Wednesday, March 18, 2015

ईश्वर आज्ञा से विपरीत चलने वाले मनुष्य दुखों के अम्बार लगाये बैठे रहते है, और विश्वास कीजिये...

ईश्वर आज्ञा से विपरीत चलने वाले मनुष्य दुखों के अम्बार लगाये बैठे रहते है, और विश्वास कीजिये वेदविरुद्ध कार्य करने वाले लोग इन दुखों से कभी बाहर नहीं निकल सकते


आज का वातावरण ऐसा है की लोग यज्ञ संध्या आदि को त्याग कर पाषण पूजा में लगे है, वेदों का ज्ञान रति भर नहीं है, ना लेना चाहते है, हर कोई पैसों के पीछे दोड़ रहा है, यहाँ तक की धर्म को भी व्यापार बना दिया है, धर्म रक्षक संस्थाए भी भवन निर्माण और पुस्तक व्यापार मात्र में लगी है, विद्वान निर्माण से उनका कोई सरोकार नहीं रहा


मनुष्यों को चाहिए की जो विद्वान उपलब्ध है उन विद्वानों की संगती में रहे, और नित्य यज्ञ, संध्या करें जिससे दुखों का नाश हो और जीवन सुखमय बने क्यूंकि जिस प्रकार आप नित्य माता पिता का आशीर्वाद लेकर कार्य करते है क्यूंकि आपमें यह विशवास है की उनके आशीर्वाद से कार्य सिद्ध होगा उसी प्रकार उस जगतपिता का आशीर्वाद यज्ञ संध्या करके जरुर लें क्यूंकि उसकी उपासना बिना कोई कार्य सिद्ध नहीं हो सकता यही सार्वभौमिक सत्य है जिसे स्वीकार करना ही होगा


यजुर्वेद ३-५८ (3-58)


अव॑ रु॒द्रम॑दीम॒ह्यव॑ दे॒वन्त्र्य॑म्बकम् । यथा॑ नो॒ वस्य॑स॒स्कर॒द्यद्यथा॑ नः॒ श्रेय॑स॒स्कर॒द्यद्यथा॑ नो व्यवसा॒यया॑त् ॥३-५८॥


भावार्थ:- कोई भी मनुष्य ईश्वर की उपासना वा प्रार्थना के बिना सब दुःखों के अन्त को नहीं प्राप्त हो सकता, क्योंकि वही परमेश्वर सब सुखपूर्वक निवास वा उत्तम-उत्तम सत्य निश्चयों को कराता है। इससे जैसी उसकी आज्ञा है, उसका पालन वैसा ही सब मनुष्यों को करना योग्य है।।


वेदों की ओर लौटिये यही सत्य ज्ञान है


पण्डित लेखराम वैदिक मिशन ने आप लोगों की सेवा में कुछ वेबसाइट बनाई है जिससे आप साहित्य आदि निःशुल्क डाउनलोड कर सकते है,


www.aryamantavya.in


एक वेबसाइट है जो वेद का सर्च इंजन है, जहाँ जाकर वेद मन्त्र संख्या से या शब्द से उसे चुटकियों में खोज सकते है


www.onlineved.com


एक वेबसाइट और है जो सत्यार्थ प्रकाश का सर्च इंजन है इसका लाभ तो अवश्य उठाये


http://ift.tt/18FvwLS


और हमारे फेसबुक पेज से भी जुड़े


http://ift.tt/17A8rdF


और हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए हमें इस नंबर पर आवेदन भेजे जहाँ आपको 3 स्लाइड और एक शब्दमय सन्देश मिलेगा हमारा नंबर है


+917073299776




from Tumblr http://ift.tt/1MOd7Kh

via IFTTT

Amit Aarya ईश्वर आज्ञा से विपरीत चलने वाले मनुष्य दुखों के अम्बार लगाये बैठे रहते है, और विश्वास...

Amit Aarya


ईश्वर आज्ञा से विपरीत चलने वाले मनुष्य दुखों के अम्बार

लगाये बैठे रहते है, और विश्वास कीजिये वेदविरुद्ध कार्य करने

वाले लोग इन दुखों से कभी बाहर नहीं निकल

सकते

आज का वातावरण ऐसा है की लोग यज्ञ संध्या आदि को त्याग

कर पाषण पूजा में लगे है, वेदों का ज्ञान रति भर नहीं है, ना

लेना चाहते है, हर कोई पैसों के पीछे दोड़ रहा है, यहाँ तक

की धर्म को भी व्यापार बना दिया है, धर्म रक्षक

संस्थाए भी भवन निर्माण और पुस्तक व्यापार मात्र में

लगी है, विद्वान निर्माण से उनका कोई सरोकार नहीं

रहा

मनुष्यों को चाहिए की जो विद्वान उपलब्ध है उन विद्वानों

की संगती में रहे, और नित्य यज्ञ, संध्या करें

जिससे दुखों का नाश हो और जीवन सुखमय बने क्यूंकि जिस

प्रकार आप नित्य माता पिता का आशीर्वाद लेकर कार्य करते है

क्यूंकि आपमें यह विशवास है की उनके आशीर्वाद

से कार्य सिद्ध होगा उसी प्रकार उस जगतपिता का

आशीर्वाद यज्ञ संध्या करके जरुर लें क्यूंकि

उसकी उपासना बिना कोई कार्य सिद्ध नहीं हो

सकता यही सार्वभौमिक सत्य है जिसे स्वीकार

करना ही होगा

यजुर्वेद ३-५८ (3-58)

अव॑ रु॒द्रम॑दीम॒ह्यव॑ दे॒वन्त्र्य॑म्बकम् । यथा॑ नो॒ वस्य॑स॒स्कर॒द्य

द्यथा॑ नः॒ श्रेय॑स॒स्कर॒द्यद्यथा॑ नो व्यवसा॒यया॑त् ॥३-५८॥

भावार्थ:- कोई भी मनुष्य ईश्वर की उपासना वा

प्रार्थना के बिना सब दुःखों के अन्त को नहीं प्राप्त हो सकता,

क्योंकि वही परमेश्वर सब सुखपूर्वक निवास वा उत्तम-उत्तम

सत्य निश्चयों को कराता है। इससे जैसी उसकी

आज्ञा है, उसका पालन वैसा ही सब मनुष्यों को करना योग्य

है।।

वेदों की ओर लौटिये यही सत्य ज्ञान है

पण्डित लेखराम वैदिक मिशन ने आप लोगों की सेवा में कुछ

वेबसाइट बनाई है जिससे आप साहित्य आदि निःशुल्क डाउनलोड कर सकते

है,

www.aryamantavya.in

एक वेबसाइट है जो वेद का सर्च इंजन है, जहाँ जाकर वेद मन्त्र संख्या

से या शब्द से उसे चुटकियों में खोज सकते है

www.onlineved.com

एक वेबसाइट और है जो सत्यार्थ प्रकाश का सर्च इंजन है इसका लाभ तो

अवश्य उठाये

http://ift.tt/18FvwLS

और हमारे फेसबुक पेज से भी जुड़े

http://ift.tt/17A8rdF

और हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए हमें इस नंबर पर आवेदन

भेजे जहाँ आपको 3 स्लाइड और एक शब्दमय सन्देश मिलेगा हमारा नंबरforwar by arya kantilal भुज करछ




from Tumblr http://ift.tt/1bfCKrN

via IFTTT

Skip to content Satyarth Prakash MENU AND WIDGETS भूमिका ओ3म् अथ सत्यार्थप्रकाशः श्रीयुत्...

Skip to content

Satyarth Prakash

MENU AND WIDGETS

भूमिका


ओ3म्

अथ सत्यार्थप्रकाशः

श्रीयुत् दयानन्दसरस्वतीस्वामिविरचितः


दयाया आनन्दो विलसति परस्स्वात्मविदितः सरस्वत्यस्यान्ते निवसति मुदा सत्यशरणा।

तदा ख्यातिर्यस्य प्रकटितगुणा राष्ट्रिपरमा स को दान्तः शान्तो विदितविदितो वेद्यविदितः।। 1।।


सत्यार्थ प्रकाशाय ग्रन्थस्तेनैव निर्मितः।

वेदादिसत्यशास्त्राणां प्रमाणैर्गुणसंयुतः।। 2।।


विशेषभागीह वृणोति यो हितं प्रियोऽत्र विद्यां सुकरोति तात्त्विकीम्।

अशेषदुःखात्तु विमुच्य विद्यया स मोक्षमाप्नोति कामकामुकः।। 3।।


न ततः फलमस्ति हितं विदुषो ह्यदिकं परमं सुलभन्नु पदम्।

लभते सुयतो भवतीह सुखी कपटि सुसुखी भविता न सदा।। 4।।


धर्मात्मा विजयी स शास्त्रशरणो विज्ञानविद्यावरोऽधर्मेणैव हतो विकारसहितोऽधर्मस्सुदुःखप्रदः।

येनासौ विधिवाक्यमानमननात् पाखण्डखण्डः कृतस्सत्यं यो विदधाति शास्त्रविहितन्धन्योऽस्तु तादृग्घि सः।। 5।।


जिस समय मैंने यह ग्रन्थ ‘सत्यार्थप्रकाश’ बनाया था, उस समय और उस से पूर्व संस्कृतभाषण करने, पठन-पाठन में संस्कृत ही बोलने और जन्मभूमि की भाषा गुजराती होने के कारण से मुझ को इस भाषा का विशेष परिज्ञान न था, इससे भाषा अशुद्ध बन गई थी। अब भाषा बोलने और लिखने का अभ्यास हो गया है। इसलिए इस ग्रन्थ को भाषा व्याकरणानुसार शुद्ध करके दूसरी वार छपवाया है। कहीं-कहीं शब्द, वाक्य रचना का भेद हुआ है सो करना उचित था, क्योंकि इसके भेद किए विना भाषा की परिपाटी सुधरनी कठिन थी, परन्तु अर्थ का भेद नहीं किया गया है, प्रत्युत विशेष तो लिखा गया है। हाँ, जो प्रथम छपने में कहीं-कहीं भूल रही थी, वह निकाल शोधकर ठीक-ठीक कर दी गर्ह है। यह ग्रन्थ १४ चौदह समुल्लास अर्थात् चौदह विभागों में रचा गया है। इसमें १० दश समुल्लास पूर्वार्द्ध और ४ चार उत्तरार्द्ध में बने हैं, परन्तु अन्त्य के ��




from Tumblr http://ift.tt/1bfCIjC

via IFTTT

Monday, March 16, 2015

आर्यो चेत जाओ अपने धर्म को फैलाना है तो यज्ञ आदि और धर्म से सम्बंधित कार्यक्रमो में जितना अधीक हो...

आर्यो चेत जाओ अपने धर्म को फैलाना है तो यज्ञ आदि और धर्म से सम्बंधित कार्यक्रमो में जितना अधीक हो जाएँ। क्योकि आज मुसलमान और ईसाइयो के बढ़ने का कारण यही है की वह अपने मत पर कट्टर हैं। चाहे कुछ भी हो जाए वह अपने कार्यक्रमो में जाना नहीं छोड़ते।

आप लोग छोड़ोगे तो स्वयं समाप्त हो जाओगे किसी मुल्ले को जरुरत नहीं आप लोगो को समापत करने की।

आर्यो सनातन धर्म को बढ़ाना है तो कम से कम अपने आस पास होने वाले कार्यक्रमो में अवश्य जाएँ और अपने साथियो को भी ले जाएँ अन्यथा आपके इन साथियो को कोई और ले जाएगा और आपके पास पछताने के अलावा कुछ शेष नहीं रह जाएगा।

धर्म नहीं बढ़ा तो अधर्म अवश्य बढ़ेगा जो काम करेगा वही बचेगा। इसलिए सत्य को जानो और थोड़ा समय निकालो धर्म के लिए।

मैं अपना कार्य करता रहूंगा आप भी साथ चलोगे तो मेरा बल और बढ़ जाएगा। यही जीत हमारी होगी की जितनी संख्या हम अपनी बढ़ा लें उतनी जल्दी सफलता हमको मिलेगी। यह मत देखो की कोई क्या कर रहा है यह देखो की आप स्वयं क्या कर रहे हो।

यह श्लोक हमें याद रखना चाहिए-


धर्म एव हतो हन्ति धर्मो रक्षति रक्षितः।

तस्मात् धर्मो न हन्तव्य: मानो धर्मो हतो वधीत।।


अर्थात जो धर्म की रक्षा नहीं करता धर्म भी उसकी रक्षा नहीं करता। जो धर्म की रक्षा करता है धर्म उसकी रक्षा करता है। इसलिए धर्म को नहीं मारना चाहिए अन्यथा या अवश्यम्भावी आपको भी मार डालेगा।




from Tumblr http://ift.tt/1CnMhsL

via IFTTT

Sunday, March 15, 2015

http://ift.tt/1BKcCPt

http://ift.tt/1BKcCPt

from Tumblr http://ift.tt/1HV56Ci

via IFTTT

http://ift.tt/18PgRxK

http://ift.tt/18PgRxK

from Tumblr http://ift.tt/1CjipfI

via IFTTT

सफलता के 20 मँत्र ” 👏 👏1.खुद की कमाई से कम खर्च हो ऐसी जिन्दगी ...

सफलता के 20 मँत्र ” 👏

👏1.खुद की कमाई से कम

खर्च हो ऐसी जिन्दगी

बनाओ..!

👏2. दिन मेँ कम से कम

3 लोगो की प्रशंसा करो..!

👏3. खुद की भुल स्वीकारने

मेँ कभी भी संकोच मत

करो..!

👏4. किसी के सपनो पर हँसो

मत..!

👏5. आपके पीछे खडे व्यक्ति

को भी कभी कभी आगे

जाने का मौका दो..!

👏6. रोज हो सके तो सुरज को

उगता हुए देखे..!

👏7. खुब जरुरी हो तभी कोई

चीज उधार लो..!

👏8. किसी के पास से कुछ

जानना हो तो विवेक से

दो बार…पुछो..!

👏9. कर्ज और शत्रु को कभी

बडा मत होने दो..!

👏10. ईश्वर पर पुरा भरोसा

रखो..!

👏11. प्रार्थना करना कभी

मत भुलो,प्रार्थना मेँ

अपार शक्ति होती है..!

👏12. अपने काम से मतलब

रखो..!

👏13. समय सबसे ज्यादा

कीमती है, इसको फालतु

कामो मेँ खर्च मत करो..

👏14. जो आपके पास है, उसी

मेँ खुश रहना सिखो..!

👏15. बुराई कभी भी किसी कि

भी मत करो,

क्योकिँ बुराई नाव मेँ

छेद समान है,बुराई

छोटी हो बडी नाव तो

डुबो ही देती है..!

👏16. हमेशा सकारात्मक सोच

रखो..!

👏17. हर व्यक्ति एक हुनर

लेकर पैदा होता है बस

उस हुनर को दुनिया के

सामने लाओ..!

👏18. कोई काम छोटा नही

होता हर काम बडा होता

है जैसे कि सोचो जो

काम आप कर रहे हो

अगर वह काम

आप नही करते हो तो

दुनिया पर क्या असर

होता..?

👏19. सफलता उनको ही

मिलती है जो कुछ

करते है

👏20. कुछ पाने के लिए कुछ

खोना नही बल्कि कुछ

करना पडता है.

Aap is MANTRA ko bhejia, Kyoki GYAN baatne se badhta hai.




from Tumblr http://ift.tt/1CjHvMY

via IFTTT

http://_https//m.youtube.com/watch?v=fyxINUXss7g

http://_https//m.youtube.com/watch?v=fyxINUXss7g

from Tumblr http://ift.tt/1Ehjbq8

via IFTTT

Watch the documentary “satya ki raah” / “सत्य की राह” for free on youtube, a...

Watch the documentary “satya ki raah” / “सत्य की राह” for free on youtube, a documentary by arya samaj revealing truths about world’s oldest religion वैदिक धर्म , an answer to ” where we came from?”

EVERY ONE MUST WATCH


http://ift.tt/1CjHvwk




from Tumblr http://ift.tt/1Ehjb9B

via IFTTT

Friday, March 13, 2015

http://ift.tt/18GE8Sg

http://ift.tt/18GE8Sg

from Tumblr http://ift.tt/1wDGvRa

via IFTTT

सबलोग ये ऍप जरूर डवुंनलोड कीजिये बहुत ज्ञान वर्धक...

सबलोग ये ऍप जरूर डवुंनलोड कीजिये बहुत ज्ञान वर्धक है।

http://ift.tt/18GE8Sg




from Tumblr http://ift.tt/18GE6tO

via IFTTT

मैं आस्तिक क्यों हूँ? एक नया नया फैशन चला हैं अपने आपको नास्तिक यानि की atheist कहलाने का जिसका अर्थ...

मैं आस्तिक क्यों हूँ?

एक नया नया फैशन चला हैं अपने

आपको नास्तिक यानि की atheist कहलाने

का जिसका अर्थ हैं की मैं ईश्वर की सत्ता,

ईश्वर के अस्तित्व में विश्वास नहीं रखता।

अलग अलग तर्क प्रस्तुत किये जाते हैं जैसे अगर

ईश्वर हैं तो दिखाई क्यों नहीं देते? अगर ईश्वर

हैं तो किसी भी वैज्ञानिक प्रयोग के

द्वारा सिद्ध क्यों नहीं होते? अगर ईश्वर हैं

तो संसार में भूकम्प, बाढ़ जैसी प्राकृतिक

आपदाएँ क्यों आती हैं और ईश्वर उन्हें रोक

क्यों नहीं लेते हैं? अगर ईश्वर हैं तो संसार में

गरीबी, अत्याचार,

बीमारी आदि क्यों हैं? किसी ने ईश्वर

को संसार में लड़ाई, झगड़े, युद्ध

आदि का कारण बताया, किसी ने ईश्वर के

बताये मार्ग पर चलना अर्थात धर्म के पालन

करने को अफीम बता दिया, किसी ने

आस्तिकता को धर्म के नाम पर होने वाले

अन्धविश्वास की उत्पत्ति का कारण

बताया । परन्तु सत्य क्या हैं? क्या वाकई में

ईश्वर का कोई अस्तित्व नहीं हैं और

क्या नास्तिक लोगों की धारणा सत्य हैं।

हम प्रश्न उत्तर शैली में इस विषय पर विचार

रखेंगे।

1. आस्तिकता की परिभाषा क्या हैं?

