य और संतुलन से पूर्ण कर देता है ।

भारतीय सांस्कृतिक मनोविज्ञान के सशक्तिकरण के सिद्धान्त स्पष्ट हैं । पाश्चात्य चेतन, स्वप्न अवचेतन, कामभाव, इगो मानव की अस्पष्ट धारणाओं की अपेक्षा समन्वयीभूत योग साधना प्रारूप की अवधारणाओं में निश्चित वैज्ञानिक क्रमबद्धता का सूक्ष्म धरातल है । यह स्वस्थ भौतिकी, तन कर्मेन्द्रियाँ, ज्ञानेन्द्रियाँ मना, प्रज्ञा, मेधा, बोधा, गुहा, अंतसा, आत्मा (चैतन्या) के क्रमशः सत, सुपथ, सुनियम, सुभ संकल्प, ऋत श्रृत, सत्य, अर्थ, स्व, अति आत्म गुण भाव भी देता है । भारतीय दर्शन में जागृत स्वप्न, सुषुप्ति, तुरीय, तुरीयातीत अवस्थायें तथा अन्नमय, प्राणमय, मनोमय, विज्ञानमय, आनंदमय कोष सुस्पष्ट हैं तथा इनका और वैज्ञानिक स्तरीकरण भी स्पष्ट संभव हे । दुखद तथ्य यह है कि भारत उपलब्ध वैज्ञानिक तत्वों का अवैज्ञानिक प्रयोग करता है जबकि पाश्चात्य अवैज्ञानिक तत्वों का भी वैज्ञानिक प्रयोग करता है ।

स्नायुमंडलीय विज्ञान यह तथ्य ढूंढ चुका है कि मानव स्नायुमंडल में स्वैच्छिक एवं सहजिक दो प्रकार की तंत्रिकाएं हैं । उसे इस तथ्य का भी आभास हो चुका है कि कहीं गहन हड्डी मज्जा में स्वस्वास्थ्य संस्था कार्यरत है । भारतीय संस्कृति इसे अनाहत केन्द्र कहती है । अष्टचक्र योग अनाहत केन्द्र और स्वैच्छिक एवं सहजिक स्नायु मंडलों के साथ संपूर्ण व्यवस्था के सुकरण का समन्वयीभूत योग है ।

समन्वयीभूत योग चेतना का वैज्ञानिक सूक्ष्मीकरण अर्थात विस्तृतीकरण है । इसके पश्चात उसका अस्तित्व में अवतरणीकरण है । पूरी की पूरी प्रक्रिया सुस्तरीकृत होने से सहज अभ्यासगम्य है और वैज्ञानिक विधि सहमत होने से विज्ञान है । अतः हर एक के लिए समान लाभ प्रद है । विस्तृतीकृत चेतना का अवतरीकरण एक अति महत्वपूर्ण सुसंगतिकरण प्रक्रिया है । यह स्नायुमंडल के विभिन्न स्तरों इड़ा, पिंगला, सुषुम्णा, मना, प्रज्ञा, मेधा, बोधा, गुहा, अंतसा, चैतन्या के ताने बाने का तन्वम है । इसके साथ ही साथ यह शरीर के कोषिका समूह जैनेटिक कोड समूह, आयनिक समूह, आण्विक समूह, एन्जाइम समूह, अल्प महासत्वीय, गुरुत्वान, चुम्बकान, विद्युतान, ज्योतान, (फोटाम सूक्ष्म) समूहों का भी परिमार्जन सिद्धि तथा खान पान व्यवहार ज्ञान के अनुरूप करता है । एक पंक्ति में कहा जाये तो समन्वयीभूत योग का क्षेत्र अति आवश्यक है । यह मानव है सर्वागणीय विकास का आधारभूत तथ्य है ।

स्व. डॉ. त्रिलोकीनाथ जी क्षत्रिय
पी.एच.डी. (दर्शन - वैदिक आचार मीमांसा का समालोचनात्मक अध्ययन), एम.ए. (दर्शन, संस्कृत, समाजशास्त्र, हिन्दी, राजनीति, इतिहास, अर्थशास्त्र तथा लोक प्रशासन), बी.ई. (सिविल), एल.एल.बी., डी.एच.बी., पी.जी.डी.एच.ई., एम.आई.ई., आर.एम.पी. (10752)


from Tumblr http://ift.tt/2trXLJK
via IFTTT

Tuesday, June 20, 2017

जीवन में गुरु का बडा महत्व है परन्तु गुरु यदि आत्मा परमात्मा की सत्ता से इन्कार करे,यज्ञ योग वेद की...

जीवन में गुरु का बडा महत्व है परन्तु गुरु यदि आत्मा परमात्मा की सत्ता से इन्कार करे,यज्ञ योग वेद की निन्दा करे,संयम सदाचार की शिक्षा न दे,कान में मंत्र फूके,किसी मनघडंत मंत्र की दीक्षा देकर उसको गुप्त रखने को कहे,अपने चरण धोकर उसे चरणामृत समझ पीने को कहे,जीव को परमात्मा का अंश माने, परमात्मा को साकार कहे,परमात्मा का अवतार माने, ओम् जप की महिमा न बताये ..तो समझ लेना वह गुरु नहीं गुरु घंटाल है। मातृमान् पितृमान् आचार्यवान् पुरुषो वेद : ( शतपथ) अर्थात जब तीन वेदानुकूल उत्तम गुरु हों तब ही मनुष्य सही अर्थों में मनुष्य बनता है, सही अर्थों में ज्ञानवान, चरित्रवान, संकल्पपवान धार्मिक व ईश्वर भक्त बनता है । आज लाखों गुरुघंटाल लाखों चेले चेलियां मूंड कर अपने अपने मत सम्मप्रदाय व आश्रम बना कर बैठे हैं । ये सब मायाजाल महाभारत युद्धोपरान्त गुरुकुल शिक्षा प्रणाली के पतन का ही परिणाम है जो नित नये मत सम्प्रदाय व भगवान खडे हो रहे हैं । ऐसे भी मत हैं जो पांच मकार अर्थात मद्य मांस मीन मुद्रा मैथुन को अपनाने में मुक्ति मानते हैं, ऐसे भी मत हैं जो पांच ककार अर्थात केश कंघा कृपाण कच्छा और कडा धारण करने मेंं ही मुक्ति मानते हैं, ऐसे भी मत हैं जो देवी देवताओं को बलि देने व गंगा स्नान में मुक्ति मानते हैं,ऐसे भी मत हैं जो ईसा मसीह,यीशू यहोवा,मुहम्मद, राम,कृष्ण,शिव,कबीर, नानक व अपने अपने गुरुओं को ही परमात्मा मान कर पूजने में मुक्ति मानते हैं, ऐसे भी मत हैं जो चुपचाप बैठे रहने को ही ध्यान समाधि परमज्ञान व मुक्ति का मार्ग बताते हैं !! करोडों ऋषि मुनियों व वेद का तो एक ही उपदेश है- ईश्वर एक है,धर्म एक है,धर्म ग्रन्थ एक है । जब तक विश्व में भिन्न भिन्न मत मतान्तरों का विरुद्धावाद विरोधाभास व लडाई झगडा समाप्त नहीं होगा विश्व में एकता व शान्ति नहीं हो सकती ।
…डा मुमुक्षु आर्य


from Tumblr http://ift.tt/2soMxHx
via IFTTT

1• वेद क्या हैं ? =========== मंत्र-संहिताओं का नाम वेद है। इनको श्रुति भी कहते हैं। वेद शब्द...

1• वेद क्या हैं ?
===========
मंत्र-संहिताओं का नाम वेद है। इनको श्रुति भी कहते हैं। वेद शब्द संस्कृत के विद् धातु से बना है जिसका अर्थ होता है ज्ञान। अतः वेद शास्वत ज्ञान की पुस्तकें हैं।

2• वेद की प्रमाणिकता को लगभग
सभी क्यों स्वीकार करते हैं….?
======================
आज हिंदू समाज में जो भी धर्म ग्रंथ मिलते हैं, उन सबका आदि-स्त्रोत वेद हीं है। ऐसा सभी ग्रंथ मानते भी हैं। महर्षि दयानंद सरस्वती जी ने स्पष्ट कहा है कि चारों वेद ईश्वरीय होने के कारण स्वतःप्रमाण हैं परन्तु यदि अन्य ग्रन्थों के विचार भी वेदानुकूल हो तो उनके उस भाग को परतः प्रमाण माना जाए।

मनुस्मृति में कहा है, “ वेदोऽखिलो धर्ममूलम ” “ धर्म जिज्ञामानानां प्रमाणं परमं श्रुतिः”( मनुस्मृति 2.13 ) यानी वेद धर्म का मूल है एवं धर्म के जिज्ञासुओं को वेद को ही प्रमाणिक मानना चाहिए।

वेद और सभी दर्शन वेदवाक्यों को ही प्रमाणिक मानते हैं। श्रुति प्रामाण्याच्च ( न्याय 3.1.32 ), श्रुत्या सिद्धस्य नापलापः ( सांख्ख 2.47 ),

महाभारत में वेदप्रमाणविहितं धर्म च ब्रवीमि ( शान्ति पर्व 24.18 ), वेदाः प्रमाणं लोकानाम् ( शान्ति पर्व 260.9 ) “ लोकों के लिए वेद ही प्रामाणिक है; वेद-प्रमाणित धर्म ही कह रहा हूँ ” आदि।

बृहस्पति एवं जाबाल ऋषि कहते हैं कि स्मृति और वेद में मतभेद होने पर वेद को ही प्रमाणिक माना जाए। अतः वेद और वेदानुकूल विचार ही प्रामाणिक हैं, ऐसा सभी आचार्य मानते हैं।

3• वेद अध्ययन का अधिकार किसको हैं ?
===========================
प्रत्येक मनुष्यमात्र को वेद पढ़ने एवं आचरण करने का पूर्ण अधिकार है। ऐसा अधिकार स्वयं वेद ने ही दिया है :-

यथेमां वाचं कल्याणीमावदानि जनेभ्य। ब्रह्मराजन्याभ्यां शूद्राय चार्याय स्वाय चारणाय।। ( यजुर्वेद 26.2 )

“ हे मनुष्यों ! मैं ईश्वर जैसै ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य, शूद्र और स्त्री, सेवक आदि और उत्तम लक्षणयुक्य प्राप्त अन्त्यज के लिए वेदरूप वाणी का उपदेश करता हूँ, वैसे आप लोग भी अच्छी प्रकार उपदेश करो।
========================= ” आर्यावर्ती “ ===


from Tumblr http://ift.tt/2rTkpZx
via IFTTT

• आप अंतरजातीय विवाह के पक्ष में नहीं हो • आप गुरुकुल शिक्षा को तुच्छ समझते हो • आप वैदिक ग्रंथों...

• आप अंतरजातीय विवाह के पक्ष में नहीं हो
• आप गुरुकुल शिक्षा को तुच्छ समझते हो
• आप वैदिक ग्रंथों के प्रचार में रूची नहीं लेते
• आप सारे संस्कार ऋषि परम्पराओं के अनुसार नहीं करवाना चाहते
• आप बच्चों को संस्कृत भाषा नहीं पढ़ाना चाहते
• आप कर्म के बजाए किसी के जन्म और पारिवारिक स्थिति पर अधिक आँख टिकाते हो
• आप मंदिरों के धन का सदुपयोग करवाने के बारे विचार नहीं करते
• आप जातीय घमंड में चूर दूसरी जाती की सभा में जाना अपना अपमान समझते हो
• आप अपने बच्चों को धार्मिक शिक्षा देना सिरदर्द समझते हो
• आप मौहल्ले के लोगों को एकत्रित करके धर्म विचार करना एक संकट समझते हो
• आप विद्वानों से युक्त धर्मसभा के निर्माण में कोई काम नहीं कर रहे
• स्वदेशीय वस्तुओं के बजाए विदेशी ब्रांडिड वस्तुएँ खरीदते हो
• सच्चे हिन्दू हितैशियों को पहचानने के बजाए आप मात्र भाषण देने वाले बहरूपियों को सिर पर बिठा लेते हो
• आप वेद या अन्य धर्मशास्त्र पढ़ना नहीं चाहते
• आप गाँय पालना नहीं चाहते
• आप छुआछूत का भेदभाव रखना चाहते हो

तो आप किस मूँह से हिन्दू एकता की बातें करते हो ? बंद करो ये भगवा उठाकर फालतू का ढकोसला ।


from Tumblr http://ift.tt/2soxjCo
via IFTTT

हमारे समाज की दुर्दशा । सुबह सुबह हमारे समाज के सदस्यों को मैंने आज शनि भगवान के मंदिर में जाते हुए...

हमारे समाज की दुर्दशा
। सुबह सुबह हमारे समाज के सदस्यों को मैंने आज शनि भगवान के मंदिर में जाते हुए देखा। मन में उत्सुकता हुई की यह शनि भगवान कौन हैं और ये लोग शनि मंदिर क्यूँ जा रहे हैं।
पूछने पर मुझे एक भले मानस से उत्तर मिला की शनि भगवान के क्रोध से बचने के लिए, उनके प्रकोप से बचने के लिए वे व्यक्ति शनि मंदिर जा रहे थे।
मैंने उनसे पूछा की शनि मंदिर में जाकर आप क्या करते हैं?
वे बोले की भक्त गन शनि भगवान की मूर्ति पर तेल चढ़ाते हैं और पैसे चढ़ाते हैं। इससे शनि भगवान का क्रोध शांत हो जाता हैं और हम उनके प्रकोप से बच जाते हैं।
मैंने उनसे पूछा अच्छा एक बात तो बताये की क्या भगवान क्रोध करते हैं और यदि करते भी हैं तो क्यूँ करते हैं?
वे सज्जन कुछ पल के लिए चुप से हो गए और अटकते हुए बोले की हम जो भी गलत कार्य करते हैं , भगवान् उसका हमें दंड देते हैं। उस दंड से बचने के लिए हम भगवान् की भक्ति करते हैं। भक्ति तो किसी भी रूप में हो सकती हैं। हम तेल से उनकी भक्ति करते हैं।
मैंने उनसे पूछा की यह कैसे भगवान हैं जो थोड़े से तेल और कुछ पैसो में ही भक्तों के पाप क्षमा कर देते हैं।
बड़ा बढ़िया तरीका है कि पूरे सप्ताह जमकर पाप करो और शनिवार को कुछ ग्राम तेल शनि मंदिर में आकर अर्पित कर दो
काम बन जायेगा।
वे सज्जन नमस्ते कर आगे बढ़ गए।
मैं अपने मन में ईश्वर के गुण, कर्म और स्वाभाव पर विचार करता रहा की वेदों में ईश्वर को दयालु एवं न्यायकारी कहा गया हैं।
ईश्वर दयालु इसलिए हैं की वो हर उस व्यक्ति को उसके द्वारा किये गए पाप कर्म का दंड अवश्य देते हैं जिससे वह व्यक्ति आगे उस पाप कर्म को न करे। इसे दयालुता ही तो कहेगे नहीं तो यदि पापी व्यक्ति को दंड ना मिले तो दिन प्रतिदिन बड़े से बड़ा पाप करने में वह सलंग्न रहेगा, जिससे की सम्पूर्ण सामाजिक व्यवस्था नष्ट हो जाएगी। और न्यायकारी इसलिए कहा गया हैं की किसी को भी उतना ही दंड मिलता हैं जितने उसने पाप किया हैं। न कम न ज्यादा।
आज कुछ अज्ञानियों ने ईश्वर की न्याय व्यवस्था को न समझ कर शनि की मूर्ति पर तेल चढ़ाने से पापों का क्षमा होना प्रचारित कर दिया हैं।
यह न केवल ईश्वर की कर्म फल व्यवस्था का अपमान हैं अपितु अपने आपको भी मुर्खता के घोर अंधकार में रखने के समान हैं।
तेल चढ़ाने से न तो कोई पाप कर्म क्षमा होता हैं और न ही पापों में सलिप्त होने से मनुष्य बच पाता हैं।
इसे हिन्दू समाज की दुर्दशा ही तो कहना चाहिए की वेदों की पवित्र शिक्षा को त्यागकर हिन्दू लोग इधर उधर धक्के खा रहे हैं।
पाठक अपनी तर्क शील बुद्धि का प्रयोग कर स्वयं निर्णय करे की वे सत्य का वरण करना चाहेंगे अथवा असत्य का वरण करना चाहेंगे।


from Tumblr http://ift.tt/2tpGIrZ
via IFTTT

Monday, June 19, 2017

ये दुर्भाग्य है की ncert बुक में ये सब पढाया जाता है आप चाहे तो देख सकते है । आखिर हमारा इतिहास...

ये दुर्भाग्य है की ncert बुक में ये सब पढाया जाता है आप चाहे तो देख सकते है । आखिर हमारा इतिहास क्यों छुपाया जाता है मुल्लो को बढ़ा चढ़ा के क्यों दिखाया जाता है। आज कल यह पढ़ाया जा रहा है बच्चो को ………………

यह पढ़ाया जा रहा है बच्चों को…..!!!!

1. वैदिक काल में विशिष्ट अतिथियों के लिए गोमांस का परोसा जाना सम्मान सूचक माना जाता था। (कक्षा 6-प्राचीन भारत, पृष्ठ 35, लेखिका-रोमिला थापर)

2.महमूद गजनवी ने मूर्तियों को तोड़ा और इससे वह धार्मिक नेता बन गया।
(कक्षा 7-मध्यकालीन भारत, पृष्ठ 28)

3.1857 का स्वतंत्रता संग्राम एक सैनिक विद्रोह था।
(कक्षा 8-सामाजिक विज्ञान भाग-1,

4.महावीर 12 वर्षों तक जहां-तहां भटकते रहे। 12 वर्ष की लम्बी यात्रा के दौरान उन्होंने एक बार भी अपने वस्त्र नहीं बदले। 42 वर्ष की आयु में उन्होंने वस्त्र का एकदम त्याग कर दिया।
(कक्षा 11, प्राचीन भारत, पृष्ठ 101, लेखक-रामशरण शर्मा)

5.तीर्थंकर, जो अधिकतर मध्य गंगा के मैदान में उत्पन्न हुए और जिन्होंने बिहार में निर्वाण प्राप्त किया, की मिथक कथा जैन सम्प्रदाय की प्राचीनता सिद्ध करने के लिए गढ़ ली गई।
(कक्षा 11-प्राचीन भारत, पृष्ठ 101, लेखक-रामशरण शर्मा)

6.जाटों ने, गरीब हो या धनी, जागीरदार हो या किसान, हिन्दू हो या मुसलमान, सबको लूटा। (कक्षा 12 - आधुनिक भारत, पृष्ठ 18-19, विपिन चन्द्र)

7.रणजीत सिंह अपने सिंहासन से उतरकर मुसलमान फकीरों के पैरों की धूल अपनी लम्बी सफेद दाढ़ी से झाड़ता था। (कक्षा 12 -पृष्ठ 20, विपिन चन्द्र)

8.आर्य समाज ने हिन्दुओं, मुसलमानों, पारसियों, सिखों और ईसाइयों के बीच पनप रही राष्ट्रीय एकता को भंग करने का प्रयास किया। (कक्षा 12-आधुनिक भारत, पृष्ठ 183, लेखक-विपिन चन्द्र)

9.तिलक, अरविन्द घोष, विपिनचन्द्र पाल और लाला लाजपतराय जैसे नेता
उग्रवादी तथा आतंकवादी थे
(कक्षा 12-आधुनिक भारत-विपिन चन्द्र, पृष्ठ 208)

10.400 वर्ष ईसा पूर्व अयोध्या का कोई अस्तित्व नहीं था।
महाभारत और रामायण कल्पित महाकाव्य हैं।
(कक्षा 11, पृष्ठ 107, मध्यकालीन इतिहास, आर.एस. शर्मा)

11.वीर पृथ्वीराज चौहान मैदान छोड़कर भाग गया और गद्दार जयचन्द गोरी के खिलाफ
युद्धभूमि में लड़ते हुए मारा गया।
(कक्षा 11, मध्यकालीन भारत, प्रो. सतीश चन्द्र)

12.औरंगजेब जिन्दा पीर थे।
(मध्यकालीन भारत, पृष्ठ 316, लेखक-प्रो. सतीश चन्द्र)

13.राम और कृष्ण का कोई अस्तित्व ही नहीं था। वे केवल काल्पनिक कहानियां हैं।
(मध्यकालीन भारत, पृष्ठ 245, रोमिला थापर)

(ऐसी और भी बहुत सी आपत्तिजनक बाते आपको एन.सी.आर.टी. की किताबों में पढ़ने को मिल जायेंगी)

इन किताबों में जो छापा जा रहा हैं उनमें रोमिला थापर जैसी लेखको ने मुसलमानों द्वारा धर्म के नाम पर काफ़िर हिन्दुओं के ऊपर किये गये भयानक अत्याचारों को गायब कर दिया है.

