Monday, August 22, 2016

*भारत ने पोखरण में किया ग्‍लाइड बम का सफल परीक्षण* राजस्‍थान के पोखरण में भारत ने ग्लाइड बम का सफल...

*भारत ने पोखरण में किया ग्‍लाइड बम का सफल परीक्षण*


राजस्‍थान के पोखरण में भारत ने ग्लाइड बम का सफल परीक्षण किया गया है। इसको सुखोई से फायर किया गया। इसका नाम गुरुथमा है और इसकी रेंज 100 किमी है।
जयपुर (जेएनएन)। राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में ग्लाइड बम का सफल परीक्षण किया गया। गरुड़ और गुरुथमा नाम के ग्लाइड बम को एयर फोर्स के फाइटर जेट सुखोई से दागा गया। गुरुथमा की रेंज 100 किलोमीटर है। इन्हें साल के अंत तक एयरफोर्स में शामिल किया जाएगा। पाकिस्तान का 100 किलोमीटर का इलाका इनकी जद में होगा।

डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (डीआरडीओ) ने इन्हें पुणे, हैदराबाद की लैब में तैयार किया है। पिछले साल उड़ीसा के चांदीपुर रेंज में समुद्र के अंदर इनका टेस्ट किया गया था। एक हजार किलोग्राम वजनी गरुथमा ने सौ किलोमीटर दूर के टारगेट को अपना निशाना बनाया। वहीं, गरुड़ ने तीस किलोमीटर तक निशाना लगाया। इन ग्लाइड बमों से आसानी से दुश्मनों के ठिकानों को निशाना बनाया जा सकता है।

इसका सबसे पहले जर्मनी ने इस्तेमाल किया था। इसके बाद ब्रिटेन, अमेरिका, फ्रांस और रूस ने भी इन्हें विकसित किया। जानकारी के अनुसार, बम का परीक्षण दो दिन पूर्व किया गया, लेकिन सुरक्षा कारणों से इसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई।


from Tumblr http://ift.tt/2bw0A52
via IFTTT

No comments:

Post a Comment