समाधान- सामान्य रूप से हम

आस्तिकता की यह परिभाषा समझते हैं

की मनुष्य का अपने से किसी उच्च अदृष्ट

शक्ति पर विश्वास

रखना आस्तिकता कहलाता हैं अर्थात एक

ऐसी शक्ति जो मनुष्य से अधिक

शक्तिशाली हैं, समर्थ हैं उसमें विश्वास

रखना आस्तिकता कहलाता हैं। परन्तु यह

परिभाषा अपूर्ण हैं और इसे पढ़कर हमारे मन में

अनेक शंकाएं आती हैं। एक

आतंकवादी व्यक्ति अल्लाह या ईश्वर के

नाम पर हिंसा करता हैं, निर्दोष लोगों के

प्राणों का हरण करता हैं क्या इसे आप

आस्तिकता कहेंगे? हमारे देश के इतिहास

को उठाकर देखिये की हमारे देश में अनेक

हिन्दू-मुस्लिम दंगे धर्म के नाम पर हुए हैं।

यहाँ तक की देश का १९४७ में विभाजन

भी धर्म के नाम पर हुआ था। क्या इससे हम यह

निष्कर्ष निकाले

की आस्तिकता दंगों,उपद्रवों आदि को जन्म

देती हैं। इसी प्रकार से यूरोप के इतिहास में

क्रूसेड युद्धों का कारण ईसाई और मुस्लिम

समाज का संघर्ष था, वह भी धर्म के नाम पर

हुआ। हमारे चारों ओर हम देखे

की आस्तिकता के नाम पर अनेक

अंधविश्वासों को बढ़ावा दिया जा रहा हैं।

इससे हम क्या यह निष्कर्ष निकाले

की आस्तिकता समाज में

अराजकता को जन्म देती हैं?

क्या आस्तिकता के नाम पर हज़ारों निरीह

प्राणियों की गर्दनों पर ईद के दिन

छुरियाँ नहीं चलती हैं? इसे हम यह निष्कर्ष

क्यों न निकाले की आस्तिकता के कारण,

ईश्वर के कारण संसार में

प्राणियों को बिना कारण असमय मृत्यु

को भोगना पड़ता हैं और इसका दोष ईश्वर

को देना चाहिए।

यह शंका इसलिए उत्पन्न हुई क्यूंकि हम

आस्तिकता की परिभाषा को ठीक से

नहीं समझ पाये।

आस्तिकता की परिभाषा में

धार्मिकता का समावेश नहीं हैं । आस्तिक

विश्वास से प्रभावित होकर उत्तम कर्म

करना धर्म कहलाता हैं अर्थात

आस्तिकता के प्रभाव से मनुष्य उत्तम कर्म करे

तभी वह आस्तिक हैं अन्यथा वह

अंधविश्वासी हैं। अन्धविश्वास का मूल

कारण अज्ञानता हैं एवं हिंसा, दंगे,उपद्रव

आदि का मूल कारण स्वार्थ हैं।

2. क्या धर्म के कारण संसार में युद्ध,दंगे

आदि नहीं हुए हैं?

क्या धर्म अथवा आस्तिकता के कारण

अन्धविश्वास को बढ़ावा नहीं मिलता?

क्या धर्म अथवा आस्तिकता के कारण

निरीह

प्राणियों की बलि नहीं दी जाती?

समाधान- संसार में जितनी भी हिंसा,

युद्ध, दंगे आदि हुए हैं इनका कारण धर्म

नहीं अपितु मत अथवा मज़हब की संकीर्ण हैं।

हम जब धर्म के स्थान पर मत की मान्यताओं

को अपना ध्येय समझ लेते हैं तब शांति के

स्थान पर अशांति होती हैं , भ्रातृत्व के

स्थान पर वैमनस्य को बढ़ावा मिलता हैं।

पहले हमें धर्म

की परिभाषा को समझना चाहिए।धर्म

की परिभाषा क्या हैं?

१. धर्म संस्कृत भाषा का शब्द हैं

जोकि धारण करने वाली धृ धातु से बना हैं।

“धार्यते इति धर्म:” अर्थात जो धारण

किया जाये वह धर्म हैं। अथवा लोक परलोक

के सुखों की सिद्धि के हेतु सार्वजानिक

पवित्र गुणों और कर्मों का धारण व सेवन

करना धर्म हैं। दूसरे शब्दों में यह भी कह सकते हैं

की मनुष्य जीवन को उच्च व पवित्र बनाने

वाली ज्ञानानुकुल जो शुद्ध सार्वजानिक

मर्यादा पद्यति हैं वह धर्म हैं।

२. जैमिनी मुनि के मीमांसा दर्शन के दूसरे

सूत्र में धर्म का लक्षण हैं लोक परलोक के

सुखों की सिद्धि के हेतु गुणों और कर्मों में

प्रवृति की प्रेरणा धर्म का लक्षण

कहलाता हैं।

३. वैदिक साहित्य में धर्म वस्तु के

स्वाभाविक गुण तथा कर्तव्यों के अर्थों में

भी आया हैं। जैसे जलाना और प्रकाश

करना अग्नि का धर्म हैं और प्रजा का पालन

और रक्षण राजा का धर्म हैं।

४. मनु स्मृति में धर्म की परिभाषा

धृति: क्षमा दमोअस्तेयं शोचं इन्द्रिय

निग्रह:

धीर्विद्या सत्यमक्रोधो दशकं धर्म लक्षणं

६/९

अर्थात धैर्य,क्षमा, मन को प्राकृतिक

प्रलोभनों में फँसने से रोकना,

चोरी का त्याग, शौच अर्थात पवित्रता ,

इन्द्रियों का निग्रह अर्थात उन्हें वश में

करना , बुद्धि अथवा ज्ञान, विद्या, सत्य

और अक्रोध ये धर्म के दस लक्षण हैं।

दूसरे स्थान पर कहा हैं आचार:परमो धर्म

१/१०८

अर्थात सदाचार परम धर्म हैं

५. महाभारत में भी लिखा हैं

धारणाद धर्ममित्याहु:,धर्मो धार्यते

प्रजा:

अर्थात जो धारण किया जाये और जिससे

प्रजाएँ धारण की हुई हैं वह धर्म हैं।

६. वैशेषिक दर्शन के कर्ता महा मुनि कणाद ने

धर्म का लक्षण यह किया हैं

यतोअभयुद्य निश्रेयस सिद्धि: स धर्म:

अर्थात जिससे अभ्युदय(लोकोन्नति) और

निश्रेयस (मोक्ष) की सिद्धि होती हैं, वह

धर्म हैं।

७. स्वामी दयानंद के अनुसार धर्म

की परिभाषा

जो पक्षपात रहित न्याय सत्य का ग्रहण,

असत्य का सर्वथा परित्याग रूप आचार हैं

उसी का नाम धर्म और उससे विपरीत

का अधर्म हैं।-सत्यार्थ प्रकाश ३ सम्मुलास

पक्षपात रहित न्याय आचरण सत्य भाषण

आदि युक्त जो ईश्वर आज्ञा वेदों से अविरुद्ध

हैं, उसको धर्म मानता हूँ - सत्यार्थ प्रकाश

मंतव्य

इस काम में चाहे कितना भी दारुण दुःख

प्राप्त हो , चाहे प्राण भी चले ही जावें,

परन्तु इस मनुष्य धर्म से पृथक कभी भी न होवें।-

सत्यार्थ प्रकाश

गंभीरता से चिंतन मनन करने पर धर्म का मूल

उद्देश्य व्यक्ति को सत्याचरण के लिए

प्रेरित करना हैं।

धर्म मनुष्य की उन्नति के लिए आवश्यक हैं

अथवा बाधक हैं इसको जानने के लिए हमें धर्म

और मजहब में अंतर को समझना पड़ेगा। यह धर्म

के जिस विकृत रूप के कारण अन्धविश्वास,

हिंसा अशांति, उपद्रव, दंगे आदि होते हैं उसे

मज़हब या मतमतांतर कहना चाहिए।

3. धर्म और मत/मजहब में अंतर क्या हैं?

यह समझने की आवश्यकता हैं। मज़हब अथवा मत-

मतान्तर के अनेक अर्थ हैं। मत का अर्थ हैं वह

रास्ता जो स्वर्ग और ईश्वर प्राप्ति का हैं

जोकि उस मत अथवा मज़हब के प्रवर्तक

अर्थात चलाने वाले ने बताया हैं। एक और

परिभाषा हैं की कुछ विशेष मान्यताओं पर

ईमान अथवा विश्वास लाना जो उस मत के

चलाने वाले ने बताई हैं।

१. धर्म आचरण प्रधान मार्ग हैं जबकि मजहब

ईमान या विश्वास का प्राय: हैं।

२. धर्म में कर्म सर्वोपरि हैं जबकी मज़हब में

विश्वास सर्वोपरि हैं।

३. धर्म मनुष्य के स्वाभाव के अनुकूल

अथवा मानवी प्रकृति का होने के कारण

स्वाभाविक गन हैं और इसका आधार

ईश्वरीय अथवा सृष्टि नियम हैं। परन्तु मज़हब

मनुष्य कृत होने से अप्राकृतिक

अथवा अस्वाभाविक हैं। इसी कारण से धर्म

एक हैं और मज़हब अनेक व भिन्न भिन्न हैं।

मनुष्यकृत होने के कारण मत-मतान्तर आपस में

विरोधी होते हैं जबकि धर्म का एक होने के

कारण कोई विरोध नहीं हैं।

४. धर्म के जो लक्षण मनु महाराज ने बतलाये हैं

वह समस्त मानव जाति के लिए मान्य हैं एवं

कोई भी सभ्य मनुष्य उसका विरोध नहीं कर

सकता। मज़हब या मत अनेक हैं और वे केवल

उसी मत या मज़हब को मानने

वालों द्वारा ही स्वीकारिय होते हैं एवं

अन्य द्वारा उनका विरोध होता हैं।

इसलिए धर्म सर्वकालिक(सभी काल में

मानने योग्य), सार्वजानिक (सभी के लिए

उपयोगी), सर्वग्राह्य (सभी को ग्रहण करने

योग्य) और सार्वभौमिक (सभी स्थानों पर

मानने योग्य) हैं जबकि मत या मजहब

किसी एक विशेष काल में, किन्हीं विशेष

लोगो के समूह द्वारा, किसी विशेष स्थान

पर मानने योग्य ही बन पाता हैं । कुछ बातें

सभी मजहबों या मतों में धर्म के अंश के रूप में हैं

इसलिए उन मजहबों का कुछ मान बना हुआ हैं।

५. धर्म सदाचार रूप हैं अत: धर्मात्मा होने के

लिये सदाचारी होना अनिवार्य हैं। परन्तु

मज़हबी अथवा मत का सदस्य होने के लिए

सदाचारी होना अनिवार्य नहीं हैं।

अर्थात जिस तरह तरह धर्म के साथ सदाचार

का नित्य सम्बन्ध हैं उस तरह मजहब के साथ

सदाचार का कोई सम्बन्ध नहीं हैं।

किसी भी मज़हब का अनुनायी न होने पर

भी कोई

भी व्यक्ति धर्मात्मा (सदाचारी) बन

सकता हैं

जबकि अधर्मी व्यक्ति बिना सदाचार के

भी किसी भी मत का सदस्य बन सकता हैं।

उसके लिए केवल मत के मंतव्यों पर ईमान

अथवा विश्वास लाता आवश्यक हैं । जैसे

उदहारण के लिए कोई

कितना ही सच्चा ईश्वर उपासक और उच्च

कोटि का सदाचारी ही क्यूँ न हो वह जब

तक हज़रात ईसा और बाइबिल अथवा हजरत

मोहम्मद और कुरान शरीफ पर ईमान

नहीं लायेगा वह तब तक ईसाई

अथवा मुस्लमान नहीं बन सकता जबकि कोई

व्यक्ति केवल सदाचार से धार्मिक बन

सकता हैं।

६. धर्म ही मनुष्य को मनुष्य बनाता हैं

अथवा धर्म अर्थात धार्मिक गुणों और

कर्मों के धारण करने से ही मनुष्य मनुष्यत्व

को प्राप्त करके मनुष्य कहलाने

का अधिकारी बनता हैं। दूसरे शब्दों में धर्म

और मनुष्यत्व पर्याय हैं। क्यूंकि धर्म

को धारण करना ही मनुष्यत्व हैं।

कहा भी गया हैं-खाना,पीना,सोना,संतान

उत्पन्न करना जैसे कर्म मनुष्यों और पशुयों के

एक समान हैं। केवल धर्म ही मनुष्यों में विशेष हैं

जोकि मनुष्य को मनुष्य बनाता हैं। धर्म से

हीन मनुष्य पशु के समान हैं। परन्तु मज़हब मनुष्य

को केवल पन्थाई या मज़हबी और

अन्धविश्वासी बनाता हैं। दूसरे शब्दों में

मज़हब अथवा मत पर ईमान लाने से मनुष्य उस

मज़हब का अनुनाई अथवा ईसाई

अथवा मुस्लमान बनता हैं

नाकि सदाचारी या धर्मात्मा बनता हैं।

७. धर्म मनुष्य को ईश्वर से सीधा सम्बन्ध

जोड़ता हैं और मोक्ष प्राप्ति निमित

धर्मात्मा अथवा सदाचारी बनना अनिवार्य

बतलाता हैं परन्तु मज़हब मुक्ति के लिए

व्यक्ति को सर्वप्रथम तो उसके प्रवर्तक से

जोड़ता हैं अथवा उस मत की मान्यताओं से

जोड़ना अनिवार्य बतलाता हैं। मुक्ति के

लिए सदाचार से अधिक आवश्यक उस मज़हब

की मान्यताओं का पालन बतलाता हैं।

उदहारण के लिए अल्लाह और मुहम्मद साहिब

को उनके अंतिम पैगम्बर मानने वाले जन्नत

जायेगे चाहे वे कितने

भी व्यभिचारी अथवा पापी हो जबकि गैर

मुसलमान चाहे

कितना भी धर्मात्मा अथवा सदाचारी क्यूँ

न हो वह दोज़ख अर्थात नर्क की आग में अवश्य

जलेगा क्यूंकि वह कुरान के ईश्वर अल्लाह और

रसूल पर अपना विश्वास नहीं लाया हैं।

८. धर्म में वाह्य (बाहर) के चिन्हों का कोई

स्थान नहीं हैं क्यूंकि धर्म लिंगात्मक नहीं हैं

-न लिंगम धर्मं कारणं अर्थात लिंग

(बाहरी चिन्ह) धर्म का कारण नहीं हैं परन्तु

मज़हब के लिए

बाहरी चिन्हों का रखना अनिवार्य हैं जैसे

एक मुस्लमान के लिए जालीदार टोपी और

दाढ़ी रखना अनिवार्य हैं।

९. धर्म मनुष्य को पुरुषार्थी बनाता हैं

क्यूंकि वह ज्ञानपूर्वक सत्य आचरण से

ही अभ्युदय और मोक्ष

प्राप्ति की शिक्षा देता हैं परन्तु मज़हब

मनुष्य को आलस्य का पाठ सिखाता हैं

क्यूंकि मज़हब के मंतव्यों मात्र को मानने भर

से ही मुक्ति का होना उसमें

सिखाया जाता हैं। धार्मिक

व्यक्ति को अपने आचरण में अपने व्यवहार में

सात्विकता का पालन करना पड़ता हैं

जबकि मज़हबी व्यक्ति को यह

सिखाया जाता हैं की मत की मान्यताओं

को मानने से तुम्हारी मुक्ति हो जाएगी।

धर्म व्यक्ति को कर्मशील बनाता हैं

जबकि मत उसे आलसी एवं

अंधविश्वासी बनाता हैं। १०. धर्म मनुष्य

को ईश्वर से सीधा सम्बन्ध जोड़कर मनुष्य

को स्वतंत्र और आत्म स्वालंबी बनाता हैं

क्यूंकि वह ईश्वर और मनुष्य के बीच में

किसी भी मध्यस्थ या एजेंट

की आवश्यकता को नहीं बताता हैं । परन्तु

मत या मज़हब मनुष्य को परतंत्र और दूसरों पर

आश्रित बनाता हैं क्यूंकि वह मज़हब के

प्रवर्तक की सिफारिश के

बिना मुक्ति का मिलना नहीं मानता हैं।

मत व्यक्ति को एक प्रकार से मानसिक

गुलाम बनाता हैं जबकि धर्म उसे मानसिक

गुलामी से स्वतंत्र करता हैं।

११. धर्म दूसरों के हितों की रक्षा के लिए

अपने प्राणों की आहुति तक

देना सिखाता हैं जबकि मज़हब अपने हित के

लिए अन्य मनुष्यों और पशु आदि के प्राण हरने

के लिए हिंसा रुपी क़ुरबानी का आदेश

देता हैं। विश्व में चारों और फैला आतंकवाद

एवं ईद के दिन निरीह पशुओं

की क़ुरबानी अथवा कुछ हिन्दू मंदिरों में

बलि इस बात का प्रबल प्रमाण हैं।

१२. धर्म मनुष्य को सभी प्राणी मात्र से प्रेम

करना सिखाता हैं जबकि मज़हब मनुष्य

को प्राणियों का माँसाहार करने और दूसरे

मज़हब वालों से द्वेष सिखाता हैं।

१३. धर्म मनुष्य जाति को मनुष्यत्व के नाते से

एक प्रकार के सार्वजानिक आचारों और

विचारों द्वारा एक केंद्र पर केन्द्रित करके

भेदभाव और विरोध को मिटाता हैं

तथा एकता का पाठ पढ़ाता हैं। परन्तु मज़हब

अपने भिन्न भिन्न मंतव्यों और कर्तव्यों के

कारण अपने पृथक पृथक जत्थे बनाकर भेदभाव

और विरोध को बढ़ाते और

एकता को मिटाते हैं।

१४. धर्म एक मात्र ईश्वर की पूजा बतलाता हैं

जबकि मज़हब ईश्वर से भिन्न मत प्रवर्तक/गुरु/

मनुष्य आदि की पूजा बतलाकर

अन्धविश्वास फैलाते हैं।

धर्म और मज़हब के अंतर को ठीक प्रकार से समझ

लेने पर मनुष्य अपने चिंतन मनन से

कल्याणकारी कार्यों को करता हैं, उनके

फल को संचित करता हैं एवं उससे अन्य

लोगों का परोपकार करता हैं इसे

ही पुरुषार्थ कहते हैं। इसलिए धर्म के पालन में

सभी का कल्याण हैं और मत अथवा मज़हब के

पालन से सभी का अहित हैं। ईश्वर में

विश्वास अर्थात आस्तिकता के कारण

व्यक्ति धार्मिक बनता हैं एवं मज़हब

अथवा मत के कारण अधार्मिक बनता हैं।

जितने भी तर्क आस्तिकता के विरुद्ध

नास्तिक लोग देते हैं वे सभी तर्क मजहब

या मत पर लागु होते हैं। धर्म

की सही परिभाषा एवं उसके अनुसार आचरण

करने पर समाज का हित होता हैं।

4. नास्तिक बनने के क्या कारण हैं?