नकली धर्मनिरपेक्षतावादी नेताओं की शह पर झूठा इतिहास लिखकर एक समुदाय की हिंसक मानसिकता पर जानबूझकर पर्दा ड़ाला जा रहा है. इन भयानक अत्याचारों को सदियों से चली आ रही गंगा जमुनी संस्कृति, अनेकता में एकता और धार्मिक सहिष्णुता बताकर नौजवान पीढ़ी को धोखा दिया जा रहा है.

उन्हें अंधकार में रखा जा रहा है. भविष्य में इसका परिणाम बहुत खतरनाक होगा क्योकि नयी पीढ़ी ऐसे मुसलमानों की मानसिकता न जानने के कारण उनसे असावधान रहेगी और खतरे में पड़ जायेगी.

सोचने का विषय है कि आखिर किसके दबाव में सत्य को छिपाया अथवा तोड़ मरोड़ कर पेश किया जा रहा है…??


from Tumblr http://ift.tt/2rPFsMz
via IFTTT

Thursday, June 15, 2017

800 years of Mughal rule, 200 years of British , 60 years of congi rule still Muslims are back ward....

800 years of Mughal rule, 200 years of British , 60 years of congi rule still Muslims are back ward. Hindu who suffered most is progressing


from Tumblr http://ift.tt/2t4sjkB
via IFTTT

http://ift.tt/2t4x0ek

http://ift.tt/2t4x0ek
from Tumblr http://ift.tt/2sv84Qb
via IFTTT

लोग कैसे मानेंगे कि हमारी वैदिक संस्कृति महान है ? • जब हम आयुर्वेद की चरक संहिता, सुश्रुत संहिता,...

लोग कैसे मानेंगे कि हमारी वैदिक संस्कृति महान है ?

• जब हम आयुर्वेद की चरक संहिता, सुश्रुत संहिता, वागभट्ट मुनिकृत अष्टांगहृदयम् आदि ग्रन्थों से सर्जरी चिकित्सा आदि प्रक्रीयाओं का उद्धार करेंगे और समाज में पुनः प्रतिष्ठित करेंगे तब लोग मानेंगे कि वैदिक सभ्यता महान है ।

• जब हम परशुराम, शिव, नकुल, इन्द्र आदि के धनुर्वेद में से प्रचीन परमाणु शस्त्रों अस्त्रों को पुनः प्रकाशित करके समाज के सामने लायेंगे तब लोग मानेंगे कि वैदिक सभ्यता महान है ।

• जब हम भरद्वाज मुनिकृत विमान शास्त्र में वर्णित 33 प्रकार के सिद्धांतो के आधार पर चलने वाले विमान शास्त्रों में से एक एक करके 33 प्रकार के विभिन्न विमान बनाकर पुनः समाज के सामने लायेंगे तब लोग मानेंगे कि हमारी वैदिक सभ्यता महान है ।

• जब हम पाणीनि मुनि कृत अष्टाध्यायी और पतञ्जलि मुनि कृत महाभाष्य के आधार पर कम्प्यूटर और अन्य Electronics के Software को संस्कृत भाषा में करके इनकी गति बढ़ाएँगे तब लोग मानेंगे कि वैदिक सभ्यता महान है ।

• जब हम सूर्यसिद्धांत और सिद्धांत शिरोमणि आदि ज्योतिष के ग्रंथों, निरुक्त आदि शास्त्रों से गणित,अंतरिक्ष विज्ञान, भूगर्भविज्ञान आदि के क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन कर ब्रह्माण्ड एवं पृथिवी के रहस्यों क सुलझायेंगे तब लोग मानेंगे कि वैदिक सभ्यता महान है ।

• जब हम कणाद मुनिकृत वैशेषिक, कपिल मुनि के सांख्य आदि शास्त्रों के आधार पर कणों ( Atoms ) का स्पष्ट विशलेषण विश्व के सामने प्रस्तुत करेंगे तब लोग मानेंगे कि वैदिक सभ्यता महान है ।

• जब हम ऐतरेय, तैयतरीय, गोपथ, सामविधान आदि ब्राह्मण ग्रंथों, ऋग्वेद के नासदीय सूक्त से सृष्टि उत्पत्ति का रहस्य सुलझाकर Big Bang Theory, Black Hole Theory आदि की मिथ्यता को सिद्ध करके यथार्थ विज्ञान को प्रस्तुत करेंगे तब लोग मानेंगे कि वैदिक सभ्यता महान है ।

• जब हम अथर्ववेद के ब्रह्मचर्य सूक्त से वीर्यवान युवा युवतियाँ तैयार करेंगे तब लोग मानेंगे कि वैदिक सभ्यता महान है ।

{ हमारे केवल बड़े बड़े व्याख्यानों से या चिल्लाने से लोग नहीं मानेंगे कि वैदिक सभ्यता महान है हमें ये सब काम करके दिखाने होंगे तभी लोग विश्वास करेंगे कि वैदिक सभ्यता महान और विराट है । }

।। ओ३म् ।।


from Tumblr http://ift.tt/2svc4jC
via IFTTT

[ टीसीपी - इंडिया ] . भारत के सभी नागरिकों, . यह पोस्ट टीसीपी क़ानून के प्रस्तावित कानूनी ड्राफ्ट...

[ टीसीपी - इंडिया ]
.
भारत के सभी नागरिकों,
.
यह पोस्ट टीसीपी क़ानून के प्रस्तावित कानूनी ड्राफ्ट का विवरण प्रस्तुत करता है।
.
यदि आप इस कानूनी ड्राफ्ट का समर्थन करते है तो अपने सांसद को एसएमएस द्वारा इस पोस्ट का लिंक भेजें। तथा इस कानूनी ड्राफ्ट की जानकारी देश के नागरिको तक पहुंचाने के लिए इसे लाइक करें, शेयर करें, समाचार पत्रो में विज्ञापन दें, इस मुद्दे पर चुनाव लड़ें तथा इस पोस्ट के पहले कमेंट में सुझायी गयी अन्य गतिविधियों में भाग लें। यदि आप इस पोस्ट के पहले तथा दूसरे कमेंट को नहीं देख पा रहे है तो, इस पेज के विवरण खंड (डिस्क्रिप्शन कॉलम) को देखें। वहाँ इस पेज के सभी पोस्ट्स तथा शेष पांच कमेंट्स के लिंक की सूची दी गयी है।
.
यदि करोड़ो नागरिक अपने सांसद को अपने मोबाईल फोन से एसएमएस भेजते है तो देश की वर्तमान व्यवस्था में क्या परिवर्तन आयेंगे ? इस प्रश्न तथा ऐसे ही अक्सर पूछे जाने वाले अन्य प्रश्नो के जवाब इस पोस्ट के दूसरे कमेंट में देखें जा सकते है। अन्य सम्बंधित जानकारी के लिए इस समुदाय का विवरण खंड देखें।
.
टिप्पणी – इस क़ानून ड्राफ्ट की विश्वसनीयता बनाएं रखने के लिए, इस पोस्ट को एक बार लिखे जाने के बाद संपादित नही किया गया है। वर्तनी या व्याकरण आदि की अशुद्धियों के सम्बन्ध में कृपया इस पोस्ट का छठा कमेंट देखें।
.
==========
.
सांसद को भेजे जाने वाले SMS का प्रारूप –
.
“Hon MP, I order you to – http://ift.tt/2s3Euj4, voter ID : ####”
.
==========
.
माननीय सांसद,
.
यदि आपको इस पोस्ट का लिंक एसएमएस द्वारा प्राप्त होता है तो, ऐसा एसएमएस आपके लिए मतदाता द्वारा भेजा गया आदेश है। इस पोस्ट के लेखक का भेजे गए ऐसे आदेश या एसएमएस से कोई लेना देना नहीं है। आपको भेजा गया ऐसा आदेश इस कानूनी ड्राफ्ट को भारत के राजपत्र में प्रकाशित करने के लिए दिया गया है।
.
md5 = e8efdfb4bdf7c6ebc4b553515cda28d2
.
sha2 = dbf7887960fa07f203deeccfebdd897e6e45a3777aefe853680b471ba3fb7dfb
.
(टिप्पणी – इस कानूनी ड्राफ्ट के मूल अंग्रेजी संस्करण का लिंक इसी पोस्ट के दसवें कमेंट में दर्ज किया गया है।)
.
____________________
.

========राजपत्र अधिसूचना का प्रारम्भ ========
.
पारदर्शी शिकायत प्रणाली - टीसीपी के लिए प्रस्तावित अधिसूचना
.
1. [ जिला कलेक्टर या उसके क्लर्क के लिए निर्देश ]

राष्ट्रपति कलेक्टर को आदेश देते है कि : कोई भी महिला मतदाता, दलित मतदाता, वरिष्ठ नागरिक मतदाता, गरीब मतदाता, किसान मतदाता या कोई भी नागरिक मतदाता यदि जिला कलेक्टर कार्यालय में उपस्थित कोई शिकायत या प्रस्ताव शपथपत्र के माध्यम से प्रस्तुत करता है, तो कलेक्टर उस शपथपत्र को 20 रूपये प्रति पृष्ठ की दर से शुल्क लेकर दर्ज करेगा और सीरियल नंबर के साथ एक रसीद जारी करेगा। तथा कलेक्टर इस शपथपत्र को स्कैन करके शपथपत्र प्रस्तुतकर्ता की मतदाता संख्या के साथ प्रधानमन्त्री की वेबसाइट पर रखेगा, ताकि कोई भी नागरिक इस अर्जी को बिना लॉग इन के देख सके।
.
2. [ पटवारी या तलाटी के लिए निर्देश ] राष्ट्रपति पटवारी को आदेश देते है कि :
.
(2.1) कोई महिला मतदाता, दलित मतदाता, वरिष्ठ नागरिक मतदाता, गरीब मतदाता, किसान मतदाता या कोई भी नागरिक मतदाता यदि धारा-1 के तहत प्रस्तुत किये गए किसी शपथपत्र पर आपनी ‘हाँ’ या 'ना’ दर्ज कराने के लिए मतदाता पहचान पत्र के साथ पटवारी कार्यालय में आता है, तो पटवारी 3 रुपये का शुल्क लेकर कंप्यूटर में मतदाता की हाँ/ना को उसकी मतदाता पहचान संख्या के साथ दर्ज करेगा, तथा मतदाता को इसकी एक रसीद देगा। पटवारी नागरिक की हाँ/ना को उसकी मतदाता संख्या के साथ प्रधानमन्त्री की वेबसाइट पर भी रखेगा।
.
(2.2) नागरिक पटवारी के दफ्तर जाकर किसी भी दिन अपनी 'हाँ’ या 'ना’ तीन रुपये का शुल्क देकर बदल सकेगा।
.
(2.3) बीपीएल कार्ड धारक के लिए देय शुल्क 1 रू होगा।
.
(2.4) कलेक्टर ऐसा सिस्टम बना सकेगा जिससे मतदाता द्वारा दर्ज की गयी हाँ/ना की पुष्टि का एस.एम.एस उसके रजिस्टर्ड मोबाइल पर भेजा जा सके।
.
(2.5) कलेक्टर एक ऐसा सिस्टम बना सकता है, जिससे मतदाता का फोटो तथा अंगुलीयों की छाप को रसीद पर डाला जा सके।
.
(2.6) प्रधानमंत्री ऐसा सिस्टम बना सकेंगे जिससे मतदाता अपनी हाँ/ना 50 पैसे का शुल्क देकर एटीएम द्वारा दर्ज करवा सके।
.
(2.7) प्रधानमंत्री एक ऐसा सिस्टम बना सकते है, जिससे मतदाता अपनी हाँ/ना 5 पैसे देकर एस.एम.एस. द्वारा दर्ज कर सके।
.
3. [ सभी नागरिको, अधिकारियों, मंत्रियों, न्यायधीशों के लिए निर्देश ]
.
(3.1) ये प्रक्रिया कोई जनमत-संग्रह या रेफेरेंडम नहीं है। मतदाताओ द्वारा दर्ज की गयी हाँ/ना किसी भी अधिकारी, मंत्री, जज, सांसद, विधायक आदि पर बाध्यकारी नहीं है। यदि भारत के 37 करोड़ नागरिक मतदाता किसी शपथपत्र पर हाँ दर्ज कर देते है तो प्रधानमंत्री उस शपथपत्र पर कार्यवाही कर सकते है या ऐसा करना उनके लिए जरूरी नहीं है, या प्रधानमंत्री इस्तीफा दे सकते है, या उन्हें ऐसा करने की जरुरत नहीं है। प्रधानमन्त्री का निर्णय ही अंतिम होगा।
.
(3.2) कलेक्टर धारा 2 के तहत दर्ज किये जाने वाले हाँ/ना को पंजीकृत करने के लिए एसएमएस आधारित एक सुरक्षित सिस्टम बना सकेगा और इस सिस्टम को प्रधानमंत्री की स्वीकृति से लागू कर सकेगा।
.
========राजपत्र अधिसूचना का समाप्ति ========
.
यह राजपत्र अधिसूचना देश की वर्तमान व्यवस्था में किस प्रकार बदलाव लाएगी, यह इस पोस्ट के छठे और सांतवें कमेंट में दर्ज किया गया है। तीन धाराओं के इस ड्राफ्ट के लेखक का यह दावा है कि इस अधिसूचना के राजपत्र में प्रकाशित होने के सिर्फ 4 महीने के भीतर गरीबी का अंत हो जाएगा !!! कैसे ? इन प्रश्नो के उत्तर पांचवें और छठे कमेंट में देखें।
.
यदि आप इस क़ानून का समर्थन करते है तो इस पोस्ट को शेयर करें और अपने सांसद को एसएमएस द्वारा इस पोस्ट का लिंक भेजें
.
___________________________________________________


from Tumblr http://ift.tt/2t4skFb
via IFTTT

यदि चीन या पाकिस्तान से हमारा युद्ध हो जाता है तो भारत की जनता अपनी सेना के भरोसे पर है। भारत की...

यदि चीन या पाकिस्तान से हमारा युद्ध हो जाता है तो भारत की जनता अपनी सेना के भरोसे पर है। भारत की सेना अमेरिका से आयातित हथियारों के भरोसे पर है। आयातित हथियारो के साथ तीन समस्याएं है :

१. निर्यात करने वाला देश अगर युद्ध के दौरान हथियारों की कीमतें दस गुना कर सकता है।
२. निर्यातक देश हथियार देने से मना कर सकता है।
३. आयातित हथियारों में किल स्विच होते है, अत: निर्माता इन किल स्विच का प्रयोग करके रिमोट द्वारा हथियारों को निष्क्रिय कर सकता है।
.
समाधान :
.
(a) हम यह मानकर चले कि भारत को कभी युद्ध का सामना नहीं करना पड़ेगा, और यदि युद्ध होता है तो अमेरिका निर्बाध रूप से हमें हथियारों की आपूर्ति करता रहेगा।
.
(b) हम भारत में भारतीयों द्वारा आधुनिक स्वदेशी हथियारों का उत्पादन करे।
.
सोनिया-मोदी-केजरीवाल एवं उनके अंध भगत बिंदु (a) में मानते है, अत: वे भारत में भारतीयों द्वारा स्वदेशी आधुनिक हथियारों के निर्माण के लिए आवश्यक कानूनों का विरोध करते है। उनका कहना है कि हमें या तो हथियार आयात करने चाहिए या फिर अमेरिकी कंपनियों को भारत में बुलाकर हथियारो का उत्पादन करने को कहना चाहिए।
.
राईट टू रिकॉल पार्टी का मानना है कि हमें ज्यूरी सिस्टम एवं वेल्थ टेक्स कानूनों को लागू करना चाहिए ताकि हम भारत में भारतीयों द्वारा हथियारों के उत्पादन की क्षमता जुटा सके।
.
स्वदेशी हथियारों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए प्रस्तावित कानूनी ड्राफ्ट :
http://ift.tt/2ryrP4m
.
सम्पूर्ण रूप से भारतीय नागरिको के स्वामित्व वाली कम्पनियों (WOIC) के लिए कानूनी ड्राफ्ट :
http://ift.tt/2s428vK
.
ज्यूरी प्रक्रिया के लिए प्रस्तावित कानूनी ड्राफ्ट :
http://ift.tt/2ryYV43
.
“वेल्थ टेक्स ग्रुप”
.
=======


from Tumblr http://ift.tt/2sv52vi
via IFTTT

वैश्वीकरण और भारत - श्री राजीव दीक्षित जी के शब्दों में स्पष्ट कर दूँ कि मैं अर्थशास्त्र का...

वैश्वीकरण और भारत - श्री राजीव दीक्षित जी के शब्दों में

स्पष्ट कर दूँ कि मैं अर्थशास्त्र का विद्यार्थी कभी नहीं रहा लेकिन एक आम आदमी के तौर पर इस वैश्वीकरण के बारे में मेरी जो समझ बनी है उसे आपको बताने की कोशिश करूँगा | भाषा आसान रहेगी ताकि किसी को समझने में परेशानी न हो | एक बात और कि इस लेख में जो आंकड़े हैं वो 1991 से लेकर 1997 तक के हैं, ऐसा इसलिए है कि इसी दौर में सबसे ज्यादा हल्ला मचाया गया था इस Globalisation /वैश्वीकरण का |

1991 के वर्ष से इस देश में Globalisation शुरू हुआ और इसका बहुत शोर भी मचाया गया | भारत से पहले साउथ ईस्ट एशिया में ये उदारीकरण, वैश्वीकरण और निजीकरण (Globalisation, Liberalization, Privatization ) आदि शुरू किया गया था, उसके पहले ये उदारीकरण, वैश्वीकरण और निजीकरण लैटिन अमेरिका और सोवियत संघ में भी शुरू किया गया था | ये उदारीकरण/ वैश्वीकरण का जो पॅकेज या प्रेस्क्रिप्सन है वो अगर कोई देश अपने अंतर्ज्ञान से तैयार करें तो बात समझ में आती है लेकिन ये पॅकेज dictated होता है वर्ल्ड बैंक और IMF द्वारा | मुझे कभी-कभी हँसी आती है कि 1991 के पहले हम ग्लोबल नहीं थे और 1991 के बाद हम ग्लोबल हो गए | खैर, ये जो वर्ल्ड बैंक और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष का प्रेस्क्रिसन होता है वो हर तरह के मरीज (देश) के लिए एक ही होता है | उनके प्रेस्क्रिप्सन में सब मरीजों के लिए समान इलाज होता है, जैसे….

पहले वो कहते हैं कि आप अपने मुद्रा का अवमूल्यन कीजिये |उसके बाद कहते हैं कि इम्पोर्ट ड्यूटी ख़त्म कीजिये |उसके बाद कहते हैं कि Social Expenditure कम करते-करते इसको ख़त्म कीजिये, क्योंकि उनका कहना है कि सरकार को Social Expenditure से कोई मतलब नहीं होता है |

उसके बाद विदेशी पूंजी निवेशकों के लिए दरवाजा खोल दिया गया | उदारीकरण, वैश्वीकरण और निजीकरण के कुछ तर्क हैं, जैसे …….

