Tuesday, August 18, 2015

ऋषि का सत्यार्थ प्रकाश को बनाने का उद्देश्य - मेरा इस ग्रन्थ के बनाने का मुख्य प्रयोजन सत्य-सत्य...

ऋषि का सत्यार्थ प्रकाश को बनाने का उद्देश्य -

मेरा इस ग्रन्थ के बनाने का मुख्य प्रयोजन सत्य-सत्य अर्थ का प्रकाश करना है, अर्थात् जो सत्य है उस को सत्य और जो मिथ्या है उस को मिथ्या ही प्रतिपादन करना सत्य अर्थ का प्रकाश समझा है। वह सत्य नहीं कहाता जो सत्य के स्थान में असत्य और असत्य के स्थान में सत्य का प्रकाश किया जाय। किन्तु जो पदार्थ जैसा है, उसको वैसा ही कहना, लिखना और मानना सत्य कहाता है।जो मनुष्य पक्षपाती होता है, वह अपने असत्य को भी सत्य और दूसरे विरोधी मतवाले के सत्य को भी असत्य सिद्ध करने में प्रवृत्त होता है, इसलिए वह सत्य मत को प्राप्त नहीं हो सकता। इसीलिए विद्वान् आप्तों का यही मुख्य काम है कि उपदेश वा लेख द्वारा सब मनुष्यों के सामने सत्याऽसत्य का स्वरूप समर्पित कर दें, पश्चात् वे स्वयम् अपना हिताहित समझ कर सत्यार्थ का ग्रहण और मिथ्यार्थ का परित्याग करके सदा आनन्द में रहें।

सत्यार्थ प्रकाश भूमिका वर्णन –

मनुष्य का आत्मा सत्याऽसत्य का जानने वाला है तथापि अपने प्रयोजन की सिद्धि, हठ, दुराग्रह और अविद्यादि दोषों से सत्य को छोड़ असत्य में झुक जाता है। परन्तु इस ग्रन्थ में ऐसी बात नहीं रक्खी है और न किसी का मन दुखाना वा किसी की हानि पर तात्पर्य है, किन्तु जिससे मनुष्य जाति की उन्नति और उपकार हो, सत्याऽसत्य को मनुष्य लोग जान कर सत्य का ग्रहण और असत्य का परित्याग करें, क्योंकि सत्योपदेश के विना अन्य कोई भी मनुष्य जाति की उन्नति का कारण नहीं है।

वैदिक धर्म की विशेषता(३१)
ईश्वर सब स्थान में है ।इस अनन्त सृष्टि के कण-कण में ईश्वर है ।ईश्वर से कोई भी स्थान खाली नहीं है ।ऐसा कोई स्थान नहीं जहाँ वह न हो ।ऐसा कोई स्थान नहीं जहाँ वह विशेष रूप से रहता हो ।ईश्वर सृष्टि के कण-कण में समान रूप से व्यापक है ।

।। दिलीप कुमार आर्य।।


from Tumblr http://ift.tt/1WCb8R2
via IFTTT

No comments:

Post a Comment