समाधान- नास्तिक बनने के प्रमुख कारण हैं

१. ईश्वर के गुण,कर्म और स्वभाव से

अनभिज्ञता

२. धर्म के नाम पर अन्धविश्वास जिनका मूल

मत मतान्तर की संकीर्ण सोच हैं

३. विज्ञान द्वारा करी गई कुछ भौतिक

प्रगति को देखकर अभिमान का होना

४. धर्म के नाम पर दंगे,युद्ध, उपद्रव आदि

ईश्वर के नाम पर अत्याचार,

अज्ञानता को बढ़ावा देना, चमत्कार

आदि में विश्वास दिलाना, ईश्वर

को एकदेशीय अर्थात एक स्थान जैसे मंदिर,

मस्जिद आदि अथवा चौथे अथवा सातवें

आसमान तक सिमित करना, ईश्वर

द्वारा अवतार लेकर विभिन्न

लीला करना, एक के स्थान पर अनेक ईश्वर

होना, निराकार के स्थान पर साकार

ईश्वर होना, ईश्वर

द्वारा अज्ञानता का प्रदर्शन

करना आदि कुछ कारण हैं जो एक निष्पक्ष

व्यक्ति को भी यह सोचने पर मजबूर कर देते हैं

की क्या ईश्वर का अस्तित्व हैं

की नहीं अथवा ईश्वर मनुष्य के मस्तिष्क

की कल्पना मात्र हैं। उदहारण के तौर पर

हिन्दू समाज में शूद्रों को मंदिरों में प्रवेश

की मनाही हैं एवं अगर कोई शूद्र मंदिर में

प्रवेश कर भी जाये तो उसे दंड

दिया जाता हैं और मंदिर को पवित्र करने

का ढोंग किया जाता हैं। यह सब पाखंड

किया तो ईश्वर के नाम पर जाता हैं मगर

इसके पीछे मूल कारण मनुष्य का स्वार्थ हैं

नाकि ईश्वर का अस्तित्व हैं। ईश्वर गुण, कर्म

और स्वाभाव से दयालु एवं न्यायकारी हैं

इसलिए वह किसी भी प्राणिमात्र में कोई

भेदभाव नहीं करते। ईश्वर गुणों से सर्वव्यापक

एवं निराकार हैं अर्थात सभी स्थानों पर हैं

और आकार रहित भी हैं। जब ईश्वर

सभी स्थानों पर हैं तो फिर उन्हें केवल मंदिर

में या क्षीर सागर पर या कैलाश पर

या चौथे आसमान पर या सातवें आसमान पर

ही क्यों माने। इससे यही सिद्ध होता हैं

की मनुष्य ने अपनी कल्पना से पहले ईश्वर

को निराकार से साकार किया, उन्हें

सर्वदेशीय अर्थात सभी स्थानों पर निवास

करने वाला से एकदेशीय अर्थात एक स्थान पर

सिमित कर दिया। फिर सिमित कर कुछ

मनुष्यों ने अपने आपको ईश्वर का दूत, ईश्वर और

आपके बीच मध्यस्थ, ईश्वर तक आपकी बात

पहुँचने वाला बना डाला। यह

जितना भी प्रपंच ईश्वर के नाम पर

रचा गया यह इसीलिए हुआ क्यूंकि हम ईश्वर

के निराकार गुण से परिचित नहीं हैं।

अपनी अंतरात्मा के भीतर निराकार एवं

सर्वव्यापक ईश्वर को मानने से न मंदिर की, न

मूर्ति की, न मध्यस्थ की, न दूत की, न

अवतार की, न पैगम्बर की और न

ही किसी मसीहा की आवश्यकता हैं।

ईश्वर के नाम पर सबसे अधिक

भ्रांतियाँ मध्यस्थ बनने वाले लोगो ने

फैलाई हैं चाहे वह छुआ छूत का समर्थन करने

वाले एवं शूद्रों को मंदिरों में प्रवेश न देने

वाले हिन्दू धर्म के पुजारी हो , चाहे इस्लाम

से सम्बन्ध रखने वाले मौलवी-

मौलाना हो जिनके उकसाने के कारण

इतिहास में मुस्लिम हमलावरों ने मानव

जाति पर धर्म के नाम पर ऐसा कोई

भी अत्याचार नहीं था जो उन्होंने

नहीं किया था , चाहे ईसाई समाज से

सम्बंधित पोप आदि हो जिन्होंने चर्च के

नाम पर

हज़ारों लोगो को जिन्दा जला दिया एवं

निरीह जनता पर अनेक अत्याचार किये। न

यह मध्यस्थ होते न ईश्वर के नाम पर इतने

अत्याचार होते और न ही इस अत्याचार के

फलस्वरूप प्रतिक्रिया रूप में विश्व के एक बड़े

समूह को ईश्वर के अस्तित्व को अस्वीकार

कर नास्तिकता का समर्थन करना पड़ता।

सत्य यह हैं यह प्रतिक्रिया इस

व्याधि का समाधान नहीं थी अपितु इसने

रोग को और अधिक बढ़ा दिया। आस्तिक

व्यक्ति यथार्थ में ईश्वर विश्वासी होने से

पापकर्म में लीन होने से बचता था। दोष

मध्यस्थों का था जो आस्तिकों का गलत

मार्गदर्शन करते थे । मगर ईश्वर को त्याग देने

से पाप-पुण्य का भेद मिट गया और पाप कर्म

अधिक बढ़ता गया, नैतिक मूल्यों को ताक

पर रख दिया गया एवं इससे विश्व

अशांति और अराजकता का घर बन गया।

ईश्वर में अविश्वास का एक बड़ा कारण

अन्धविश्वास हैं। सामान्य जन विभिन्न

प्रकार के अंधविश्वासों में लिप्त हैं और उन

अंधविश्वासों का नास्तिक लोग कारण

ईश्वर को बताते हैं. सत्य यह हैं की ईश्वर

ज्ञान के प्रदाता हैं अज्ञान को बढ़ावा देने

का मुख्य कारण मनुष्य का स्वार्थ हैं।

अपनी आजीविका, अपनी पदवी, अपने नाम

को सिद्ध करने के लिए अनेक धर्म गुरु अपने

अपने ढंग से अपनी अपनी दुकान चलाते हैं।

कोई झाड़ फूंक से ,कोई गुरुमंत्र से, कोई गुरु के

नाम स्मरण से ,कोई गुरु की आरती से, कोई गुरु

की समाधी आदि से जीवन के

सभी दुखों का दूर होना बताता हैं, कोई

गंडा तावीज़ पहनने से आवश्यकताओं

की पूर्ति बताता हैं, कुछ लोग और आगे बढ़कर

अंधे हो जाते हैं और कोई कोई निस्संतान

संतान प्राप्ति के लिए पड़ोसी के बच्चे

की नरबलि देने तक से नहीं चूकता हैं।

विडंबना यह हैं की इन मूर्खों के

क्रियाकलापों को दिखा दिखा कर अपने

आपको तर्कशील कहने वाले लोग

नास्तिकता को बढ़ावा देते हैं। कोई

भी अन्धविश्वास वैज्ञानिक प्रयोगों से

सिद्ध नहीं हो सकता इसलिए

नास्तिकता को प्रोत्साहन

वालो द्वारा विज्ञान का सहारा लेकर

नास्तिकता का प्रचार करना भी एक

प्रकार से अन्धविश्वास को मिटाने के

स्थान पर एक और अन्धविश्वास

को बढ़ावा देना ही हैं।

चमत्कार में विश्वास अन्धविश्वास

की उत्पत्ति का मूल हैं। आस्तिक समाज में

मुस्लमान पैगम्बरों की चमत्कार

की कहानियों में अधिक विश्वास रखते हैं,

ईसाई समाज में ईसा मसीह और संतों के नाम

पर चमत्कार की दुकानें चलाई जाती हैं।

हिन्दू समाज में चमत्कार पुराणों में

लिखी देवी-देवताओं की कहानियों से लेकर

गुरुडम की दुकानों तक फल फूल रहा हैं। इन

सभी का यह मानना हैं की ईश्वर सब कुछ कर

सकता हैं। स्वामी दयानंद सत्यार्थ प्रकाश

में इस दावें की परीक्षा करते हुए लिखते हैं

की अगर ईश्वर सब कुछ कर सकता हैं

तो क्या ईश्वर अपने आपको मार

भी सकता हैं? क्या ईश्वर अपने जैसा एक और

ईश्वर बना सकता हैं जिसके गुण-कर्म और

स्वाभाव उसी के समान हो। इसका उत्तर

स्पष्ट हैं नहीं। फिर ईश्वर सब कुछ कैसे कर

सकता हैं? इस शंका का समाधान यह हैं

की जो जो कार्य ईश्वर के हैं जैसे

सृष्टि की उत्पत्ति,पालन-पोषण,प्रलय, मनुष्य

आदि का जन्म-मरण, पाप-पुण्य का ;फल

देना आदि का र्य करने में ईश्वर स्वयं सक्षम हैं

उन्हें किसी की आवश्यकता नहीं हैं।

नास्तिक लोग आस्तिकों की चमत्कार के

दावों की परीक्षा लेते हुए कहते हैं

की सृष्टि को नियमित मानते

हो अथवा अनियमित। चमत्कार

नियमों का उल्लंघन हैं। अगर ईश्वर की बनाई

सृष्टि को अनियमित मानते हो तो उसे

बनाने वाले ईश्वर को भी अनियमित

मानना पड़ेगा। जोकि असंभव हैं। इसलिए

चमत्कार को मनुष्य के मन की स्वार्थवश

कल्पना मानना सत्य को मानने के समान हैं।

न इससे ईश्वर का नियमित होने का खंडन

होगा और न ही अन्धविश्वास

को बढ़ावा मिलेगा।

नास्तिकता को बढ़ावा देने में एक

बड़ा दोष अभिमान का भी हैं। भौतिक

जगत में मनुष्य ने जितनी भी वैज्ञानिक

उन्नति की हैं उस पर वह अभिमान करने

लगता हैं और इस अभिमान के कारण अपने

आपको जगत के सबसे बड़ी सत्ता समझने

लगता हैं। एक उदहारण लीजिये सभी यह

मानते हैं की न्यूटन ने Gravitation अर्थात

गुरुत्वाकर्षण के सिद्धांत की खोज

की थी। क्या न्यूटन से पहले गुरुत्वाकर्षण

की शक्ति नहीं थी? थी मगर मनुष्य

को उसका ज्ञान नहीं था अर्थात न्यूटन ने

केवल अपनी अल्पज्ञता को दूर

किया था और

इसी क्रिया को अविष्कार

कहा जाता हैं। सत्य यह हैं

की जितनी भी भौतिक वैज्ञानिक

उन्नति हैं वह अपनी अलपज्ञता को दूर

करना हैं। मनुष्य चाहे

कितनी भी उन्नति क्यों न कर ले वह ज्ञान

की सीमा को कभी प्राप्त नहीं कर

सकता क्यूंकि एक तो मनुष्य

की शक्तियां सिमित हैं जबकि ज्ञान

की असीमित हैं दूसरी असीमित ज्ञान

का ज्ञाता केवल एक ही हैं और वो हैं ईश्वर

जिनमें न केवल वो ज्ञान भी पूर्ण हैं जो केवल

मानव के लिए हैं अपितु वह ज्ञान भी हैं

जो मानव से परत केवल ईश्वर के लिए हैं।

स्वयं न्यूटन की इस सन्दर्भ में

धारणा कितनी प्रासंगिक हैं की

“I do not know what I may appear to the world,

but to myself I seem to have been only like a boy

playing on the sea-shore, and diverting myself in

now and then finding a smoother pebble or a

prettier shell than ordinary, whilst the great ocean

of truth lay all undiscovered before me.”

न्यूटन ने हमारी अवधारणा का समर्थन कर

अपनी निष्पक्षता का परिचय दिया हैं।

अब प्रश्न यह हैं की धर्म और विज्ञान में

क्या सम्बन्ध हैं और क्यूंकि नास्तिक

लोगो का यह मत हैं की धर्म और विज्ञान

एक दूसरे के शत्रु हैं। नास्तिक लोगो की इस

सोच का मुख्य कारण यूरोप के इतिहास में

चर्च द्वारा बाइबिल के मान्यताओं पर

वैज्ञानिकों द्वारा शंका करना और

उनकी आवाज़ को सख्ती से दबा देना था।

उदहारण के लिए गैलिलियो को इसलिए

मार डाला गया क्यूंकि उसने

कहा था की पृथ्वी सूर्य के चारों और भ्रमण

करती हैं जबकि चर्च की मान्यता इसके

विपरीत थी। चर्च ने

वैज्ञानिकों का विरोध आरम्भ कर

दिया और उन्हें सत्य को त्याग कर

जो बाइबिल में लिखा था उसे मानने

को मजबूर किया और न मानने

वालो को दण्डित किया गया। इस

विरोध का यह परिणाम

निकला की यूरोप से निकलने वाले

वैज्ञानिक चर्च को अर्थात धर्म

को विज्ञान का शत्रु मानने लग गए और

उन्होंने ईश्वर की सत्ता को नकार दिया।

दोष चर्च के अधिकारीयों का था नाम

ईश्वर का लगाया गया। यह विचार

परम्परा रूप में चलता आ रहा हैं और इस कारण

से वैज्ञानिक अपने आपको नास्तिक कहते हैं।

अब प्रश्न यह उठता हैं की धर्म और विज्ञान

में क्या सम्बन्ध हैं? इसका उत्तर हैं की “Religion

and Science are not against each other but they

are allies to each other” अर्थात धर्म और एक

दूसरे के विरोधी नहीं अपितु सहयोगी हैं।

जैसे विज्ञान यह बताता हैं की जगत कैसे

बना हैं जबकि धर्म यह बताता हैं की जगत क्यूँ

बना हैं। जैसे मनुष्य का जन्म कैसे हुआ यह

विज्ञान बताता हैं जबकि मनुष्य का जन्म

क्यूँ हुआ यह धर्म बताता हैं।

भौतिक विज्ञान के लिए आध्यात्मिक

शंकाओं का समाधान करना असंभव हैं मगर

इनका समाधान धर्म द्वारा ही संभव हैं।

धर्म और विज्ञान दोनों एक दूसरे के

सहयोगी हैं और इसी तथ्य को आइंस्टीन ने

सुन्दर शब्दों में इस प्रकार से कहा हैं – “Science

without religion is a lame and religion without

science is blind.”

विज्ञान धर्म के मार्गदर्शन के

बिना अधूरा हैं और सत्य धर्म विज्ञान के

अनुकूल हैं, अन्धविश्वास अवैज्ञानिक होने के

कारण त्याग करने योग्य हैं।

एक कुतर्क यह भी दिया जाता हैं की अगर

ईश्वर हैं तो उन्हें वैज्ञानिक प्रयोगों से

सिद्ध करके दिखाए। इसका समाधान वायु

के अतिरिक्त मन, बुद्धि, सुख, दुःख, गर्मी,

सर्दी, काल, दिशा, आकाश ये

सभी निराकार हैं।क्या ये सभी वैज्ञानिक

प्रयोगों से सिद्ध होते हैं? नही। परन्तु फिर

भी इनका अस्तित्व माना जाता हैं फिर

केवल ईश्वर को लेकर यह

शंका उठाना नास्तिकता का समर्थन करने

वाले की निष्पक्षता पर प्रश्न उठाता हैं।

सत्य यह हैं की वैज्ञानिक प्रयोगों से ईश्वर

की सत्ता को सिद्ध न कर पाना आधुनिक

विज्ञान की कमी हैं जबकि आध्यात्मिक

वैज्ञानिक जिन्हे हम ऋषि कहते हैं चिरकाल

से निराकार ईश्वर को न केवल

अपनी अंतरात्मा में अनुभव करते आ रहे हैं

अपितु जगत के कण कण में भी विद्यमान पाते

हैं।

दंगे, युद्ध, उपद्रव आदि का दोष ईश्वर

को देना एक और मूर्खता हैं। यह पहले ही स्पष्ट

किया जा चूका हैं की दंगे, उपद्रव

आदि मज़हब या मत-मतान्तर आदि को मानने

वालो के स्वार्थ के कारण होता हैं

नाकि धर्म के कारण होता हैं। एक उदहारण

लीजिये १९४७ से पहले हमारे देश में अनेक दंगे

हिन्दुओं और मुसलमानों के बीच में हुए थे। इन

दंगों का मुख्य कारण यह

बताया जाता था की हिन्दुओं के

धार्मिक जुलुस के मस्जिद के सामने से

निकलने से मुसलमानों की नमाज़ में विघ्न पड़

गया जिसके कारण यह दंगे हुए। मेरा स्पष्ट

प्रश्न हैं की जो व्यक्ति ईश्वर

की उपासना या नमाज़ में लीन होगा उसके

सामने चाहे बारात भी क्यों न निकल जाये

उसे मालूम ही नहीं चलेगा परन्तु

जो व्यक्ति यह बांट जो रहा हो की कब

हिन्दुओं का जुलुस आये कब हम नमाज़ आरम्भ करे

और कब दंगा हो तो इसका दोष ईश्वर

को देना कहा तक उचित हैं।

संसार में जितनी भी हिंसा ईश्वर के नाम पर

होती हैं उसका मूल कारण स्वार्थ हैं

नाकि धर्म हैं।

5. शंका- ईश्वर में विश्वास रखने के क्या लाभ

हैं?