पहला तर्क है कि भारत को पूंजी की बहुत जरूरत है और जब तक विदेशी पूंजी निवेश नहीं होगा, FDI (Foreign Direct Investment) नहीं आएगा तो देश का भला नहीं होगा |इस देश में तकनीक की बहुत कमी है और वो तभी आएगा जब आप अपना दरवाजा विदेशी पूंजी निवेश के लिए खोलेंगे |आपके देश का एक्सपोर्ट कम है, जब तक आप बहुराष्ट्रीय कंपनियों को नहीं बुलाएँगे तब तक आपका निर्यात नहीं बढेगा |आप उनको खुल कर खेलने की छुट दीजिये, उनपर कोई पाबन्दी मत लगाइए |यहाँ भारत में बहुत बेरोजगारी है, विदेशी कंपनियां आएँगी तो वो यहाँ रोजगार पैदा करेंगी, वगैरह, वगैरह |

अब मैं इस अवधि में पूंजी निवेश के आंकड़ों के ऊपर आता हूँ, 1991 से लेकर जून 1997 तक कितना विदेशी पूंजी निवेश हुआ भारत में ? जब ये प्रश्न किया गया लोकसभा में तो इस प्रश्न के जवाब में लोकसभा में सरकार का कहना था कि हमने जो विभिन्न MoU sign किये हैं इस अवधि में वो 94 हजार करोड़ का है | ये जवाब बहुत भ्रामक था, तो फिर इस प्रश्न को थोडा specific बना के पूछा गया कि Actual inflow कितना है इस अवधि में ? MoU तो आपने sign किये 94 हजार करोड़ के, लेकिन असल पूंजी आयी कितनी है ? तो पता चला कि उन्नीस हजार सात सौ करोड़ का असल निवेश हुआ है और ये डाटा रूपये में हैं न कि डौलर में | और ये मेरा जवाब नहीं है, वित्त मंत्री का लोकसभा में दिया हुआ जवाब है ये | और ये पूंजी आयी कितने सालों में है, तो 1991 से 1997 के बीच में, मतलब छः सालों में | मतलब इतना हल्ला मचाने के बाद आया क्या तो उन्नीस हजार सात सौ करोड़ | यानि प्रति वर्ष लगभग तीन, सवा तीन हजार करोड़ रुपया आया | और जो निवेश हुआ उसमे ज्यादा कैपिटल मार्केट में हुआ निवेश था, ये Financial capital से किसी देश में उत्पादकता नहीं बढ़ता, Financial capital से किसी देश में कारखाने नहीं खुलते, Financial capital से किसी देश में उत्पादन नहीं बढ़ता, Financial capital से कोई रोजगार पैदा नहीं होता, Financial capital से कभी अर्थव्यवस्था में कोई असर नहीं पड़ता | Financial capital तो आता है शेयर मार्केट में शेयरों का दाम बढ़ाने के लिए | और शेयर मार्केट में जो निवेश होता है वो स्थाई नहीं होता है, आज वो भारत में है, कल उसे पाकिस्तान में फायदा दिखेगा तो वहां चला जायेगा, परसों सिंगापूर चला जायेगा |

और इसी दौरान हमारे देश के लोगों का बचत कितना था तो वित्त मंत्री का ही कहना था कि हमारे GDP का 24% बचत है भारत के लोगों के द्वारा | मतलब, लगभग 2 लाख करोड़ रुपया बचत था हमारा प्रतिवर्ष जब हमारी GDP 8 लाख करोड़ रूपये की थी | जिस देश की नेट सेविंग इतनी ज्यादा हो उस देश को विदेशी पूंजी निवेश की जरूरत क्या है ? मतलब हम हर साल 2 लाख करोड़ रूपये बचत करते थे उस अवधि में घरेलु बचत के रूप में, और छः साल में आया मात्र 20 हजार करोड़ रुपया या हर साल तीन, सवा तीन हजार करोड़ रूपये और ढोल पीट-पीट कर हल्ला हो रहा था कि देश में उदारीकरण हो रहा है, वैश्वीकरण हो रहा है | किसको बेवकूफ बना रहे हैं आप |

विदेशी पूँजी आती है तो वो आपके फायदे के लिए नहीं आती है वो उनके फायदे के लिए आती है और दुनिया में कोई देश ऐसा नहीं है जो आपके फायदे के लिए अपनी पूँजी आपके देश में लगाये | एक तो सच्चाई ये है कि 1980 से यूरोपियन और अमरीकी बाजार में भयंकर मंदी है और जितना मैं अर्थशास्त्र जानता हूँ उसके अनुसार उनको पूँजी की जरूरत है, अपनी मंदी दूर करने के लिए ना कि वो यहाँ पूँजी ले कर आयेंगे | ये छोटी सी बात समझ में आनी चाहिए और अमेरिका और यूरोप वाले इतने दयावान और साधू-महात्मा नहीं हो गए कि अपना घाटा सह कर भारत का भला करने आयेंगे | इतने भले वो ना थे और ना भविष्य में होंगे | और दुसरे हिस्से की बात कीजिये, मतलब 1991 -1997 तक विदेशी पूंजी आयी 20 हजार करोड़ लेकिन इसी अवधि में हमारे यहाँ से कितनी पूंजी चली गयी विदेश ? तो पता चला कि इसी अवधि में हमारे यहाँ से 34 हजार करोड़ रूपये विदेश चले गए | 20 हजार करोड़ रुपया आया और 34 हजार करोड़ रुपया चला गया तो ये बताइए कि कौन किसको पूंजी दे रहा है |

दुनिया में एक South South Commission है जो गुट निरपेक्ष देशों (NAM) के लिए बनाया गया था 1986 में | और 1986 से 1989 तक डॉक्टर मनमोहन सिंह इस South South Commission के सेक्रेटरी जेनेरल थे | उनकी वेबसाइट पर आज भी मनमोहन सिंह को ही सेक्रेटरी जेनरल बताया जाता है, और भारत के वित्त मंत्री बनने के पहले भारत के तीन-तीन सरकारों के वित्तीय सलाहकार रह चुके थे, भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर रह चुके थे, दुनिया में उनकी एक अर्थशास्त्री के रूप में खासी इज्ज़त है | जब डॉक्टर मनमोहन सिंह इस South South Commission के सेक्रेटरी जेनरल थे तो इन्होने एक केस स्टडी किया था, उस में उन्होंने दुनिया के 17 गरीब देशों के आंकड़े दिए थे जिसमे भारत, पाकिस्तान, बंगलादेश, म्यांमार, इंडोनेशिया वगैरह शामिल थे | ये अध्ययन इस विषय पर था कि 1986 से 1989 के बीच में इन गरीब देशों में अमीर देशों से कितनी पूंजी आयी है और इन गरीब देशों से अमीर देशों में कितनी पूंजी चली गयी है, तो उन्होंने अपनी रिपोर्ट में कहा कि इन 17 देशों में 1986 से 1989 तक 215 Billion Dollars की पूंजी आयी जिसमे FDI ,Foreign Loan , Foreign Assistance और Foreign Aid शामिल है और जो चली गयी वो राशि है 345 Billion Dollars | अब जो आदमी एक अर्थशास्त्री के रूप में अपने केस स्टडी में ये कह रहा है कि विदेशों से पूंजी आती नहीं बल्कि पूंजी यहाँ से चली जाती है और जब इस देश का वित्त मंत्री बनता है तो 180 डिग्री पर घूम के उलटी बात करता है, ये समझ में नहीं आता | ऐसा क्यों हुआ, इसको समझिये ……

फिर से मैं उसी वैश्वीकरण पर आता हूँ ……..और इसी दौरान जब इस देश में वैश्वीकरण के नाम पर उन्नीस हजार सात सौ करोड़ रूपये का निवेश हुआ, हमारे देश में शेयर मार्केट के माध्यम से 70 हजार करोड़ रूपये की खुले-आम डकैती हो गयी और हमने FIR तक दर्ज नहीं कराई | शेयर मार्केट का वो घोटाला हर्षद मेहता स्कैम के नाम से हम सब भारतीय जाने हैं, लेकिन ये जान लीजिये कि हर्षद मेहता तो महज एक मोहरा था, असल खिलाडी तो अमेरिका का सिटी बैंक था और ये मैं नहीं कह रहा, रामनिवास मिर्धा की अध्यक्षता में गठित Joint Parliamentary Committee का ये कहना था, और रामनिवास मिर्धा कमिटी का कहना था कि जितनी जल्दी हो सके इस देश से सिटी बैंक का बोरिया-बिस्तर समेटिये और इसको भगाइए, लेकिन भारत सरकार की हिम्मत नहीं हुई कि सिटी बैंक पर कोई कार्यवाही करे और सिटी बैंक को छोड़ दिया गया और हमारा 70 हजार करोड़ रुपया डूब गया |

आपने ध्यान दिया होगा या आप अगर याद करेंगे तो पाएंगे कि उस globalization के समय (1991 -1997 ) भारत में कई बदलाव हुए थे जैसे ….

शेयर बाज़ार बहुत तेजी से बढ़ा और बहुत से लोगों ने उस दौर में शेयर में पैसा लगाया था और कुछ लोगों ने पैसा भी बनाया लेकिन ज्यादा मध्य वर्ग के लोग बर्बाद हुए | और market manipulation और media management कैसे किया जाता है ये थोडा सा दिमाग लगायेंगे तो आपको पता लग जायेगा |Satellite Television Channel आना शुरू हुए, हमारे मनोरंजन के लिए नहीं, बल्कि प्रचार दिखा कर दिमाग में बकवास भरने के लिए और आपको याद होगा कि दूरदर्शन के दिनों में हम बिना ब्रेक के सीरियल और फिल्म देखा करते थे | लुभावने प्रचार दिखा-दिखा कर भारत के लोगों को प्रेरित करने की कोशिश की गयी ताकि हम बचत पर नहीं खरीदारी पर ध्यान दे और ज्यादा से ज्यादा पैसा बाज़ार में आये और वो पैसा विदेशों में जाये |बैंकों ने बचत पर इंटेरेस्ट रेट कम कर दिया ताकि लोग बैंक में पैसा जमा नहीं कर के खरीदारी करे, पैसा बाज़ार में इन्वेस्ट करें | क़र्ज़ लेने पर इंटेरेस्ट रेट बढ़ा दिया गया |इसी दौर में कई city developer और builder पैदा हुए जो घर और फ्लैट का सपना दिखा कर लोगों का पैसा बाहर निकालना शुरू किये और अगर पैसा नहीं है तो बैंकों ने होम लोन का सपना दिखाना शुरू किया | बैंकों के मार्फ़त हाऊसिंग लोन और कार लोन को बढ़ावा दिया गया, ताकि लोग कर्ज लेकर गाड़ी और घर खरीदें |

इन सब के पीछे एक ही मकसद था कि पैसा ज्यादा से ज्यादा बाहर निकले, बचत की भावना कम हो लेकिन भारतीय संस्कृति ऐसी है जहाँ लोग निवेश भी करते हैं तो बचत करने के बाद | अमेरिका और भारत में ये मूल अंतर है जो समझना होगा | हमारे देश में ऐसे ही एक महात्मा हुए थे जिनका नाम था “चारवाक” और उनका कहना था यावत् जीवेत सुखं जीवेत ऋणं कृत्वा घृतं पीबेत, ………अर्थात जब तक जियो सुख से जियो और जरूरत पड़े तो कर्ज लेकर भी घी पियो मतलब मौज मस्ती करो…….. और ये भारत का उदारीकरण, वैश्वीकरण और निजीकरण भी हमें यही सिखाता है |

भारत के बुद्धिजीवियों द्वारा विदेशी निवेश को लेकर भारत में भ्रम फैलाया जाता है, तो मैं आपको बता दूँ कि विदेशी कम्पनियाँ आज भी निवेश नहीं करती है, क्योंकि उनके पास निवेश करने के लिए कुछ भी नहीं है | यूरोप और अमेरिका के बाजारों में 1980 से मंदी चल रही है और ये मंदी इतना जबरदस्त है कि खुद उनको अपनी मंदी दूर करने के लिए पूँजी की जरूरत है | जब कोई कंपनी निवेश करती है तो उनका जो Initial paid -up capital होता है उसका सिर्फ 5% ही वो लेकर आती हैं और बाकी 95% पूँजी वो यहीं के बाजार से उठाती हैं, बैंक लोन के रूप में और अपने शेयर बाजार में उतार कर | इसलिए उनके निवेश पर भरोसा करना दुनिया की सबसे बड़ी बेवकूफी है | एक बात को दिमाग में बैठा लीजिये कि कोई भी देश, विदेशी पूँजी निवेश से विकास नहीं करता चाहे वो जापान हो या चीन | जापान और चीन ने भी अपने घरेलु बचत बढ़ाये थे, तब वो कुछ कर सके | हमारी सालाना घरेलु बचत जब 2 लाख करोड़ की है तो हमें विदेशी पूँजी निवेश की जरूरत कहाँ है ? और उन्होंने 6 -7 सालों में जो 20 हजार करोड़ का निवेश किया उसके बदले में हमने कितना गवाँ दिया इसकी चर्चा ये बुद्धिजीवी कभी नहीं करते |


from Tumblr http://ift.tt/2t4DhXe
via IFTTT

जूरी का सार व फायदा. (राईट टू रिकोल पार्टी ) . ^^^ ज्यूरी सिस्टम में दण्ड देने की शक्ति नागरिकों के...

जूरी का सार व फायदा. (राईट टू रिकोल पार्टी )

. ^^^ ज्यूरी सिस्टम में दण्ड देने की शक्ति नागरिकों के हाथो में होती है जिससे राजा और उसके कर्मचारियों द्वारा कारोबारियों पर किये जा रहे नाजायज उत्पीड़न में कमी आती है, और उद्योगों के पनपने के अवसर कई गुना बढ़ जाते है।
.
इससे उद्योग धंधो का विकास होता है और तकनिकी विकास में तेजी आती है। तकीनीकी विकास के कारण हथियारों के निर्माण की प्रौद्योगिकी का विकास होता है, और आधुनिक हथियारों से राष्ट्र की सेना मजबूत हो जाती है। ग्रीस दुनिया का पहला देश था जिसमे ज्यूरी सिस्टम आया। और इसीलिए वे हथियारों की तकनीक में आगे निकल गए। सिकंदर को विश्व विजेता माना जाए या नहीं इस पर विवाद हो सकता है। लेकिन यह निर्विवाद है कि सिकंदर अपने काल में सर्वाधिक भूमि को जीतने में सफल हुआ था।
.
सिकंदर द्वारा 2200 साल पहले 18 फुट लम्बा भाला प्रयोग किया जा रहा था जबकि हम 500 साल पहले तक भी 6 फुट लम्बे भाले का प्रयोग कर रहे थे। ग्रीस ने ही सबसे पहले घोड़े की जीन का आविष्कार किया था जिससे उसके घुड़सवारों को घोड़े पर पकड़ मिली और वे अच्छे तरीके से लड़ पाये। सस्ता चमड़ा बनाने की तकनीक जुटाने के कारण सिकंदर के सभी सैनिक पूरी तरह चमड़े की पोशाक से ढके रहते थे। सिकंदर ले पास गुलेले थी जिनकी सहायता से सैंकड़ो किलोग्राम के पत्थरों को दुश्मन की सेना पर फेंका जा सकता था।
.
कुल मिलाकर सिकंदर के पास आधुनिक हथियारों का जखीरा था जिसने उसे इतने बड़े भू भाग को जीतने में सफल बनाया और इन हथियारो का निर्माण तकनिकी विकास के कारण सम्भव हुआ था। और यह तकनिकी विकास जूरी सिस्टम की देन थी। वक्त के साथ साथ ग्रीस में ज्यूरी सिस्टम कमजोर हो गया और ग्रीस का पतन हुआ।
.
ज्यूरी सिस्टम को अपनाने वाला अगला देश ब्रिटेन था। 12 शताब्दी में ब्रिटेन में ज्यूरी सिस्टम आया और 16 वी शताब्दी तक ब्रिटेन तकनिकी विकास के कारण दुनिया का सबसे ताकतवर देश बनने लगा था। उद्योगों के विकास के कारण व्रिटेन ने हथियारों की तकनीक जुटाई और आधुनिक हथियारों के कारण वे सबसे मजबूत सेना खड़ी करने में सफल हुए।
.
अमेरिका 1774 में ब्रिटेन से आजाद हुआ और उन्होंने अपने देश में ज्यूरी सिस्टम और राईट टू रिकॉल प्रक्रियाए लागू की। आज अमेरिका में सबसे मजबूत ज्यूरी सिस्टम और राइट टू रिकॉल प्रक्रियाएं है और यह अपवाद नहीं है कि अमरीका के पास दुनिया की सबसे ताकतवर फ़ौज और तकनीक है।
.
अधिक जानकारी के लिए इस बुक को पढे


from Tumblr http://ift.tt/2s3nCJg
via IFTTT

Wednesday, June 14, 2017

आरएसएस ने अपना कार्य तय किया हुआ है। वही कर रहा है। अगर वेदों के प्रसार के लिए आर्य समाज को संघ को...

आरएसएस ने अपना कार्य तय किया हुआ है। वही कर रहा है। अगर वेदों के प्रसार के लिए आर्य समाज को संघ को प्रेरित करना है तो मोहन राव भागवत से मिलें। वेदों के प्रसार के लिए कोई नया अनुसांगिक संग़ठन का निर्माण हो सकता है। संघ वेदों का प्रसार नहीं करेगा। वो जो कर रहा है वही करता रहेगा


from Tumblr http://ift.tt/2rwNpGk
via IFTTT

वो दिन स्वर्णिम इतिहास का प्रारम्भ होगा जिस दिन संघ आर्य समाज के साथ बैठ कर हिन्दू समाज की एकता और...

वो दिन स्वर्णिम इतिहास का प्रारम्भ होगा जिस दिन संघ आर्य समाज के साथ बैठ कर हिन्दू समाज की एकता और अखंडता पर कार्य करेगा.. विभिन्न रोगों से पीड़ित हिन्दू समाज के रामबाण उपचार वेद पर अनुसन्धान विषयक रूपरेखा बनेगी… संपूर्ण भारतीय समाज तन मन धन से इस यज्ञ में आहुति देगा..

संगच्छध्वं संवदध्वं सं वो मनांसि जानताम् देवा भागं यथा पूर्वे सञ्जानाना उपासते ||
समानो मन्त्र: समिति: समानी समानं मन: सहचित्तमेषाम् समानं मन्त्रमभिमन्त्रये व: समानेन वो हविषा जुहोमि ||


from Tumblr http://ift.tt/2s1R8PD
via IFTTT

पूर्णतः सत्य वचन….हमारा रा.स्व.सं से कोई विरोध नहीं है..परन्तु ये भी सत्य है की संघ का वेद...

पूर्णतः सत्य वचन….हमारा रा.स्व.सं से कोई विरोध नहीं है..परन्तु ये भी सत्य है की संघ का वेद प्रचार को लेकर कोई एजेंडा या कार्यक्रम नहीं है… बार बार मोदी जी कहते है की हमारी सभ्यता 5000 वर्ष पुरानी है..इसका अर्थ यही है संघ भी वैदिक सभ्यता के बारे में कुछ नहीं जानता। वैदिक साहित्य, दर्शन,उपनिषद,व्याकरण को लेकर जितना कार्य आर्य जगत के सन्यासी गुरुकुल कर रहे है उसका सहस्त्रांश भी संघ के खाते में नहीं है.आज अग्निव्रत जी का ऐतरेय ब्राहाण के वैज्ञानिक भाष्य सदृश कार्य किसी हिन्दू संगठन की सोच से बाहर है….भैया जी जोशी कह रहे है हिन्दू समाज द्वारा साईं पूजा हिन्दू दर्शन है… फिर कब्र,दरगाह,सैय्यद की चादर और मस्जिद को लेकर विरोध क्यों है..मान लो हमने विधर्मियों की चुनौती को निर्मूल कर भी दिया फिर भी क्या हिन्दू एकता संभव है…??? कदापि नहीं..ऐसी एकता खोखली होगी.. क्योंकि वेद ज्ञान बिना खींचातानी ही रहेगी… केवल और केवल वेद ही हमारे विश्व और समाज को एकता के सूत्र में बांध सकता है…


from Tumblr http://ift.tt/2rwNqtS
via IFTTT

आर्य समाज के प्रचार प्रसार में पौराणिक हिंदुओं का सबसे ज्यादा योगदान है.. वहाबी - आर्यसमाजी इसको भूल...

आर्य समाज के प्रचार प्रसार में पौराणिक हिंदुओं का सबसे ज्यादा योगदान है.. वहाबी - आर्यसमाजी इसको भूल जाते हैं कि वर्तमान गतिविधियों को चलाने के लिए सहायता कहाँ से आ रही है। और लगते हैं पौराणिको का अन्धा विरोध करने… ये भी एक कारण है कि आर्य समाज में कोई नया महेंद्रपाल आर्य नहीं आ रहा…. आर्य समाज अपने भीतर कब झांकेगा? कब वो अपने कार्यो को महर्षि के सिद्धांतो से cross check करेगा??


from Tumblr http://ift.tt/2s221Rr
via IFTTT

एक विचार RSS विश्व का सबसे बड़ा संगठन है। सरकार में उसकी चलती है। लाखों की संख्या में उसके सदस्य...

एक विचार

RSS विश्व का सबसे बड़ा संगठन है। सरकार में उसकी चलती है। लाखों की संख्या में उसके सदस्य है। हज़ारों शिशु मंदिर, एकल विद्यालय, पूर्णकालिक प्रचारक है। पूरे विश्व में उसकी शाखाएं है। अरबों रुपये की प्रॉपर्टी है। फिर भी वेदों के प्रचार प्रसार के लिए कुछ नहीं करता।

आर्यसमाज 140 वर्ष पुराना अंतर्कलह से पीड़ित संगठन है। जो कभी सत्ता में नहीं आया। जिसका हर किसी ने आज तक विरोध किया है। जिसके सीमित संसाधन और सीमित कार्यकर्ता है। वह इतने विरोध के बाद भी आज भी जैसे तैसे वेदों के प्रचार प्रसार के लिए पुरुषार्थ कर रहा हैं। आर्यसमाज के समर्पित कार्यकर्ताओं का यह समर्पण एवं स्वामी दयानन्द के प्रति आदर भाव वंदनीय एवं अनुकरणीय हैं।

डॉ विवेक आर्य


from Tumblr http://ift.tt/2rwtQhw
via IFTTT

सनातनी मनीष जी ।इस जगत में जड़ और चेतन दोनों में ऊर्जा है ।जड़ सूर्य याने अग्नि से व् चेतन परमात्मा से...

