Wednesday, December 30, 2015

प्रश्न :- ईश्वर का Job-Profile क्या है ?? . उत्तर :- ईश्वर के कार्य, निम्न हैं :- . 1) ईश्वर, सृष्टि...

प्रश्न :- ईश्वर का Job-Profile क्या है ??
.
उत्तर :- ईश्वर के कार्य, निम्न हैं :-
.
1) ईश्वर, सृष्टि की उत्पत्ति करता है | जड़-प्रकृति के मूलभूत तत्त्वों को गति देकर सूर्य-चन्द्र-पृथिवी आदि की रचना करता है |
.
2) ईश्वर, सृष्टि के आदि में ज्ञान देता है जिसे वेद कहते हैं | मनुष्य के उत्पन्न होने से पहले जीवात्मा के कल्याण के लिए ईश्वर ज्ञान देता है ताकि ज्ञानवान् बन कर जीवात्मा दुष्कर्मों से बच कर अपना कल्याण कर सके और जड़-जगत का सही उपभोग कर सके |
.
3) ईश्वर सृष्टि की उत्पत्ति के बाद उसका नियमन, पालन व पोषण करता है |
.
4) सर्वव्यापक, न्यायकारी व अन्तर्यामी परमात्मा जीवात्मा के कर्मों का फल देता है | दयालु बन कर न्याय करना उसका गुण है | “”(ईश्वर के सन्दर्भ में दयालु और न्यायकारी दोनों गुण समानार्थी हैं)
.
5) 4,32,00,00,000 वर्ष ब्रह्म-दिन के बाद सृष्टि का प्रलय कर 4,32,00,00,000 वर्ष तक ब्रह्म-रात्रि के बाद क्रम-सख्या प्रथम से पुनः कार्य शुरू करते हैं |
.
उल्लेखनीय है कि, ईश्वर का यह कार्य, प्रवाह से अनादी हैं और अनन्त | स्वभाव से ही ईश्वर यह सारे कार्य करता है और करता रहेगा |
याद रखियेगा ! जो व्यक्ति जितना बड़ा होता है उसके कार्य गिनती में कम ही होते हैं लेकिन सारे कार्य सूक्ष्म और महत्त्व के होते हैं इसीलिए ईश्वर को ब्रह्म कहा जाता है क्यों की ईश्वर सबसे ऊपर विराजमान, सबसे बड़ा, अनन्त बलयुक्त है |


from Tumblr http://ift.tt/1PxGYtW
via IFTTT

No comments:

Post a Comment