समाधान- ईश्वर में विश्वास रखने के

निम्नलिखित लाभ हैं

१. आदर्श शक्ति में विश्वास से जीवन में

दिशा निर्धारण होता हैं

२. सर्वव्यापक एवं निराकार ईश्वर में

विश्वास से पापों से मुक्ति मिलती हैं

३. ज्ञान के उत्पत्तिकर्ता में विश्वास से

ज्ञान प्राप्ति का संकल्प बना रहता हैं

४. सृष्टि के रचनाकर्ता में विश्वास से ईश्वर

की रचना से प्रेम बढ़ता हैं

५. अभयता, आत्मबल में वृद्धि, सत्य पथ

का अनुगामी बनना, मृत्यु के भय से मुक्ति,

परमानन्द सुख की प्राप्ति, आध्यात्मिक

उन्नति, आत्मिक शांति की प्राप्ति,

सदाचारी जीवन आदि गुण

की आस्तिकता से प्राप्ति होती हैं

६. स्वार्थ, पापकर्म, अत्याचार, दुःख, राग,

द्वेष, इर्ष्या, अहंकार आदि दुर्गुणों से

मुक्ति मिलती हैं

आस्तिकता का सबसे बड़ा लाभ एक आदर्श

शक्ति में विश्वास होता हैं। एक उदहारण

लीजिये कोई भी छात्र अपनी कक्षा के

सबसे अधिक अंक लाने वाले अथवा अन्य

गतिविधियों में बढ़चढ़कर भाग लेने वाले

छात्र का अनुसरण करने का प्रयास करता हैं

क्यूंकि उसका यह विश्वास हैं की वह आदर्श

हैं एवं हमें उन जैसा बनना चाहिए। यही नियम

समाज के मनुष्यों पर भी लागु चिरकाल

होता हैं। वे समाज के सबसे प्रबुद्ध, सबसे गुणी,

सबसे प्रभावशाली व्यक्ति का अनुसरण करते

हैं। जीव अलपज्ञ हैं, ईश्वर सर्वज्ञ हैं। जीव

कितना भी आदर्श क्यों न हो ,

कितना भी गुणी क्यों न हो परन्तु कोई न

कोई कमी उसमें रह ही जाती हैं, उससे इतने बड़े

जीवन में कोई न कोई गलती हो सकती हैं।

जबकि ईश्वर में कमी या गलती की कोई

सम्भावना नहीं हैं क्यूंकि ईश्वर पूर्ण, सर्वज्ञ

एवं त्रुटि रहित हैं। जैसा आप अनुसरण करेंगे

वैसा आपके ऊपर प्रभाव पड़ेगा। फिर एक

ऐसी सत्ता में विश्वास करने में अनेक लाभ हैं

जो सबसे आदर्शवान हैं और

उसी शक्ति को ईश्वर कहते हैं। संक्षेप में ईश्वर

में विश्वास से एक आदर्श शक्ति में विश्वास

बनता हैं और उस आदर्श शक्ति के विश्वास से

उसके समान गुणों के विकास करने का अवसर

मनुष्यों को मिलता हैं। बिना आदर्श

शक्ति में विश्वास के मनुष्य इधर उधर

भटकता रहता हैं और पाप-पुण्य में भेद

की कमी के चलते जीवन का नाश कर

लेता हैं। इसलिए आस्तिकता मनुष्य

का मार्गदर्शन करती हैं बशर्ते की मनुष्य

को ईश्वर के आदर्श गुणों से परिचय अवश्य

होना चाहिए।

सर्वव्यापक एवं निराकार ईश्वर में विश्वास

से पापों से मुक्ति मिलती हैं। एक उदहारण

लीजिये एक बार एक गुरु के तीन शिष्य थे।

गुरु ने अपने तीनों शिष्यों को एक एक कबूतर

देते हुए कहा की इन कबूतरों को वहा पर

मारना जहाँ पर आपको कोई भी न देख

रहा हो। प्रथम शिष्य ने एक कमरे में बंद करके

कबूतर को मार डाला, दूसरे ने जंगल में

झाड़ी के पीछे कबूतर को मार डाला,

तीसरा शिष्य कबूतर को बिना मारे ले

आया। गुरु ने तीसरे शिष्य से पूछा की उसने

कबूतर को क्यों नहीं मारा। उसने उत्तर

दिया की मुझे ऐसा कोई स्थान

ही नहीं मिला जहाँ पर मुझे कोई देख न

रहा हो। हर स्थान पर निराकार और

सर्वव्यापक ईश्वर विद्यमान हैं। ऐसे में मैं कबूतर

के प्राण कैसे हर सकता था। गुरु ने उसे

शाबासी दी और कहा की तुम मेरे पाठ

को भली प्रकार से समझे हो।

आज आस्तिकता के नाम पर जितने पाखंड

होते हैं वह ईश्वर को सर्वव्यापक और

निराकार मानने से नहीं होते। कोई

भी व्यक्ति मंदिर, मस्जिद, गिरिजाघर

जाता हैं वह यही समझता हैं की ईश्वर केवल

उसी स्थान पर हैं। वहां से बाहर निकलते

ही वह ईश्वर की सत्ता को अस्वीकार कर

पापकर्म में लिप्त हो जाता हैं।

जो व्यक्ति हर समय, हर काल में, हर स्थान पर

ईश्वर की सत्ता को समझेगा वह

कभी किसी भी पापकर्म में ल�




from Tumblr http://ift.tt/1HQhinO

via IFTTT

ब्रह्मचर्य तो महान तप है , जो इसका पूर्ण पालन कर लेते है वे तो वह देव स्वरूप ही होता है । ” न...

ब्रह्मचर्य तो महान तप है , जो इसका पूर्ण पालन कर लेते है वे तो वह देव स्वरूप ही होता है ।

” न तपस्तप इत्याहुः ब्रह्मचर्य तपोत्तमम् ।

उर्ध्वरेता भवेद्यस्तु स देवौ न तु मानुषः ॥”

लेकिन यह बहुत कठिन है ।

क्योंकि पितामह ने सृष्टि के लिए प्रकृति की रचना करके सारे प्राणियों को मन व इंद्रियों से युक्त कर रखा है ।

तथा बुद्धि को त्रिगुण से युक्त कर के तब सृष्टि का रचना किया है ।

अतः हम रज तम से प्रवृत्त हो कर संकल्प से या लोभ वश काम आदि के वशिभूत हो जाते है ।

काम को वश में करने का एक ही उपाय है , संकल्प का नाश ।

तथा सभी प्रकृति के प्रतिनिधियों { स्त्री जाति } को सृष्टि के लिए सहायक समझना होगा । भोग्य दृष्टि से नहीं देखना चाहिए ॥

तथा अविवाहित पुरुषों को तो किसी को गलत दृष्टि से देखना भी नहीं चाहिए ॥

ब्रह्मचर्य में अनंत गुण है ॥

आयुस्तेजो बलं वीर्यं प्रज्ञा श्रीश्च महदयशः । पुण्यं च हरि प्रियत्वं च लभते ब्रह्मचर्यया ॥




from Tumblr http://ift.tt/1EgGW46

via IFTTT

Thursday, March 12, 2015

ईश्वरीय ज्ञान वेदों में भी यही बताया है, की ईश्वर एक ही है, और वह निराकार और जन्म मरण के चक्र से...

ईश्वरीय ज्ञान वेदों में भी यही बताया है, की ईश्वर एक ही है, और वह निराकार और जन्म मरण के चक्र से मुक्त है, उपासना केवल उसी की होनी चाहिए अन्यों की नहीं, जैसे हमने आज ईश्वर को कई रूप दे दिए है जो गलत ही नहीं अधर्म भी है, ईश्वर उपासना के लिए यज्ञ ही सर्वश्रेष्ठ है, पाखंडों में पड़कर जगह जगह ईश्वर के नाम से लगी मुर्तिया पूजना अधर्म की श्रेणी में आता है, सम्पूर्ण चार वेदों में कही भी मूर्ति पूजा का विधान नहीं है, वही यज्ञ के लिए हर जगह कहा गया है,


इसलिए हमें चाहिए की पाखण्ड को त्याग कर उस परमपिता की उपासना करें जो निराकार, अजन्मा, अन्तर्यामी है, उसकी उपासना के लिए नित्य यज्ञ संध्या आदि करें, अपने बच्चों को भी समझाए, उन्हें बचपन में ही यज्ञ कीरन सिखाये जिससे वह कभी भी पाखंडों का शिकार ना हो


यजुर्वेद ३-५२ (3-52)


सु॑सन्दृशं॑ त्वा व॒यम्मघ॑वन्वन्दिषी॒महि॑ । प्र नू॒नम्पू॒र्णब॑न्धुर स्तु॒तो या॑सि॒ वशाँ॒ अनु॒ योजा॒ न्वि॑न्द्र ते॒ हरी॑ ॥३-५२॥


भावार्थ:- इस मन्त्र में श्लेष और उपमालंकार हैं।


मनुष्यों को सब जगत् के हित करने वाले जगदीश्वर ही की स्तुति करनी और किसी की न करनी चाहिये, क्योंकि जैसे सूर्यलोक सब मूर्तिमान् द्रव्यों का प्रकाश करता हैं, वैसे उपासना किया हुआ ईश्वर भी भक्तजनों के आत्माओं में विज्ञान को उत्पन्न करने से सब सत्यव्यवहारों को प्रकाशित करता है।


इससे ईश्वर को छोड़कर और किसी की उपासना कभी न करनी चाहिये।।


पण्डित लेखराम वैदिक मिशन ने आप लोगों की सेवा में कुछ वेबसाइट बनाई है जिससे आप साहित्य आदि निःशुल्क डाउनलोड कर सकते है,


www.aryamantavya.in


एक वेबसाइट है जो वेद का सर्च इंजन है, जहाँ जाकर वेद मन्त्र संख्या से या शब्द से उसे चुटकियों में खोज सकते है


www.onlineved.com


एक वेबसाइट और है जो सत्यार्थ प्रकाश का सर्च इंजन है इसका लाभ तो अवश्य उठाये


http://ift.tt/18FvwLS


और हमारे फेसबुक पेज से भी जुड़े


http://ift.tt/17A8rdF


और हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए हमें इस नंबर पर आवेदन भेजे जहाँ आपको 3 स्लाइड और एक शब्दमय सन्देश मिलेगा हमारा नंबर है


+917073299776




from Tumblr http://ift.tt/1wC2VT2

via IFTTT

जैसा संग होता है वैसा ही आपका रंगढंग होता है अर्थात जैसे आचरण वाले व्यक्ति का संग करेंगे अपना आचरण...

जैसा संग होता है वैसा ही आपका रंगढंग होता है अर्थात जैसे आचरण वाले व्यक्ति का संग करेंगे अपना आचरण भी वैसा ही होगा इसलिए ईश्वर ने हमें वेदों द्वारा यह आज्ञा दी है, की हम विद्वानों के संग ज्यादा से ज्यादा समय बिताये, समय समय पर उनसे ज्ञान वर्धन करें


विद्वानों का संग होने से मानसिक उन्नति संभव है, अन्यथा खराब संग होने से इंसान की नियत भी खराब होने लगती है, इसलिए जितना हो सके विद्वानों को अपने घर बुलाये उनका सत्कार करें, और उनसे नया नया ज्ञान लेते रहे औ अपने बच्चों को भी विद्वानों का संग करने के लिए प्रेरित करें


यजुर्वेद ३-५१ (3-51)


अक्ष॒न्नमी॑मदन्त॒ ह्यव॑ प्रि॒या अ॑भूषत । अस्तो॑षत॒ स्वभा॑नवो॒ विप्रा॒ निवि॑ष्ठया म॒ती योजा॒ न्वि॑न्द्र ते॒ हरी॑ ॥३-५१॥


भावार्थ:- मनुष्यों को उचित है कि प्रतिदिन नवीन-नवीन ज्ञान वा क्रिया की वृद्धि करते रहें। जैसे मनुष्य विद्वानों के सत्संग वा शास्त्रों के पढ़ने से नवीन-नवीन बुद्धि, नवीन-नवीन क्रिया को उत्पन्न करते हैं, वैसे ही सब मनुष्यों को अनुष्ठान करना चाहिये।।


अपने बच्चों को वेदों से अवश्य अवगत कराये, आज की युवा पीढ़ी को वेदों की और आकर्षित करवाए यही समय की जरुरत है, अन्यथा ये पाश्चात्य संस्कृति इस देश की संस्कृति को भ्रष्ट कर देगी नष्ट कर देगी

वेद और अन्य साहित्य डाउनलोड करने के लिए आपकी अपनी वेबसाइट पर जरुर आये


www.aryamantavya.in


और वेद का सर्च इंजन भी है जहाँ आप किसी भी विधर्मी के तर्कों और अपना ज्ञान वर्धन करने के लिए उपयोग करें, यहाँ आप रेफरेंस और एक शब्द से उस वेद मन्त्र को खोज सकते है जिसका रेफरेंस है या जिसमें वो शब्द उपयोग हुआ है


www.onlineved.com


हमारे फेसबुक पेज से आज ही जुड़िये


http://ift.tt/17A8rdF


वेदों की स्लाइड अपने whatsapp पर पाने के लिए हमारे इस नंबर पर whatsapp पर अपना नाम लिख कर भेजे, केवल नाम ही भेजे और कुछ भी नहीं और जिस ग्रुप में आपको जोड़ा जाएगा उस ग्रुप में किसी भी तरह का सन्देश या कोई भी पोस्ट ना भेजे यदि आप किसी भी तरह का सन्देश या पोस्ट भेजते है तो आपको ग्रुप से निकाल दिया जाएगा नियम स्वीकार होने की स्थिति में ही हमें आवेदन भेजे


हमारा नंबर है +917073299776




from Tumblr http://ift.tt/18FvtQb

via IFTTT

📢 संस्कृत सुभाषितानि — मन्दोऽप्यमन्दतामेति संसर्गेण विपश्चितः। पङ्कच्छिदः फलस्येव निकषेणाविलं...

📢 संस्कृत सुभाषितानि —

मन्दोऽप्यमन्दतामेति

संसर्गेण विपश्चितः।

पङ्कच्छिदः फलस्येव

निकषेणाविलं पयः॥

अर्थात —

बुद्धिमानों के साथ से मंद व्यक्ति भी बुद्धि प्राप्त कर लेते हैं जैसे रीठे के फल से उपचारित गन्दा पानी भी स्वच्छ हो जाता है॥

आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।

।।शुभम भवतु ।।

🌹जय श्री कृष्णा🌹




from Tumblr http://ift.tt/18Fvwvk

via IFTTT

Photo







from Tumblr http://ift.tt/18DU5bY

via IFTTT

📣 आर्योद्देश्यरत्नमाला 16 📡 विद्या 📕 व्याख्या6🌺 सर्वांतर्यामी➡परमात्मा निराकार है सर्वव्यापक है...

📣 आर्योद्देश्यरत्नमाला 16 📡 विद्या 📕 व्याख्या6🌺 सर्वांतर्यामी➡परमात्मा निराकार है सर्वव्यापक है सर्वव्यापक होने से सब के अंतःकरण की मन की भी बात को अच्छी तरह से जानने वाला है अर्थात् जैसे ही हम विचारते वैसे ही तत्काल परमात्मा जान जाता है कि हम क्या विचार कर रहे हैं इसलिए परमात्मा सर्वांतर्यामी है ।

🎌🎌🎌🎌🎌🎌🎌🎌

🌺अजर➡ जर कहते है बुढ़ापे को =अ + जर अजर=परमात्मा कभी भी बूढ़ा नही होता है 🌺अमर➡ मर=मरण को अ+मर= अमर अर्थात् ईश्वर कभी भी बूढ़ा नही होता और कभी किसी भी प्रकार से मरण मृत्यु को भी प्राप्तनही होता इस लिये परमात्मा ” अमर” है।

📢 👌👌👌👌👌👌

क्रमशः




from Tumblr http://ift.tt/1FQdLET

via IFTTT

Wednesday, March 11, 2015

🎯 जैनियों की आचार संहिता की झांकी-: 1.जैनियों को बावड़ी, कुआँ, तालाब, नहीं बनवाना चाहिए।(श्राद्ध दिन...

🎯 जैनियों की आचार संहिता की झांकी-:

1.जैनियों को बावड़ी, कुआँ, तालाब, नहीं बनवाना चाहिए।(श्राद्ध दिन कृत्य आत्म निंदा भावना पृ.31)

2.तिहुअणा जणम् मरंत दठूण निअंति जेन अप्पणम।

विरमंतिन पाता अघिद्धी धिठत्त्णं ताणम्।।

(प्रक.भा. 2 षष्ठी.सू.109)

अर्थ-जो मृत्यु पर्यन्त दुःख हो तो भी कृषि, व्यापरादि कर्म जैनी लोग न करें क्योंकि ये कर्म नरक में ले जाने वाले हैं।

3.भूंजने, कूटने, पीसने, अन्न पकाने आदि में पाप होता है।(रत्नसार पृ.105)

4.मृतक वस्त्र जैन साधु ले लेवें।(श्राद्ध दिन कृत्य पृ.36)

5.शरीर के मैल को न उतारें और न खुजलावें।(रत्नसार भाग 14.14)

6.जैन मत का साधू लिंगधारी अर्थात् वेशधारी मात्र भी हो तो उसका सत्कार श्रावक लोग करें चाहे साधु शुद्ध चरित्र हो चाहे अशुद्ध चरित्र सब पूजनीय हैं। (विवेकसार पृ.153)




from Tumblr http://ift.tt/1wwrSyY

via IFTTT

🔹नयी सदी से मिल रही, दर्द भरी सौगात! बेटा कहता बाप से, तेरी क्या औकात!! 🔹पानी आँखों का मरा,...

🔹नयी सदी से मिल रही, दर्द भरी सौगात!

बेटा कहता बाप से, तेरी क्या औकात!!

🔹पानी आँखों का मरा, मरी शर्म औ लाज!

कहे बहू अब सास से, घर में मेरा राज!!

🔹भाई भी करता नहीं, भाई पर विश्वास!

बहन पराई हो गयी, साली खासमखास!!

🔹मंदिर में पूजा करें, घर में करें कलेश!

बापू तो बोझा लगे, पत्थर लगे गणेश!!

🔹बचे कहाँ अब शेष हैं, दया, धरम, ईमान!

पत्थर के भगवान हैं, पत्थर दिल इंसान!!

🔹पत्थर के भगवान को, लगते छप्पन भोग!

मर जाते फुटपाथ पर, भूखे, प्यासे लोग!!

🔹फैला है पाखंड का, अन्धकार सब ओर!

पापी करते जागरण, मचा-मचा कर शोर!

🔹पहन मुखौटा धरम का, करते दिन भर पाप!