सनातनी मनीष जी ।इस जगत में जड़ और चेतन दोनों में ऊर्जा है ।जड़ सूर्य याने अग्नि से व् चेतन परमात्मा से ऊर्जा पाता है । जड़ से जड़ की ऊर्जा उतपन्न होती है , जैसे सूर्य जड़ है जड़ वस्तु पर उसकी ऊर्जा देखी ,छुई व् अनुभव की जा सकती है । जैसे छूकर गर्मी ,ठंडी का अनुभव देखकर प्रकाश कम्पन इत्यादि । कोई भी वस्तु बिना ऊर्जा की नहीं है ।जितनी आप मूर्ति या मंदिर में ऊर्जा की बात कर रहे है वैसी ही ऊर्जा घर व् किसी भी पत्थर अथवा लकड़ी पर भी होती है ।
अब रही चेतन ऊर्जा तो वो हर चेतन याने जीवित प्राणी में होती है इसी लिए चेतन प्राणी पेड़ पौधे इत्यादि भी जन्मते, बढ़ते व् समाप्त होते हैं यह सब चेतन ऊर्जा का ही काम है ।
अब रही बात की मूर्ति में भगवान है कि नहीं ? और मूर्ति पूजन से भगवान प्राप्त हो सकते है अथवा नही । इस विषय पर वार्तालाप हो सकती है । ज्ञान वृद्धि के लिए प्रश्नोत्तर जरूरी है ।पूर्वाग्रसित होकर प्रश्नोत्तर नहीं हो सकते ।एक दूसरे की बात को ध्यान से सुनना व् फिर प्रत्युत्तर सभी को करना चाहिए । धन्यवाद ।
हम सब एक ही परमेश्वर की संतान हैं फिर गाली गलौज क्यों ।


from Tumblr http://ift.tt/2rstn4x
via IFTTT

😇 ऐसे ही कहते हैं प्रशाद चढाया , जब कि वास्तव में तो गिराते हें । प्रशाद ऊपर चढता तभी है जब वह अग्नि...

😇 ऐसे ही कहते हैं प्रशाद चढाया , जब कि वास्तव में तो गिराते हें । प्रशाद ऊपर चढता तभी है जब वह अग्नि में डाला जाय और अग्नि देवता उसे सूक्षमीकृत करके ऊपर उठाता है और वायु देवता उसे पूरे ब्रह्मांड में फैला देता है । अग्नि देवता को सौपी वस्तु ऊपर उठकर सब व्यक्तियों को, पशु पक्षियों पेडों पौधों वनस्पतियों को अनायास ही प्राप्त होजाती है, इसी को प्रशाद चढाना कहते है । परजीवियों और मुफ्तखोरों ने मूर्ति के मुँह में थोडा लगाकर बडा भाग अपने लिए निकाल लेते हैं और थोडा वापस करते हैं । मीठा गोला मेवे मोहनभोग हसब कुछ तो अर्पित होता है और पंडे उसे बेच कर धन कमाते हैं । करोडों रूपये सोना चाँदी हीरे जवाहरात सब कुछ तो मूर्तियों पर चढाया जाता है ।
यही पैसा गुरुकुलों अस्पताल मिलिट्री आदि में लगाया जावे तो राष्ट्र का उत्थान होजावे ।


from Tumblr http://ift.tt/2sbfogA
via IFTTT

पोप लीला !! पोप जी गये मंदिर जल चढ़ाने जल चढ़ाया हमे आज तक समझ नही आया पोप जी चढ़ाने तो जल गए पर...

पोप लीला !!

पोप जी गये मंदिर जल चढ़ाने
जल चढ़ाया

हमे आज तक समझ नही आया पोप जी चढ़ाने तो जल गए पर जल तो उतर गया … ऊपर से डाला और जल नीचे , चढ़ाया होता तो नीचे से ऊपर जाना था :)

पोप जी गये मंदिर
मूर्ति पूजने

हमे आज तक समझ नही आया जब पोप जी मूर्ति को ईश्वर मान रहे है तो मंदिर में जाते ही सामने मूर्ति के आते ही आंख क्यों बन्द कर लेते है ! गये तो मूर्ति के समक्ष और आंख बंद :)


from Tumblr http://ift.tt/2rsgBD6
via IFTTT

Tuesday, June 13, 2017

पुस्तक का नाम – चरक संहिता (दो भागों में सम्पूर्ण ) लेखक – डॉ .ब्रह्मानन्द त्रिपाठी वेदों के...

पुस्तक का नाम – चरक संहिता (दो भागों में सम्पूर्ण )

लेखक – डॉ .ब्रह्मानन्द त्रिपाठी

वेदों के उपवेद आयुर्वेद का महत्व हम सभी जानते है | आयुर्वेद केवल शरीर की चिकित्सा ही नही मन की भी चिकित्सा का विधान करता है | केवल औषधि द्वारा रोग की रोकथाम तक सीमित नही है बल्कि व्यक्ति व्यवहार ,आचरण और दिनचर्या का भी विधान करता है | चरक संहिता मूल रूप में महर्षि अग्निवेश कृत थी जिसे बाद में चरक और दृढबल ने प्रतिसंस्कृत किया |

इस ग्रन्थ के अध्ययन से पता लगता है कि अपनी आप्तबुद्धि और क्रान्तिदर्शी प्रतिभा से ऋषियों ने जिन आधारभूत सूत्रों का निर्देश किया वे आज भी चिकित्सा सिद्धांतों के मानदंड को स्थापित करने में सक्षम है | इन महान विभूतियों के ऐसे ग्रंथों से हमे हमारे गौरवशाली अतीत की झलक मिलती है | प्रस्तुत व्याख्या हिंदी अनुवाद में होने से यह हिंदी समझने वाले पाठकों के लिए विशेष साहयक और उपयोगी है |

इस पुस्तक में विस्तृत भूमिका द्वारा लेखक ने आयुर्वेद का इतिहास और अग्निवेश चरक आदि के काल का निर्णय आदि विषयों पर अपने विचार प्रकट किये है | विविध मान तालिकाएँ इस पुस्तक में दी है जिससे प्राचीन काल में प्रयुक्त मात्रक मानों का ज्ञान होगा | यह पुस्तक दो भागों में है प्रथम भाग में सूत्र स्थान ,विमान स्थान ,इन्द्रिय स्थान है |

द्वितीय भाग में चिकित्सा स्थान ,कल्प, सिद्धि स्थान है |

इस पुस्तक में यथा सम्भव चरक के गूढ़ स्थलों को प्रकट करने का प्रयास किया है | स्थल विशेष पर पारिभाषिक शब्दों के अंग्रेजी नाम दिए है | आवश्यकतानुसार प्रकरण विशेष पर आधुनिक चिकित्सा सिद्धांतों से तुलनात्मक दृष्टि से भी समावेश कर दिया गया है,जिससे पाठकों को विषय समझने में सुविधा हो साथ ही कठिन स्थलों को विशेष वक्तव्य तथा टिप्पणियों द्वारा प्राञ्जल किया गया है |

शोधार्थियों और हिंदी भाषाई आयुर्वेद प्रेमियों के लिए यह ग्रन्थ अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा |

इस ग्रन्थ को निम्न वेबसाईट vedrishi.com से प्राप्त कर सकते है |


from Tumblr http://ift.tt/2rqk0h6
via IFTTT

Saturday, June 10, 2017

यह सामान्य मनोविज्ञान की बात है कि प्रायः लोग ऐसा ही समझते हैं, “जो भी कार्य हो रहा है उस का...

यह सामान्य मनोविज्ञान की बात है कि प्रायः लोग ऐसा ही समझते हैं, “जो भी कार्य हो रहा है उस का सबसे बड़ा और मुख्य कारण मैं ही हूं” . पर वे लोग ऐसा नहीं जानते कि “जब मैं इस शरीर में नहीं था तब भी दुनिया चलती थी . और कल मैं नहीं रहूंगा तब भी दुनिया चलेगी"।


from Tumblr http://ift.tt/2rXqAgM
via IFTTT

नान्य: पन्था अर्थात इसके भिन्न अन्य कोई मार्ग नहीं है। डॉ विवेक आर्य कल मुझे एक अलग अनुभव देखने...

नान्य: पन्था अर्थात इसके भिन्न अन्य कोई मार्ग नहीं है।

डॉ विवेक आर्य

कल मुझे एक अलग अनुभव देखने को मिला। मेरे क्लिनिक पर एक मेरा परिचित अपने बच्चे को दिखाने आया। मैंने बीमारी के लक्षण देखकर उन्हें दवाई दे दी। वह चला गया। मैं भी किसी कार्य विशेष से क्लिनिक से निकल गया। थोड़ी दूर एक मस्जिद के बाहर मुझे वह खड़ा मिला। मैंने उससे उत्सुकता वश पूछ लिया। आप हिन्दू हो और मस्जिद के दरवाजे पर क्या कर रहे हो। वह बोला दवा आपने दे दी। दुआ मौलवी जी से लेने आये है। बच्चा बीमार है। दोनों के बिना आराम नहीं होता।

मेरे मन में उसका कथन कई देर तक उथल पुथल करता रहा। मैं यही सोचता रहा कि हिन्दू समाज की ऐसी हालत क्यों हुई?

इसका मूल कारण था वेद पथ का त्याग करना। हिन्दू समाज के धर्माचार्यों, महंतों, मठाधीशों, कथावाचकों आदि ने वेद सन्देश की अनदेखी कर जो असत्य मार्ग अपनाया। यह उसी का परिणाम है। कुछ उदहारण देकर समझाता हूँ।

हिन्दू समाज के मठाधीशों ने वेद विदित निराकार ईश्वर की पूजा छोड़कर मूर्तियों की पूजा करनी सिखाई। परिणाम क्या निकला। हिन्दुओं की संतानें उन्हीं मूर्तियों की पूजा छोड़। आज मुसलमानों की कब्रों पर जाकर सर पटकती है। अगर निराकार ईश्वर की पूजा करते तो ऐसा कभी नहीं होता।

हिन्दू समाज के मठाधीशों ने वेद विदित सच्चिदानन्दस्वरुप ईश्वर को छोड़कर मर्यादापुरुषोत्तम श्री राम एवं योगिराज श्री कृष्ण (दोनों महापुरुष स्वयं वेदों के ज्ञाता और निराकार ईश्वर के उपासक थे। ) की पूजा करनी सिखाई। परिणाम क्या निकला। हिन्दुओं की संतानें आज श्री राम और श्री कृष्ण को छोड़कर शिरडी के साईं बाबा उर्फ़ चाँद मियां की भिन्न भिन्न मूर्तियां बनाकर उन्हें पूज रही है। अगर निराकार ईश्वर की पूजा करते तो ऐसा कभी नहीं होता।

हिन्दू समाज के मठाधीशों ने वेदों के ज्ञान को छोड़कर वेद विरुद्ध काल्पनिक ग्रंथों में जनता को उलझा दिया। परिणाम क्या निकला। हिन्दुओं की संतानें वेद विदित महान गायत्री मंत्र को छोड़कर ॐ साईं राम जैसे काल्पनिक मन्त्रों में उलझ कर रह गई।
अगर ईश्वरीय ज्ञान वेद के ज्ञान को प्रचारित करते तो ऐसा कभी नहीं होता।

यजुर्वेद में एक मंत्र है -

वेदाहमेतं पुरुषं महान्तं. आदित्यवर्णं तमसो परस्तात् । तमेव विदित्वा मृत्युमत्येति. नान्य: पन्था विद्यतेऽयनाय ॥ यजु० ३१।१८

नान्य: पन्था का अर्थ है इसके भिन्न अन्य कोई मार्ग नहीं है। अपनी अपनी दुकान चलाने , अपना धंधा चमकाने, अपने भेड़ों के समान शिष्यों की संख्या बढ़ाने के लिए जितने भी प्रपंच जो लोग कर रहे है। वे नान्य: पन्था के वेद के सन्देश के विपरीत चल रहे है। वे हिन्दुओं का भला तो क्या ही करेंगे। थोड़े डूबे को और गहरे अवश्य डुबों देंगे।

वेद का सन्देश अपनाओ!

सलंग्न चित्र - समझदार के लिए इशारा ही बहुत है!


from Tumblr http://ift.tt/2rcEcYv
via IFTTT

आज का भगवद चिन्तन 10-6-2017 आत्मा को परमात्मा ने स्वयं से मिलने के लिए मन बुद्धि से संयुक्त कर...

आज का भगवद चिन्तन
10-6-2017
आत्मा को परमात्मा ने स्वयं से मिलने के लिए मन बुद्धि से संयुक्त कर मानव का शरीर देकर इस संसार में भेजा। इस वास्ते 9 मास तक जीव गर्भ में उल्टा लटका लेकिन संसार में आकर ऐसा भटका मोह माया की खटपट में अटक गया मीट मांस मदिरा सब कुछ गटक गया नट की तरह जीवन की पतली रस्सी पर लटक गया खाता रहा झटका मृत्यु भय का सताता रहा खटका कभी इधर पटका कभी उधर पटका।
जो सजग था संयमित था लक्ष्य पर केंद्रित था वह मटक गया।😊(पार गया)
जो प्रतिकूल था वह पटक गया।😭(मारा गया)
🌹🌹🌹🌹🌹🌹
न लटक पटक न खटक कहीं,
न भटक झटक न अटक कहीं।
हो विमल केंद्र को निश्चित कर,
बढ़ता चल सर न पटक कहीं।।
🙏🙏🙏🙏🙏🙏


from Tumblr http://ift.tt/2rX3FSR
via IFTTT

🙏🌍आज का वेद मन्त्र🙏🌍 असौ योऽवसर्पति नीलग्रीवो विलोहित:। उतैनं गोपाऽअदृश्रन्नदृश्रन्नुदहार्य्य: स...

🙏🌍आज का वेद मन्त्र🙏🌍

असौ योऽवसर्पति नीलग्रीवो विलोहित:।
उतैनं गोपाऽअदृश्रन्नदृश्रन्नुदहार्य्य: स दृष्टो मृडयाति न:॥ यजुर्वेद १६-७॥🙏🌍🙏

एक शासक को उत्तम गुणों और कार्यशीलता से परिपूर्ण होना चाहिये। एक साधारण व्यक्ति भी शासक तक अपनी समस्या पहुंचा सके ऐसी शासक की उपलब्धता होनी चाहिए। शासक को ना केवल समस्याओं को सुनना चाहिए बल्कि उन्हें हल भी करना चाहिये।🙏🌍🙏🌍

The ruler should be full of good qualities and actions. Even a common man should have access to the ruler to convey his problems. The ruler shouldn’t only listen to the problems but solve them.(Yajurved 16-7) 🙏🌍


from Tumblr http://ift.tt/2rcfI1j
via IFTTT

*एक बच्चे को आम का पेड़ बहुत पसंद था।* *जब भी फुर्सत मिलती वो आम के पेड के पास पहुच जाता।* *पेड के...

*एक बच्चे को आम का पेड़ बहुत पसंद था।*
*जब भी फुर्सत मिलती वो आम के पेड के पास पहुच जाता।*
*पेड के उपर चढ़ता,आम खाता,खेलता और थक जाने पर उसी की छाया मे सो जाता।*
*उस बच्चे और आम के पेड के बीच एक अनोखा रिश्ता बन गया।*

*बच्चा जैसे-जैसे बडा होता गया वैसे-वैसे उसने पेड के पास आना कम कर दिया।*
*कुछ समय बाद तो बिल्कुल ही बंद हो गया।*

*आम का पेड उस बालक को याद करके अकेला रोता।*
*एक दिन अचानक पेड ने उस बच्चे को अपनी तरफ आते देखा और पास आने पर कहा,*
*“तू कहां चला गया था? मै रोज तुम्हे याद किया करता था। चलो आज फिर से दोनो खेलते है।”*

*बच्चे ने आम के पेड से कहा,*
*“अब मेरी खेलने की उम्र नही है*
*मुझे पढना है,लेकिन मेरे पास फीस भरने के पैसे नही है।”*

*पेड ने कहा,*
*“तू मेरे आम लेकर बाजार मे बेच दे,*
*इससे जो पैसे मिले अपनी फीस भर देना।”*

*उस बच्चे ने आम के पेड से सारे आम तोड़ लिए और उन सब आमो को लेकर वहा से चला गया।*
*उसके बाद फिर कभी दिखाई नही दिया।*
*आम का पेड उसकी राह देखता रहता।*

*एक दिन वो फिर आया और कहने लगा,*
*“अब मुझे नौकरी मिल गई है,*
*मेरी शादी हो चुकी है,*
*मुझे मेरा अपना घर बनाना है,इसके लिए मेरे पास अब पैसे नही है।”*

*आम के पेड ने कहा,*
*“तू मेरी सभी डाली को काट कर ले जा,उससे अपना घर बना ले।”*
*उस जवान ने पेड की सभी डाली काट ली और ले के चला गया।*

*आम के पेड के पास अब कुछ नहीं था वो अब बिल्कुल बंजर हो गया था।*

*कोई उसे देखता भी नहीं था।*
*पेड ने भी अब वो बालक/जवान उसके पास फिर आयेगा यह उम्मीद छोड दी थी।*

*फिर एक दिन अचानक वहाँ एक बुढा आदमी आया। उसने आम के पेड से कहा,*
*“शायद आपने मुझे नही पहचाना,*
*मैं वही बालक हूं जो बार-बार आपके पास आता और आप हमेशा अपने टुकड़े काटकर भी मेरी मदद करते थे।”*

*आम के पेड ने दु:ख के साथ कहा,*
*“पर बेटा मेरे पास अब ऐसा कुछ भी नही जो मै तुम्हे दे सकु।”*

*वृद्ध ने आंखो मे आंसु लिए कहा,*
*“आज मै आपसे कुछ लेने नही आया हूं बल्कि आज तो मुझे आपके साथ जी भरके खेलना है,*
*आपकी गोद मे सर रखकर सो जाना है।”*

*इतना कहकर वो आम के पेड से लिपट गया और आम के पेड की सुखी हुई डाली फिर से अंकुरित हो उठी।*

*वो आम का पेड़ हमारे माता-पिता हैं।*
*जब छोटे थे उनके साथ खेलना अच्छा लगता था।*
*जैसे-जैसे बडे होते चले गये उनसे दुर होते गये।*
*पास भी तब आये जब कोई जरूरत पडी,*
*कोई समस्या खडी हुई।*

*आज कई माँ बाप उस बंजर पेड की तरह अपने बच्चों की राह देख रहे है।*

*जाकर उनसे लिपटे,*
*उनके गले लग जाये*
*फिर देखना वृद्धावस्था में उनका जीवन फिर से अंकुरित हो उठेगा।*

कहानी अच्छी लगी हो तो कृपया सेयर जरूर करें ।


from Tumblr http://ift.tt/2rXbGat
via IFTTT

*एक स्त्री और उसका पति सर्कस में काम करते थे। स्त्री स्टेज में एक जगह खड़ी हो जाती थी और पति बिना...

*एक स्त्री और उसका पति सर्कस में काम करते थे। स्त्री स्टेज में एक जगह खड़ी हो जाती थी और पति बिना देखे तीर उसकी ओर मारता था जिससे उसके चारो ओर तीरों की डिजाइन बन जाती थी। उसके हर तीर के साथ तालियाँ बजती थी। एक दिन दोनों में तकरार हो गई।*
*पति को इतना गुस्सा आया कि उसने सर्कस के खेल में उसे मारने का मन बना लिया। रोज़ की तरह तमाशा शुरू हुआ। व्यक्ति ने स्त्री को मारने के लक्ष्य करके तीर मारा। पर यह क्या, फिर तालियों की गडगड़ाहट। उसने आँखे खोली तो हैरान रह गया। तीर पहले की तरह ही स्त्री को छूते हुए किनारे लग जाता था।*
*यह है अभ्यास। उसको ऐसे ही अभ्यास था तो वह चाहकर भी गलत तीर नही मार सका। इस प्रकार जब सकारात्मक सोचने का अभ्यास हो जाता है तो मन अपने आप ही वश में रह कर परमात्मा की ओर लग जाता है। और चाह कर भी गलत रास्ते पर नहीं चलता।*
*इसलिए सदैव सकारात्मक रहे और खुश रहे।*
आचार्य राम मेहर शास्त्री KKR


from Tumblr http://ift.tt/2rcJ5AG
via IFTTT

*_प्लेट में खाना छोड़ने से पहले रतन टाटा का ये संदेश ज़रूर पढ़ें!_* *_दुनिया के जाने-माने...

