Monday, December 22, 2014

शंका-ईश्वर सर्वशक्तिमान हैं तो फिर अवतार क्यों नहीं ले सकता? समाधान- ऐसे अनेक कार्य हैं जो ईश्वर...

शंका-ईश्वर सर्वशक्तिमान हैं तो फिर अवतार

क्यों नहीं ले सकता?

समाधान- ऐसे अनेक कार्य हैं जो ईश्वर नहीं कर

सकता जैसे

१. ईश्वर अपने आपको मार नहीं सकता।

२. ईश्वर ऐसा पत्थर नहीं बना सकता जिसे

स्वयं ईश्वर उठा न सके।

३. अपने जैसा दूसरा ईश्वर पैदा नहीं कर

सकता।

४. अज्ञानता पूर्ण कर्म, पाप कर्म,

चोरी आदि नहीं कर सकता।

परन्तु ईश्वर सर्वशक्तिशाली हैं। यह

शंका इसलिए बनी रहती हैं क्यूंकि हम

सर्वशक्तिमान का अर्थ यह लेते हैं की ईश्वर

सब कुछ कर सकता हैं मगर यहाँ पर

सर्वशक्तिमान का अर्थ हैं “जो जो कार्य

ईश्वर के द्वारा किये जाते हैं जैसे

सृष्टि उत्पत्ति,पालन एवं प्रलयकाल में विनाश

आदि, मनुष्य आदि प्राणियों का जन्म,मृत्यु

आदि उन सभी कार्यों में ईश्वर किसी पर

निर्भर

अथवा किसी का सहायता नहीं लेता हैं। “

सर्वशक्तिमान कि गलत परिभाषा समझने से

ईश्वर के नाम पर अनेक मिथ्या आदि दोष

ईश्वर पर लगा दिए गए हैं जिससे देखकर

व्यक्ति ईश्वर की सत्ता एवं उनके कार्यों पर

अविश्वास कर नास्तिक बन जाता हैं।

डॉ विवेक आर्य




from Tumblr http://ift.tt/1CqrKmj

via IFTTT

No comments:

Post a Comment