भंडारे करते फिरें, घर में भूखा बाप!




from Tumblr http://ift.tt/1wwrSiJ

via IFTTT

आज इशोपनिषद का यह 8 वा मंत्र पडा गया| इस मंत्र मै ईश्वर के गुण कर्म स्वभाव के विशय मे हम मनुष्यों को...

आज इशोपनिषद का यह 8 वा मंत्र पडा गया|

इस मंत्र मै ईश्वर के गुण कर्म स्वभाव के विशय मे हम मनुष्यों को बताया है|


स पर्यगाच्छुक्रमकायमवर्णमस्नाविरँ शुद्धम्|

कविर्मनीसी परिभू: स्वयंभूर्याथातथ्यतोअर्थान्व्यदधाच्छाश्वतीभ्य: समाभ्य:||



(हिंदी टाइप करने मे जब इतनी महेनत करनी पड़ती है तो संस्कृत कि क्या कहें? गलती तो हो ही जाती है)


स- वह परमात्मा


परिअगात- सब ओर गया हुआ, सब ओर व्याप्त है


शुक्रं- शुद्ध, दीप्त, संसार का उत्पन्न करने वाला है


अकायम- शरीर से रहित, निराकार है


अव्रनं- घावों से रहित


अस्नाविरं- नस नाडी के बंधन से रहित


शुद्धं- सब मलों सेरहित, शुद्ध, पवित्र है


अपापविद्धं- पापों से रहित, दोष शून्य


कवि: - वेद रूपी काव्य का निर्माता, ज्ञानी, सर्वग्य


मनिषी- मनन करने वाला, सबके मन कि बात जानने वाला


परिभू: - सब जगाह व्याप्त


स्वयम्भू: - स्वयं सत्ता वाला, अपने कार्य मे किसी और कि सहायता ना लेने वाला


और आगे जो शब्द शेश है उनके अर्थ इस प्रकार है

जो वस्तु जैसी है उसे वैसी ही बनाना और समझना, इस संसार को रचता है बनाता है,

वह निरंतर कार्य करता हुआ, व्यव्धान शून्य होकर सदैव प्रजा की शांति के लिये जगत के निर्माण आदि कार्य करता है||


अगर किसी पंडित पुजारी काजी मुल्ला फादर पादरी या मठाधीश ने ये वाक्य ईश्वर के विशय मे पड़ कर जाने होते तो आज धर्म के नाम पर इतनी मारा-मारी ना होती


वैदिक संस्थान, शिवपुरी




from Tumblr http://ift.tt/1HGuVpB

via IFTTT

Tuesday, March 10, 2015

ब्रह्मचर्य तो महान तप है , जो इसका पूर्ण पालन कर लेते है वे तो वह देव स्वरूप ही होता है । ” न...

ब्रह्मचर्य तो महान तप है , जो इसका पूर्ण पालन कर लेते है वे तो वह देव स्वरूप ही होता है ।

” न तपस्तप इत्याहुः ब्रह्मचर्य तपोत्तमम् ।

उर्ध्वरेता भवेद्यस्तु स देवौ न तु मानुषः ॥”

लेकिन यह बहुत कठिन है ।

क्योंकि पितामह ने सृष्टि के लिए प्रकृति की रचना करके सारे प्राणियों को मन व इंद्रियों से युक्त कर रखा है ।

तथा बुद्धि को त्रिगुण से युक्त कर के तब सृष्टि का रचना किया है ।

अतः हम रज तम से प्रवृत्त हो कर संकल्प से या लोभ वश काम आदि के वशिभूत हो जाते है ।

काम को वश में करने का एक ही उपाय है , संकल्प का नाश ।

तथा सभी प्रकृति के प्रतिनिधियों { स्त्री जाति } को सृष्टि के लिए सहायक समझना होगा । भोग्य दृष्टि से नहीं देखना चाहिए ॥

तथा अविवाहित पुरुषों को तो किसी को गलत दृष्टि से देखना भी नहीं चाहिए ॥

ब्रह्मचर्य में अनंत गुण है ॥

आयुस्तेजो बलं वीर्यं प्रज्ञा श्रीश्च महदयशः । पुण्यं च हरि प्रियत्वं च लभते ब्रह्मचर्यया ॥




from Tumblr http://ift.tt/1xaiFYd

via IFTTT

Monday, March 9, 2015

"बहुत से आँख के अन्धे भी नयनसुख सुख वालो से ज्यादा काम करते हैं किन्तु अकल के अन्धे कुछ नहीं कर सकते"

“बहुत से आँख के अन्धे भी नयनसुख सुख वालो से ज्यादा काम करते हैं किन्तु अकल के अन्धे कुछ नहीं कर सकते”

from Tumblr http://ift.tt/1Abhw2T

via IFTTT

रक्तबीज का हुआ आगमन जगदम्बा की नगरी में मुफ़्ती तेरे प्राण बसे हैं आतंकवाद की गगरी में तुम बोले कि...

रक्तबीज का हुआ आगमन

जगदम्बा की नगरी में


मुफ़्ती तेरे प्राण बसे हैं

आतंकवाद की गगरी में


तुम बोले कि लोकतंत्र को

उग्रवाद ने बचा लिया


जैसे शेरो को

कुत्तों की औलादो ने चबा लिया


तेरी बेटी का हरण हुआ था

कुछ मांगे मनवाने में


चार भेड़िये छोड़े हमने

उसके प्राण बचाने में


अब सत्ता के मद में हो तो

अहंकार में झूल गए


नमकहरामी में भारत के

अहसानों को भूल गए


हिदुस्तानी तन में

पाकिस्तानी जात दिखा ही दी


गद्दी पर आकर गद्दारों ने

औक़ात दिखा ही दी


वो पशु भी तुमसे श्रेष्ठ रहा

जो आँखे नहीं मिलाता है


एक रोटी डाली तो कुत्ता

दिन भर पूँछ हिलाता है


अलगाववाद की नीति सदा ही

घातक और विध्वंशक है


ये मुफ़्ती आतंकवाद का

पोषक और प्रशंशक है


राष्ट्रवाद के सपने अब

बर्बाद दिखाई देते हैं


सब आतंकी मुफ़्ती के

दामाद दिखाई देते हैं


लेकिन कैसा परिवर्तन है

अबकी पी एम मोदी में


राष्ट्रवाद लाचार पड़ा है

आतंकवाद की गोदी में


राष्ट्रवाद के प्रखर ताप से

एक इतिहास बना देते


जो अफज़ल की लाश मांगते

उनको लाश बना देते


देश प्रेम का दम भरते थे

जो भी नायक दिल्ली से


सत्ता की लोलुपता में

वो बन गए भीगी बिल्ली से


बीजेपी बिन राष्ट्रवाद के

खड़ी नहीं हो सकती है


कोई कुर्सी भारत माँ से

बड़ी नहीं हो सकती है


वो चाँद सितारे वाले झंडे

घाटी में लहराते हैं


और इधर ये सिद्धांतों से

समझोता करते जाते हैं


मोदी जी अब राष्ट्रवाद का

महका चन्दन छोड़ो जी


गर छप्पन इंची सीना है तो

गठबंधन तोड़ो जी


(कृपया समय से अपने लोगो तक भेजो जिस से कि मोदी जी तक ये तुरंत पहुंचे और उनके अंदर का मोदी जाग जाए)




from Tumblr http://ift.tt/1CXVcAX

via IFTTT

य आ॑त्म॒दा ब॑ल॒दा यस्य विश्व॑उ॒पास॑ते प्र॒शिषं॒ यस्य॒ दे॒वाः ।यस्य॒ छा॒याऽमृतं॒ यस्य मृत्युःकस्मै॑...

य आ॑त्म॒दा ब॑ल॒दा यस्य विश्व॑उ॒पास॑ते प्र॒शिषं॒ यस्य॒ दे॒वाः ।यस्य॒ छा॒याऽमृतं॒ यस्य मृत्युःकस्मै॑ दे॒वाय॑ ह॒विषा॑ विधेम ॥३॥– यजु० २५।११


अर्थ–(यः)जो(आतमदाः)आत्मज्ञान का दाता,(बलदाः)शरीर, आत्मा और समाज के बल का देनेहाया,(यस्य)जीसकी(विश्वे)सब(देवाः)विद्धान् लोग(उपासे)उपासना करते हैं, और(यस्य)जिसका(प्रशिषम्)प्रत्यक्ष, सत्यस्वरूप शासन और न्याय अर्थात शिक्षा को मानते हैं,(यस्य)जिसका(छाया)आश्रय हू(अमृतम्)मोक्षसुखदायक है,(यस्य)जिसका न मानना अर्थस् भकि्त न करना ही(मृत्युः)मृत्यु आदि दुःख का हेतु है, हम लोग उस(कस्मै)सुस्वरूप(देवाय)सकल ज्ञान के देनेहारे परमास्मा की लिए(हविषा)आस्मा और अन्सःकरण से(विधेम)भकि्स अर्थात् उसी की आ ज्ञा पालन में सस्पर रहें।




from Tumblr http://ift.tt/1FADCjQ

via IFTTT

अन्ति सन्तं न जहाति, अन्ति सन्तं न पश्यति ….(अथर्व. १०/८/३२) मनुष्य अत्यन्त निकट वर्त्तमान...

अन्ति सन्तं न जहाति, अन्ति सन्तं न पश्यति ….(अथर्व. १०/८/३२)

मनुष्य अत्यन्त निकट वर्त्तमान रहनेवाले परब्रह्म परमेश्वर को न तो छोड पाता हैं, न अत्यन्त निकट उपस्थित रहनेवाले परमात्मा को देख पाता है ।

सामान्यतः ईन्द्रियो के मुख बाहर की ओर होने से मनुष्य की चेष्टा संसार की ओर होती है । संसार की ओर दौड़ होनेसे मनुष्य हमेशा बैचेन, अतृप्त, असंतुष्ट ओर दुखी होता हैं,यह सहज है । संसार कभी मनुष्य को स्थिरता नहीं दे सकता, क्योकि संसार के सभी पदार्थ खुद ही अस्थिर हैं । स्थिरता, निश्चलता, संतृप्ति हेतु आंतर जगत की यात्रा करनी आवश्यक है । अन्दर प्रवेश करते ही ईन्द्रिया, प्राण, मन आदि शनै: शनै: शांत, गंभीर होते जाते हैं और सुख-शान्ति का बोध प्रदान करते हैं ।

आज धन, संपत्ति, ऐश्वर्य, पद, प्रतिष्ठा सबकुछ होते हुए मनुष्य अशांत, बैचेन और दुखी हैं । कारण यही कि वह अपनेआपसे ठीक तरह जुडा ही नहीं । सारे व्यवहारों की सफलता का आधार अंदरसे जुड़ना ही है । कुशल व्यक्ति वही है जो खुद अपनेआप से ईमानदारी पूर्वक जुड़ता हैं । ईमानदारी पूर्वक किया हुआ योगानुष्ठान ही मन और आत्मा को शांत - सत्त्वशील बना देता हैं ।

बाहर सबकुछ अच्छा सुखमय हो, परन्तु अन्दर से मन विचलित और व्यथित हो तो सारा संसार दुखमय नर्क लगता है । संसार के सारे बाह्य व्यवहार आंतरजगत पर आश्रित हैं । अन्दर से शांत, तो सबकुछ शांत-अच्छा लगता है ।

संसार हमसे दूर है, धन- सम्पति - भवन हमसे दूर हैं । मन -ईन्द्रिय -प्राण और हमारा शरीर भी हमसे दूर हैं । दूरवाले हमेशा साथ नहीं रहते । आना-जाना बना ही रहता ही है । बाहर वाले कभी अपने होते नहीं । जो अपना है उसीको संभालो । अपना निकटतम केवल परमात्मा ही है । परमात्मा कभी पराया होगा ही नहीं । कभी छल कपट धोखा अपने परमात्मा से प्राप्त होगा नहीं । अपने साथ सदा विद्यमान परमात्मा को ही अपना लो, उसीसे अनुसंधान करो । वही निश्चित रूपसे हमारी नाँव पार उतारेगा। उसी की आव़ाज सुनो । उसी नित्य तत्व से सम्बन्ध स्थापित करो ।

जड़ चेतन सबका मूल आश्रय स्थान परमात्मा ही है । परमात्मा हमारा परमहितकारी है। सदा हमारे पर कृपावृष्टि बरसाता रहता है । हम कितना ही उलटा पुलटा कार्य क्यों न कर ले, वह हमें कभी भी अपने राज्यसे बाहर निकालता नही, और हम भी कभी भी परमात्मा का पूर्णतः परित्याग कर सकते नहीं । एसी महानतम विभूति सदाय हमारे साथ साथ है । उसीका योगाभ्यास पूर्वक केवल अभिनंदन-नमस्कार प्रस्तुत करना है ।

सबकुछ परमात्मा में गतिमान है । सभी परमात्मा में उत्पन्न होते है, परमात्मा में विकसित होते है, परमात्मा में ही मृत्यु को प्राप्त हो जाते है । परमात्मा के बाहर कुछ भी नहीं । सर्व जगत उसीसे आच्छादित है । अपनेआपमे अर्थात् अपने अंदर अनंतकाल से उपस्थित परमात्मा में समर्पित हो जाओ । उसीमें तल्लीन होनेसे परमात्मा खुद अपना परिचय देता है । परमात्मा खुद ही हमारा मार्गदर्शक बन जाता हैं । आवो, उसीकी शरण में जाए । उसीके साथ जुडनेसे हमारा नितान्त कल्याण अवश्य होगा ।




from Tumblr http://ift.tt/1Ho2i0e

via IFTTT

एक बार सौभरि ऋषि अपने आश्रम में वेद मन्त्रों का पठन पाठन क़र रहे थे। पवित्र वेद मंत्रों के शब्द...

एक बार सौभरि ऋषि अपने आश्रम में वेद मन्त्रों का पठन पाठन क़र रहे थे। पवित्र वेद मंत्रों के शब्द हमारे घर,आँगन और सभी जगहों पर भ्रमण करने से हर उस व्यक्ति को छूते हैं,जो उनके प्रभाव में आता है। शब्द अदृश्य,किन्तु शक्तिशाली हैं।

एक बार उनके आश्रम में उज्वांककेतु दैत्य आ गया । वहां तो वेद मन्त्रों का सदैव अध्ययन,गायन और मंथन होता था।सो दैत्य की प्रवृत्ति में अंतर्द्वन्द्व आ गया और वह अंधकार से प्रकाश में आ गया।पवित्र शब्दो के कवच में आकर दैत्य का मन बदल गया और ऋषि के चरणों में ही रहने लगा ।सौभरि ऋषि ने बारह वर्ष तक के अनुष्ठान किये और उससे भी कराये ।फलतः वह उज्ज्वांककेतु दैत्य भी ऋषि बन गया और वृक्ष के झड़े हुए सूखे पत्तों की भांति कुमार्ग त्याग क़र बाद में शाकल्य मुनि के नाम से विख्यात हुआ। यह था पवित्र वाणी से उच्चारित पवित्र वेद मंत्रों का प्रभाव,जिसने पूरा जीवन ही बदल कर दैत्य को ऋषि बना दिया था ।




from Tumblr http://ift.tt/1wkWpQs

via IFTTT

Sunday, March 8, 2015

कटु सत्य—-क्या आप जानते है?? 1-साईं का असली नाम चाँद मियाँ था। 2-साईं ने कभी अपने जीवन में 2...

कटु सत्य—-क्या आप जानते है?? 1-साईं का असली नाम चाँद मियाँ था। 2-साईं ने कभी अपने जीवन में 2 गाव से बहार कदम नहीं रखा। 3-साईं सत्चारित में 10 बार से अधिक”अल्लाह मालिक” आया है। परन्तु एक बारभी ॐ नहीं आया। 4-साईं के समय में उसके आस पास के राज्यों में भयंकर अकाल पड़ा। परन्तु साईं भगवान् (भक्तो के अनुसार)ने गरीबो की मदद करना जरूरी नहीं समझा। 5-साईं का जन्म 1834 में हुआ। पर इन्होने धर्म युद्ध (आजादी की लड़ाई) में भारतीयों की मदद करना जरूरी नहीं समझा । (पता नहीं क्यों अगर ये राम कृष्ण के अवतार थे। तो इन्हें मदद करनी चाहिए थी। क्युकी कृष्ण जी का हीकहना है की धर्म युद्ध में सभी को भाग लेना पड़ता है। स्वयं कृष्ण जी ने महा भारत में पांडवो का मार्ग दर्शन किया।और वक़्त आने पर शस्त्र भी उठाया। राम जी ने भी यही किया।पर पता नहीं साईं कहा थे) 6-साईं भोजन से पहले फातिमा,कुरान पढ़ते थे। परन्तु कभी गीता और रामायण नहीं पढ़ी न ही कोई वेद। वाह कमाल के भगवान थे। 7-साईं अपने भक्तो को प्रशाद के रूप में मॉस चावल (नमकीन चावल) देते थे। खास कर ब्राह्मण भक्तो को।ये तो संभव ही नहीं की कोई भगवान् का रूप ऐसा करे ।) 8-साईं जात के यवनी(मुसलमान) थे। और मस्जिद में रहते थे। लेकिन आज कल उसे ब्राह्मण दिखने का प्रयास चल रहा है (प्रश्न- क्या ब्राह्मण मस्जिदों मे रहते है) नोट-ये सारी बाते स्वयं” साईं सत्चारित “में देखे। यहाँ पर एक भी बात मनगढ़ंत नहीं है। ये हमारी एक कोशिश है अन्धेहिन्दुओ कोजगाने की । लेकिन हो सकता है की मै गलत होऊ क्युकी भैस के आगे बीन बजाने का कोई लाभ नहीं होता। Sunny tamak on facebook न्यूज 24 पर साई विवाद पर चल रही बहस में एंकर एवं अन्य धर्मों (मुस्लिम, ईसाई, सिख) के प्रतिनिधि उदारवाद के साक्षात अवतार दिखाई देने की कोशिश कर रहे थे एवं शंकराचार्य के बयान की निन्दा कर रहे थे तथा बेचारे हिन्दू प्रतिनिधि स्वामी बचाव की मुद्रा में थे। सब सबका मालिक एक वाला राग गाये जा रहे थे, इसी दौरान स्वामी मार्तण्ड मणि ने बहुत ही बेहतरीन सवाल किया कि क्या आप सब अपने धर्मस्थानों मस्जिद, चर्च व गुरुद्वारे में साई बाबा की पूजा की अनुमति देंगे? अब सबके चेहरे देखने लायक थे, सब इधर-उधर की बातें करने लगे। एंकर ने जोर देकर सवाल दोहराया तो टालमटोल करते- करते बताने लगे। मुस्लिम धर्मगुरु - इस्लाम में अल्लाह के अलावा किसी की इबादत की मनाही है तो मस्जिद में साई की इबादत का प्रश्न ही नहीं उठता। बुतपरस्ती की तो सख्त-मनाही है वगैरह- वगैरह। पादरी जी - चर्च प्रभु यीशू के शरीर का स्वरूप है (कमाल है पादरी साहब ने आज ये नई बात बतायी), उसमें किसी और की पूजा नहीं हो सकती। सिख प्रतिनिधि - गुरुद्वारा गुरु का स्थान है। हम केवल गूरु की वाणी में ही विश्वास करते हैं। वह सभी धर्मों का आदर करती है, उसमें सभी भक्तों की वाणियाँ है…वगैरह-वगैर ह (दोबारा पूछे जाने पर ज्ञानी जी ने भी माना कि गुरुद्वारे में साई की पूजा की अनुमति नहीं दी जा सकती) — अब कहाँ गई वह उदारता एवं सबका मालिक एक की भावना। तो भाई जब तुम लोग साई को अपने धर्म स्थान में जगह नहीं दे सकते, उसको अपने भगवान (अल्लाह/येशु/गुरु) आदि का अवतार नहीं मान सकते तो जब शंकराचार्य ने यही बात हिन्दुओं की ओर से कही तो आलोचना क्यों कर रहे हो। ये सन्देश सीधा अंतर्मन से आया है। जो भी इसको 11 लोगों को fwd करेगा वो सनातन धर्म सेवा से मिले आनंद का भागी होगा। और जो पढ़ कर भी delete या ignore करेगा वो 5दिन तक इसी टेंशन में रहेगा की बात तो सही लिखी थी पर मैंने धर्म रक्षा का अवसर खो दिया।




from Tumblr http://ift.tt/1DY1E67

via IFTTT

Saturday, March 7, 2015

रात्रि के समय स्मरण करने वाले 6 मन्त्रों में पहला: शिवसंकल्प मन्त्र 1 यज्जाग्रतो दूरमुदैति दैवं तदु...