*_प्लेट में खाना छोड़ने से पहले रतन टाटा का ये संदेश ज़रूर पढ़ें!_*

*_दुनिया के जाने-माने industrialist Ratan Tata ने अपनी एक Tweet के माध्यम से एक बहुत ही inspirational incident share किया था। आज मैं उसी ट्वीट का हिंदी अनुवाद आपसे शेयर कर रहा हूँ :_*

_पैसा आपका है लेकिन संसाधन समाज के हैं!_

_जर्मनी एक highly industrialized देश है। ऐसे देश में, बहुत से लोग सोचेंगे कि वहां के लोग बड़ी luxurious लाइफ जीते होंगे।_

_जब हम हैम्बर्ग पहुंचे, मेरे कलीग्स एक रेस्टोरेंट में घुस गए, हमने देखा कि बहुत से टेबल खाली थे। वहां एक टेबल था जहाँ एक यंग कपल खाना खा रहा था। टेबल पर बस दो dishes और beer की दो bottles थीं। मैं सोच रहा था कि क्या ऐसा सिंपल खाना रोमांटिक हो सकता है, और क्या वो लड़की इस कंजूस लड़के को छोड़ेगी!_

_एक दूसरी टेबल पर कुछ बूढी औरतें भी थीं। जब कोई डिश सर्व की जाती तो वेटर सभी लोगों की प्लेट में खाना निकाल देता, और वो औरतें प्लेट में मौजूद खाने को पूरी तरह से ख़तम कर देतीं।_

_चूँकि हम भूखे थे तो हमारे लोकल कलीग ने हमारे लिए काफी कुछ आर्डर कर दिया। जब हमने खाना ख़तम किया तो भी लगभग एक-तिहाई खाना टेबल पर बचा हुआ था।_

_जब हम restaurant से निकल रहे थे, तो उन बूढी औरतों ने हमसे अंग्रेजी में बात की, हम समझ गए कि वे हमारे इतना अधिक खाना waste करने से नाराज़ थीं।_

_” हमने अपने खाने के पैसे चुका दिए हैं, हम कितना खाना छोड़ते हैं इससे आपका कोई लेना-देना नहीं है।”, मेरा कलीग उन बूढी औरतों से बोला। वे औरतें बहुत गुस्से में आ गयीं। उनमे से एक ने तुरंत अपना फ़ोन निकला और किसी को कॉल की। कुछ देर बाद, Social Security Organisation का कोई आदमी अपनी यूनिफार्म में पहुंचा। मामला समझने के बाद उसने हमारे ऊपर 50 Euro का fine लगा दिया। हम चुप थे।_

_ऑफिसर हमसे कठोर आवाज़ में बोला, “उतना ही order करिए जितना आप consume कर सकें, पैसा आपका है लेकिन संसाधन सोसाइटी के हैं। दुनिया में ऐसे बहुत से लोग हैं जो संसाधनों की कमी का सामना कर रहे हैं। आपके पास संसाधनों को बर्वाद करने का कोई कारण नहीं है।”_

_इस rich country के लोगों का mindset हम सभी को लज्जित करता है। हमे सचमुच इस पर सोचना चाहिए। हम ऐसे देश से हैं जो संसाधनों में बहुत समृद्ध नहीं है। शर्मिंदगी से बचने के लिए हम बहुत अधिक मात्रा में आर्डर कर देते हैं और दूसरों को treat देने में बहुत सा food waste कर देते हैं।_

_The Lesson Is – अपनी खराब आदतों को बदलने के बारे में गम्भीरता से सोचें। Expecting acknowledgement, कि आप ये मैसेज पढ़ें और अपने कॉन्टेक्ट्स को फॉरवर्ड करें।_

_Very True- “MONEY IS YOURS BUT RESOURCES BELONG TO THE SOCIETY / पैसा आपका है लेकिन संसाधन समाज के हैं।”_

_दोस्तों, कोई देश महान तब बनता है जब उसके नागरिक महान बनते हैं। और महान बनना सिर्फ बड़ी-बड़ी achievements हासिल करना नही है…महान बनना हर वो छोटे-छोटे काम करना है जिससे देश मजबूत बनता है आगे बढ़ता है। खाने की बर्बादी रोकना, पानी को waste होने से बचाना, बिजली को बेकार ना करना…ये छोटे-छोटे कदम हैं जो देश को मजबूत बनाते हैं।_

_*99 प्रतिशत इसे नहीँ भेजेंगे | आप भेजेंगे ? जब हम चुटकुले भेज सकते हैं | तो ये मेसेज क्योँ नहीँ ? आशा करता हूँ कि आप करेंगें!*_

*_धन्यवाद।_*


from Tumblr http://ift.tt/2rXwdM8
via IFTTT

क्रान्‍ति‍कारी लेखक सुधीर वि‍द्यार्थी का आलेख- 1. भगत सिंह को अकादमिक चिंतन या बौद्धिक विमर्श की...

क्रान्‍ति‍कारी लेखक सुधीर वि‍द्यार्थी का आलेख-

1. भगत सिंह को अकादमिक चिंतन या बौद्धिक विमर्श की वस्तु न बनाया जाये। यह याद रखा जाना चाहिए कि प्रगतिशील और बुद्धिजीवियों के मध्य चर्चा का बिन्‍दु बनने से बहुत पहले भगतसिंह लोक के बीच नायकत्व हासिल कर चुके थे। उन पर सर्वाधिक लोकगीत रचे और गाये गये। मुझे खूब याद पड़ता है कि अपनी किशोरावस्था में गाँवों में मेलों और हाटों में पान की दुकानों पर आइने के दोनों तरफ और ट्रकों के दरवाजों पर भगतसिंह की हैट वाली तथा चन्द्रशेखर आजाद की मूँछ पर हाथ रखे फोटुएं हुआ करती थीं। शुरुआत में जनसंघ के लोगों ने भी उन्हें इंकलाब जिंदाबाद का नारा लगाते हुए बम फेंकने वाले एक बहादुर नौजवान, जो हँसते हुए फाँसी का फंदा चूमता है, के रूप में जिन्‍दा बनाये रखा। प्रगतिशीलों के विमर्श में तो वे बहुत देर से आये। जानना यह होगा कि भगतसिंह या आजाद की जगह लोक के मध्य है। वहीं से दूसरा भगतसिंह पैदा होगा, अकादमीशियनों के बीच से नहीं।

2. इस समय को पहचानिए कि जहाँ बिग बी के साथ भोजन करने की नीलामी दस लाख रुपये तक पहुँच रही हो, जिस समाज में मुन्नी बदनाम होती है तो फिल्म हिट हो जाती है यानी बदनाम होने में अब फायदा है सो इसे हम बदनाम युग की संज्ञा दे सकते हैं, कॉमनवेल्थ खेलों में जहाँ पग-पग पर हमें गुलाम होने का अहसास कराया जाता हो और हम गुलाम रहकर खुशी का अनुभव भी कर रहे हों; इसी कॉमनवेल्थ का तो कवि शंकर शैलेंद्र ने अपने मशहूर गीत ‘भगतसिंह से’ में विरोध किया था जिसमें कहा गया था- मत समझो पूजे जाओगे क्योंकि लड़े थे दुश्मन से/ रुत ऐसी है आँख लड़ी है अब दिल्ली की लंदन से। कामनवेल्थ कुटुंब देश का खींच रहा है मंतर से/प्रेम विभोर हुए नेतागण रस बरसा है अंबर से) तो ऐसे निकृष्ट संस्कृति विरोधी और इतिहास विरोधी समय में हमें बहुत सतर्क रहने की जरूरत है कि भगतसिंह को याद करने अर्थ केवल एक समारोह अथवा प्रदर्शनप्रियता में तब्दील होकर न रह जाये। मैं मानता हूँ कि भगतसिंह को सेमिनारों और जेएनयू मार्का विश्‍वविद्यालयी चर्चाओं से बाहर निकाल कर उन्हें जनता के मध्य ले जाने की पहल करने का उपयुक्त समय भी यही है।

3. मेरा निवेदन है कि भगतसिंह को कृपया देवत्व न सौंपें और न उन्हें क्रान्‍ति‍ का आदिपुरुष बनायें। भगतसिंह कोई व्यक्ति नहीं थे, अपितु उनके व्यक्तित्व में संपूर्ण भारतीय क्रांतिकारी आंदोलन का वैचारिक विकास बोल रहा है। सत्तर साल लम्‍बे क्रान्‍ति‍कारी आंदोलन ने भगतसिंह को पैदा किया। भगत सिंह उस आंदोलन को बौद्धिक नेतृत्व प्रदान करने वाले एक व्यक्ति ही थे। वे स्वयं विकास की प्रक्रिया में थे। कल्पना करिए कि यदि भगतसिंह की जेल में लिखीं चार पुस्तकें गायब न हो गई होतीं तब उनके चिंतन और बौद्धिक क्षमताओं का कितना बड़ा आयाम हमारे सम्मुख प्रकट हुआ होता। दूसरे यह कि आगे चलकर भारतीय क्रान्‍ति‍ के मार्ग पर उन्हें और भी बौद्धिक ऊँचाई हासिल करनी थी। पर इस सबको लेकर उनके मन में कोई गर्वोक्ति नहीं थी,बल्कि एक विनीत भाव से उन्होंने स्वयं सुखदेव को संबोधित करते हुए कहा था कि क्या तुम यह समझते हो कि क्रान्‍ति‍ का यह उद्यम मैंने और तुमने किया है। यह तो होना ही था। हम और तुम सिर्फ समय और परिस्थितियों की उपज हैं। हम न होते तो इसे कोई दूसरा करता। और कितना आत्मतोष था उस व्यक्ति के भीतर जिसने बलिदान से पूर्व यह भी कहा कि आज मैं जेल की चहारदीवारी के भीतर बैठकर खेतों, खलिहानों और सड़कों से इंकलाब जिंदाबाद का नारा सुनता हूँ तो लगता है कि मुझे अपनी जिन्‍दगी की कीमत मिल गई। ….और फिर साढ़े तेईस साल की इस छोटी सी जिन्‍दगी का इससे बड़ा मोल हो भी क्या सकता था।

4. आवश्यक तौर पर देखा यह भी जाना चाहिए कि भगतसिंह के साथ पूरी क्रान्‍ति‍कारी पार्टी थी। हम पार्टी और संपूर्ण आंदोलन को क्यों विस्मृत कर जाते हैं। हम यह क्यों नहीं याद रखते कि भगत सिंह के साथ चन्द्रशेखर आजाद का सर्वाधिक क्षमतावान और शौर्यमय नेतृत्व था। क्या भारतीय क्रान्‍ति‍कारी आंदोलन का मस्तिष्क कहे जाने वाले कामरेड भगवतीचरण वोहरा पार्टी के कम महत्वपूर्ण व्यक्ति थे जिन्होंने बम का दर्शन जैसा तर्कपूर्ण और बौद्धिक प्रत्युत्तर देने वाला पर्चा ही नहीं लिखा, बल्कि नौजवान भारत सभा और हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसियेशन के घोषणापत्र आदि उन्होंने लिपिबद्ध किये। हमने विजय कुमार सिन्हा, जिन्हें दल में अंतरराष्ट्रीय संपर्कों और प्रचार-प्रसार की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई थी, को भी हमने भुलाने योग्य मान लिया। यह सच है कि हम विजय दा से भगतसिंह की एक फुललेन्थ की जीवनी की अपेक्षा कर रहे थे जो उनेक जीवित रहते पूरी नहीं हो पाई। पर मेरा यहाँ जोर देकर कहना यह है कि हमने बटुकेश्‍वर दत्त से लेकर सुशीला दीदी, धन्वंतरि, सुरेश चन्द्र भट्टाचार्य मास्टर रुद्रनारायण सिंह आदि सबको भुलाने देने में पूरी तरह निर्लज्जता का परिचय दिया। हमने इनमें से किसी की शताब्दी नहीं मनाई। यह सब स्वतंत्र भारत में जीवित रहे पर हमने इनमें से किसी क्रान्‍ति‍कारी की खैर खबर नहीं ली। क्या पूरी पार्टी और उसके सदस्यों के योगदान और अभियानों को विस्मृत करके अपनी समारोहप्रियताओं के चलते भगतसिंह को हम उस तरह का तो नहीं बना दे रहे हैं- उतना ऊँचा और विशाल, जिसकी तस्वीर को फिर अपने हाथों से छूना मुश्किल हो जाये हमारे लिए। कहीं ऐसा तो नहीं कि हम अपनी आत्ममुग्धताओं में ही डूबे यह सब देख समझ ही न पा रहे हों। इससे भविष्य के क्रान्‍ति‍कारी संग्राम को बड़ा नुकसान होगा क्योंकि इतिहास के परिप्रेक्ष्य में संघर्ष की पूरी और सही तस्वीर को देख पाने में हम सर्वथा असमर्थ होंगे।

5. भगतसिंह के स्मरण के साथ एक खतरा यह भी है कि पिछले कुछेक वर्षों से हम देख रहे हैं कि उन्हें पगड़ी पहनाने का षड्यन्त्र बड़े पैमाने पर किया जाने लगा है। पर पंजाब के उस क्रान्‍ति‍कारी नौजवान का सिर इतना बड़ा हो गया कि अब उस पर कोई पगड़ी नहीं पहनाई जा सकती है। हम वैसा भ्रम भले ही थोड़ी देर को अपने भीतर पाल लें। यद्यपि शताब्दी वर्ष पर तो यह खुलेआम बहुत बेशर्मी के साथ संपन्न हुआ। देखा जाये तो हुआ पहले भी था जब मैं पंजाब के मुख्यमंत्री श्री दरबारा सिंह के आमंत्राण पर 1982 में चण्डीगढ़ में उनसे मिलने आया तो देखा कि उनके कार्यालय में भगतसिंह का जो चित्र लगा है उसमें उन्हें पगड़ी पहनाई गई है। अब विडंबना देखिए कि कोई आज उस पगड़ी को केसरिया रंग रहा है तो कोई लाल। इसमें आरएसएस से लेकर हमारे प्रगतिशील मित्र तक किसी तरह पीछे नहीं हैं। एक सर्वथा धर्मनिरपेक्ष क्रान्‍ति‍कारी शहीद को धर्म के खाँचे में फिट किये जाने की कोशिशों से सवधान रहना चाहिए। यहाँ अपनी बात कहने का हमारा अर्थ यह भी है कि सब भगतसिंह को अपने अपने रंग में रंगने का प्रयास कर रहे हैं। कोई कहता हे कि वे जिन्‍दा होते तो नक्सलवादी होते। उनके परिवार के ही एक सदस्य पिछले दिनों उन्हें आस्तिक साबित करने की असफल कोशिशें करते रहे। यह कह कर कि भगतसिंह की जेल नोटबुक में किसी के दो शेर लिखे हुए हैं जिनमें परवरदिगार जैसे शब्द आए हैं जो उनकी आस्तिकता को प्रमाणित करते हैं। सर्वाधिक तर्कहीन ऐसे वक्तव्यों की हमें निंदा ही नहीं, अपितु इसका विरोध करना चाहिए। यादविन्दर जी को भगतसिंह का लिखा ‘मैं नास्तिक क्यों हूँ’ जैसा आलेख आँखें खोल कर पढ़ लेना चाहिए। मैं यहाँ निसंकोच यह भी बताना चाहता हूँ कि दूसरे राजनीतिक दल भी बहुत निर्लज्ज तरीके से इस शहीद के हाथों में अपनी पार्टी का झण्‍डा पकड़ाने का काम करते रहे जो कामयाब नहीं हुआ। धार्मिक कट्टरता और पुनरुत्थानवाद के इस युग में भगत सिंह की वास्तविक धर्मनिरपेक्षता की बड़ी पैरोकारी की हम सबसे अधिक जरूरत महसूस करते हैं। लेकिन ऐसे में जब गाँधी और जिन्ना को भी डंके की चोट पर धर्मनिरपेक्ष बताया जा रहा हो, और भाजपा के अलंबरदार स्वयं को खालिस और दूसरों को छद्म धर्मनिरपेक्ष बताते हों तब वास्तविक धर्मनिरपेक्षता जो नास्तिकता के बिना सम्‍भव नहीं है, उसका झण्‍डा कौन उठाए? यह साफ तौर पर मान लिया जाना चाहिए कि धर्मनिरपेक्षता का अर्थ सर्वधर्मसमभाव कतई नहीं है जैसा कि हम बार-बार, अनेक बार प्रचारित करते और कहते हैं। यह हमारा सर्वथा बेईमानी भरा चिंतन है जिसका पर्दाफाश किया जाना चाहिए। विचार यह भी किया जाना चाहिए कि धर्मनिरपेक्षता आखिर कितनी तरह की? रघुपति राघव राजाराम जपने वाले गाँधी भी धर्म निरपेक्ष थे, मजहब के नाम पर मुस्लिम होमलैंड ले लेने वाले जिन्ना भी धर्मनिरपेक्ष थे और भगतसिंह भी। तब इनमें से कौन सही धर्मनिरपेक्ष है, और धर्मनिरपेक्षता आखिर है क्या बला?

6. इधर भगतसिंह को संसद का पक्षधर साबित करने के भी प्रयत्न हुए और हो रहे हैं। संसद में भगतसिंह का चित्र या मूर्ति लगवाने का क्या अर्थ है। जिस संसदीय चरित्र और उसकी कार्यवाहियों के विरोध में उन्होंने, दल के निर्णय के अनुसार पर्चा और बम फेंका, क्या आज उस संसद और उसके प्रतिनिधियों की चाल-ढाल और आचरण बदल कर लोकोन्मुखी और जनपक्षधर हो गया है। यदि नहीं तो क्यों भगतसिंह पर काम करने वाले उन पर पुस्तकें जारी करवाने के लिए किसी सांसद अथवा मंत्री की चिरौरी करते हुए दिखाई पड़ते हैं। क्या हम वर्तमान संसदीय व्यवस्था के पैरोकार या पक्षधर होकर भगतसिंह को याद कर सकते हैं। आखिर क्यों भगतसिंह की शहादत के 52 वर्षों बाद उनकी बहन अमर कौर को भारत की वर्तमान संसद के चरित्र और उसकी कार्यप्रणाली पर उँगली उठाते हुए वहाँ घुसकर पर्चे फेंकने पड़े, जिसमें उठाए सवालों पर हमें गौर करना चाहिए। पर इस मुक्त देश में पसरा ठंडापन देखिए कि किसी ने भी 8 अप्रैल 1983 को अमर कौर की आवाज में आवाज मिलाकर एक बार भी इंकलाब जिंदाबाद बुलंद नहीं किया, जबकि यह दर्ज रहेगा कि इसी गुलाम देश ने तब भगतसिंह और बटुकेश्वर दत्त के स्वर में अपना स्वर बखूबी मिला दिया। जानने योग्य यह भी है कि पिछले दिनों संसद में भगतसिंह की जो प्रतिमा लगी उसमें वे पगड़ी पहने हुए हैं और वहाँ उनके साथ बम फेंकने वाले उनके अभिन्न बटुकेश्‍वर दत्त नदारद हैं।

7. जरूरी है कि भगतसिंह को याद करने और उनकी पूजा या पूजा के नाटक में हम फर्क करें। आज सारे जनवादी और प्रगतिशील राजनीतिक व सांस्कृतिक सामाजिक संगठन भगतसिंह को याद कर रहे हैं। दक्षिणपंथी और मध्यमार्गी भी। यह चीजों को घालमेल करने की घिनौनी कोशिशें हैं ताकि असली भगतसिंह अपनी पहचान के साथ ही अपना क्रान्‍ति‍कारित्व भी खो बैठें। आखिर क्या कारण है कि भगतसिंह आज तक किसी राजनीतिक पार्टी के नायक नहीं बन पाए। यह सवाल बड़ा है कि आजाद की शहादत के बाद हिंदुस्तान समाजवादी प्रजातंत्र संघ को पुनर्जीवित करने के कितने और कैसे प्रयास हुए और वे कामयाब नहीं हुए तो क्यों? और क्यों आजादी के बाद कोई राजनीतिक दल हिसप्रस का झण्‍डा पकड़ने का साहस नहीं कर सका?

