Friday, August 19, 2016

*सरल परिचय* महर्षि दयानन्द सरस्वती जी एक त्यागी, तपस्वी, देश...

*सरल परिचय*
महर्षि दयानन्द सरस्वती जी एक त्यागी, तपस्वी, देश भक्त…..!!!

महर्षि दयानन्द का जन्म गुजरात में हुआ था | वे भारतवर्ष के समाज सुधारकों में सर्वप्रथम हैं |

अपने चाचा और बहिन की मृत्यु देखकर उनके मन में वैराग्य उत्पन्न हुआ और वे सत्य शिव को ढूँढ़ने के लिए घर से निकल पड़े | उन्होंने अनेक वर्षों तक तप किया |

उन्होंने समाज की त्रुटियों को दूर करने के लिए आर्यसमाज की स्थापना की | उन्होंने वेदों का भाष्य करके वेदों का महत्त्व संसार को प्रदर्शित किया |

उन्होंने समाज सुधार के बहुत से काम किये जैसे…

*अस्पृश्यों का उध्दार, स्त्री शिक्षा, गो रक्षा, गोशाला की स्थापना आदि |*

वे पूर्ण सदाचारी, त्यागी, देश भक्त, समाज सुधारक, वेदों के अद्वितीय विद्वान् , असाधारण वक्ता और निर्भीक संन्यासी थे |

महर्षि दयानन्द सरस्वती जी के कुछ उपदेश…

__/\__ सत्य के ग्रहण करने और असत्य के छोड़ने में सर्वदा उद्यत रहना चाहिए ||

__/\__ सब काम धर्मानुसार अर्थात् सत्य और असत्य को विचार करके करने चाहिए ||

__/\__ प्रत्येक को अपनी उन्नति में ही संतुष्ट न रहना चाहिए, किन्तु सबकी उन्नति में अपनी उन्नति समझनी चाहिए ||

__/\__ जो बलवान् होकर निर्बलों की रक्षा करता है वही मनुष्य कहाता है और जो स्वार्थवश होकर परहानि मात्र करता है वह जानो पशुओं का भी बड़ा भाई है ||

__/\__ जो जो विद्या और धर्मप्राप्ति के कर्म हैं वे प्रथम करने में विष के तुल्य और पश्चात् अमृत के सद्दृश होते हैं ||

•__दयानन्द सन्देश __/\__ ऋषि सन्देश__•

http://ift.tt/2bmY0yl


from Tumblr http://ift.tt/2bQ9cXw
via IFTTT

No comments:

Post a Comment