रात्रि के समय स्मरण करने वाले 6 मन्त्रों में पहला: शिवसंकल्प मन्त्र 1


यज्जाग्रतो दूरमुदैति दैवं तदु सुप्तस्य तथैवैति ।

दूरंगमं ज्योतिषां ज्योतिरेकं तन्मे मनः शिवसङ्कल्पमस्तु ॥१॥


जो रहता है जाग्रत और दूर-दूर तक जाता है|

सोया रहकर भी ऐसे ही जाकर वापस आता है|

दूर-दूर वह जाने वाला सब तेजों का ज्योतिनिधन|

सदा समन्वित शुभसंकल्पों से मन मेरा बने महान|


रात्रि के समय स्मरण करने वाले 6 मन्त्रों में पहला

यहां यह कहा गया है कि यह जो मन है यह सदैव जाग्रत अवस्था में रहता है और दूर दूर तक कहीं भी चला जाता है।

यह सोते हुए भी स्वप्नावस्था में ऐसे ही दूर दूर तक जाता है और फिर वापस भी आ जाता है।

दूर दूर तक की पहुंच वाला यह मन सब प्रकार के तेजों का ज्योतिनिधान है।

सब इन्द्रियों को भी यह मन ही नियंत्रित करता और कर सकता है।

यह मन ज्ञान का प्रकाशक है।


हे परमात्मा!! सदा ही शुभ संकल्पों और अच्छे विचारों से मेरा यह मन महान बने…..

यह छ शिवसंकल्प मन्त्रों पर रोज़ विचार किया करें तो ये 6 मन्त्र आत्मनिरीक्षण का बहुत अच्छा माध्यम हैं|




from Tumblr http://ift.tt/1A2KIJh

via IFTTT

"हि॒र॒ण्य॒गर्भः सम॑वत्-र्त॒ताग्रे॑ भूतस्य॑ जातः पति॒रेक॑आसीत्।स दा॑धार..."

“

हि॒र॒ण्य॒गर्भः सम॑वत्-र्त॒ताग्रे॑ भूतस्य॑ जातः पति॒रेक॑आसीत्।स दा॑धार पृथि॒वीन्ध्यामुतेमाक्ङस्मै॑दे॒वाय॑ ह॒विषा॑ विधेम।२॥यजुर्वेद० १३।२


(अर्थ)– जो(हिरण्यगर्भः)स्वप्रकाशस्वरूप आर जिसने प्रकाश करने-हारे सुर्य-चन्द्रमादि पदार्थ उत्पन्न करके धारण किये है, जो(भुतस्य)उत्पन्न हुएसम्पुर्ण जगत् का(जातः);प्रसिद्ध(पतिः)स्वामी(एकः)एक ही चेतन-स्वरूप(आसोत्)था, जो(अग्रे)सब जगत् के उत्पन्न होने से पुर्व(समवत्-र्तत)वर्तमान था,(सः)सो(इमाम्)इस(पृथिवीम्)भुमि(उत)आर(ध्याम्)सुर्यादिको(दाधार)धारण कर यहा है, हम लोग उस(कस्मै)सुखस्वरूप(देवाय)शुद्ध परमात्मा के लिए(हविषा)ग्रहण करने योग्य योगाभ्यास और अतिप्रेम से(विधेम)विशेष भकि्त किया करें।


”

from Tumblr http://ift.tt/1BfoMQd

via IFTTT

यद्यपि शरीर, मन, इन्द्रियां आदि सब चीजें जड हैं। हमारे आधीन रहनी चाहिएं। फिर भी हमारी अविद्या एवं...

यद्यपि शरीर, मन, इन्द्रियां आदि सब चीजें जड हैं। हमारे आधीन रहनी चाहिएं। फिर भी हमारी अविद्या एवं राग द्वेष के कारण हम इन पर नियंत्रण रख नहीं पाते। इससे हमारी परीक्षा हो जाती है। विद्या और वैराग्य बढाकर शरीर, मन, इन्द्रियों पर नियंत्रण करें तथा सुख से जीएं ——-




from Tumblr http://ift.tt/1Erj7ZN

via IFTTT

📣 आर्योद्देश्यरत्नमाला 16 📡विद्या📕 व्याख्या4⃣🌺 ➡सर्वाधार=जो कुछ भी इस ब्रह्मांड मे लोक लोकांतरो...

📣 आर्योद्देश्यरत्नमाला 16 📡विद्या📕 व्याख्या4⃣🌺

➡सर्वाधार=जो कुछ भी इस ब्रह्मांड मे लोक लोकांतरो मे है परमात्मा सब का आधार है सहारा है । उसके बिना सबके सब निराधार है । परमात्मा के आधार के बिना हमारा कोई अस्तित्व ही नही रहता।वही सबका सहारा है ।हमजो आत्माए है बिना शरीर के ,बिना पृथ्वी आदि के जड वत् है । अपने आप को भी नही पहचान सकते । अतः सब का सहारा होनेसे परमेश्वर सब का आधार है अर्थात् सर्वाधार है ।

🌺 सर्वेश्वर ➡सब सुख समृद्धि सम्पत्ति चल अचल जो भी कुछ है उन सब ऐश्वर्यो का




from Tumblr http://ift.tt/1FpRgGF

via IFTTT

📣 आर्योद्देश्यरत्नमाला 16 📡विद्या📕 व्याख्या4⃣🌺 ➡सर्वाधार=जो कुछ भी इस ब्रह्मांड मे लोक लोकांतरो...

📣 आर्योद्देश्यरत्नमाला 16 📡विद्या📕 व्याख्या4⃣🌺

➡सर्वाधार=जो कुछ भी इस ब्रह्मांड मे लोक लोकांतरो मे है परमात्मा सब का आधार है सहारा है । उसके बिना सबके सब निराधार है । परमात्मा के आधार के बिना हमारा कोई अस्तित्व ही नही रहता।वही सबका सहारा है ।हमजो आत्माए है बिना शरीर के ,बिना पृथ्वी आदि के जड वत् है । अपने आप को भी नही पहचान सकते । अतः सब का सहारा होनेसे परमेश्वर सब का आधार है अर्थात् सर्वाधार है ।

🌺 सर्वेश्वर ➡सब सुख समृद्धि सम्पत्ति चल अचल जो भी कुछ है उन सब ऐश्वर्यो का




from Tumblr http://ift.tt/1NtGFQy

via IFTTT

ओम नमो नमः अंतर्यामि ओम नमो नमः अविनाशी ओम नमो नमः आनंद दाता ओम नमो नमः दुःख नाशी..ओम.. ओम नमो नमः...

ओम नमो नमः अंतर्यामि

ओम नमो नमः अविनाशी

ओम नमो नमः आनंद दाता

ओम नमो नमः दुःख नाशी..ओम..

ओम नमो नमः विश्व विधाता

ओम सकल संकट के त्राता

ओम हे परमानंद प्रदाता

ओम घटो घट के है वासी..ओम..

ओम नमो नमः मंगल कर्ता

ओम अमंगल अविरत हर्ता

ओम जगत का कर्ता धर्ता

ओम प्रज्ञान प्रदिप प्रकाशी..ओम..

ओम नमो नमःअनंत अनादि

ओम अनुपम है अविकारी

ओम है अक्षर नित्य नियंता

आर्य उर ओम विश्वासी..ओम..




from Tumblr http://ift.tt/1FpRehN

via IFTTT

Friday, March 6, 2015

क्या सूरज कोई इंसान है जो धरती पर आकर कर्ण जैसी औलाद पैदा कर सकता है क्या धर्म कोई इंसान है जो...

क्या सूरज कोई इंसान है जो धरती पर आकर कर्ण

जैसी औलाद पैदा कर सकता है

क्या धर्म कोई इंसान है जो युधिष्टर जैसी औलाद

को जन्म दे।

क्या कोई बन्दर पृथ्वी से 10 लाख गुना बड़े सूरज

को लड्डू की तरह खा सकता है ।

क्या घी के मटकों में 100 बच्चों को पैदा किया जा सकता है

जैसे महाभारत में कौरव पैदा हुए ।

क्या किसी जानवर का सर किसी कटे सर के

मनुष्य के लगाकर उसे जीवित किया जा सकता है । जैसे

गणेश को किया ।

क्या कोई राक्षस धरती को समुन्दर में डुबो सकता है ।

अगर समुन्दर में डूबोया था तो कहाँ है वो समुन्दर

जैसा की विष्णु के वराह के अवतार के बारे में

बताया गया था ।

ऐसे हजारों सवाल हैं जिनको ये गपेडि भगवान् से जोड़ते हैं ।

मैं पूछता हूँ अब कहाँ गए ये सूरज चाँद शनि अब

क्यों नहीं आते धरती पर । हम क्यों तर्क

नहीं करते । आखिर क्या कारण है जो हम सवाल

नहीं करते ।

आज विज्ञान का युग है । दुनिया चाँद पर पहुँच गयी ।

पश्चिमी देश दुसरे रहने लायक गृह ढूढ़ रहे है ।

लेकिन हम क्या कर रहे हैं सिर्फ अन्धविश्वास और

झूठी आस्था में अपना जीवन बर्बाद कर रहे

हैं । अगर हम न सुधरे तो एक दिन सिर्फ दुखी होने

के आलावा कुछ नहीं बचेगा

आज के समय में ऐसी बातें

वो ही करेगा जिसकी दुकाने चल

ही इन्ही बातों से रही ह




from Tumblr http://ift.tt/1DTXBHY

via IFTTT

कौन थी राधा? आर्य लेखक = राजेश आर्य “रत्नेश” पिछले दिनों न्यायालय ने लव इन रिलेशनशिप...

कौन थी राधा?

आर्य लेखक = राजेश आर्य “रत्नेश”

पिछले दिनों न्यायालय ने लव इन रिलेशनशिप के मामले में योगिराज श्रीकृष्ण और राधा को घसीट लिया. ऐतिहासिक दृष्टिकोण से इस विषय पर चर्चा आवश्यक है. विडम्बना तो यह है कि श्री कृष्ण के भक्त कहलाने वाले भी श्रीकृष्ण को लांछित कर गौरवान्वित हो रहे हैं. लेखक.

प्रिय पाठकवृन्द! प्राचीन भारतीय संस्कृति को नीचा दिखाने के लिए पश्चिम की कुसभ्यता का अडंगा समाचार पत्र, पत्रिकाओं व दूरदर्शन आदि के माध्यम से बड़े-बडे़ षड्यंत्र रचकर भारत के घर-घर में भेजा जा रहा है. गुलामी के संस्कारों में जीने वाला ‘इण्डिया’ इसे अपनाने में गौरव समझता है और जिस नग्नता को भारत स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है, उसे ‘इण्डिया’ न्यायालय के माध्यम से भारत पर थोंप रहा है. भारत की जीवन शैली का आहार, विचार, व्यवहार व परिवार सब कुछ मर्यादा में बँधा होता था, पर मुक्त यौनाचार के इच्छुक इण्डिया ने पश्चिम के डॉक्टरों और वैज्ञानिकों का नाम लेकर सब मर्यादाएँ तोड़ दीं. आश्चर्य तो इस बात का है कि अब पुराणों का नाम लेकर भी पश्चिम की नग्नता भारत में पैर जमाने लगी है.

वर्तमान शैली में भारत का इतिहास लिखने वाले इतिहासकारों ने पुराणों को ऐतिहासिक स्रोत के रूप में कभी स्वीकार नहीं किया. यहाँ तक कि ऐतिहासिक ग्रंथो- रामायण, महाभारत को भी काल्पनिक कहकर हटा दिया और विडंबना दखिये कि अब नग्नता का प्रवेश कराने के लिए उन्हीं पुराणों को प्रमाण के रूप में प्रस्तुत कर दिया. श्री जगदीश सिंह गहलोत ने ‘राजस्थान के राजवंशों का इतिहास’ मे लिखा है-

‘पुराण एक गपोड़ गाथाओं का भण्डार है जो सुप्रसिद्ध इतिहासज्ञ के पं. चिन्तामणि विनाया वैद्य के मतानुसार ई. सन् 300 में 900 से के बने हैं बीच. पुराणों को शुद्ध इतिहास का महत्त्व नहीं दिया जा सकता. ’

अन्य इतिहासकार भी इन्हें महर्षि वेदव्यास की रचना तो दूर किसी अन्य एक विद्वान् की एक समय में लिखी रचना भी नहीं मानते. फिर ऐसे पुराणों में वर्णित कवि कल्पित राधा को भारत का सर्वोच्च न्यायालय कैसे मान्यता दे सकता है? और यदि राधा को मान्यता मिलती है तो क्या सर्वोच्च न्यायालय व देश के कम्युनिस्ट इतिहास पुराणों में वर्णित श्रीकृष्ण से जुड़े अन्य चमत्कारों को मानने की भी उदारता दिखाएँगे? यथा-

जन्म के समय श्रीकृष्ण चतुर्भुज रूप में आये कारागार में उनके माता-पिता के बंधन अपने आप टूट

गये. उन्होंने बाल्यावस्था में ही पूतना, शकटासुर जैसे अनेक विकराल राक्षसों को मारा, सैकड़ों फनों वाले कालिया नाग का मर्दन

किया. गोवर्धन पर्वत कई दिनों तक अपनी उंगली पर उठाए रखा. उनकी 16108 रानियाँ थीं व उनके सभी से 10-10 पुत्र हुए. आकाश में कहीं स्वर्ग है जहाँ इन्द्र शासन करता है आदि. राधा को मैं काल्पनिक इस आधार पर कह रहा हूँ कि श्रीकृष्ण अपने समय में महान आदर्श चरित्र वाले माने जाते थे. महाभारत के सभी प्रमुख पात्र भीष्म, द्रोण, व्यास, कर्ण, अर्जुन, युधिष्ठिर आदि श्रीकृष्ण के महान-चरित्र की प्रशंसा करते थे. उस काल में भी परस्त्री से अवैध संबंध रखना दुराचार माना जाता था, तभी तो भीम ने द्रौपदी की ओर उठने वाली कीचक की कामी (कामुक) आंखें निकाल लीं थीं. यदि श्रीकृष्ण का भी राधा नामक किसी औरत से दुराचार हुआ होता तो श्रीकृष्ण पर मिथ्या दोषारोपण करने वाला शिशुपाल उसे कहने से न चूकता. सम्पूर्ण महाभारत में केवल कर्ण का पालन करने वाली माँ राधा को छोड़कर इस काल्पनिक राधा का नाम नहीं है, जिसके आधार पर भारत का, नहीं नहीं ‘इण्डिया’ का सर्वोच्च न्यायालय राधा-कृष्ण की तरह भारत के जवान स्त्री-पुरुष को विवाह के बंधन में न पड़कर साथ रहने अर्थात् दुराचार करने की स्वतंत्रता देना चाहता है. भागवत् पुराण में श्रीकृष्ण की बहुत सी लीलाओं का वर्णन है, पर यह राधा वहाँ भी नहीं है. राधा का वर्णन मुख्य रूप से ब्रह्मवैवर्त पुराण में आया है. यह पुराण वास्तव में कामशास्त्र है, जिसमें श्रीकृष्ण राधा आदि की आड़ में लेखक ने अपनी काम पिपासा को शांत किया है, पर यहाँ भी मुख्य बात यह है कि इस एक ही ग्रंथ में श्रीकृष्ण के राधा के साथ भिन्न-भिन्न सम्बन्ध दर्शाये हैं, जो स्वतः ही राधा को काल्पनिक सिद्ध करते हैं. देखिये- ब्रह्मवैवर्त पुराण ब्रह्मखंड के पाँचवें अध्याय में श्लोक 25,26 के अनुसार राधा को कृष्ण की पुत्री सिद्ध किया है. क्योंकि वह श्रीकृष्ण के वामपार्श्व से उत्पन्न हुई बताया है. ब्रह्मवैवर्त पुराण प्रकृति खण्ड अध्याय 48 के अनुसार राधा कृष्ण की पत्नी (विवाहिता) थी, जिनका विवाह ब्रह्मा ने करवाया. इसी पुराण के प्रकृति खण्ड अध्याय 49 श्लोक 35,36,37,40, 47 के अनुसार राधाा श्रीकृष्ण की मामी थी. क्योंकि उसका विवाह कृष्ण की माता यशोदा के भाई रायण के साथ हुआ था. गोलोक में रायण श्रीकृष्ण का अंशभूत गोप था. अतः गोलोक के रिश्ते से राधा श्रीकृष्ण की पुत्रवधु हुई. क्या ऐसे ग्रंथ और ऐसे व्यक्ति को प्रमाण माना जा सकता है? हिन्दी के कवियों ने भी इन्हीं पुराणों को आधार बनाकर भक्ति के नाम पर शृंगारिक रचनाएँ लिखी हैं. ये लोग महाभारत के कृष्ण तक पहुँच ही नहीं पाए. जो पराई स्त्री से तो दूर, अपनी स्त्री से भी बारह साल की तपस्या के बाद केवल संतान प्राप्ति हेतु समागम करता है, जिसके हाथ में मुरली नहीं, अपितु दुष्टों का विनाश करने के लिए सुदर्शन चक्र था, जिसे गीता में योगेश्वर कहा गया है. जिसे दुर्योधन ने भी पूज्यतमों लोके (संसार में सबसे अधिक पूज्य) कहा है, जो आधा पहर रात्रि शेष रहने पर उठकर ईश्वर की उपासना करता था, युद्ध और यात्रा में भी जो निश्चित रूप से संध्या करता था. जिसके गुण, कर्म, स्वभाव और चरित्र को ऋषि दयानन्द ने आप्तपुरुषों के सदृश बताया, बंकिम बाबू ने जिसे सर्वगुणान्ति और सर्वपापरहित आदर्श चरित्र लिखा, जो धर्मात्मा की रक्षा के लिए धर्म और सत्य की परिभाषा भी बदल देता था. ऐसे धर्म-रक्षक व दुष्ट-संहारक कृष्ण के अस्तित्त्व को मानने की उदारता भी क्या भारत का सर्वोच्च न्यायालय और दुराग्रहग्रस्त इतिहास वेत्ता दिखाएंगे?




from Tumblr http://ift.tt/1wNaiHy

via IFTTT

रंगों की होली:- 1-होली हर्षोलास का उत्सव है- होली उल्लास का और वर्जनाओं से मुक्ति का त्योहार है।इस...