8. विचार यह करिए कि अब भावी इंकलाब का आधार क्या होगा। आजाद के नेतृत्व में भगतसिंह और दूसरे सारे युवा क्रान्‍ति‍कारी अधिकांशतः मध्यवर्ग से आए थे। आज पूँजीवादी व्यवस्था और बाजार के अनापशनाप विस्तार ने मध्यवर्ग को नागरिक से उपभोक्ता में तब्दील कर दिया है। नई पीढ़ी पूरी तरह कैरियर में डूबी है। उसके सपनों में अब देश और समाज नहीं है। वहाँ नितांत लिजलिजे व्यक्तिगत सपनों की कंटीली झाडि़याँ उग आई हैं। समाज टूट रहा है तो सामाजिक चिंताएं कहाँ जन्मेंगी। निम्न वर्ग जिन्‍दगी जीने की कशमकश में डूबा रह कर दो जून की रोटी मुहैया नहीं कर पा रहा है तो दूसरी ओर उच्च वर्ग क्रान्‍ति‍ क्यों चाहेगा? क्या अपने विरुद्ध? ऐसा तो सम्‍भव ही नहीं है। तब फिर क्रान्‍ति‍ का पौधा कहाँ पनपेगा और उसे कौन खाद-पानी देगा। यह बड़ा सवाल हमारे सामने मुँह बाये खड़ा हुआ है और हम हवा में मंचों पर क्रान्‍ति‍ की तलवारें भाँज रहे हैं। हम जो थोड़ा बहुत क्रान्‍ति‍ के नाम पर कुछ करने की गलतफहमियाँ पाल रहे हैं, क्या वह हमारा वास्तविक क्रान्‍ति‍कारी उद्यम है। कौन जानता है हमें। जिनके लिए क्रान्‍ति‍ करने का दावा हम करते रहे हैं, वे भी हमसे सर्वथा अपरिचित हैं। आप जेएनयू के किसी एअरकंडीशंड कमरे में तीसरी मंजिल पर बैठकर तेरह लोग क्रान्‍ति‍ की लफ्फाजी करेंगे तो देश की जनता आपको क्यों पहचानेगी। याद रखिए कि जेएनयू देश नहीं है। पूछिए इस मुल्क के लोगों से छोटे शहरों, कस्बों, देहातों में जाकर अथवा सड़क पर चलते किसी आम आदमी को थोड़ा रोककर इन बौद्धिक विमर्श करने वाले लोगों के बारे में पूछिए तो वह मुँह बिचकाएँगे। वे तो इनमें से किसी को भी जानते बूझते नहीं। तो आप कर लीजिए क्रान्‍ति‍। इस देश की साधारण जनता आपसे परिचित नहीं है। न आप उसके साथ खड़े हैं, न ही वह आपके साथ। ऐसे में क्या आप जनता के बिना क्रान्‍ति‍ करेंगे? लगता है कि इस देश में अब थोड़े से हवा हवाई लोग ही क्रान्‍ति‍ की कार्यवाही को संपन्न करने का ऐतिहासिक दायित्व पूरा कर लेंगे। जनता अब उनके लिए गैरजरूरी चीज बन गई है।

9. आज भाषा का मुद्दा सबसे बड़ा मुद्दा है। यह आजादी के सवाल से गहरे तक जुड़ा हुआ है। अपनी भाषा के बिना आप आजादी की कल्पना नहीं कर सकते। पर आज सब ओर गुलामी की भाषा सिर माथे और उसकी बुलंद जयजयकार। भाषा का मामला सिर्फ भाषा का नहीं होता, वह संस्कृति का भी होता है। भगतसिंह ने यों ही भाषा और लिपि की समस्या से रूबरू होते हुए अपनी भाषाओं की वकालत नहीं की थी। क्या हम अंग्रेजी के बिना एक कदम भी आगे नहीं चल सकते? भाषा आज सबसे अहम मुद्दा है। हम उस ओर से आँखें न मूंदें और न ही उसे दरकिनार करें। भाषा के बिना राष्ट्र अपने पैरों पर खड़ा नहीं हो सकता।

10. अब तीन अन्य गौर करने वाली बातों पर हम अपना पक्ष और चिंताएं प्रकट करेंगे। वह यह कि आज भी ईमानदारी से भगतसिंह को याद करने वालों को वर्तमान सत्ता और व्यवस्था उसी तरह तंग और प्रताडि़त करती है, जिस तरह साम्राज्यवादी हुकूमत किया करती थी। शंकर शैलेंद्र का ‘भगतसिंह से’ गीत गाने पर संस्कृतिकर्मियों पर यह कह कर प्रहार किया जाता है कि यह गीत 1948 में सरकार ने यह कह कर जब्त किया था कि यह लोकप्रिय चुनी हुई सरकार के विरुद्ध जनता के मन में घृणा पैदा करता है। मैं स्वयं जानना चाहता हूँ कि क्‍या शंकर शैलेंद्र के इस गीत पर से 1948 के बाद से अभी तक सरकारी पाबंदी हटी है अथवा नहीं। यदि ऐसा हुआ है तो कब? दूसरा यह कि कई वर्ष पहले पाकिस्तान की फौज हुसैनीवाला से भगतसिंह, राजगुरु और सुखदेव के स्मारकों को तोड़कर ले गई। हमने क्यों नहीं अब तक उन स्मारकों की वापसी की मांग पाकिस्तान सरकार से की। क्या वह हमारा राष्ट्रीय स्मारक नहीं था। और तीसरा विन्दु यह है कि कुछ वर्ष पहले उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक महोत्सव हुआ था, मेला लगा था। यह तब की बात है जब भगतसिंह पर एक साथ कई-कई फिल्में आई थीं यानी हमारे बॉलीवुड को भी क्रान्‍ति‍ करने का शौक चर्राया था। बाजार और बॉलीवुड में यदि भगतसिंह को बेचा जा सकता है तो इसमें हर्ज क्या है। बाजार हर चीज से मुनाफा कमाना चाहता है। पर मैं यहाँ फिल्मों में भगतसिंह को बेचने की बात नहीं कर रहा, न ही इस बात पर चिन्‍ता प्रकट कर रहा हूँ कि उन्होंने तुडुक तुडुक और बल्ले बल्ले करके भगतसिंह जैसे क्रान्‍ति‍कारी नायक को पर्दे पर नाचना दिखा दिया। मैं यहाँ बात कुछ दूसरी कहना चाहता हूँ। लखनऊ के उस मेले में एक रेस्त्रां बनाया गया था जिसका दरवाजा लाहौर जेल की तरह निर्मित किया गया। उसमें बैरों को वह ड्रेस पहनाई गई थी जिसे जेल के भीतर भगतसिंह, राजगुरु और सुखदेव ने पहना था। पानी जो वहाँ परोसा जा रहा था उसे काला पानी का नाम दिया गया था और घिनौनापन देखिए कि खाने के नाम पर स्वराज्य चिकन और काकोरी कबाब। यह हद से गुजर जाना है। लखनऊ एक प्रदेश की राजधानी है–सांस्कृतिक संगठनों और राजनीतिक दलों का केंद्रीय स्थान। पर सब कुछ कई दिनों तक उस जगह ठीक ठाक चलता रहा। कोई हलचल नहीं। कोई विरोध नहीं। क्या हम वास्तव में मर चुके हैं, क्या हमारे भीतर कोई राष्ट्रीय चेतना शेष नहीं है। क्या हमें अपने राष्ट्रीय नायकों और शहीदों का अपमान कतई विचलित नहीं करता। क्या इतिहास के सवाल हमारे लिए इतने बेमानी हो गए हैं कि वे हमारे भीतर कोई उद्वेलन पैदा नहीं करते। कुछ लोग थोड़े वर्षों से तीसरा स्वाधीनता आंदोलन नाम से एक संगठन चला रहे हैं। शहीदेआजम भगतसिंह के दस्तावेजों को सामने लाने लाने का सर्वाधिक महत्वपूर्ण काम करने वाले प्रो. जगमोहन सिंह जी भी उससे जुड़े हैं। पर इस संगठन के चिंतन के प्राथमिक बिन्‍दु पर गौर करिए कि आंदोलन चलाने से पहले ही उसने घोषित कर दिया कि इंडिया गेट को ध्वस्त कर वहाँ शहीदों की बड़ी मीनार बनाना है। क्या यही इस देश का तीसरा स्वतंत्राता युद्ध होगा। कल तक हम अपने बीच बचे रहे जिन्‍दा शहीदों को कोई सम्मान और आदर नहीं दे पाए, उनकी ओर आँख उठाकर भी हमने देखा नहीं, उन्हें ठंडी और गुमनाम मौत मर जाने दिया पर आज उनके ईंट पत्थर के बुत खड़े करने में हमारी गहरी दिलचस्पी है। भगतसिंह को याद करने वाले संगठन कितनी गलतफहमियों में जी रहे हैं यह देखने के लिये आँखों को ज्यादा फैलाने की आवश्यकता नहीं है। क्या यह भी गौर करने लायक सच्चाई और त्रासदी नहीं है कि वामपंथी और साम्यवादी आंदोलन ही नहीं भगतसिंह के अनुयायी कहे जाने वाले लोगों और संस्थाओं ने भी सैद्धांतिक मीनमेख और थोड़े विमर्शों में स्वयं को अधिक उलझा लिया है। उनके बीच निर्लज्ज किस्म की संकीणताएं भी विद्यमान हैं। भगतसिंह का नाम स्वयं को प्रतिष्ठित करने के लिए लिया जाना कतई ठीक नहीं।

(समकालीन तीसरी दुनि‍या/मार्च 2012 से साभार)
लेखक :- श्री सुधीर विद्यार्थी
संपर्क :- 6, पवन विहार , फेज़-5 विस्तार ,पोस्ट रूहेलखंड विश्वविद्यालय ,
बरेली ,उत्तर प्रदेश - 262201


from Tumblr http://ift.tt/2rcFG4Q
via IFTTT

आज का भगवद चिन्तन 9-6-2017 प्रकृति से सूक्ष्म आत्मा, आत्मा से सूक्ष्म परमात्मा, इसलिए परमात्मा...

आज का भगवद चिन्तन
9-6-2017

प्रकृति से सूक्ष्म आत्मा, आत्मा से सूक्ष्म परमात्मा,
इसलिए परमात्मा सर्वाधिक शक्तिसम्पन्न सर्वशक्तिमान सर्वेश्वर सर्वाधार।
🌹🌹🌹🌹🌹🌹
जो चीज जितनी अधिक सूक्ष्म उतनी अधिक गुणवत्ता में शक्ति में अधिक
इस बात का पता लगाना हो तो वेद का स्वाध्याय कर ऋषि मुनियों की खोज को देखिए किस तरह उन्होंने ईश्वर से सूक्ष्म बुद्धि के बल सूक्ष्म तत्वों का पता लगाया हमारे समक्ष अग्निहोत्र यज्ञ जैसी पर्यावरण शुद्धि के लिए भौतिक सामिग्री को सूक्ष्म करने की इतनी सरल पद्धति रखी जो मात्र 15 मिनट की क्रिया से तीनों लोकों तक पहुँचकर सभी देवों को शुद्ध कर देती है। उसी आधार पर आधुनिक वैज्ञानिक जेम्सवाट ने भाप की शक्ति का पता लगाया ओर हम सब भी यदि जलती हुई अग्नि में एक मिर्च डालते हैं तो पूरे मोहल्ले से छींकने की आवाज सुनने में आजाती है। उसी मिर्च को खाने पर एक ही व्यक्ति पर असर दिखाई पड़ता है वह भी कम।
सृष्टि में हर पदार्थ विभिन्न अवस्थाओं में विद्यमान रहते हैं।
जमीन में पानी द्रव्य रूप में रहता है
ठंडे प्रदेशों में बर्फ रूप में
वायुमंडल में वाष्प रूप में।
बर्फ को जहाँ कम स्थान चाहिए वहीं पानी को अधिक और भाप तो अत्यधिक सूक्ष्म हो बहुत दूर तक फैल जाती है।
ठीक इसी तरह अग्नि में जो भी स्थूल पदार्थ डालते हैं अग्नि अपने स्वभावानुसार उसे सूक्ष्म कर सभी तत्वों अर्थात् देवों को दूर दूर तक बांट देती है। अग्नि में डाली गई औषधियाँ सूक्ष्म होकर तीन जगहों पर अपना असर दिखाती हैं पृथ्वी, अंतरिक्ष और द्युलोक।
अतः विमल वेद द्वारा यज्ञ के वैज्ञानिक रहस्य को समझ नित्य दोनों समय यज्ञ करते हुए जीवन को चारों ओर से निर्मल विमल शुद्ध पवित्र बनाते हुए खुशियों से भरें। तभी सबका कल्याण।
अग्नि में डाली गई आहुति सूक्ष्म होकर वायुमंडल में फैल जाती है।
अग्नि हुतं हविः सम्यक् आदित्यम् उप तिष्ठति।- मनुस्मृति
🙏🙏🙏🙏🙏🙏


from Tumblr http://ift.tt/2rXtRwz
via IFTTT

पादहस्तासन से कमर और पेट को मिलेगा एक साथ फायदा इस आसन मे हम दोनों हाथों से अपने पैर के अँगूठे को...

पादहस्तासन से कमर और पेट को मिलेगा एक साथ फायदा
इस आसन मे हम दोनों हाथों से अपने पैर के अँगूठे को पकड़ते हैं, पैर के टखने भी पकड़े जाते हैं। चूँकि हाथों से पैरों को पकड़कर यह आसन किया जाता है इसलिए इसे पादहस्तासन कहा जाता है। यह आसन खड़े होकर किया जाता है।
‍‍विधि : यह आसन खड़े होकर किया जाता है। पहले कंधे और रीढ़ की हड्डी को सीधा रखते हुए सावधान की मुद्रा में खड़े हो जाएँ। फिर दोनों हाथों को धीरे-धीरे ऊपर उठाया जाता है। हाथों को कंधे की सीध में लाकर थोड़ा-थोड़ा कंधों को आगे की ओर प्रेस करते हुए फिर हाथों को सिर के ऊपर तक उठाया जाता है। ध्यान रखें की कंधे कानों से सटे हुए हों।
तत्पश्चात हाथ की हथेलियों को सामने की ओर किया जाता है। जब बाँहें एक-दूसरे के समानान्तर ऊपर उठ जाएँ तब धीरे-धीरे कमर को सीधा रख श्वास भीतर ले जाते हुए नीचे की ओर झुकना प्रारम्भ किया जाता है। झुकते समय ध्यान रखे की कंधे कानों से सटे ही रहें।
तब घुटने सीधे रखते फिर हाथ की दोनों हथेलियों से एड़ी-पंजे मिले दोनों पाँव को टखने के पास से कस के पकड़कर माथे को घुटने से स्पर्श करने का प्रयास किया जाता है। इस स्थिति में श्वास लेते रहिए। इस स्थिति को सूर्य नमस्कार की तीसरी स्थिति भी कहा जाता है। सुविधा अनुसार 30-40 सेकंड इस स्थिति में रहें।
वापस आने के लिए धीरे-धीरे इस स्थिति से ऊपर उठिए और क्रमश: खड़ी मुद्रा में आकर हाथों को पुन: कमर से सटाने के बाद विश्राम की स्थिति में आ जाइए। कुछ क्षणों का विराम देकर यह अभ्यास पुन: कीजिए। इस तरह 5 से 7 बार करने पर यह आसन असरकारक होता है।
सावधा‍‍नी : रीढ़ की हड्डी में कोई शिकायत हो तथा साथ ही पेट में कोई गंभीर बीमारी हो ऐसी स्थिति में यह आसन न करें।
इसके लाभ : यह आसन मूत्र-प्रणाली, गर्भाशय तथा जननेन्द्रिय स्रावों के लिए विशेष रूप से अच्‍छा होता है। इससे कब्ज की शिकायत भी दूर होती है। यह पीठ और रीढ़ की हड्डी को मजबूत और लचीला बनाता है तथा जंघाओं और पिंडलियों की माँसपेशियों को मजबूत करता है। आँतों के व पेट के प्राय: समस्त विकार इस आसन को नियमित करने से दूर होते हैं। इससे सुषुम्ना नाड़ी का खिंचाव होने से उनका बल बढ़ता है।
करो योग रहो निरोग
योगी बनो निरोगी बनो
स्वदेशी अपनायेगे देश बचायगे


from Tumblr http://ift.tt/2rbWM37
via IFTTT

दुर्भाग्य है उन लोगों का जो रामपाल जैसे धूर्त,मूर्ख,हत्यारे,गोबर गणेश, अनाडी, पाखंडी,...

दुर्भाग्य है उन लोगों का जो रामपाल जैसे धूर्त,मूर्ख,हत्यारे,गोबर गणेश, अनाडी, पाखंडी, घमंडी,देशद्रोही, व्यभिचारी के पैर धोकर पीते हैं और उसे सन्त सद्गुरु वा तत्वज्ञानी मानते हैं !! आर्य वीरों व सरकार ने उसकी सब पोल खोल कर उसे जेल में ठूंस दिया है,जेल के एक कर्मचारी ने तो उसके मुंह पर थूक दिया ! झूठ बोलने ,वेदमंत्रो के उल्टे पुल्टे अर्थ करने, कबीर को ही परमात्मा बताने व गुरुडम फैलाने की सजा भुगत रहा है । ऐसे लोग मृत्यु बाद नीच योनियों में भटकते हैं । यह बुद्धु परमात्मा को साकार बताता है और वेदों में कबीर का वर्णन बताता है ! ईश्वर उसे व उसके चेले चपाटों को सद्बुद्धि दे ! भंडारे करने व भीड इकट्ठी करने से कोई महान नहीं बन जाता । वेद व संस्कृत का क ख ग भी नहीं आता और बडा विद्वान बनने का ढोंग करता है । ऋषि दयानंद कृत सत्यार्थप्रकाश को ध्यान से पढने वाला ही पूर्ण सत्य को जान सकता है ।


from Tumblr http://ift.tt/2rX3FCl
via IFTTT

*“ काश ऐसी बारिश आए ”*.., जिसमें *अहम* डूब जाए, *मतभेद* के किले ढह जाएं, *घमंड* चूर चूर...

*“ काश ऐसी बारिश आए ”*..,
जिसमें
*अहम* डूब जाए,
*मतभेद* के किले ढह जाएं,
*घमंड* चूर चूर हो जाए,
*गुस्से* के पहाड़ पिघल जाए,
*नफरत* हमेशा के लिए दफ़न हो जाए,
और, हम सब
*“ मैं ”* से *“ हम ”* हो जाए …
🌹 🌹


from Tumblr http://ift.tt/2rcF67o
via IFTTT

नमस्ते जी, शुभ संध्या। भविष्य को परिवर्तित नहीं किया जा सकता, जो तय है वह...

नमस्ते जी,
शुभ संध्या।

भविष्य को परिवर्तित नहीं किया जा सकता, जो तय है वह अवश्यम्भावी है। यदि कुछ परिवर्तित हो सकता है तो वह है मनुष्य की दैनिक दिनचर्या, उसका दृष्टिकोण, उसके आचार-विचार तथा व्यवहार, उसका जीवन लक्ष्य। इतना विश्वास मन में रखना चाहिए कि उपरोक्त पर यदि नियंत्रण कर लिया जाये तो निश्चित ही भविष्य को भी परिवर्तित किया जा सकता है। हमारा आज अर्थात् वर्तमान ही भविष्य का सटीक निर्धारण करता है। यदि जीवन में, भविष्य में कुछ पृथक परिवर्तन की आशा करते हैं तो सर्वप्रथम स्वयं से ही प्रारंभ करना होगा। संयमित रहें! पहले स्वयं को बदलें फिर परिवार को बदलें और अंत में समाज को।

🕉 *ईश्वर सदैव हमारे संग हैं* 🕉


from Tumblr http://ift.tt/2rXwbE0
via IFTTT

📕 *ऋग्वेदभाष्यभूमिका*📕 ~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~ तथैव पूर्वोक्तासु...

📕 *ऋग्वेदभाष्यभूमिका*📕
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
तथैव पूर्वोक्तासु देवतास्वग्निपृथिव्यादित्यचन्द्रमोनक्षत्राणि चेति पञ्च वसवो विग्रहवत्यः सन्ति। एवमेकादश रुद्रा द्वादशादित्या मनः षष्ठानि ज्ञानेन्द्रियाणि वायुरन्तरिक्षं द्यौर्मन्त्राश्चेति शरीररहिताः। तथा स्तनयित्नुविधियज्ञौ च सशरीराशरीरे देवते स्त इति। एवं सशरीर- निश्शरीरभेदेन देवताद्वयं भवति। तत्रैतासां व्यवहारोपयोगित्वमात्रमेव देवतात्वं गृह्यते। इत्थमेव मातृपित्राचार्य्यातिथीनां व्यवहारोपयोगित्वं परमार्थप्रकाशकत्वं चैतावन्मात्रं च। परमेश्वरस्तु खल्विष्टोपयोगित्वेनैवोपास्योऽस्ति। नातो वेदेषु ह्यपरा काचिद्देवता पूज्योपास्यत्वेन विहितास्तीति निश्चीयताम्।

भाषार्थ - इसी प्रकार पूर्वोक्त आठ वसुओं में से अग्नि, पृथिवी, आदित्य, चन्द्रमा और नक्षत्र ये पांच मूर्तिमान् देव हैं। और ग्यारह रुद्र, बारह आदित्य, मन, अन्तरिक्ष, वायु, द्यौ और मन्त्र, ये मूर्तिरहित देव हैं। तथा पांच ज्ञानेन्द्रियां, बिजुली और विधियज्ञ ये सब देव मूर्त्तिमान् और अमूर्त्तिमान् भी हैं। (टिप्पणी- इन्द्रियों की शक्तिरूपद्रव्य अमूर्त्तिमान् और गोलक मूर्त्तिमान् तथा विद्युत् और विधियज्ञ में जो जो शब्द तथा ज्ञान अमूर्त्तिमान् और दर्शन तथा सामग्री मूर्त्तिमान् जाननी चाहिए।) इससे साकार और निराकार भेद से दो प्रकार की व्यवस्था देवताओं में जाननी चाहिए। इन में से पृथिव्यादि का देवपन केवल व्यवहार में तथा माता, पिता, आचार्य और अतिथियों का व्यवहार में उपयोग और परमार्थ का प्रकाश करनामात्र ही देवपन है और ऐसे ही मन और इन्द्रियों का उपयोग व्यवहार और परमार्थ करने में होता है। परन्तु सब मनुष्यों को उपासना करने योग्य एक परमेश्वर ही देव है।
*साभार-:अथ वेदविषयविचारः:ऋग्वेदभाष्यभूमिका*
—– *स्वामी दयानन्द सरस्वती*_

*_क्रमश:_*


from Tumblr http://ift.tt/2rcF5Am
via IFTTT

*लोग कहते हैं शूद्र छोटे होते हैं ?* ⛲🗼⛲🗼⛲🗼⛲🗼⛲🗼 *—-आर्यपुत्र निगमेंद्र* ➡ लोग तो घमंड,...

