Friday, September 2, 2016

आज रात लगभग नो बजे। *गौ रक्षा हिन्दू दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष वेद नागर* को सूचना मिली कि सेनी गाँव...

आज रात लगभग नो बजे। *गौ रक्षा हिन्दू दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष वेद नागर* को सूचना मिली कि सेनी गाँव (निकट वेदपुरा ग्रेटर नोएडा) मे एक कुआँ जिसकी गहराई लगभग तीस फ़ुट है उसमें एक नन्दी गिर गया है!
वेद नागर ख़ुद पुरी टीम को लेकर तुरन्त मौके पर पहुँचे तथा 100 नम्बर पर सूचना दी और एस.डी.एम महोदय दादरी को अवगत कराया।
तत्काल ही नन्दी को जे.सी.बी मशीन मँगाकर निकालने का प्रयास किया लेकिन कामयाबी नही मिली ना ही प्राधिकरण से कोई सहायता दल आया।
गौ भक्तों ने हेडरा क्रेन मँगाकर लगभग 6 घंटे के कड़े प्रयास से कुआँ मे अन्दर घुसकर नन्दी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
वेद नागर ने कहा प्रशासन की तरफ़ से कोई सहायता गऊ रक्षा हिन्दू दल को न मिली और न ही कभी मिलती। गऊ रक्षा हिन्दू दल निरंतर गौ माता आदि को इसी प्रकार होने वाली रोज़ की दुर्घटनाओं से निकालने का कार्य कर रहा है इसमें शासन प्रशासन को हमारे संगठन में सहयोग करना चाहिये, जिससे संगठन और मज़बूती से मिलकर ऐसे कार्यों को आसानी से सफलता पूर्वक कम समय में अधिक से अधिक कर सके।
वेद नागर ने बताया हम और हमारा संगठन देश मे लोगो को ऐसे सामाजिक कार्य करके जागरुक कर रहा है। रात मे सूचना मिलते ही लगभग सैकड़ों गऊ भक्त मौके पर पहुँच गये तथा ग्रामीणों के सहयोग से नन्दी को निकालने मे कामयाबी मिली।
वेद नागर ने बताया हमारे जिले मे ऐसी घटनाओ मे जिलाअधिकारी व एस.डी.एम महोदय दादरी का सहयोग मिल जाता है लेकिन प्राधिकरण उसके बाद भी कोई सहयोग नही देता।
मौके पर संदीप नागर पाटिल.. जगदीप नागर, मदन मुखिया, लेखराम, विकास, नवीन, एडवोकेट. सुंदर नागर, सोनू नागर, पंकज शर्मा, अजय चौधरी, विकास शर्मा, कमल नागर तथा आदेश मामा इत्यादि मौजूद रहे।


from Tumblr http://ift.tt/2cbLhOX
via IFTTT

No comments:

Post a Comment