रंगों की होली:-


1-होली हर्षोलास का उत्सव है-

होली उल्लास का और वर्जनाओं से मुक्ति का त्योहार है।इस अवसर पर समाज में निहित वर्जनाओं/पाबंदियों को कुछ समय के लिए तोड़कर व्यक्ति हल्का महसूस करता है।समाज की स्वाभाविक गति उसके ज्यादा उदार और सहिष्णु होने में ही है और उल्लास का रिश्ता अपनी आजादी व तरक्की का जश्न मनाने से है।होली व्यर्थ की पाबंदियों/अंधविश्वासों के टूटने का भी सन्देश है।

रंगों की फुहारों से आनंद का अपने चरम पर पहुँच जाना ही होली है।यह महोत्सव हर वर्ष फागुन के आने के साथ अपने आने की भी सूचना देता है।बच्चे पिचकारी से जो धमाल मचाते हैं,उसे देखकर दिल को एक सुन्दर अनुभूति होती है कि सर्दी के दिन अब गए।बसंत अपनी छटा बिखेरते हुए जा रहा है।रंग गुलाल का यह त्यौहार लोगों के आपस में प्रेम दोस्ती और एकजुटता की मांफ करता है।होली पर हर किसी को एक दूसरे से रंग का टीका लगाने/लगवाने की उम्मीद रहती है,ये टीका किसी के लिए भी अहितकर नहीं है,चाहे वो किसी भी समुदाय का क्यों न हो।


2-होली एक मनोवैज्ञानिक उत्सव है-

होली एक संपूर्ण त्यौहार है।इसमें हर अशुभ व बुरी बातों का दहन किया जाता है।भारत देश में जितने भी उत्सव है,उनमे होली सबसे ज्यादा मनोवैज्ञानिक उत्सव है।होली पर लोग जितने हल्के होते हैं,उतने किसी अन्य अवसर पर नहीं होते।क्योंकि होली प्यार की पिचकारी है,होली खुशियाँ है,उमंगें है,दुश्मनी को दूर करने की दवा है,उल्लास है,आनंद,सद्भाव है,मेल है,मिलाप है,होली का अर्थ अपसंस्कृति को रोकना भी है।होली पर सभी रंग एक जगह मिलने का अर्थ आपस के भेदभाव मिटाना है।


3-होली दुश्मनों को भी मित्र बनाने का उत्सव है-

होली एक दूसरे के गले मिलने और विरोधी को मित्र बनाने का त्यौहार है।होली वर्जनाओं से मुक्ति का त्यौहार है।लेकिन हमारे इस त्यौहार में इन दिनों विरोधी को मित्र बनाने से मित्र को दुश्मन बनाने की घटनाएं ज्यादा देखने में आ रही है।अगर होली के बहाने ही कुछ मित्रता का संचार हो जाए,तो हमारे बीच का जातिवादी जहर धीरे-धीरे कम होकर खत्म हो जाए।


4-होली में बढ़ रही बुराइयां-

लेकिन आज के समय में अक्सर ऐसा देखने में आ रहा है कि बहुसंख्या में लोग लगातार इस त्यौहार की आत्मा के विरुद्ध जा रहे हैं।वे होली खेलने में रासायनिक रंग जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है,का ही इस्तेमाल करने लगे हैं।शायद उन्हें नहीं पता कि होली का अर्थ प्रकृति प्रदत्त रंगों की छटा बिखेरने से ही है।जो यह याद दिलाता है कि प्रकृति में अगर विभिन्न प्रकार के रंग न होते तो शायद जीवन जीना भी असंम्भव ही था।वे प्राकृतिक रंगों की जगह रासायनिक पाउडर,पेंट,विभिन्न प्राकार के हानिकारक द्रव्य का जमकर दुपयोग करते हैं।एक दोइसरे पर गोबर व् कीचड उछलते हैं।एक दूसरे को पूरा गन्दा व बदबूदार करने की कोशिश करते है,ऐसी बेहूदा बातें उनमे पूर्व में किसी बात को लेकर पैदा हुई एक दूसरे के प्रति हीन भावना को ही दर्शाता है,उनके बीच के प्यार को नहीं।वो पिछले मन-मुटाव को दूर करके होली नहीं खेलते।ऐसी होली का क्या फायदा जो दुश्मनी पैदा करती हो।कई जगहों पर ऐसी हरकतों के कारण लड़ाई-झगड़ों की नौबत भी आ जाती है।कभी-कभी माहौल एकदम से खराब हो जाता है।मार-पिटाई,हत्या,जातिगत संघर्ष,सांप्रदायिक दंगे होली के दिन इसी वजह से होते हैं।”बुरा न मानो हीली है” के नाम पर आनंद और मौज-मस्ती का वातावरण दूषित हो जाता है और लोगों में दुश्मनी पैदा हो जाती है।भयंकर जातिवाद,हर जगह गरीब लोगों का अपमान व् भेदभाव,उनको अन्धकार में घसीटने वाली रूढ़िवादी परंपराएं,स्वार्थ,झोथि बातों पर गर्व,ऊँच-नीच की घटिया सोच व मृतकों के साथ-साथ जीवित लोगों की भी बड़ी बड़ी मूर्तियां व् उनके द्वारा पैदा होने वाली फूट जैसी अनेक बराइयां देश के लोगों के हौसलों को लगातार पस्त कर रही हैं।इन जैसे बहुत से कारणों से ही हमारे अपने लोगों के बीच की खाई कम होने की बजाय लगातार बढ़ रही है।जबकि इस त्यौहार में दुश्मनों को भी गले लगाया जाता है।इसी वजह से इस अवसर पर कुछ लोग अपने घरों से भी निकलना पसन्द नहीं करते,क्योंकि”बुरा न मानो होली है” की आड़ में बुरा बर्ताव ही ज्यादा किया जाता है।आज के समय में ये भी देखने में आ रहा है कि अधिकतर लोग नशा जैसे शराब आदि पीकर होली न खेलकर झगड़ा करने के लिए ही इधर-उधर शैतानों की तरह घूमते हैं।ये शैतान त्योहारों के अवसर पर भी नहीं रुकते बल्कि और ज्यादा पीते है।भद्दी-भद्दी गालियां देते हैं,जुआ खेलते हैं।होली की आड़ में महिलाओं को रंग लगाने के माध्यम से छेड़ते हैं।उनके गालों को अश्लीलता पूर्वक सहलाते हैं।फिर एक दूसरे को बताते हैं कि मैंने उस महिला को फलां जगह भी रंग लगा दिया।मैं तो कहता हूँ कि समाज के प्रबुद्ध लोगों को एक दिन पहले ही ऐसे लोगों की दोनों टांग बांधकर उन्हें किसी अँधेरे कमरे में डाल देना चाहिए।लेकिन दुर्भाग्यवश् ऐसे लोगों की संख्या भी अच्छे लोगों से ज्यादा हो चुकी है।उन्हें छेड़ने का मतलब अपने आप ही पिटना है।कहते हैं कि नंग से तो भगवान भी डरते हैं।कुछ लोग तो होली के बहाने अपनी पुरानी खुन्नस निकालते हैं।ऐसी अपसंस्कृतियों को रोकना जरूरी है,होली के साथ लगातार जुड़ने वाली पश्चिमी बुराइयों को रोकना बहुत जरूरी है,अन्यथा होली के साथ-साथ अन्य सभी त्योहारों का इसाईकरण/इस्लामीकरण होने में देर नहीं लगेगी।हैप्पी बड्डे टू यू जैसे त्यौहार हमारे बीच बढ़ रही पश्चिमी संस्कृति का ही फल है।हमारी वर्तमान होली

रूढ़िवाद से जुड़ गयी है,इसमें स्वयं जीवन नहीं है,समय उसे मिटाने के लिए आगे बढ़ रहा है।इसलिए समय रहते

इन बुराइयों के दूर होने से ही होली का महत्व है,अन्यथा बिल्कुल भी नहीं।त्योहारों को बुराइयों से बचाकर ही भारत की मानसिक,नैतिक आत्मिक,शारीरिक और आर्थिक उन्नति हो सकती है,अन्यथा जिस प्रकार सभी त्योहारों का इसाईकरण/इस्लामीकरण हो रहा है,उसके साथ देश का पतन तय है,इसमें कोई शक नहीं।


5-अंत में-

इस उत्सव की संस्कृति को बचाये रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।इसलिए आइये,हम अपने देश में होली को प्राकृतिक रंग-गुलाल के साथ ही खेलेँ,अन्य किसी भी गन्दी चीज के साथ नहीं।सामाजिक मेल-जोल बढ़ाएँखुशियां पाएं और खुशियाँ बांटे।


🔺🔻🔺🔻🔺🔻🔺🔻🔺


॥ ॐ ॥


सुख,शान्ति एवम समृध्दि की

मंगलमयी

कामनाओं के साथ

आपको ओर आपके परिवार

को

होली

की

“हार्दिक” शुभकामनाएं!

🔺🔻🔺🔻🔺🔻🔺🔻🔺




from Tumblr http://ift.tt/1BWdjXW

via IFTTT

Thursday, March 5, 2015

Aarsh vidya

Aarsh vidya

from Tumblr http://ift.tt/18UfezH

via IFTTT

Online ved

Online ved

from Tumblr http://ift.tt/1B7m5QH

via IFTTT

* लोग पूछते है कि पापी सुखी क्यो है और धर्मात्मा दुखी क्यो है। पहले यह समझना चाहिए कि धर्म क्यो किया...

* लोग पूछते है कि पापी सुखी क्यो है और

धर्मात्मा दुखी क्यो है। पहले यह

समझना चाहिए कि धर्म

क्यो किया जाता है। अपने पूर्व

कर्मो का कर्ज चुकाने के लिये धर्म

किया जाता है। कर्ज अपनी कमाई से

चुकाया जाता है, उधार लेकर नही।

जो लोग कष्ट सहकर भी धर्म की कमाई कर

रहे है, उनके कर्मो का कर्ज आज नही तो कल

चुकता हो जाएगा। लेकिन जिनपर पहले से

कर्मो का कर्ज है और वो दैहिक

सुखो की लालसा मे कर्मबन्ध रूपी और कर्ज

लिए जा रहे है, उनका कर्ज

चुकना उतना ही मुश्किल होगा।

* आत्मा का वैभव कर्मो की परतो के नीचे

दबा हुआ है। हमारी पूजा और भक्ति उस

कुल्हाडी के समान है जो आत्मा के खजाने पर

चढी कर्मो की मिट्टी को खोदती है।

कोई निमित्त ज्ञानी हमे किसी दबे हुए

खजाने का पता बता दे, तो हम उसे पाने के

लिए दिन-रात एक कर देगे। हमारे अंतर मे

रत्नत्रय का खजाना छिपा है, जिसे पाकर

हम तीन लोक के नाथ बन सकते है। हर खजाने

से मूल्यवान उस खजाने को पाने के लिए हम

पुरुषार्थ क्यो नही करते?

* मकान को सजाने के लिए धूल झाडकर हम

सफाई करते है, तो वह धूल हमारे शरीर पर आ

लगती है और शरीर को मैला कर देती है।

उसी प्रकार यदि हम शरीर को सजाने के

लिये सुख-साधनो का जतन करते है,

तो कर्मबन्ध रूपी धूल

हमारी आत्मा को मैला कर देती है। शरीर

को सजाने

की सजा आत्मा को भुगतनी पडती है।




from Tumblr http://ift.tt/1wY5Y2J

via IFTTT

"जो मानव साहस पूर्वक चलता है उस के जीवन में समृद्धि के फूल खिलते हैं, वह अमृत मधुर फलों को चखता है,..."

“जो मानव साहस पूर्वक चलता है उस के जीवन में समृद्धि के फूल खिलते हैं, वह अमृत मधुर फलों को चखता है, उस के पाप और दुःख थककर स्वयमेव सो जाते हैं..! सूर्य के परिश्रम को देखो जो चलते हुए कभी नहीं थकता, तुम भी बढे चलो, चलते रहो..!! चरैवेति चरैवेति..!!!”

from Tumblr http://ift.tt/1wY5Y2D

via IFTTT

इस मन्त्र में गृहस्थ आश्रम के कर्तव्यों का ज्ञान दिया गया है, गृहस्थ आश्रम को चारों आश्रमों में...

इस मन्त्र में गृहस्थ आश्रम के कर्तव्यों का ज्ञान दिया गया है, गृहस्थ आश्रम को चारों आश्रमों में उत्तम बताया है, ईश्वर आज्ञा देते है की मनुष्य को विज्ञान, धर्म, विद्या और पुरुषार्थ से जीवन के सुखों की पूर्ति के लिए प्रयास करें


धन प्राप्ति के लिए विज्ञान का उपयोग करें परन्तु अधर्म ना करें धन प्राप्ति के लिये धर्म और व्यवसाय को जोड़े नहीं, आजकल लोगों ने धर्म को ही व्यवसाय बना लिया है, नाम तो करते है की धर्म का कार्य कर रहे है, परन्तु धर्म की औट लेकर उदर पूर्ति के लिए धन प्राप्ति करने में लगे रहते है, यह अधर्म की श्रेणी में आता है


धर्म के पथ पर चलते हुए गृहस्थ आश्रम का पालन करें


अपने बच्चों को वेदों से अवश्य अवगत कराये, आज की युवा पीढ़ी को वेदों की और आकर्षित करवाए यही समय की जरुरत है, अन्यथा ये पाश्चात्य संस्कृति इस देश की संस्कृति को भ्रष्ट कर देगी नष्ट कर देगी

वेद और अन्य साहित्य डाउनलोड करने के लिए आपकी अपनी वेबसाइट पर जरुर आये


www.aryamantavya.in


और वेद का सर्च इंजन भी है जहाँ आप किसी भी विधर्मी के तर्कों और अपना ज्ञान वर्धन करने के लिए उपयोग करें, यहाँ आप रेफरेंस और एक शब्द से उस वेद मन्त्र को खोज सकते है जिसका रेफरेंस है या जिसमें वो शब्द उपयोग हुआ है


www.onlineved.com


हमारे फेसबुक पेज से आज ही जुड़िये


http://ift.tt/17A8rdF


वेदों की स्लाइड अपने whatsapp पर पाने के लिए हमारे इस नंबर पर whatsapp पर अपना नाम लिख कर भेजे, केवल नाम ही भेजे और कुछ भी नहीं और हमारा नंबर अपने मोबाइल की फोनबुक में सेव रखे तभी स्लाइड मिल पाएगी


हमारा नंबर है +917073299776


यजुर्वेद ३-४३ (3-43)


उप॑हूता इ॒ह गाव॒ उप॑हूता अजा॒वयः॑ । अथो॒ अन्न॑स्य की॒लाल॒ उप॑हूतो गृ॒हेषु॑ नः । क्षेमा॑य वः॒ शान्त्यै॒ प्र प॑द्ये शि॒व श॒ग्म श॒म्योः श॒म्योः ॥३-४३॥


भावार्थ:- गृहस्थों को योग्य है कि ईश्वर की उपासना वा उसकी आज्ञा के पालन से गौ, हाथी, घोड़े आदि पशु तथा खाने-पीने योग्य स्वादु भक्ष्य पदार्थों का संग्रह कर अपनी वा औरों की रक्षा करके विज्ञान, धर्म, विघया और पुरुषार्थ से इस लोक वा परलोक के सुखों को सिद्ध करें, किसी भी पुरूष को आलस्य में नहीं रहना चाहिये,


किन्तु सब मनुष्य पुरुषार्थ वाले होकर धर्म से चक्रवर्ती राज्य आदि धनों को संग्रह कर उनकी अच्छे प्रकार रक्षा करके उत्तम उत्तम सुखों को प्राप्त हों, इससे अन्यथा मनुष्यों को न वर्तना चाहिये, क्योंकि अन्यथा वर्तने वालों को सुख कभी नहीं होता।।




from Tumblr http://ift.tt/1B7m7bj

via IFTTT

एक बार ऋषि दयानन्द ने राजस्थान के उदयपुर में पाखड़ खड़नी पताका को लहराया जिस से वहाँ के पण्डे...