*लोग कहते हैं शूद्र छोटे होते हैं ?*

⛲🗼⛲🗼⛲🗼⛲🗼⛲🗼

*—-आर्यपुत्र निगमेंद्र*

➡ लोग तो घमंड, आलोचना, नशा आदि दुर्गुणों को भी तुच्छ बोलते हैं, लेकिन तुच्छ बोलकर भी लोग इन्हें सिर आंखों पर बैठाकर कर रखते हैं। शायद इसके बिना किसी मनुष्य का गुजारा भी नही चलता है। लोगो का क्या कुछ भी बोल दें।

लेकि शूद्रों का महत्व जानने के लिए हमे इसके उद्भव तक जाना होगा। लोगो ने शूद्र, वैश्य, क्षत्रिय, ब्राह्मण नही बनाये। जिसने बनाये उसने इन्हें किस रूप में परिभाषित किया ? किस रूप में इनकी महत्ता का बखान किया, ये समझने - सोचने की आवश्यकता है पहले। प्रकृति मनुष्यो को 4 गुणों में विभाजित करती है और गुणों के आधार पर ही 4 अलग अलग भागों के अलग अलग नाम रखे गए। चारों का अपना अपना महत्व है समाज के लिये।

*चारों वर्णों को ऊँचा-नीचा, छोटा- बड़ा के आधार पर विभाजित नही किया गया जैसा की आज लोग समझते हैं।* और ब्राह्मण अपने को उच्च सिद्ध करने में लगे रहते है और क्षत्रिय लोग भी।

*चारों वर्णों को ही अपने गुण धर्म के आधार पर समाज- देश के लिए विशेष योगदान देना होता है। मानव समाज इन चारों वर्णों के समान योगदान के बिना संतुलित रूप में कभी नही चल सकता। पूरे मानव समाज की रीढ़ हैं चारो वर्ण। सबका अपना अपना दायित्व है देश और समाज के लिए।*

*1——-* सर्वप्रथम मानव समाज को ईश्वर प्रदत्त धर्म के सत्य ज्ञान आदि से शिक्षित कर उन्हें सभ्य, सुशील, श्रेष्ठ, पुरुषार्थी,सुसंस्कृत, धार्मिक बनाने का सेवा कार्य करने वाले ब्राह्मण कहे जाएंगे। चाहे वो कोई भी व्यक्ति हो, किसी भी वर्ण या कुल में पैदा हुआ हो।

*2——-* द्वितीय मानव समाज और राष्ट्र की रक्षा करने, जनकल्याण करने, सबके हितों की रक्षा करने, न्याय व्यवस्था को बनाये रखने, धर्म स्थापना में सहयोग करने और देश और समाज की उन्नति के लिए नित्य सेवा कार्य करने वाले क्षत्रिय कहे जाएंगे।

*3—–* मानव समाज व देश की सेवा करने वाले, प्रत्येक ब्राह्मण, क्षत्रियों और वैश्यों के सेवा कार्यो में सहयोग करने वाले, प्रत्येक उद्यम में श्रम योगदान द्वारा सेवा कार्य करने वाले शूद्र कहे जाएंगे।

*4——-* राष्ट्र व मानव समाज की अर्थ व्यवस्था को चलाने वाले, उद्योग, व्यापार कर मनुष्यो के आवश्यक पदार्थो व वस्तुओं की पूर्ति करने वाले, अनाज, वस्त्र, भवन आदि निर्माण कर सेवा कार्य करने वाले वैश्य कहे जाएंगे।

💧 *निष्कर्ष —–* इन चार वर्णों को मनुष्य शरीर से तुलना कर समझाया गया है कि मुख- मस्तिष्क ज्ञान का द्योतक है। सो मुख ब्राह्मण है। यही इसका मुख्य सेवा धर्म है।
शरीर की भुजाएं द्वारा ही बलपूर्वक कार्य सम्पन्न किया जाता है अतः भुजा ही क्षत्रिय है।
पेट मे अग्नि पाचन स्थान है जहाँ से पूरे शरीर को जीवित रहने के लिए आवश्यक ऊर्जा शक्ति प्राप्त होती है। इसके बिना मुख, भुजा और पांव सब निष्क्रिय हो जाएंगे। अतः पेट को वैश्य कहा गया है।
अब सबसे मुख्य आधार शरीर का पाँव होता है, जिसकी आधारशिला पर मुख, भुजा, पेट टिके होते हैं, मानव समाज रूपी शरीर इसी के दम पर सार्थक कार्य कर सकने में सक्षम होते हैं। अतः पाँव को शुद्र कहा गया है।

अब ये कहना कि शूद्र छोटे और ब्राह्मण- क्षत्रिय बड़े होते हैं और क्षत्रिय- ब्राह्मण के पाँव छूने चाहिए तो इसमें भी महत्व शूद्रों का ही तो बताते हैं। क्योंकि शूद्र ही तो पाँव है और पाँव ही शूद्र है तो अंततः सदा पाँव पर शीश (ब्राह्मण) शीश ही झुकता है और सदा चरण छूने को भुजाएँ ( क्षत्रिय ) ही आगे बढ़ती हैं। चरण पादुका आज भी वंदनीय व सम्मानीय हैं हमारी आर्य संस्कृति में। पेट कभी किसी की तरफ नही झुकता है क्योंकि वह सबके लिए बराबर अपरिहार्य है, सबके बीच संतुलन बनाये रखने का कार्य वैश्य का ही है।

*अब यदि क्षत्रिय और ब्राह्मण शूद्र को अज्ञानवश छोटा समझें तो उन्हें पाँव पर झुकने की बात का स्मरण कर लेना चाहिए।* जिसके बिना मनुष्य जीवन जीने की कल्पना भी नही कर सकता। किसी भवन की बुलंदी का आधार उसकी बुनियाद होती है और जब बुनियाद कमजोर पड़ती है तब बड़ा से बड़ा बहुमंज़िल भवन भी मिट्टी के ढेर के समान ढह जाता है। शूद्र की यही महानता है आर्य संस्कृति में। जिसे त्याग कर लोगो ने हिन्दू पंथ स्वीकार कर लिया है जिसने वर्ण व्यवस्था को जाति व्यवस्था में परिवर्तित करके आपस मे ही भेदभाव करना शुरू कर दिया। आज हिन्दू पंथ समाज मे जितनी भी कुरुतियां और बुराइयाँ व्याप्त हैं वे सबकी सब 1000 वर्षों के भीतर ही विकसित की गई हैं। इनका प्राचीन आर्य संस्कृति और वैदिक धर्म से दूर दूर तक कोई सरोकार संबंध नही है।

*अतः विद्वानजनो से यही आग्रह है मेरा यदि अपना खोया हुआ वैभव, सुख, संपदा, शांति, प्रेम, सौहार्द पाना चाहते हैं तो सबको साथ लेकर वैदिक धर्म और आर्य सभ्यता संस्कृति को अंगीकार करें, अपने जीवन मे उसे उतारें, परिवार को वेद ज्ञान देकर सुसंस्कृत करें। वर्ण व्यवस्था को ग्रहण कर सरनेम बताने में और यथा सम्भव प्रयोग करने से बचें। शूद्र जन लोग अपमान बोध से बाहर निकलकर गर्व सम्मान से अपना महत्व समझें और सबको बताएं। और यदि कोई श्रेष्ठ कर्म करने में दक्ष होते हैं तो स्वयं को ब्राह्मण, वैश्य अथवा क्षत्रिय बताएं।*

*यथा गुण तथा वर्ण*

✍🏼

*8/6/2017*
⛳ *आर्य विचार* ⛳


from Tumblr http://ift.tt/2rX9oYW
via IFTTT

*ओ३म्* *🌷अनुपम उपदेश🌷* *🌻स्वदोष दर्शन-*परमात्मा उसका भला करे जो मेरे दोषों का ज्ञान कराता...

*ओ३म्*

*🌷अनुपम उपदेश🌷*

*🌻स्वदोष दर्शन-*परमात्मा उसका भला करे जो मेरे दोषों का ज्ञान कराता है।

*🌻आश्चर्य की बात:-*आश्चर्य है उस मानव पर जिसे मृत्यु का निश्चय है और फिर भी पापासक्त है।आश्चर्य है उस इन्सान पर जो संसार को नाशवान जानता है फिर भी उसमें फंसा है,आश्चर्य है उस मनुष्य पर जो ईश्वर विश्वासी हो और फिर भी चिन्तातुर रहे।आश्चर्य है उस बुद्धिमान पर जो दुर्गति से बचना चाहति है और फिर भी दुष्कर्म करता है।आश्चर्य है उस व्यक्ति पर जो ईश्वर भक्त होकर भी उसके स्थान पर दूसरी वस्तु का पूजन करे,आश्चर्य है ऐसे योगी पर जो मुक्ति का इच्छुक है और विषयों में लीन है।

*🌻दुष्ट:-*बुरे लोगों की जिस प्रकार चाहे परिक्षा कर ले,सांप और बिच्छुओं से कम न पायेगा।

*🌻भगवान की व्यापकता:-*हे मानव यदि तू पाप का इच्छुक है तो ऐसे स्थान की खोज कर जहां भगवान् न हो।

*🌻भक्ति:-*हे मानव:-यदि तू उसकी भक्ति नहीं करना चाहता तो उसकी बनाई वस्तु का प्रयोग तथा उपभोग भी न कर।पशु अपने मालिक को पहचानता है किन्तु आश्चर्य है,इन्सान अपने भगवान को नहीं पहचानता।

*🌻विपत्ति:-*प्रभु की और से जो विपत्ति हम पर आती है वह हमारे कल्याण के लिए ही आती है।विपत्ति से घबरा जाना सबसे बड़ी विपत्ति है।

*🌻निन्दा-*बुरों की बुराई करना निन्दा नहीं है अपितु भलों की बुराई करना निन्दा है।

*🌻सज्जन-दुर्जन:-*सज्जन का स्वभाव है जब कोई कठोरता से बरते तो कठोर हो जाता है और जब कोई नम्रता से बरते तो नम्र हो जाता है।इसके विपरित दुर्जन का स्वभाव है कि जब कोई नम्रता से बरते तो कठोर हो जाता है और कठोरता से बरते तो नम्र हो जाता है।

*🌻अपना सम्मान:-*जो अपनी कदर आप नहीं जानता,उसकी कदर कोई दूसरा मनुष्य भी नहीं पहचानता।चाहे कोई तेरी कदर न भी करे तो नेकी को बन्द मत कर।

*🌻कृपा पात्र कौन?:-*वह विद्वान जो मूर्खों के आदेश से काम करे।(2) वह सज्जन जिस पर दुर्जन शासक हो (3) वह गुणवान जो निर्गुणियों के आधीन हो।
ये तीनों सर्वाधिक कृपा के पात्र हैं।

*🌻अनिष्ट वस्तुएं:-*विद्वानों में कुकर्म (2) हाकिमों में लोभ (3) धनवानों में कृपणता (4) स्त्रियों में निर्लज्जता (5) वृद्धों में व्यभिचार।पांचों पर प्रभु की मार।

*🌻क्रोध और अभिमान:-*जब तक तेरे अन्दर क्रोध और अभिमान है तब तक अपने को ज्ञानियों में मत समझ-क्योंकि तू मूर्ख ही है।

*🌻सम्मान:-*दूसरों का सम्मान न करने वाला प्रभु तथा प्रजा दोंनो का कोप पात्र होता है।

🌻ओ भोले,मकानों के बनाने में आयु व्यतीत कर रहा है ।बसेंगे दूसरे और हिसाब देगा तू।

*🌻उससे डर:-*जो उस से डरता है उससे सारा संसार डरता है।

*🌻भाग्यशाली:-*भाग्यशाली वह है जो नेकी करे और डरे।भाग्यहीन वह है जो बदी करे और सर्वप्रिय होने की आशा करे।

*🌻दिल दुखाना:-*नास्तिकता के पश्चात सबसे बड़ा पाप किसी का दिल दुखाना है।

*🌻सुकर्म:-*सुकर्मियों को ईश्वरीय ज्ञान की प्राप्ति होती है और कुकर्मी उससे वंचित रहते हैं।

*🌻मन की मलीनता:-*तीन वस्तुएं मन की मलीनता को प्रकट करती हैं-
(1) ईर्ष्या करना (2) दिखावा करना, (3) अपने को बडा तथा दूसरे को छोटा समझना।

*🌻निर्धनों की उपेक्षा:-*वह सहभोज सबसे निकृष्ट है जिसमें धनवान बुलाये जाएं और निर्धनों की उपेक्षा की जाए।

*🌻स्त्री से व्यवहार:-*स्त्री के साथ सदव्यवहार कर।स्वयं कष्ट सह परन्तु उसे कष्ट न दे।
🌻🌷🌻🌷🌻🌷🌻🌷🌻🌷🌻🌷🌻🌷🌻
-जय तनेजा जी, पानीपत


from Tumblr http://ift.tt/2rctvFq
via IFTTT

ओ३म् ‘भारत में गोहत्या होगी तो यह भूमि मरघट बन जायेगीः डा. ज्वलन्त कुमार...

ओ३म्
‘भारत में गोहत्या होगी तो यह भूमि मरघट बन जायेगीः डा. ज्वलन्त कुमार शास्त्री’
……….
डा. ज्वलन्त कुमार शास्त्री जी आर्यजगत के लब्ध प्रतिष्ठित विद्वान है। वह वेद और वेदार्थ आदि अनेक ग्रन्थों के रचयिता, वैदिक पथ के सम्पादक, शास्त्रीय एवं आर्यसमाज के इतिहास पर अधिकारी, प्रभावशाली व श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर देने वाले व्याख्यान देने वाले वक्ता हैं। गुरुकुल पौंधा, देहरादून के 2 जून से 4 जून, 2017 को आयोजित 3 दिवसीय वार्षिकोत्सव में उनका गोरक्षा पर प्रभावशाली व्याख्यान हुआ। उसी को इस लेख में प्रस्तुत करने का हमारा प्रयास है।

राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त जी की रचना ‘भारत भारती’ खूब लोकप्रिय हुई थी। यह पुस्तक इतनी लोकप्रिय हुई कि जितना अन्य कोई काव्य संग्रह लोकप्रिय नहीं हुआ। डा. ज्वलन्त कुमार जी ने उस पुस्तक से गोरक्षा विषयक एक कविता आद्योपान्त पढ़कर श्रोताओं को सुनाई। कविता में एक पंक्ति आती है कि यदि भारत में गोरक्षा नहीं की जायेगी, गोहत्या होगी, गोमांसाहार का लोग सेवन करेंगे तो यह भारत भूमि मरघट बन जायेगी। इस कविता में विद्वान कवि ने यह भी कहा है कि देश में गोहत्या इसलिए जारी है क्योंकि यहां अंग्रेजों का राज है। इसका अर्थ है कि यदि अंग्रेजों का राज न होकर भारतीयों का राज्य होता तो देश में गोहत्या न होती। आचार्य ज्वलन्त कुमार शास्त्री जी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री आदित्यनाथ योगी जी के कार्यकाल में गोरक्षा के जो क्रियात्मक उपाय किये जा रहे हैं वह प्रशंसनीय हंै। आचार्य जी ने कहा कि सन् 1966 के साल में देश में गोहत्या आन्दोलन चला।

आचार्य ज्वलन्त जी तब लगभग 12 वर्ष के थे। उन दिनों भारत में केवल 100 हिन्दू रहे होंगे जो गोहत्या को उचित मानते होंगे। देश के शेष हिन्दू गोहत्या को अनुचित मानते थे। हिन्दू जाति का यह दुर्भाग्य है कि उनके अपने देश में गाय की हत्या होती है। देश में लाखों मन्दिर व सैकड़ो धर्माचार्य हैं परन्तु यह सब गोहत्या के पाप को चुपचाप देखते रहते हैं। आचार्य जी ने कांग्रेस के नेतृत्व वाली सेकुलर सरकार के शिक्षण संस्थाओं के पाठ्यक्रम को भी गोहत्या वा गोमांसाहार के सेवन में वृद्धि का कारण बताया। आचार्य जी ने गोरक्षा का वर्णन करते हुए कहा कि आज गोरक्षा की बात करने पर हिन्दू ही इसका विरोध करने लगते हैं। कुछ एक्टर व नेता टीवी के पर्दे पर आकर कहते हैं कि हम गोमांस खाते हैं। वह कहते हैं कि खाने पीने का धर्म से क्या संबंध है? आचार्य जी ने कुछ प्रसिद्ध हस्तियों ऋषि कपूर, शोभा डे, बी.एम. झा स्तम्भकार, प्रसून वाजपेयी, दक्षिण के कुछ वशिष्ठ ब्राह्मणों का उल्लेख कर कहा कि ये लोग कहते हैं कि वह गोमांसाहार के पक्षधर हैं। विद्वान वक्ता ने कहा कि 50 सालों से पाठ्यक्रम में गोरक्षा विरोधी विचारों को पढ़ायें जाने का परिणाम है जिसके कारण आज की स्थिति आई है। यह पूर्व की सरकारों का पाप है।

आचार्य जी ने कहा कि किसी भी पशु का मांस खाना पाप है। केरल में पिछले दिनों घटी गाय की सार्वजनिक रूप से हत्या करने की घटना व उनके द्वारा गो मांस खाने की चर्चा की और कहा कि कांग्रेस ने गांधी जी की गोरक्षा विषयक एक बात भी नहीं मानी। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने कहा था कि वह गोरक्षा में कहीं अधिक व्यापक रूप से विश्वास रखते हैं। सभी पशु मूक प्राणी हैं इसलिये गाय सहित सभी पशुओं की रक्षा की जानी चाहिये। गांधी जी ने यह भी कहा है था कि हिन्दू धर्म की विश्व को महत्वपूर्ण देन है गोरक्षा। डा. ज्वलन्त कुमार शास्त्री ने गांधी जी के पत्र यंग इण्डिया के 7 जुलाई, 1927 अंक की चर्चा करते हुए कहा कि इसमें गांधी जी ने लिखा है कि सच्चे हिन्दू की पहचान तिलक नहीं है अपितु उसकी पहचान गोरक्षा है। गांधी जी ने सरकार को सलाह दी है कि वह गोहत्या रोकने के लिए गाय आदि पशुओं की उचित बोली लगाकर खरीद ले और स्वयं गोदुग्ध की बिक्री की व्यवस्था करे। सरकार को आदर्श पशु-शालायें खोलनी चाहिये। पशुओं के लिए सरकार यथेष्ट गोचर भूमि की व्यवस्था करे। गोरक्षा के लिए पृथक सरकारी विभाग स्थापित करे। गांधी के अनुसार सभी राज्यों को गोरक्षा का बोझ उठाना चाहिये। डा. ज्वलन्त कुमार शास्त्री जी ने कहा कि मुसलमानों से ज्यादा हिंदू मोदी जी व योगी जी की टांग खींच रहे हैं। उन्होंने कहा कि आर्यसमाज को सभी हिन्दू संगठनों के सहयोग से तीव्र आन्दोलन खड़ा करना चाहिये।

डा. ज्वलन्त कुमार शास्त्री ने कहा कि ऋषि दयानन्द को 29 सितम्बर, सन् 1883 को जोधपुर में विष दिया गया था। इससे पूर्व 7 जुलाई, 1883 को ऋषि ने उदयपुर रियासत के प्रधान मंत्री श्यामल दास जी को गोरक्षा के कार्यों का विवरण देते हुए पत्र लिखा था। अपने जोधपुर प्रवास में स्वामी दयानन्द जी ने जोधपुर नरेश को भी अपने राज्य में पूर्ण गोहत्या बंद करने को कहा था। उन्होंने बताया कि जोधपुर नरेश महाराजा जसवन्त सिंह ने स्वामी जी को पत्र लिख कर सूचित किया था कि उनके मारवाड़ राज्य में 14.61 लाख हिन्दू तथा 1.56 लाख मुसलमान रहते हैं। उन्होंने अपने राज्य में गाय सहित कुल तीन पशुओं की हत्या पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगा दिया था। आचार्य जी ने कहा कि वह लोग दुष्ट व धूर्त हैं जो गोहत्या को अन्य पशुओं की हत्या के बराबर बताते हैं। उन्होंने कहा कि गोहत्या व अन्य पशुओं की हत्या में कोई बराबरी व समानता नहीं है। उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि सज्जन व दुष्ट की हत्या बराबर नही होती है। गाय को आचार्य जी ने हितकारी पशु बताया।

