Tuesday, December 29, 2015

ओ३म् है परमपिता का नाम, भज लो प्यारे ओ३म् का नाम। चाहे सुबह हो चाहे शाम, भज लो प्यारे ओ३म् का...

ओ३म् है परमपिता का नाम, भज लो प्यारे ओ३म् का नाम।
चाहे सुबह हो चाहे शाम, भज लो प्यारे ओ३म् का नाम।।
ओ३म् है परमपिता का नाम, भज लो प्यारे ओ३म् का नाम।।
ओ३म् है वेदों का वरदान, ओ३म् का नाद है ब्रह्म समान।
ओ३म् है जीवन ओ३म् है प्राण, ओ३म् में रहते स्वयं भगवान।।
ओ३म् को सुमरो आठों याम, भज लो प्यारे ओ३म् का नाम।।
ओ३म् है परमपिता का नाम, भज लो प्यारे ओ३म् का नाम।।
ओ३म् की ध्वनि है अति पावन, ओ३म् का मन्त्र है मनभावन।
ओ३म् का अक्षर है अनुपम, ये सृष्टि का शब्द प्रथम।।
इसपे न्योछावर शब्द तमाम, भज लो प्यारे ओ३म् का नाम।।
ओ३म् है परमपिता का नाम, भज लो प्यारे ओ३म् का नाम।।
ओ३म् कहो ओंकार कहो, शब्द ये बारम्बार कहो।
ओ३म् की महिमा अपरम्पार, ओ३म् करेगा बेड़ा पार।।
जीतोगे जीवन संग्राम, भज लो प्यारे ओ३म् का नाम।।
ओ३म् है परमपिता का नाम, भज लो प्यारे ओ३म् का नाम।।
मनुष-जन्म पाने वालों, जीवन धन्य बना डालो।
इत-उत नाहक मत दौड़ो, ओ३म् से निज नाता जोड़ो।।
निश्चय होगा शुभ परिणाम, भज लो प्यारे ओ३म् का नाम।।
ओ३म् है परमपिता का नाम, भज लो प्यारे ओ३म् का नाम।।
ओ३म् का नाम है प्रभु का नाम, ओ३म् है परमानन्द का धाम।
ओ३म् का सुमिरन है अनमोल, ऋषि मुनियों ने देखा तोल।।
ओ३म् है चंचल चित की लगाम, भज लो प्यारे ओ३म् का नाम।।
ओ३म् है परमपिता का नाम, भज लो प्यारे ओ३म् का नाम।
ओ३म् है परमपिता का नाम, भज लो प्यारे ओ३म् का नाम।
ओ३म् भजो ओ३म् भजो ओ३म् भजो ओ३म् , सब कोई बोलो भई ओ३म् ओ३म् ओ३म्
ओ३म् भजो ओ३म् भजो ओ३म् भजो ओ३म्, सब कोई बोलो भई ओ३म् ओ३म् ओ३म्
ओ३म् है परमपिता का नाम, भज लो प्यारे ओ३म् का नाम।
ओ३म् है परमपिता का नाम, भज लो प्यारे ओ३म् का नाम।।
ओ३म् भजो ओ३म् भजो ओ३म् भजो ओ३म् , सब कोई बोलो भई ओ३म् ओ३म् ओ३म्
ओ३म् भजो ओ३म् भजो ओ३म् भजो ओ३म् , सब कोई बोलो भाई ओ३म् ओ३म् ओ३म्
ओ३म्
ओ३म्
ओ३म् ………….


from Tumblr http://ift.tt/1mohGVg
via IFTTT

No comments:

Post a Comment