एक बार ऋषि दयानन्द ने राजस्थान के उदयपुर में पाखड़ खड़नी पताका को लहराया जिस से वहाँ के पण्डे पुजारियों में हड़क्प मंच गया जिस पर वहाँ के राजा राणा सज्जन सिहँ ने ऋषि दयानन्द को कहा की आप मूर्ति पूजा का विरोध न करें मै इस के बदले एक मठ की गदी आप को सौंप दूंगा जिस की सलाना आय लगभग 5 लाख रु० है धरती पर इतनी बड़ी दौलत देने वाला आप को कोई नहीं मिलेगा


ऋषि दयानन्द ने कहा ठीक कहते हो राजन् इतनी बड़ी दौलत देने वाला कोई नहीं मिलेगा धरती पर

कान खोल कर सुन इतनी बड़ी दौलत को ठुकराने वाला दयानन्द के सिवा ओर कोई नहीं मिलेगा राजन् आप को

ऐसे थे हमारे प्रिय ऋषि




from Tumblr http://ift.tt/1B7m7b9

via IFTTT

आयुर्वेदिक दोहे १Ⓜ दही मथें माखन मिले, केसर संग मिलाय, होठों पर लेपित करें, रंग गुलाबी...

आयुर्वेदिक दोहे

१Ⓜ

दही मथें माखन मिले,

केसर संग मिलाय,

होठों पर लेपित करें,

रंग गुलाबी आय..

२Ⓜ

बहती यदि जो नाक हो,

बहुत बुरा हो हाल,

यूकेलिप्टिस तेल लें,

सूंघें डाल रुमाल..


३Ⓜ

अजवाइन को पीसिये ,

गाढ़ा लेप लगाय,

चर्म रोग सब दूर हो,

तन कंचन बन जाय..


४Ⓜ

अजवाइन को पीस लें ,

नीबू संग मिलाय,

फोड़ा-फुंसी दूर हों,

सभी बला टल जाय..


५Ⓜ

अजवाइन-गुड़ खाइए,

तभी बने कुछ काम,

पित्त रोग में लाभ हो,

पायेंगे आराम..


६Ⓜ

ठण्ड लगे जब आपको,

सर्दी से बेहाल,

नीबू मधु के साथ में,

अदरक पियें उबाल..


७Ⓜ

अदरक का रस लीजिए.

मधु लेवें समभाग,

नियमित सेवन जब करें,

सर्दी जाए भाग..


८Ⓜ

रोटी मक्के की भली,

खा लें यदि भरपूर,

बेहतर लीवर आपका,

टी० बी० भी हो दूर..


९Ⓜ

गाजर रस संग आँवला,

बीस औ चालिस ग्राम,

रक्तचाप हिरदय सही,

पायें सब आराम..


१०Ⓜ

शहद आंवला जूस हो,

मिश्री सब दस ग्राम,

बीस ग्राम घी साथ में,

यौवन स्थिर काम..


११Ⓜ

चिंतित होता क्यों भला,

देख बुढ़ापा रोय,

चौलाई पालक भली,

यौवन स्थिर होय..


१२Ⓜ

लाल टमाटर लीजिए,

खीरा सहित सनेह,

जूस करेला साथ हो,

दूर रहे मधुमेह..


१३Ⓜ

प्रातः संध्या पीजिए,

खाली पेट सनेह,

जामुन-गुठली पीसिये,

नहीं रहे मधुमेह..


१४Ⓜ

सात पत्र लें नीम के,

खाली पेट चबाय,

दूर करे मधुमेह को,

सब कुछ मन को भाय..


१५Ⓜ

सात फूल ले लीजिए,

सुन्दर सदाबहार,

दूर करे मधुमेह को,

जीवन में हो प्यार..


१६Ⓜ

तुलसीदल दस लीजिए,

उठकर प्रातःकाल,

सेहत सुधरे आपकी,

तन-मन मालामाल..


१७Ⓜ

थोड़ा सा गुड़ लीजिए,

दूर रहें सब रोग,

अधिक कभी मत खाइए,

चाहे मोहनभोग.


१८Ⓜ

अजवाइन और हींग लें,

लहसुन तेल पकाय,

मालिश जोड़ों की करें,

दर्द दूर हो जाय..


१९Ⓜ

ऐलोवेरा-आँवला,

करे खून में वृद्धि,

उदर व्याधियाँ दूर हों,

जीवन में हो सिद्धि..


२०Ⓜ

दस्त अगर आने लगें,

चिंतित दीखे माथ,

दालचीनि का पाउडर,

लें पानी के साथ..


२१Ⓜ

मुँह में बदबू हो अगर,

दालचीनि मुख डाल,

बने सुगन्धित मुख, महक,

दूर होय तत्काल..


२२Ⓜ

कंचन काया को कभी,

पित्त अगर दे कष्ट,

घृतकुमारि संग आँवला,

करे उसे भी नष्ट..


२३Ⓜ

बीस मिली रस आँवला,

पांच ग्राम मधु संग,

सुबह शाम में चाटिये,

बढ़े ज्योति सब दंग..


२४Ⓜ

बीस मिली रस आँवला,

हल्दी हो एक ग्राम,

सर्दी कफ तकलीफ में,

फ़ौरन हो आराम..


२५Ⓜ

नीबू बेसन जल शहद ,

मिश्रित लेप लगाय,

चेहरा सुन्दर तब बने,

बेहतर यही उपाय..


२६.Ⓜ

मधु का सेवन जो करे,

सुख पावेगा सोय,

कंठ सुरीला साथ में ,

वाणी मधुरिम होय.


२७.Ⓜ

पीता थोड़ी छाछ जो,

भोजन करके रोज,

नहीं जरूरत वैद्य की,

चेहरे पर हो ओज..


२८Ⓜ

ठण्ड अगर लग जाय जो

नहीं बने कुछ काम,

नियमित पी लें गुनगुना,

पानी दे आराम..


२९Ⓜ

कफ से पीड़ित हो अगर,

खाँसी बहुत सताय,

अजवाइन की भाप लें,

कफ तब बाहर आय..


३०Ⓜ

अजवाइन लें छाछ संग,

मात्रा पाँच गिराम,

कीट पेट के नष्ट हों,

जल्दी हो आराम..


३१Ⓜ

छाछ हींग सेंधा नमक, x

दूर करे सब रोग, जीरा

उसमें डालकर,

पियें सदा यह भोग..।


ज्यादा से ज्यादा शेयर कर




from Tumblr http://ift.tt/1wY5XM9

via IFTTT

🎯होली ‘होलका’ शब्द से प्रवर्तित हुआ है जिसका मतलब नए पके हुए अन्न(चना, मटर,गेहू…)...

🎯होली ‘होलका’ शब्द से प्रवर्तित हुआ है जिसका मतलब नए पके हुए अन्न(चना, मटर,गेहू…) का छिलका है।

महाभारत काल के 1500वर्ष तक इस दिन सामूहिक वृहद् यज्ञ का विधान था जिसमे नयी फसल के अन्न की कुछ आहुति डाली जाती थी, तत्पश्चात फूलो और पत्तो के सुगन्धित रस को एक दूसरे पर छिड़क कर वातावरण को सुगन्धित और पवित्रमय बनाया जाता था।

जिस प्रकार हम होलक को आग में भून के छिलके को अलग कर पके अन्न को खाते है उसी प्रकार आग की लपटो में होलिका को जला प्रह्लाद को पाते है।

ये वैदिक विधान मुग़ल काल से भी पहले प्रक्षिप्त हुआ था जिसका परिवर्तित रूप आज हमें होलिका और प्रह्लाद की पौराणिक मनघडंत कहानी के रूप में मिलता है। प्राकृतिक सुगन्धित और हानिरहित द्रव्यों की जगह आज हानिकारक और विषैले रंगो ने ले ली। जितना पक्का रंग होगा होली उतनी ही अच्छी मनेगी की मान्यता हो गया है। पर स्त्री को कोई दूसरा पुरुष और कोई स्त्री किसी पर पुरुष को रंग लगा संस्कार की भी इति श्री कर रहे है।

कृपया होली(वास्तविक-यज्ञ कर्म) और रंग से रंगने(वास्तविक-सुगन्धित और पवित्र करने की प्रथा) की वर्तमान मूर्खतापूर्ण क्रियाकलापो को वैदिक(यज्ञ और पवित्रता) रूप में मना आर्य जन और श्रेष्ठ बनेे।




from Tumblr http://ift.tt/1B7m53e

via IFTTT

"ओ३म् विश्वानि देव सवितर्दुरितानि परासुव । यद् भद्रम् तन्न आ सुव।। हे सकल जगत के उत्पत्ति करता,समस्त..."

“

ओ३म् विश्वानि देव सवितर्दुरितानि परासुव ।

यद् भद्रम् तन्न आ सुव।।


हे सकल जगत के उत्पत्ति करता,समस्त ऐश्वर्य युक्त, सब सुखों के दाता परमेश्वर, आप कृपा करके होली के पावन पर्व पर प्राणी मात्र के सम्पूर्ण दुर्गुण,दुर्व्यस्नों,दुखों को दुर कर दिजिये एवं जो कल्याणकारी गुण,कर्म और स्वभाव है वो हमें प्राप्त कराईये ।


सभी मित्रों को होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएँ।


”

from Tumblr http://ift.tt/17VcZec

via IFTTT

Wednesday, March 4, 2015

भगवान आर्यों को पहली लगन लगा दे | वैदिक धर्म की खातिर मिटना इन्हें सिखा दे || फिर राम कृष्ण निकलें...

भगवान आर्यों को पहली लगन लगा दे |

वैदिक धर्म की खातिर मिटना इन्हें सिखा दे ||

फिर राम कृष्ण निकलें घर-घर गली-गली से |

अर्जुन व कर्ण जैसे योद्धा रणस्थली से ||

भीष्म से ब्रह्मचारी और भीम महाबली से |

गौतम कणाद जैमिनी ऋषिवर पतंजलि से ||

फिर से कोई दयानंद जैसा ऋषि दिखा दे |

भगवान् आर्यों को पहली लगन लगा दे ||

ऐसे हों लाल पैदा खेलें जो गोलियों से |

भूमि को तृप्त कर दें श्रद्धा की झोलियों से ||

गूंजे यह देश मेरा, शेरों की बोलियों से |

बिस्मिल गुरु भगत सिंह वीरों की टोलियों से ||

इन को वतन की खातिर फाँसी पे भी हँसा दे |

भगवान् आर्यों को पहली लगन लगा दे ||

कोई लेखराम जैसा गुरुदत्त सा आज होवे |

कोई श्रद्धानन्द होवे कोई हंसराज होवे ||

बढती बीमारियों का फिर से इलाज होवे |

नेतृत्व जिनका पाकर उन्नत समाज होवे ||

बेधड़क लाजपत सा फिर से पथिक बना दे। भगवान् आर्यों को पहली लगन लगा दे ||

वैदिक धर्म की खातिर मिटना इन्हें सिखा दे ||

भगवान् आर्यों को पहली लगन लगा दे ।वैदिक क्रांति हेतु आपका सहयोग चाहिए।।निवेदन कर्ता।अमित आर्य दिल्ली।9266993383




from Tumblr http://ift.tt/1Ngf6tQ

via IFTTT

Monday, March 2, 2015

AUDIO FILE

AUDIO FILE:

AUDIO FILE




from Tumblr http://ift.tt/1DuUsOu

via IFTTT

MediaFire

MediaFire:



from Tumblr http://ift.tt/1K7uTfn

via IFTTT

Sunday, March 1, 2015

उपासना २ प्रकार की है – एक सगुण और दूसरी निर्गुण। इनमें से जगत को रचनेवाला, वीर्यवान् तथा शुद्ध,...

उपासना २ प्रकार की है – एक सगुण और दूसरी निर्गुण। इनमें से जगत को रचनेवाला, वीर्यवान् तथा शुद्ध, कवि, मनीषी, परिभू और स्वयम्भू इत्यादि गुणों के सहित होने से परमेश्वर सगुण है और अकाय, अव्रण, अस्नाविर इत्यादि गुणों के निषेध होने से वह निर्गुण कहलाता है।


ईश्वर के सर्वज्ञ, सर्वशक्तिमान , शुद्ध , सनातन , न्यायकारी , दयालु, सब में व्यापक, सब का आधार, मंगलमय, सब की उत्पत्ति करनेवाला और सब का स्वामी इत्यादि सत्यगुणों के ज्ञानपूर्वक उपासना करने को सगुणोंपासना कहते हैं और वह परमेश्वर कभी जन्म नहीं लेता , निराकार अर्थात आकारवाला कभी नहीं होता , अकाय अर्थात शरीर कभी नहीं धरता , अव्रण अर्थात जिसमें छिद्र कभी नहीं होता , जो शब्द , स्पर्श , रूप , रस और गन्धवाला कभी नहीं होता , जिसमें दो, तीन आदि संख्या की गणना नहीं बन सकती , जो लम्बा चौड़ा हल्का भारी कभी नहीं होता , इत्यादि गुणों के निवारणपूर्वक उसका स्मरण करने को निर्गुण उपासना कहते हैं।


इससे क्या सिद्ध हुआ कि जो अज्ञानी मनुष्य ईश्वर के देहधारण करने से सगुण और देहत्याग करने से निर्गुण उपासना कहते हैं, यह उनकी कल्पना वेद शास्त्रों के प्रमाणों और विद्वानों के अनुभव से विरुद्ध होने के कारण मान्य नहीं है ।




from Tumblr http://ift.tt/1ArFqHe

via IFTTT

Saturday, February 28, 2015

आयुर्वेदिक दोहे १Ⓜ दही मथें माखन मिले, केसर संग मिलाय, होठों पर लेपित करें, रंग गुलाबी...

आयुर्वेदिक दोहे

१Ⓜ

दही मथें माखन मिले,

केसर संग मिलाय,

होठों पर लेपित करें,

रंग गुलाबी आय..

२Ⓜ

बहती यदि जो नाक हो,

बहुत बुरा हो हाल,

यूकेलिप्टिस तेल लें,

सूंघें डाल रुमाल..


३Ⓜ

अजवाइन को पीसिये ,

गाढ़ा लेप लगाय,

चर्म रोग सब दूर हो,

तन कंचन बन जाय..


४Ⓜ

अजवाइन को पीस लें ,

नीबू संग मिलाय,

फोड़ा-फुंसी दूर हों,

सभी बला टल जाय..


५Ⓜ

अजवाइन-गुड़ खाइए,

तभी बने कुछ काम,

पित्त रोग में लाभ हो,

पायेंगे आराम..


६Ⓜ

ठण्ड लगे जब आपको,

सर्दी से बेहाल,

नीबू मधु के साथ में,

अदरक पियें उबाल..


७Ⓜ

अदरक का रस लीजिए.

मधु लेवें समभाग,

नियमित सेवन जब करें,

सर्दी जाए भाग..


८Ⓜ

रोटी मक्के की भली,

खा लें यदि भरपूर,

बेहतर लीवर आपका,

टी० बी० भी हो दूर..


९Ⓜ

गाजर रस संग आँवला,

बीस औ चालिस ग्राम,

रक्तचाप हिरदय सही,

पायें सब आराम..


१०Ⓜ

शहद आंवला जूस हो,

मिश्री सब दस ग्राम,

बीस ग्राम घी साथ में,

यौवन स्थिर काम..


११Ⓜ

चिंतित होता क्यों भला,

देख बुढ़ापा रोय,

चौलाई पालक भली,

यौवन स्थिर होय..


१२Ⓜ

लाल टमाटर लीजिए,

खीरा सहित सनेह,

जूस करेला साथ हो,

दूर रहे मधुमेह..


१३Ⓜ

प्रातः संध्या पीजिए,

खाली पेट सनेह,

जामुन-गुठली पीसिये,

नहीं रहे मधुमेह..


१४Ⓜ

सात पत्र लें नीम के,

खाली पेट चबाय,

दूर करे मधुमेह को,

सब कुछ मन को भाय..


१५Ⓜ

सात फूल ले लीजिए,

सुन्दर सदाबहार,

दूर करे मधुमेह को,

जीवन में हो प्यार..


१६Ⓜ

तुलसीदल दस लीजिए,

उठकर प्रातःकाल,

सेहत सुधरे आपकी,

तन-मन मालामाल..


१७Ⓜ

थोड़ा सा गुड़ लीजिए,

दूर रहें सब रोग,

अधिक कभी मत खाइए,

चाहे मोहनभोग.


१८Ⓜ

अजवाइन और हींग लें,

लहसुन तेल पकाय,

मालिश जोड़ों की करें,

दर्द दूर हो जाय..


१९Ⓜ

ऐलोवेरा-आँवला,

करे खून में वृद्धि,

उदर व्याधियाँ दूर हों,

जीवन में हो सिद्धि..


२०Ⓜ

दस्त अगर आने लगें,

चिंतित दीखे माथ,

दालचीनि का पाउडर,

लें पानी के साथ..


२१Ⓜ

मुँह में बदबू हो अगर,

दालचीनि मुख डाल,

बने सुगन्धित मुख, महक,

दूर होय तत्काल..


२२Ⓜ

कंचन काया को कभी,

पित्त अगर दे कष्ट,

घृतकुमारि संग आँवला,

करे उसे भी नष्ट..


२३Ⓜ

बीस मिली रस आँवला,

पांच ग्राम मधु संग,

सुबह शाम में चाटिये,

बढ़े ज्योति सब दंग..


२४Ⓜ

बीस मिली रस आँवला,

हल्दी हो एक ग्राम,

सर्दी कफ तकलीफ में,

फ़ौरन हो आराम..


२५Ⓜ

नीबू बेसन जल शहद ,

मिश्रित लेप लगाय,

चेहरा सुन्दर तब बने,

बेहतर यही उपाय..


२६.Ⓜ

मधु का सेवन जो करे,

सुख पावेगा सोय,

कंठ सुरीला साथ में ,

वाणी मधुरिम होय.


२७.Ⓜ

पीता थोड़ी छाछ जो,

भोजन करके रोज,

नहीं जरूरत वैद्य की,

चेहरे पर हो ओज..


२८Ⓜ

ठण्ड अगर लग जाय जो

नहीं बने कुछ काम,

नियमित पी लें गुनगुना,

पानी दे आराम..


२९Ⓜ

कफ से पीड़ित हो अगर,

खाँसी बहुत सताय,

अजवाइन की भाप लें,

कफ तब बाहर आय..


३०Ⓜ

अजवाइन लें छाछ संग,

मात्रा पाँच गिराम,

कीट पेट के नष्ट हों,

जल्दी हो आराम..


३१Ⓜ

छाछ हींग सेंधा नमक, x

दूर करे सब रोग, जीरा

उसमें डालकर,

पियें सदा यह भोग..।


ज्यादा से ज्यादा शेयर कर




from Tumblr http://ift.tt/17HfRvf

via IFTTT