विद्वान आचार्य जी ने कहा कि रूस के वैज्ञानिकों के अनुसार भूकम्प का कारण गोहत्या है। उन्होंने कहा कि गाय के ऊपर हाथ सहलाने से जो स्वास्थ्य आदि अनेक लाभ होते हैं वह लाभ अन्य किसी काम को करने से नहीं होते। गो के मूत्र व गोबर से जो लाभ होते हैं वह बहुत अधिक हैं। आचार्य जी ने कहा कि गोमूत्र एक अच्छा कीटनाशक है। उन्होंने कहा कि गोबर की खाद का प्रयोग करने से रोगरहित अन्न पैदा होता है। गाय से इतने लाभ हैं तथा उसका कोई व किसी प्रकार का अर्थ-भार मनुष्यों पर नहीं पड़ता। आचार्य जी ने बताया कि बाबर, हुमायूं, अकबर और औरंगजेब तक ने देश में गोहत्या बन्द कराई थी। हैदर अली के शासन काल में गोहत्या करने वाले की गर्दन काट ली जाती थी और टीपू सुल्तान के काल में गोहत्या करने वाले के हाथ काट दिये जाते थे। डा. ज्वलन्त कुमार शास्त्री ने प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता कीर्तिशेष राजीव दीक्षित जी के न्यायालय में प्रस्तुत गोरक्षा विषयक तथ्यों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि गोहत्या का कंलक बर्दाश्त के लायक नहीं है। शास्त्रों के पारदर्शी विद्वान डा ज्वलन्त कुमार शास्त्री ने कहा कि वेद में गोहत्या का विधान नहीं है। आचार्य जी ने गीता तथा प्राचीन भारत में गोरक्षा ग्रन्थ का उल्लेख कर उनमें गोरक्षा विषयक विचारों की समीक्षा भी की। उन्होंने कहा रामायण में गोहत्या का विधान कल्पित व मिथ्या है। गोहत्या के समर्थक लोगों से उन्होंने पूछा कि वह शास्त्रों में गोहत्या विरोधी बातों का उल्लेख क्यों नहीं करतेे। शास्त्री जी ने कहा कि वेदादि शास्त्रों में गो का एक नाम अघ्न्या है जिसका अर्थ है जिसे मारना निषिद्ध है वा जो अवध्य है अर्थात् हिंसा के योग्य नहीं है।

आचार्य डा. ज्वलन्त कुमार शास्त्री जी ने यह भी बताया कि वशिष्ठ धर्म सूत्र में तीन रोगों ईष्र्या, भूख और बुढ़ापे का वर्णन है। चरक संहिता में लिखा है कि गोहत्या व गोमांसाहार से 98 रोग बढ़ गये हैं। आचार्य जी ने ऋषि दयानन्द के ग्रन्थ सत्यार्थप्रकाश का उललेख कर उसके गोरक्षा विषयक विचारों से भी श्रोताओं को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि गोमेध का अर्थ अन्न होता है न कि गोमेध का अर्थ गो को मारना होता है। वाममार्गियों ने गोमेध के गलत अर्थ का प्रचार किया है। पं. गंगाप्रसाद, न्यायाधीश टिहरी राज्य ने लिखा है कि पारसियों के धर्म ग्रन्थ ‘जन्दावस्ता’ में गोमेध शब्द का अर्थ खेती करना व अन्न पैदा करना कहा है। अपने व्याख्यान को विराम देते हुए उन्होंने कहा कि सभी दृष्टि से गोहत्या महापाप है। उन्होंने कहा कि मांसाहारी हिन्दू भी व्रतों में व तीर्थों सहित एकादशी व पूर्णिमा आदि अनेक अवसरों पर मांस नहीं खाते जिसका कारण है कि वह मानते हैं कि मांस का खाना अनुचित है। इसी के साथ आचार्य जी का व्याख्यान समाप्त हो गया।

आचार्य जी का गोरक्षा सम्मेलन में यह भाषण तथ्यों व प्रमाणों से पूर्ण, ओजस्वी वाणी, प्रभावशाली व प्रवाहपूर्ण शब्दों में था। इस भाषण में आचार्य जी ने अपने शास्त्रीय ज्ञान, गोमाता के प्रति अपनी भावनाओं सहित देश के हित को केन्द्र बिन्दु में रखा है। ओ३म् शम्।


from Tumblr http://ift.tt/2rXqWEp
via IFTTT

ओ३म् “अनादि से अनन्त काल की यात्रा में जीवात्मा कर्मानुसार अनेक प्राणी योनियों में विचरता रहा है और...

ओ३म्
“अनादि से अनन्त काल की यात्रा में जीवात्मा कर्मानुसार अनेक प्राणी योनियों में विचरता रहा है और आगे भी विचरेगा”
………
यदि हम आर्यसमाज की बात न करें और इतर मनुष्यों व समुदायों की बातें करें तो हम देखते हैं कि मनुष्य को जड़ व चेतन का भेद व उसका तत्वार्थ ज्ञात नहीं है। मनुष्य का जन्म होता है, माता-पिता उसका पालन करते हैं, स्कूल व कालेजों में पढ़ने के लिए उसे भेजा जाता है, वहां जो पढ़ाया जाता है वह पढ़ता है, उसके बाद वह अपने भविष्य के कार्य व व्यवसाय को चुनता है और उसके लिए जो करना होता है, उसे करते हुए वह अपने मुकाम व लक्ष्य को प्राप्त करने का प्रयास करता है। मुकाम प्राप्त हो जाये तो सुख मिलता है, नहीं तो वह कुछ दुःखी व चिन्ता में रहते हुए अपना जीवन व्यतीत कर देता है। वृद्धावस्था आती है, कुछ को रोग हो जाते हैं, उपचार चलता है और 50 से 80 के बीच अधिकांश स्त्री व पुरुषों की जीवनलीला समाप्त होकर मृत्यु हो जाती है। यदि इनमें कोई बचता है तो वह कुछ वर्ष बाद चल बसता है। जीवित व मृतक मनुष्य कहां से आये थे यह उन्हें पता नहीं होता। कहां जाना है व मरकर गये, इसका पता न उनको था न माता-पिता व परिवार के लोगों को ही होता है। परिवार के छोटे व बड़े लोग हैं, वह भी अपने कार्यों में लगे हुए सुखों को भोगने की इच्छा रखते हुए व प्रयास करते हुए अपने जीवन को आगे बढ़ाते रहते हैं और जब तक मृत्यु न आये यही क्रम चलता है। प्रायः सभी लोग इसी को जीवन मानते हैं। उनके अनुसार जीवन का और कोई विशेष लक्ष्य आदि नहीं है। वेद से इतर अनेक मत-मतान्तर हैं, सबकी अपनी अपनी मान्यतायें हैं। कुछ बातें सत्य हैं तो बहुत सी मिथ्या व अविवेकपूर्ण भी हैं। वह सब अपने अपने अनुसार अपना जीवन व्यतीत करते हैं।

वैदिक धर्मियों के पास सृष्टि के आरम्भ में ईश्वर द्वारा दिया गया वेदेां का सत्य ज्ञान है जिसमें मनुष्य जीवन के उद्देश्य व लक्ष्य को तो बताया ही गया है, उसकी प्राप्ति के साधनों ईश्वरोपासना, अग्निहोत्र यज्ञ, पितृयज्ञ आदि सहित परोपकार व सेवा आदि के कामों का विधान भी किया गया है। वेदों के अनुसार यह संसार ईश्वर, जीव व प्रकृति इन तीन मौलिक सत्ताओं व तत्वों से मिलकर बना है। ईश्वर व जीव चेतन तत्व हैं। ईश्वर सर्वज्ञ एवं जीव अल्पज्ञ है, ईश्वर सर्वव्यापक है तो जीवात्मा एकदेशी, अल्पपरिमाण, ससीम, कर्मानुसार जन्म व मृत्यु के बन्धनों में बंधा हुआ है। ईश्वर सच्चिदानन्दस्वरूप होने से सदा-सर्वदा आनन्द से युक्त रहता है। वह सर्वान्तर्यामी होने से जीवात्मा के अन्दर व बाहर सर्व़व्यापक है। जीवात्मा सच्चित (सत्य$चेतन) है, आनन्द से युक्त नहीं है जैसा कि ईश्वर है। चेतन सत्ता होने के कारण इसे आनन्द वा सुखों की अभिलाषा रहती है। अज्ञान के कारण यह भौतिक पदार्थों की ओर अपना मुख करता है। भौतिक पदार्थों में सीमित व अल्प मात्रा में सुख हैं। उसी में यह उलज्ञ जाता है। भौतिक सुखों के लिए ही यह धन व द्रव्यों का संग्रह करता है। परिग्रही बनता है। धनोपार्जन व भौतिक सुखों में ऐसा लिप्त होता है कि ईश्वर व जीवात्मा के स्वरूप व इनके गुणों की उपेक्षा कर देता है। जीवात्मा को लक्ष्य का ज्ञान कराने में सबसे बड़ी बाधा मत-मतान्तर हैं। इसका कारण है कि इनमें ईश्वर व जीवात्मा का यथार्थ, तर्क व युक्तिसंगत ज्ञान नहीं है और न ही यह जानना चाहते हैं। इन मत-मतान्तरों की नींव अविद्या पर है। ऐसा नहीं कि सभी मत-मतान्तरों में शत प्रतिशत अविद्या ही हो, किसी में कम व किसी में अधिक भाग अविद्या का है परन्तु इनमें जितनी अविद्या है उसके कारण यह ईश्वर व जीवात्मा को भली प्रकार से जान नहीं पा रहे हैं। यह सभी मत-मतान्तर अपने जीवन के उद्देश्य व लक्ष्य ‘धर्म, अर्थ, काम व मोक्ष’ तथा उसके साधनों को जानकर उनकी प्राप्ति के लिए प्रयत्न नहीं करते क्योंकि उन्हें इनका यथार्थ स्वरूप विदित नहीं है। संसार में अशान्ति का कारण भी अविद्या व मिथ्या ज्ञान ही सिद्ध होता है। यदि यह अविद्या व मिथ्याज्ञान समाप्त हो जाये तो संसार से दुःख व अशान्ति अपने आप दूर हो सकती है। संसार व जीवन विषयक सत्य स्थिति को जानकर कोई मनुष्य किसी के प्रति अन्याय व अत्याचार नही कर सकता। हिंसा व चोरी सहित धन व द्रव्यों का परिग्रह भी नहीं कर सकता। इसका कारण यह है कि उसे ज्ञात हो जाता है कि सृष्टि के सभी पदार्थों ईश्वर ने सभी मनुष्यों व प्राणियों के लिए बना रखे हैं और इन पर सबका समान अधिकार है। ईश्वर की आज्ञा ‘तेन त्यक्तेन भुंजीथा’ है कि मनुष्यों को सभी सांसारिक पदार्थों का भोग त्यागपूर्वक करना है। नहीं करेंगे तो दण्डनीय होंगे। यह दण्ड मनुष्य को इस जन्म व परजन्म में कब कैसे ईश्वर से प्राप्त होगा उसका ज्ञान ईश्वर ने आवश्यक न समझ कर वेदों में नहीं दिया है। फिर भी हम अपने अपने विवेक से व शास्त्रों में ऋषियों द्वारा किये गये विवेचन को पढ़कर कुछ कुछ जान सकते हैं।

ईश्वर, जीव व प्रकृति तीनों अनादि, अनुत्पन्न, सनातन, सदा रहने वाले, अनन्त काल तक रहने वाले, अमर व अविनाशी मौलिक पदार्थ हैं। ईश्वर अजन्मा होने से उसका जन्म व अवतार कभी नहीं होता। मनुष्य व अन्य प्राणियों के रूप में जीवात्मायें ईश्वरीय व्यवस्था से जन्म लेती हैं। इसका आधार पूर्व जन्म के कर्म होते हैं। ईश्वर हमारे पूर्व के सभी अनन्त जन्मों का साक्षी है। किसी जीवात्मा के जिन कर्मों का भोग करना शेष है, उनमें से कुछ व सभी कर्मों के आधार पर ईश्वर जीव को मनुष्य व अन्य योनियों में पक्षपातरहित होकर जन्म देता है। यही क्रम अनन्त काल तक आगे भी चलना है। इस जन्म में हम मनुष्य बने हैं। हमें अपने जन्म से अब तक घटी प्रायः सभी प्रमुख बातों का किसी का कम व किसी का पूर्ण ज्ञान है। जन्म से पूर्व हम थे या नहीं, थे तो कहां थे और नहीं थे तो इस जन्म में हमारी आत्मा जो कि एक चेतन सत्ता है, जो सुख, दुःख, हानि, लाभ, मान, अपमान, ईष्र्या व द्वेष का अनुभव व व्यवहार करती है, वह कहां से व कैसे इस मानव शरीर में आ गई। इन सभी प्रश्नों का समुचित निभ्र्रान्त उत्तर मत-मतान्तरों के ग्रन्थों व आचार्यों से नहीं मिलता, केवल वेद और वैदिक साहित्य में मिलता है। पुराण आदि ग्रन्थ इस विषय में परस्पर विरोघी व अविश्वसनीय बातें करते हैं। इस जन्म से पूर्व सुख व दुख का अनुभव करने वाली हमारी आत्मा का अस्तित्व नहीं था, इसका किसी के पास कोई भी प्रमाण नहीं है। बिना प्रमाण के ही हम यह मानते रहते हैं कि हमारा अस्तित्व नहीं था। हमें तो यह व्यवहार बुद्धिहीनता व मूर्खता का प्रतीत होता है। हम जीवात्मा के अस्तित्व, उसके स्वरूप, गुण-कर्म-स्वभाव व उत्पत्ति विषयक प्रश्नों को जानने का भी प्रयास नहीं करते। यदि हमारा इस जन्म से पूर्व अस्तित्व न होता अर्थात् हमारा पूर्वजन्म न होता तो संसार के सभी मनुष्य व प्राणियों में, जिनके शरीरों में एक-एक चेतन आत्मा है, किसी भी प्रकार का भेद नहीं होना चाहिये था। सबकी आकृति, प्रकृति, संवेदनायें, ज्ञान व कर्म तथा परिवेश एक जैसे होने चाहिये थे। दो व अधिक मनुष्यों के देश, काल व परिस्थितियों तथा गुण-कर्म व स्वभाव में भेद ‘कर्मफल सिद्धान्त व पूर्वजन्म’ को सिद्ध करता है। हमारा पूर्वजन्म था, हमारे कर्म अलग अलग थे, उसी के अनुसार पुरस्कार व दण्ड स्वरूप हम मनुष्यों व इतर प्राणियों को नाना प्रकार के शरीर व अच्छी-बुरी परिस्थितियां ईश्वर द्वारा हम सभी को दी र्गइं हंै। हमारा कर्तव्य है कि हम ईश्वर, जीव व प्रकृति के स्वरूप पर विचार व चिन्तन-मनन करें। जिन प्रश्नों के उत्तर न मिले उसके लिए हमें सत्यार्थप्रकाश, ऋग्वेदादिभाष्यभूमिका, वेद, दर्शन व उपनिषद् आदि ग्रन्थों का अध्ययन करना चाहिये। अन्धविश्वास के आधार पर किसी ग्रन्थ की कोई बात न मानें। जो तर्क व युक्तिसंगत हो, सृष्टिकर्म के अनुकूल हो तथा जिसे अपनी आत्मा स्वीकार करे, उसी बात को ही मानना चाहिये। ऐसा करके जीवात्मा के सत्य, स्वतन्त्र, अनादि, अनुत्पन्न, जन्म-मरण धर्मा, कर्मानुसार सुख व दुखों को भोगने वाले चेतन स्वरूप का निभ्र्रान्त ज्ञान होता है। ईश्वर व प्रकृति के सत्यस्वरूप सहित अपने लक्ष्य, उसकी प्राप्ति के साधनों व कर्तव्यों का ज्ञान भी हो जाता है।

मनुष्य के रूप में हम विद्यमान है। हमारा अस्तित्व चेतन जीवात्मा व मरणधर्मा शरीर का एक संयुक्त जीवन्त रूप है। सभी लोगों की जीवनयात्रा अनादि काल से चल रही है। लक्ष्य दुःखों से सर्वथा मुक्ति है जिसे मोक्ष कहते हैं। मोक्ष प्राप्ति के लिए ईश्वर का सत्य ज्ञान व उपासना से उसका साक्षात्कार करना आवश्यक है। साक्षात्कार तभी होता है जब जीवात्मा अपने पूर्व अशुभ कर्मों को प्रायः भोग लेता है और सद्कर्मों को करके आत्मा को पवित्र व दोषरहित कर लेता है। हमें लगता है कि उपासना में देर से सफलता मिलने का एक कारण हमारे जन्म जन्मान्तर के अशुभ कर्म व उनका पूर्णतया भोग कर उन्हें समाप्त करना है। जब तक अशुभ कर्मों का भोग पूरा नहीं होता, प्रयत्न व पुरुषार्थ करने पर भी जीवात्मा को ईश्वर साक्षात्कार नहीं होता। यदि अशुभ कर्म अधिक होंगे तो उपासना आदि साधनों को करने पर भी ईश्वर साक्षात्कार में विलम्ब हो सकता है। अतः मनुष्य जीवन में वेदाध्ययन से सत्य ज्ञान प्राप्त कर ईश्वर की उपासना व सद्कर्मों पर ध्यान देना चाहिये। अशुभ कर्म पूर्णतः बन्द कर देने चाहिये। ऐसी अवस्था बना लेने पर भी भोग के लिए बचे हुए पूर्व के अशुभ कर्मों के कारण जीवन में दुःख आ सकते हैं। ऐसा होने पर दुःखी न होकर अपने मोक्ष के साधनों के अनुसार कर्तव्य पथ का अनुसरण व अनुगमन करते रहना चाहिये। ईश्वर का साक्षात्कार हो या न हो, हमें लगता है कि शुभ कर्म व उपासना आदि साधनों का सही प्रकार से सेवन करने से हम उपासना व ईश्वर-साक्षात्कार में आगे बढ़ते हैं। इसे जारी रखना चाहिये और स्वयं को ईश्वर में समर्पित रखना चाहिये। ऐसा होने पर हम तीव्र गति से आगे बढ़ सकते हैं। यह विश्वास रखना चाहिये कि हम ईश्वर द्वारा वेदों में कही गई ईश्वर की प्राप्ती की यात्रा पर सही दिशा में चल रहे हैं तो मंजिल कभी न कभी तो आयेगी ही। मंजिल दूर है अतः समय लग सकता है। यह जरूरी नहीं की हमें हमारी मंजिल मोक्ष इसी जन्म में मिल जाये। हमारे ऋषि व विद्वान बताते हैं कि मोक्ष प्राप्ति में अनेक जन्म भी लग सकते हैं। इसके लिए धैर्य की आवश्यकता है। शायद इसी लिए धैर्य को धर्म का प्रथम लक्षण बनाया गया है।

जीवात्मा अनादि काल से जन्म मरण के बंधनों में बंधता व छूटता आ रहा है। हमारा अनेक बार मोक्ष भी हुआ है और अनेकानेक, अनन्त बार जन्म व मरण भी हुआ है। हम संसार में दृष्टिगोचर होने वाली प्रायः सभी योनियों में एक व अनेक बार हम रह आये हैं और आगे भी यह क्रम जारी रहेगा। हम व अन्य कोई जीव दुःख नही चाहता। इन अनचाहे सभी दुःखों से बचने का एकमात्र उपाय केवल मोक्ष के साधनों का सेवन व व्यवहार है। मोक्ष को प्राप्त होकर जीवात्मा बहुत लम्बी अवधि, 31 नील 10 खरब 40 अरब वर्षों तक, मुक्ति में दुःखों से सर्वथा मुक्त रहेंगे और ईश्वर के सान्निध्य से उसके आनन्द को भोगेंगे। उसके बाद पुनः जन्म, मरण, पुनर्जन्म होगा और देर में व शीघ्र फिर मुक्ति हो सकती है। यह वेद व शास्त्रों का ज्ञान है। इसमें वेद सहित हमारे दर्शन व उपनिषदकार आप्त ऋषि प्रमाण हैं जो असत्य व अनुचित कथन व शब्द प्रयोग कभी नहीं करते। अतः इस पर पूर्ण विश्वास रखना चाहिये। हम यह भी बता दें कि हम कोई बड़े साधक नहीं है। हमने जो पढ़ा, विचार किया व हमें उचित लगा, उसे हमने इस लेख में दिया है। हमें लगता है कि हमारे विद्वान हमसे इन विषयों में पूर्णतः व कुछ सीमा तक सहमत होंगे। इसी के साथ इस लेख को विराम देते हैं। ओ३म् शम्।

-मनमोहन कुमार आर्य


from Tumblr http://ift.tt/2soZqSR
via IFTTT